हमारे बारे में | About InfowireZone
एक कालेज के Office में काम करते हुए मैंने छात्रों की परेशानी देखी – और फिर InfowireZone Website बनाई
हमारी कहानी | Our Story
मैंने उत्तर प्रदेश के कई कॉलेजों में Computer Operator और Office Work करते हुए बहुत कुछ देखा। हर साल हजारों छात्र-छात्राएं आती थीं — कोई Scholarship Form सही से नहीं भर पाता था, कोई DigiShakti Portal पर KYC नहीं कर पाता था, कोई Exam Form भरते समय Photo और Signature की Size नहीं समझ पाता था।
“एक छात्र मेरे पास आया और बोला — सर, Scholarship का Status कैसे देखें? Internet पर सही जानकारी नहीं मिल रही।” — उस वक्त मैंने सोचा, इस समस्या का कोई स्थायी हल होना चाहिए।
सिर्फ शहरी छात्र ही नहीं, गांव-देहात के लोगों की स्थिति तो और भी ज्यादा परेशानीभरी थी। उन्हें Labour Card के बारे में पता नहीं था, PM Awas Yojana का लाभ कैसे लें यह नहीं पता था। सही जानकारी न होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक नहीं पहुंच पाता था जिनके लिए वह बनाई गई थीं।
कॉलेज में छात्रों की इन समस्याओं को देखते-देखते मैंने जितने हो सके उन्हें सही Direction दी। लेकिन मैं सोचता रहा कि जो छात्र मेरे पास नहीं आते, उनका क्या होता? इसीलिए मैंने 9 सितंबर 2025 को InfowireZone शुरू किया — ताकि हर छात्र, हर नागरिक अपने घर पर भी सही जानकारी पा सके।
लेखक के बारे में | About the Author
Pankaj
Founder & Author, InfowireZone | Uttar Pradesh, India
मैं Pankaj हूं, India के एक राज्य Uttar Pradesh के एक शहर/जिला हरदोई का निवासी हूं। मैंने Education में Master’s Degree (M.Ed.) की है। इसके अलावा O Level और CCC जैसे Computer Courses भी किए हैं। कई सालों तक उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में Computer Operator, Office Work और Data Entry का काम कर चुका हूं।
इस नौकरी के दौरान मैंने सिर्फ काम नहीं किया — बल्कि हजारों छात्रों की समस्याओं को समझा और उन्हें सही दिशा दी। Scholarship Form, Exam Form, DigiShakti KYC, Result Check, Government Schemes — इन सब में छात्रों की मदद करते-करते मैंने महसूस किया कि इस जानकारी को एक स्थान Online उपलब्ध कराना जरूरी है।
यही सोच लेकर मैंने InfowireZone बनाया। मेरा भरोसा है कि यह आगे भी आपके काम आता रहेगा।
हमारा उद्देश्य | Our Mission
InfowireZone का उद्देश्य बहुत साधारण है — सही जानकारी, सही समय पर। हम चाहते हैं कि हर छात्र को अपने Exam Form, Result, Scholarship, Government Schemes, Jobs की सही जानकारी मिले — भले ही वह शहर में रहता हो या गांव में।
गांव-देहात के लोगों तक सरकारी योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। आज भी बहुत से लोग Labour Card, PM Awas जैसी योजनाओं का लाभ सिर्फ इसलिए नहीं ले पाते क्योंकि उन्हें सही जानकारी नहीं मिली। InfowireZone इसी जानकारी की खाई को बंद करने की कोशिश करता है।
हम क्या और किसके लिए l What We Cover
Exam & Result
University Exam Dates, Admit Cards, Results और Marksheet, Degree Download की Step-by-Step Guide
Scholarship & Form Filling
UP Scholarship, NSP Portal हो या कोई भी Online Form — सही तरीके से भरने की पूरी जानकारी
Sarkari Jobs
UP Police, SSC, Railway सहित सभी सरकारी नौकरियों की Notification और Application Guide
Sarkari Yojana
Labour Card, PM Awas सहित सभी योजनाओं की Eligibility, Documents और Apply Process
Portal Guides
DigiLocker, DigiShakti, Sewayojana सहित सभी Portals का उपयोग करने की सरल हिंदी Guide
Photo & Document Help
Online Forms में Photo, Signature Size से लेकर Document Verification तक सब कुछ आसान भाषा में
हमारा वचन | Our Promise
InfowireZone पर दी गई सभी जानकारी पूरी ईमानदारी और खोज के साथ लिखी जाती है। हम किसी भी सरकारी संस्था से संबद्ध नहीं हैं। जो जानकारी हम देते हैं वह Official Sources से ली गई होती है।
फिर भी सलाह है कि कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले संबंधित Official Website से जानकारी अवश्य सत्यापित करें।
कोई सवाल है? हमसे पूछें!
अगर आपको किसी जानकारी में सहायता चाहिए या कोई सुझाव देना है तो आप हमसे pankaj@infowirezone.com पर सीधे संपर्क कर सकते है। हम हर संदेश का जवाब देने की कोशिश करते हैं।
