National Scholarship Portal (NSP) केन्द्र सरकार का एक आनलाइन प्लेटफार्म है, जिससे छात्र Scholarship Scheme के लिए आनलाइन आवेदन कर पाते है, स्टेटस चेक करते है। कई छात्र जब NSP Portal पर आनलाइन आवेदन करने बहुत समस्याओं का सामना करना पडता है तथा Rejection, Payment Delay जैसी समस्याओं का भी सामना करना पडता है।
कई बरा ऐसा होता है छात्र आनलाइन आवेदन कर देते है, वेरीफाई भी हो जाता है लेकिन पैसा ही आता है। इस स्थिति में छात्रों को काभी कनफ्यूजन होता है कि क्या करना चाहिए। यहां हम NSP Portal पर रजिस्ट्रेशन से लेकर Correction, Eligibility, Payment Delay तथा फार्म रिजेक्ट होने जैसी स्थिति पर भी विस्तार से समझायेगें। जिससे National Scholarship से संबंधित आपके सभी डाउट दूर हो जाये।
National Scholarship Postal 2025 Overview
| Particulars | Details |
|---|---|
| Portal Name | National Scholarship Portal (NSP) |
| उद्देश्य | Scholarship फार्म आनलाइन भरना, स्टेटस ट्रेक करना |
| लाभार्थी | स्कूल/कालेज की छात्र-छात्राएं |
| आवेदन का प्रकार | आनलाइन |
| Official Website | scholarships.gov.in |
National Scholarship Portal (NSP) क्या है?
National Scholarship Portal (NSP) भारत सरकार की बहुत ही अच्छी स्कीम है जहां छात्र विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए एक ही वेबसाइट से आवेदन कर सकते है। यह सरकार द्वारा शुरू किया गया one-stope digital platform है जहां अब छात्रों को अलग अलग प्लेटफार्म की जरूरत नहीं पड़ेगी, इसी से विभिन्न छात्रवृत्तियों का आवेदन किया जा सकता है। सरकार की इस Scholarship yojana का उद्देश्य है Scholarship Process को सरल और पारदर्शी बनाया जा सके। जिससे सभी पत्र छात्र छात्राओं तक इस योजना का फायदा मिले और कोई छात्र आर्थिक कमजोरी की वजह से शिक्षा से वंचित न रहे।
NSP 2025 का उद्देश्य
- National Scholarship Yojana 2025 के द्वारा अब पहले की तरह अलग अलग website या department में जाकर apply करने की जरूरत नहीं है। NSP portal के माध्यम से आप सभी scholarship के लिए आवेदन कर सकते है।
- NSP से छात्रवृत्ति आवेदन करना आसान है। बिना किसी समस्या के आप एक ही प्लेटफॉर्म से सभी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर पाएंगे।
- NSP portal से आप अपनी application को आसानी से ट्रेस कर सकते है, आप आसानी से स्टेटस देख सकते है, जिससे यदि कोई त्रुटि है तो सही समय पर संशोधन कर सकें।
- NSP Portal Scholarship सीधे आपके बैंक खाते में भेजी जाती है, इसके लिए आपका आधार बैंक एकाउंट से लिंक होना चाहिए, क्योंकि आधार के माध्यम से ही पैसा ट्रांसफर किया जाता है।
- सरकार की इस योजना का मुख्य मकसद है कि dropout को रोक जा सके। किसी छात्र को पैसे की तंगी के कारण मजबूरी में पढ़ाई न छोड़नी पड़े।
National Scholarship Portal 2025 Eligibility
दोस्तो जैसा कि आपको पता है कि सरकार के इस NSP पोर्टल के माध्यम से आप विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन। इसलिए इसमें हर छात्रवृत्ति के लिए अलग अलग पात्रता होती है। लगभग सभी छात्रवृत्तियों में कुछ पात्रताएं लगभग समान होती है उन्हें आप नीचे टेबल के माध्यम से देख सकते है।
| Nationality | NSP Portal से छात्रवृत्ति लेने के लिए छात्र भारत का निवासी होना चाहिए |
| शैक्षिक योग्यता (Educational qualification) | National Scholarship Portal 2025 से छात्रवृत्ति लेने के लिए छात्र मान्यता प्राप्त school, college या University में पढ़ रहा हो। सभी scholarship के लिए ये योग्यता सामान्य होती है। |
| आय सीमा (Famili Income limit) | SC/ST वर्ग के लिए 2.5 लाख से कम, General/OBC के लिए 2 लाख से कम होनी चाहिए। |
| Category/Community | यह Scholarship SC/ST/OBC/General सभी वर्गों के लिए उपलब्ध है। |
| Academic Performance | NSP Scholarship के लिए आपकी पिछली कच्छा में 50 प्रतिशत नंबर होने चाहिए, SC/ST के लिए 45 प्रतिशत ही अनिवार्य है। |
NSP पर उपलब्ध छात्रवृत्तियों की सूची
- Central Government Scholarships
- Pre-matric and Post-Matric Scholarship SC, ST और OBC छात्र-छात्राओं के लिये।
- Merit-cup-Means Scholarship प्रोफेनल और टेक्निकल कोर्स करने वाले छात्रों के लिये।
- CAPFs के लिये Prime Minister’s Scholarship Scheme
- National Means cum Merit Scholarship (NMMS)
- UGC Scholarship
- ISHAN UDAY – यह स्कालरशिप North Eastern में रहने वालों को दी जाती है।
- PG Indira Gandhi Scholarship – यह स्कालरशिप Single Girls Child को दी जाती है।
- PG Scholarship for University Rank Holders
- PG Scholarship for professional courses for SC/ST Students.
- AICTE Scholarships
- Pragati Scholarship लडकियों के लिये।
- Saksham Scholarship for Dirrerently Abled Students.
- AICTE Swanath Scholarship.
- State Government Scholarships
- Uttar Pradesh and Post Matric Scholarship.
- Bihar Scholarships Schemes.
- West Bangal Minority Scholarship
- Karnataka Vidyasiri Scholarship
इन Scholarships के माध्यम से लाखों छात्र-छात्राओं को हर साल सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाती है। NSP Portal की खासियत यह है कि यह सभी schemes को एक जगह लाता है।
NSP 2025 के लिए आवश्य डाक्यूमेंट्स
यदि आप NSP Portal के माध्यम से Scholarship का आवेदन करने जा रहे है तो आपके पास कुछ जरुरी Documents होना अनिवार्य है।
- Aadhar Card : आवेदन करने वाले छात्र की पहचान के लिये आधार अनिवार्य है।
- Domicile Certificate: आप जिस राज्य में रहते है वहां का निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- Cast Certificate: यदि आप आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) से benong करते है तो आपके पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिये।
- Income Certificate: आपको परिवार की आय दर्शाने के लिये आपका आय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। SC/ST के लिये अधिकतम 2.5 लाख, General/OBC के लिये 2 अधिकतम 2 लाख होनी चाहिये।
- Educational Certificates: पिछले वर्ष की सभी मार्कशीट होनी चाहिये।
- Bonafide Certificates: University or College द्वारा जारी जिसमें कोर्स और पंजीयन क्रमांक लिखा हो।
- Bank Account Details: छात्र का बैंक खाते की पासबुक जिसमें IFC भी लिखा हो।
- एक valid email id और Mobile Number होना चाहिये।
National Scholarship Portal NSP Registraion Process 2025
1. OTR (One Time Registration)
- सबसे पहले NSP Official https://scholarships.gov.in/ पर जायें। Student Tab पर क्लिक करें।
- अब OTR का आप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
- Register पर क्लिक करके OTR रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- OTR वही मोबाइल नंबर डाले जो आपके आधार से लिंक है।
- सभी डिटेल अपने आधार के अनुसार भरें।
2. NSP Application Form
- NSP Official Website ओपन करें, वेबसाइट के होम पेज पर Student टैब पर क्लिक करें।
- Apply For Scholarship के आप्शन पर क्लिक करें। नीचे दिए स्क्रीन शाट की तरह पेज खुलेगा।

- अपना आधार नंबर डाल कर ओ.टी.पी. वेरीफाई करते हुए लागिन कर लें।
- अप आपका आवेदन फार्म ओपन हो जायेगा, इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही से डाक्यूमेंट्स देख कर भरें।
- फार्म पूरा भरने के बाद फाइनल सबमिट करके संस्था में जमा करने हेतु प्रिंट निकाल लें।
NSP Application Status
यदि आपने NSP Portal पर आपना छात्रवृत्ति फार्म आनलाइन कर दिया है तो आपको अपना स्टेटस चेक करते रहा है जिससे आपको NSP From की स्थिति पता चलती रहे। यदि कोई को त्रुटि को तो उसे सही करा सके। Status Check का Option इस लिया दिया गया है ताकि आप देख सके कि आपका फार्म आगे की प्रक्रिया में कहा तक पहुचा है। नीचे दी गई निम्न Steps को Follow करके आप Status देख सकते है।
- NSP 2025 Official site ओपन करें।
- Home page पर Student Tab पर क्लिक करें
- Application Status पर क्लिक करें। नीचे दिए स्क्रीनशाट की तरह पेज ओपन होगा।

- Academic Year सेलेक्ट कर के अपनी डिटेल भरें, तथा Login पर क्लिक करें।
- अब यहां आप आवेदन की स्थिति देख सकते है।
NSP Form Approved होने के बाद पैसा क्यों नही आया?
अगर NSP आवेदन आपके कालेज से फारवर्ड हो गया है तथा विश्विद्यालय, जिला छात्रवृत्ति विभाग द्वारा भी वेरीफाई कर दिया गया है, लेकिन अभी तक पैसा नही है। तो यह समय छात्रों के लिए बहुत Frustratin होता है। Payment Delay होने का मतलब आवेदन रिजेक्ट होना नही होता है, इसके ये कारण हो सकते है-
1. Bank Account Seeding Issue
छात्रवृत्ति का पैसा बैंक खाता संख्या से नही ट्रांसफर किया जाता है बल्कि आपके आधार के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है। इस लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना बहुत जरूरी है। Bank Account Seeding न होने की स्थिति में Payment Failed हो जाता है।
2. PFMS Processing Time
Scholarship का पेमेंट PFMS (Public Financial Management System) के माध्यम से होता है। इस लिए NSP पर स्टेटस दिखने के बाद कुछ दिन PFMS Processing में समय लग जाता है। और प्रेसेसिग कम्पलीट होने पर पैसा खाते में आ जाता है।
3. Bank Processingh Time
अगर PFMS पर Payment Success दिख रहा है लेकिन आभी आपके खाते में पैसा नही आया है, तो इसका मतलब पेमेंट फेल होना नही है। बैंक प्रोसेसिंग में एक से दो दिन का समय लग सकता है। एक से दो दिन में आपकी बैंक साखा द्वारा पेमेंट आपके खातें में सेटल कर दिया जाता है।
NSP आवेदन फार्म में ये गलतियां न करें?
छात्र NSP फार्म भरते समय छोटी-छोटी गलतियां कर देते है, जिस कारण उन्हे फार्म रिजेक्ट होने या पेमेंट फेल होने जैसी समस्याओं का सामना करना पडता है। इस लिए फार्म भरते समय बहुत सावधनी से सभी डिटेल अपने दस्तावेजों के हिसाब से ही भरनी चाहिए, जिससे छात्रवृत्ति आने में कोई समस्या न आये।
1. छात्र अपने पिता/अभिभावक के नाम से आय प्रमाण पत्र लगाएं
कुछ छात्र छात्रवृत्ति फार्म आनलाइन भरते समय अपने नाम का आय प्रमाण पत्र लगा देते है। जबकि सरकार द्वारा स्पस्ट किया गया है कि अब Scholarship Form पिता/माता/अभिभावक के नाम का ही आय प्रमाण पत्र मान्य होगा। इस लिए यदि आप अपने नाम का आय प्रमाण पत्र लगायेगें तो आपका आवेदन फार्म रिजेक्ट हो सकता है।
2. Institute/College Name सही भरें
रजिस्ट्रेशन के समय कालेज का नाम सही चुनना बहुत जरूरी है, यदि आप गलती से किसी दूसरे कालेज का नाम सेलेक्ट कर देते है तो कालेज स्तर से फारवर्ड ही नही हो पायेगा। और छात्रवृत्ति से वंचित रह सकते है।
3. आधार पर नाम/DOB आपके शैक्षिक प्रपत्रों के हिसाब से हो
कुछ लोगो के आधार कार्ड की डिटेल उनके शैक्षिक प्रपत्रों से मैंच नही होती, और कई छात्र इस चीज को हलके में लेते है या ध्यान नही देते। यदि आपके आधार पर डिटेल गलत है कि तो पहले आधार को संसोधित करके ही छात्रवृत्ति फार्म आनलाइन भरें।
4. फार्म कालेज में जरूर सबमिट करें
छात्रवृत्ति फार्म को आनलाइन भरना ही काफी नही होता है। फार्म सबमिट करने के बाद समस्त दस्तावेजों के साथ फार्म को कालेज में जमा जरू करें। जिससे आपके फार्म को संस्थान स्तर से फारवर्ड किया जा सके।
5. Income Certificate तीन साल से अधिक पुराना न लगायें
छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाण पत्र ज्यादा पुराना नही होना चाहिए। यदि आप तीन साल से अधिक पुराना Income Certificate लगा देगे तो आपको आवेदन फार्म रिजेक्ट हो सकता है।
NSP Form Final Submit होने के बाद संसोध कैसे करें?
छात्रवृत्ति फार्म में कभी-कभी छात्रों से कुछ गलतियां हो जाती है, और जब फार्म को फाइनल सबमिट कर देते है उसके बाद संसोधन का कोई आप्शन भी नही मिलता है। कुछ लोग तो फार्म रिजेक्ट होने का बाद जब स्टेटस देखते है तब पता चलता है कि गलती से फार्म गलत भर गया था।
अगर आपके छात्रवृत्ति फार्म मे कोई डिटेल गलत भर गई है, तो इसके लिए कुछ दिन बाद संसोधन के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल खोला जाता है। जब छात्रवृत्ति पोर्टल संसोधन के लिए खोला जाए उस बीच आप संसोधन कर सकते है। संसोधन करने के बाद अपने संस्थान से दुबारा वेरीफाई जरूर करवा लें।
NSP 2025 से जुडे छात्रों के कुछ सवाल (FAQs)
Q1. क्या NSP आवेदन फार्म में बैंक डिटेल भरनी पडती है?
नही, Scholarship आपके आधार नंबर से भेजी जाती है, इस लिए छात्रवृत्ति फार्म में बैंक डिटेल भरने की जरूरत नही पडती है। आपका आधार जिस बैंक खाते से लिंक होता है उसी में पैसा ट्रांफर कर दिया जाता है।
Q2. क्या NSP Application फाइल सबमिट के बाद संसोधन कर सकते है?
हां, अगर आपने छात्रवृत्ति फार्म फाइनल सबमिट कर दिया है लेकिन सबमिट होने के बाद आपको गलती का पता चलता है। इस स्थिति में आप तुरंत संसोधन नही कर सकते है। संसोधन के लिए कुछ समय बाद छात्रवृत्ति पोर्टल खोला जाता है उस बीच आप संसोधन कर सकते है।
Q3. संस्थान से फार्म वेरीफाई हुआ है कैसे चेक करें?
अपने छात्रवृत्ति आवेदन की स्थिति जानने के लिए आप छात्रवृत्ति पोर्टल पर स्टेटस के आप्शन पर क्लिक करके अपने आपवेदन की स्थिति देख सकते है। छात्रवृत्ति पोर्टल पर स्टेटस आप्शन के माध्यम से आप जान सकते है कि संस्थान/जिला स्तर से आपका फार्म फारवर्ड हुआ है कि नही।
Q4. अगर एक से अधिक बैंक खाते है तो पैसा किस खाते पर आयेगा कैसे जाने?
इसके लिए आप UIDAI Poetal पर अपना Bank Seeding Status देख सकते हो। आपका आधार जिस खाते से लिंक होगा उसी पर छात्रवृत्ति का पैसा आयेगा।
Q5. क्या Same Lavel Course में दुबारा छात्रवृत्ति ले सकते है?
नही, यदि आपने पहले कोई कोर्स जैसे बी.एड. किया है और उसी के समकक्ष कोई दूसरा कोर्स जैसे बी.टी.सी. कर रहे है, तो आपका छात्रवृत्ति आवेदन रिजेक्ट हो जायेगा। समकक्ष कोर्स में दुबारा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नही कर सकते है।
Q6. क्या NSP और UP Scholarship दोनो के लिए एक साथ आवेदन कर सकते है?
नही, यदि आपने NSP पर छात्रवृत्ति आवेदन किया है तो आप UP Scholarship पर आवेदन नही कर सकते है। एक समय पर एक ही छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले सकते है।




