UP Sewayojan Portal / Rojgar Sangam 2026: Registration, Update Details और पूरी जानकारी

नौकरी की तलाश में सबसे मुश्किल काम हमेशा नौकरी करना नही होता, बल्कि सही नौकरी तक पहुंचना होता है। कई लोगों को पता नही चलता कि उनके जिले में कौन सी नौकरी निकली है, और किसी को यह समझ नही आता कि उसकी Qualification के हिसाब से कौन सी नौकर सही रहेगी। ऐसे छात्रों के लिए UP Sewayojan Portal जिसे Rojgar Sangam भी कहते है के माध्यम से नौकरी ढूंढना काफी आसान हो गया है।

मैं देखता हूँ कई छात्र Sewayojan Portal / Rojgar Sangam Portal पर Registration तो कर लेते है, लेकिन Profile में अधूरी Qualification Add कर देते है अथवा Qualification को सही तरीके से नही जोडते है। जिसके कारण अगर किसी विभाग में Vacancy आती भी है तो उनकी ID पर Show ही नही होती है। इसलिए यहां हम सिर्फ Sewayojan Portal Registration Process ही नही समझेंगे बल्कि Qualification को सही जगह जोडना, Login में आने वाली समस्या, Job Apply, Profile Update करना तथा अन्य सभी बातों को विस्तार से समझेगें।

जब कोई युवा पढाई पूरी कर लेता है, अब उसके लिए सबसे मुश्किल हो जाता है नौकरी की तलाश करना है। पहले पहले लोगों को अगल-अलग जगहों, कंपनियों में जाकर नौकरी तलाश करनी पडती थी। जिससे लोगों को अपनी Qualification के हिसाब से नौकरी ढूँढना बहुत ही मुश्किल हो जाता था। Sewayojan Portal जिसे Rojgar Sangam Portal भी कहते है के द्वारा नौकरी तलाशना बहुत आसान हो गया है।

Sewayojan Portal Jobseeker और Employer के बीच एक Digital Bridge की तरह काम करता है। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए यह एक ऐसा माध्यम है, जहां Jobseeker अपनी अपनी जानकारी और Qualification के आधार पर उपलब्ध रोजगार के अवसर तलाश सकता है। और दूसरी तरफ Employers अपनी जरूरत के अनुसार सही Candidates तक पहुंच सकते है। इस पोर्टल की खास बात यह है कि यहां आप केवल सिर्फ सरकारी नौकरी नहीं बल्कि Private Sector Jobs, Outsourcing Jobs और Apprenticeship जैसे विकल्प भी ढूंढ सकते हो।

नौकरी की तलाश में निकला कोई युवा जब एक Office से दूसरे Office तक जाता है, अलग-अलग जगहों पर Vacancy की जानकारी पूँछता है और फिर भी अपनी योग्यता के हिसाब से सही अवसर नही मिल पाता है। इससे परेशानी सिर्फ समय की नही होती बल्कि कई बार सही जानकारी सही समय पर न मिल पाने के कारण अच्छा मौका भी हाँथ से लिकल जाता है।

उत्तर प्रदेश सरकार नें Sewayojan Portal जिसका बाद में नाम बदल कर Rojgar Sangam कर दिया गया की शुरुआत छात्रों की इन्ही समस्याओं को दूर करने के लिए की थी। इस पोर्टल का उद्देश्य नौकरी तलाश करने वाले युवाओं और रोजगार जेने वाले संस्थानों के बीच एक ऐसा माध्यम उपलब्ध कराना है, जहां दोनों को एक-दूसरे तक पहुंचने में आसानी हो सके। Jobseeker अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार के अवशर तलाश करता है, जबकि Employer अपनी जरूरत के अनुसार उम्मीदवार तक पहुंच सकता है।

नौकरी की तलाश करने वाले किसी युवा के लिए Registration करना शायद सबसे आसान काम लगता है, लेकिन असली परेशानी तब आता है जब Profile में जानकारी भरते समय समझ नही आता कि कौन सी Qualification कहां पर जोडनी है। UP में ECCE Educator की Job तलाश करने वाली कई छात्राओं को हमने देखा वे अपनी Qualification को सही तरीके से Add नही कर रही है थी जिस कारण उनकी ID पर वो जाॅब ही नही दिख रही थी।

Sewayojan Portal Registration करते समय इन बातों का ध्यान रखें-

  • सबसे पहले Sewayojan/Rojgaar Sangam के Official Website फर जायें और Jobseeke Registration का Option चुनें
  • अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य सभी जरूरी जानकारी विल्कुल सही लिखें। खासकर नाम और जन्मतिथि में गलत होने पर आगे आधार वेरीफिकेशन में परेशानी होगी।
  • अब अपनी शैक्षिक योग्यता और तकनीकी योग्यता संबन्धी जानकारी जोडनी है। यहां सिर्फ सबसे बडी Qualification जोड के आगे न बढें, बल्कि 10th, 12th, Graduation या अन्य कोई Technical Course किया है, उपलब्ध विकल्पों के अनुसार पूरी जानकारी भरें।
  • Registration के दौराना बनाई गई User ID और Password को सुरक्षित रख लें, इसके माध्यम से ही आप Login करके job apportunities देख पाओगे।
  • रजिस्ट्रेशन के सभी स्टेप सही से भरने के बाद एक बार जांच ले कि कोई जानकारी गलत तो नही भर गई है। उसके बाद Submit कर दें।
  • इसके बाद आप अपनी Sewauojan ID/Rojgar Sangam ID Login करके अपनी शैक्षिक योग्यता और स्किल के अनुसार अपनी आईडी पर Vacancy देख पाओगे।

Rojgar Sangam Portla पर अगर आपने आपनी ID बना ली है, और Qualification सही तरीके से जोड ली है। तो अब Job Search करना और आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है।

  • Sewayojan Portal पर Job Search करने के लिए अपने फोन या लैपटॉप में सेवायोजन पोर्टल पर जाकर अपनी User id और Password से लॉगिन कर लें।
  • अब लॉगिन डैशबोर्ड में नौकरियों के लिए आवेदन करें पर क्लिक करें।
Sewayojan Portal 2026
  • अब यहां पर आपको जॉब ढूंढने के लिए कई ऑप्शन मिलेगे, आप शैक्षिक योग्यता, वेतन सीमा, सेक्टर, जिला और विभाग के हिसाब से जॉब सर्च कर सकते हो।
  • जैसे ही आप Search पर क्लिक करेंगे तो आपकी योग्यता से संबंधित सभी जॉब दिख जाएगी।
  • आप जिस जॉब में आवेदन करना चाहते है उसमें आवेदन करें पर क्लिक करें और आपका आवेदन सबमिट हो जायेगा।

मैंने कई लोगों को देखा है, जब वे अपनी Sewayojana ID Login करते है तो उनको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी लॉगिन करते समय गलत यूजर आईडी या गलत पासवर्ड का मैसेज दिखता है। जिस कारण उनकी Sewayojan Portal ID Login नहीं हो पाती है।

ऐसी समस्या तब आती है जब आपने काफी समय से अपनी ID को लॉगिन नहीं किया होता है, जिस कारण आप अपना Password और User ID भूल गए होते है। तो चलिए यदि आप Password या User Id भूल गए है तो नीचे दिए स्टेप्स की मदत से आप आसानी से इस समस्या को सॉल्व कर सकते है।

  • Password Recover करने के लिए सबसे पहले आपको Sevayojan Portal की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है, वेबसाइट के Login Page में Forgot Password के ऑप्शन पर क्लिक करो।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, यहां drop down list से Jobseeker Select करें, फिर मैं अपना पासवर्ड भूल गया हूं पर क्लिक करो।
  • अब इस नए पेज में अपना मोबाइल नंबर डाले और captcha डाल के सबमिट कर दो। सबमिट करने के बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इस ओटीपी को फिल करके सबमिट करो
  • अब आपके सामने Password Creat करने का आप्शन आएगा, यहां आप जो भी पासवर्ड बनाना चाहते है उसे टाइप कर दे। इसके बाद सबमिट कर दो। अब आपका पासवर्ड चेंज हो गया
  • पासवर्ड चेंज करने के बाद इसे आप कही नोट करके रख लो जिससे भविष्य में ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े।
  • यदि आप अपनी User ID भूल गए है और अपनी Sewayojan Portal User ID Forgot करना चाहते है तो सबसे पहले Sewayojan Portal को ओपन कर लो
  • लॉगिन सेक्शन में जाओ और Forgot Password पर क्लिक करो।
  • अब drop-down लिस्ट से Jobseeker सलेक्ट करो, और मैं अपना यूजर आईडी भूल गया हूं पर क्लिक करो।
  • अब यहां पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डाल के सबमिट करो, एक ओटीपी आएगा उसे डाल के सबमिट कर दो।
  • ओटीपी सबमिट करने के बात अब आपकी यूजर आई डी आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर आ जाएगी

अगर आपने एक बार अपनी Sewayojan Portal ID Profile Lock कर दी तो फिर उसमें Correction करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। मैं देखता हूं कई लोग जब अपनी Sewayojan ID में नई योग्यता या अनुभव जोड़ना चाहते है या कुछ संशोधन करना चाहते है, तो उन्हें बहुत समस्या आती है।

जब आप कुछ संशोधन या नई योग्यता जोड़ने के लिए क्लिक करते है तो वहां पर एक मैसेज आता है कि आप आप अपनी को “जोड़ या हटा नहीं सकते है”। इसलिए मैं आपको बता दूं कि इसके लिए कोई डायरेक्ट ऑप्शन सेवायोजन पोर्टल की तरफ से नहीं दिया गया है, जिससे आप अपनी Locked ID में कुछ संशोधन या डिलीट कर पाए। चलिए मैं आपको एक जुगाड बताते है, जिससे आप आसानी से संशोधन या डिलीट कर सकते है।

  1. यदि आप अपनी सेवायोजन आई डी में कुछ संशोधन या पुरानी डिटेल्स को डिलीट करके नई जोड़ना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी आई डी को Unlocked करना होगा।
  2. Sewayojan ID Unlock करने के लिए सबसे पहले Sewayojan ID को लॉगिन कर लें, और Profile entry के अंदर Educational Qualification सेक्शन में जाएं।
  3. अब Add New Qualification के ऑप्शन पर क्लिक करके एक कोई नई योग्यता जोड़ लें, यदि आपके पास कोई नई योग्यता न हो तब भी कोई टेम्प्रेरी योग्यता जोड़ लें उसे बाद में डिलीट कर देना। नई योग्यता जोड़ते समय you want Increase your Education Qualification at Registration Time के ऑप्शन पर चेक बॉक्स को टिक जरूर कर दें।
  4. New Qualification जोड़ने के बाद एक बार id को Logout कर दे, और पुनः लॉगिन करें। जैसे ही आप दुबारा id को लॉगिन करेंगे आपकी ID Unlocked दिखेगी।
  5. अब आपकी id Unlocked हो गई है, अब आप जो भी संशोधन करना चाहें, deletetion करना चाहे सब कुछ आप कर सकते है। Step 3 में यदि आपने टेम्प्रेरी Qualification add की थी, तो सबसे पहले उसे जरूर डिलीट कर दें।
  6. अब आप जो जो भी Correction, Deletion और Addission करना चाहते है, सब कुछ कर लें। और पूरी डिटेल्स को सही से जांचने के बाद फिर अपनी प्रोफाइल लो लॉक कर दें।

समय-समय पर सेवायोजन कार्यलय के अधिकारियों द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। रोजगार मेला की जानकारी आपको News papers, जहां रोजगार मेला आयोजित होगा उस संस्था द्वारा और सेवायोजन पोर्टल द्वारा भी उपलब्ध कराई जाती है। इसमें कई कंपनियों के अधिकारी सामिल होते है जो सीधे उम्मीदवारों का interview लेकर सेलेक्ट करते है।

यदि आप प्राइवेट नौकरी से सुरुआत करना चाहते है तो यह आपके लिए बहुत सही जगह है। रोजगार मेले में बहुत कंपनियां एक साथ आपको मिलेगी। जिससे आपका किसी न किसी में सेलेक्शन होने सम्भावना ज्याता बढ जाती है।

सेवायोजन पोर्टल पर प्राइवेट, आउटसोर्स नौकरी, सरकारी सभी प्रकार की नौकरीयों में आवेदन का आप्शन मिलता है। लेकिन अधिकतर लोग इसका उपयोग प्राइवेट और आउटसोर्स संविधा नौकरियों के लिए करते है। आज-कल सरकार अधिकांस भर्तियां आउटसोर्स के माध्यम से ही कर रही है, जिनके आवेदन के लिए सेवायोजन पोर्टल पर ही आप्शन दिया जाता है।

इसलिए यदि आप सरकार द्वारा निकाली जाने वाली आउटसोर्स नौकरियों पर नजर रखना चाहते है तथा आउटसोर्स नौकरी पाना चाहते है तो यह पोर्टल आपके लिए बहुत उपयोगी है। साथ ही इस पर हमें प्राइवेट नौकरी भी कभी-कभी बहुत अच्छी मिल जाती है।

Q1. यदि Sewayojana ID Unlock दिखे तो उसे Locked कैसे करें?

यदि आपकी Sewayojana id Unlocked है तो उसे Locked करना बेहद जरूरी है। ID ko Lock करने के लिए आपको Sewayojana Portal Login में प्रोफाइल में जाना है और लास्ट 9वें ऑप्शन मेरे क्लिक करना है। चेक बॉक्स पर क्लिक करके Lock पर क्लिक कर देना है, आपकी प्रोफाइल लॉक हो जाएगी।

Q2. प्रोफाइल लॉक होने के बाद कुछ संशोधन करना या डिलीट करना संभव है?

हां, बिल्कुल आप Correction कर सकते है, लेकिन Correction के लिए कोई सीधा आप्शन नही मिलेगा। सबसे पहले Sewayojan ID Unlock करनी होती है, उसके बाद कोई भी संसोधन किया जा सकता है।

Q3. क्या Sewayojan Portal पर दूसरा Registration कर सकते है?

नहीं , आप दूसरा रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते है। Registration के दौरान आपको आधार वेरीफिकेशन करना होता है। इसलिए यदि पहले से कोई Account बना है उसमें आधार वेरीफाई है, तो दूसरे में आधार वेरीफाई नही होगा। जिस कारण आपका दूसरा रिजस्ट्रेशन होना संभव नही है।

Q4. प्रोफाइल लॉक करने के बाद सेवायोजन कार्यालय से Verify होने में कितना समय लग जाता है?

सेवायोजन कार्यालय से ID verify होने में ज्यादा समय नहीं लगता है, लगभग 24 घंटे में ही वेरिफाई हो जाती है। कभी-कभी कई दिन का सरकारी अवकाश होने की स्थिति में अधिक समय लग सकता है।

Q5. क्या Sewayojan id में Mobile number या email id बदल सकते है?

हां, आप अपना मोबाइल नंबर या email id बदल सकते है। इसके लिए आपको Mobile/Email Changed के ऑप्शन पर जाना है, और नया मोबाइल नंबर या email डाल के otp verify करके सबमिट कर दे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top