Lucknow University Degree Certificate 2026: Apply Online, Documents, Fees & Process

यदि आप स्नातक के बाद किसी Course में Admission लेना चाहते है, अथवा किसी सरकारी नौकरी के आवेदन करते है तो आपके पास Lucknow University Degree Certificate होना चाहिए। कालेज से अक्सर आप लोगो को मार्कसीट उपलब्ध करा दी जाती है डिग्री नही मिल पाती है, बल्कि डिग्री एक बहुत महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट है।

अगर आपने लखनऊ विश्वविद्यालय या LU Affiliated किसी कालेज से डिग्री कोर्स किया है तो आसानी से लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर Lucknow University Degree Certificate के आवेदन कर सकते हो। यहां हम आपको LU Degree Certificate Online आवेदन करना, LU Migration Certificate & LU Provisional Certificate के लिए आवेदन करना स्टेप-बाई-स्टेप बताएगें। तथा आवेदन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स से लेकर सभी जरूरी बाते जानेगें।

ParticularsDetails
UniversityLucknow University, Lucknow
Certificate typeDegree/Provisional/Migration Certificate
CoursesAll Lucknow University Courses
आवेदन का प्रकारOnline
आवेदन शुल्कRs. 1000/-
Certificate जारी होने में लगने वाला समय15-30 दिन
Official WebsiteLU EASE

यदि आप लखनऊ विश्वविद्यालय या अन्य किसी विश्विद्यालय से कोई डिग्री कोर्स कर चुके हो तो अब आपके लिये Degree Certificate बहुत अनिवार्य है, क्योकि यही आपकी शैक्षिक योग्यता का आधिकारक प्रमाण माना जाता है। इसके अन्य भी कई कारण है-

  1. यदि आप किसी कोर्स में प्रवेश (Post-graduate/Ph.D.) में Admission लेने की सोच रहे है तो आपको डिग्री सर्टिफिकेट की जरूरत पडेगी। यदि आप सोच रहे हो कि provisional certificate से काम चल जायेगा तो ऐसा नही है। Provisional certificate आपको University द्वारा उस स्थिति में दिया जाता है जब Degree Certificate निर्गत नही हो पाया होता है। इस लिये आप Provisional Certificate से प्रवेश तो पा लेगें लेकिन बाद में आपको अपनी University में डिग्री सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत करना होता है।
  2. अगर आप किसी सरकारी नौकरी के लिये आवेदन करने को सोच रहे है तो आपको पता होगा कि कुछ नौकरियों में Degree Certificate अनिवार्य मांगा जाता है। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में SI की Vacancy आई थी उसमें भी डिग्री सर्टिफिकेट मागां गया था, बिना डिग्री सर्टिफिकेट छात्र Online आवेदन ही नही कर पा रहे थे। इस लिये सरकारी नौकरियों के लिये भी यह बहुत जरूरी है।
  3. यदि आप विदेश में higher studies या job opportunities की तलाश कर रहे है, तो आपको डिग्री सर्टिफिकट की जरूरत पडेगी। क्योकि Degree Certificate ही आपके academic background का सबसे भरोसेमंद प्रमाण माना जाता है।
  4. डिग्री सर्टिफिकेट आपके academic qualification का सबने स्थायी और आधिकारिक प्रमाण पत्र होता है। डिग्री सर्टिफिकेट के भविश्य में किसी वेरीफिकेशन प्रक्रया के दौरान जरूरत पडती है।
  1. छात्र नें Lucknow University से अपना कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया हो।
  2. छात्र के पास विश्विद्यालय से प्राप्त Merkshee/Provisional certificate होना चाहिये तभी Degree के लिये आवेदन कर सकते है।
  3. यदि आप की किसी प्रकार की फीस बकाया है तो आप आवेदन नही कर पायेगें। इसके किये पहले आपको बकाया पीस का भुगतान करना होगी तभी डिग्री के लिये आनेदन कर पायेगे।
  4. डिग्री के लिये आप आवेदन तभी कर पायेगे जब आपका Result declared हो चुका हो। Result Declare होने से पहले आप आवेदन नही कर सकते है।
  1. सबसे पहले आपको University की साइट पर Application form भरना होगा।
  2. आपके पास Final Year की Marksheet होनी चाहिये।
  3. आपके पास कोई ID Proof होना चाहिये आपकी पहचान के लिये।
  4. Passport size फोटो होनी चाहिये।
  5. फीस Pay करने के लिये आपके पास कोई आनलाइन माध्यम होना चाहिये।
  6. आवेदन फार्म में आपको आपना पता सही से भरना होगा।

Lucknow University डिग्री सर्टिफिकेट की सारी प्रक्रिया आनलाइन माध्यम से होती है। आप लखनऊ विश्वविद्यालय के पोर्टल से आनलाइन आवेदन करके घर बैठे आपना डिग्री सर्टिफिकेट मगां सकते हो। तो चलिय आपको step-by-step बताते है कि LU Degree Certificate के लिये Online आवेदन कैसे करना है।

  • आवेदन करने के लिये सबसे पहले आपको लखनऊ विश्वविद्यालय की साइट LU EASE पर जाना होगा
  • इस साइट पर आपको ‘Student Centric Services’ वाले बाक्स में दो आप्शन दिखेगें, Student login और Student Registraion
  • यदि आप पहली बार इस साइट पर certificate के लिये आवेदन करने जा रहे है तो आपको Student Registrion पर क्लिक करना है।
  • Registraion होने के बाद आप अपने Roll number और Password के माध्यम से लागन कर लेगें।
  • अब यहां पर आपको अपना Enrollment Number भरना होगा, Photo और Signature Upload करने होगे।
  • इसके बाद Final year marksheet, Aadhar card स्केन करने उपलोड करने होगे।
  • सभी Details भरने के बाद और document Upload करने के बाद अब आपको Application fees आनलाइ माध्यम से Pay करनी होगी। Application Fees आप Debit card/Credit card/UPI/Net Banking के माध्यम से Pay कर सकते है।
  • Payment Successul होने के बाद एक बार सभी जानकारी ध्यान पूर्वक पढ लें, क्योकि यदि कोई गलती हुई तो विश्विद्यालय द्वारा Application रिजेक्ट कर दिया जायेगा। सभी डिटेल वेरीफई करने के बाद अब Final Submit कर दें।
  • फार्म सबमिट करने के बाद University द्वारा आपका आवेदन वेरीफा किया जायेगा, और फिर आप अपना LU Degree certificate Online Download कर सकते हो, आपका Certificate डाक द्वारा भी आपके धर भेज दिया जायागा।

Lucknow University Degree Certificate यदि आप Online Apply करना चाहते हो चाहे BA Degree Certificate, BSc Degree Certificate या PG Degree Certificate हो आपको रू. 1000 का आनलाइन माध्यम से Payment करना होगा। Payment करने के बाद लगभग 15 से 30 दिन तक का समय Degree बनने में समय लगता है। University द्वारा Application Verify करने के बाद आपकी डिग्री Allot कर दी जाती है, जिसे आप आनलाइन माध्यम से Download कर सकते है। Degree Allot होने के कुछ दिन बाद आपके घर पर भी डाक द्वरा भेज दी जाती है।

यदि आपने Lucknow University के BA, BSc, MA, MSc, BEd, MEd, BCom, MCom या अन्य किसी कोर्स के लिए Degree certificate, Migration certificate या Provisional certificate online आवेदन किया है, तो जरूरी है कि आप समय-समय पर Degree/Provisional/Migration certificate का online status check करते रहे। इससे आपको अपने आवेदन की current स्थिति पता चलती रहती है, जिससे कोई त्रुटि होने पर आप उसे दुबारा आवेदन कर सकते है या उसमें सुधार कर सकते है। तो चलाने आपको online step-by-step Provisional, Degree & Migration का Status check करना बताते है।

  • Status check करने के लिए आपको उसी पोर्टल पर जाना है, जहां से आपने ऑनलाइन आवेदन किया है।
  • अपने फोन या लैपटॉप पर LU EASE Portal खोल ले।
  • LU EASE पोर्टल पर Student Centric Services के ऑप्शन में login पर क्लिक करें।
  • लॉगिन सेक्शन में User name और password डाल के लॉगिन कर ले।
  • लॉगिन करने के बाद अब Check status के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Current Status दिख जाएगा, यदि आपका आवेदन CEO से verify हो गया है तो आप यहीं से अपना Degree, Migration & Provisional certificate Download कर सकते है।

दोस्तों जब भी आप किसी सर्टिफिकेट जैसे Degree, Migration या Provisional certificate अथवा Duplicate Marksheet के लिए ऑनलाइन आवेदन करते है, तो उस आवेदन को Lucknow University के अधिकारियों द्वारा verify किया जाता है। यदि वेरिफाई करने में सबकुछ सही पाया जाता है तभी आपका certificate issue किया जाता है। चलिए इस process को step-by-step समझते है-

Verification Process कैसे होता है जाने स्टेप by स्टेप –

  1. जब भी आप लखनऊ विश्वविद्यालय के पोर्टल पर किसी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करते है, वो वह आवेदन इससे संबंधित लखनऊ विश्वविद्यालय के Examination Department के पास जाता है।
  2. Examination department में COE और Assistant registrar आपके द्वारा भरी गई जानकारी को जांचते है।
  3. जांच के दौरान यदि सबकुछ सही पाया जाता है तो आपके आवेदन को वेरिफाई कर दिया जाता है, यदि आपके द्वारा भरी गई जानकारी गलत पाई जाती है तो आपका आवेदन Reject कर दिया जाता है।
  4. आपका आवेदन वेरिफाई होने के बाद आपके आवेदन का स्टेटस Verified दिखने लगता है।
  5. वेरिफाई होने के बाद अब आपका certificate तैयार किया जाता है, और इसके बाद आपकी लॉगिन पर Ready for Download का ऑप्शन दे दिया जाता है, और जब डाक द्वारा आपका सर्टिफिकेट भेज दिया जाता है तब Dispatched का भी ऑप्शन अपडेट कर दिया जाता है।

यदि आप अपना आवेदन रिजेक्ट होने से बचना चाहते है तो इसके लिए जरूरी है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सही से भरे और सभी डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, फोटो, आधार व अन्य जरूरी दस्तावेज सही से अपलोड करें। आवेदन फार्म को एक दो बार सही से जांचने के बाद ही फाइनल लॉक करें।

LU Degree Certificate आवेदन करने के बाद यदि 30 दिन तक का समय हो गया है तो इसका मतलब यह नही है कि आपका आवेदन रिजेक्ट हो गया है। आपके द्वारा किए गये आवेदन को कई लखनऊ विश्वविद्यालय के कई अधिकारियों द्वारा वेरीफाई किया जाता है, उसके बाद सभी जानकारी सही पाये जाने पर ही डिग्री सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। इस लिए 30 दिन तक का समय लगना नार्मल बात है।

यदि Degree Certificate के लिए आवेदन किए एक महीने से अधिक हो गया है तो आपको अपनी सभी डिटेल सही से जांचनी चाहिए, क्योंकि हो सकता है आप किसी सेमेस्टर के किसी पेपर में फेल हो। जब आप फाइनल मार्कसीट में पास होगे तभी आपका डिग्री सर्टिफिकेट जारी किया जा सकता है।

अगर आप LU Degree Certificate Online आवेदन करते है और कुछ दिन बाद स्टेटस रिजेक्ट दिखने लगता है तो आपको घबरने की जरूरत नही है। आवेदन रिजेक्ट होने के कई कारण हो सकते है, आप कुछ चीजों को संसोधित कर के दुबारा आवेदन कर सकते हो।

  • सबसे पहले LU EASE Portal पर जाकर आवेदन की स्थिति में Rejection का कारण देखें। हो सकता है आपके Name, Father Name & DOB Mismatch तथा आपने गलत कोर्स सेलेक्ट कर लिया हो या किसी पेपर में फेल हो जिस कारण आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया हो।
  • यदि आपके Documents में Name, Fathe Name, DOB Mismatch है तो इसे संसोधन करवायें।
  • अगर आपके किसी विषय में Absent/Failed है तो उस विषय में बैक पेपर परीक्षा फार्म भर कर पहले उसे पास करें।
  • सबकुछ क्लियर होने के बाद दुबार नया आवेदन करें, ध्यान रखे सभी डाक्यूमेंट्स सही फार्मेंट में अपलोड करें।
  • अगर सबकुछ सही हुआ तो 15 से 30 दिन में आपका LU Degree Certificate जारी हो जायेगा।

जब आप किसी कोई कोर्स में प्रवेश लेते है तो आपको याद रखना चाहिए अपनी सभी डिटेल हाइस्कूल की मार्कसीट के आधार पर ही भरनी चाहिए। कुछ छात्र प्रवेश लेते समय प्रवेश फार्म में Name, Father Name में स्पेलिग Mismatch कर देते है या DOB गलत भर देते है। जिस कारण उनकी मार्कसीट में उसी प्रकार गलते डिटेल आ जाती है और जब डिग्री के लिए आवेदन करते है तब Details Mismatche होने के कारण Degree Certificate जारी नही हो पाता है।

यदि Final Marksheet पर नाम, पिता का नाम या जन्म तिथि जैसी कुछ डिटेल गलत है। तो आपको डिटेल संसोधन कराने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक के नाम एक लेटर लिखना है। और साथ में अपनी पिछली सभी मार्कसीट, आधार कार्ड, टी.सी. अटैच कर के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करनी होती है। कुछ दिन में संसोधन हो जाता है, फिर आप डिग्री के लिए आवेदन कर सकते है। कुछ चीजे आप अपने कालेज से भी LU Exam Form भरते समय संसोधन करवा सकते हो।

LU Degree Certificate आवेदन करते समय कुछ लोग जाने-अनजाने में छोटी-छोटी गलतियां कर देते है। जिस कारण वेरीफिकेशन प्रोसेस Delay हो जाता है या कभी-कभी रिजेक्ट भी हो जाता है। जब भी आप Lucknow University Degree Certificate के लिए आवेदन करें तो इस बातों का ध्यान रखे-

  • LU Degree आवेदन करते समय कोर्स सेलेक्सन पर विशेष ध्यान दें, कुछ लोग गलत कोर्स सेलेक्ट कर के आवेदन कर देते है। NEP, Non NEP में छात्र अधिकतर गलती करते करते है। इस लिए कोर्स सेलेक्ट करते समय अपनी मार्कसीट में कोर्स को सही से देख लें।
  • Passing Year को सही भरें, गलत Passing Year डालने से भी आवेदन Delay या Reject हो जाता है।
  • यदि Name, Father Name के स्पेलिंग थोडी भी गलत है या DOB गलत भर दी तो डिग्री जारी नही, आवेदन Delay या Cancil हो जायेगा।
  • Documents गलत अपलोड होने से भी आवेदन रिजेक्ट हो जायेगा। डाक्यूमेंट्स अपलोड करते समय ध्यान रखें सभी डाक्यूमेंट्स क्लियर स्केन हो और सही फार्मेंट में अपलोड करें।
  • अपना पता सही भरें, जिससे डाक द्वारा आपके घर तक डिग्री भेजी जा सके।

Q1. Lucknow University Degree Certificate के लिये Online Apply कैसे करें?

आप Lucknow University की वेबसाइट LU EASE पर जाकर, Online Form फर कर, Documents Upload करके तथा Online Fees जमा करके अपना आवेदन पूरा कर सकते है। आवेदन पूरा होने के कुछ दिन बाद डिग्री आपके घर भेज दी जाती है।

Q2. Degree Certificate और Provisional Certificate में फर्क क्या होता है ?

जब तक आपकी डिग्री निर्गत नही हो पाती है तब तक आपको Provisional Certificate ही मिल पाता है। यह एक तरह से डिग्री की जगह प्रयोग किया जाने वाला Temporary Certificate होता है। जब तक आपकी डिग्री isu नही होती है तब तक यह मान्य किया जाता है।

Q3. Lucknow University Degree Certificate की fees कितनी कटती है।

Degree Certificate के लिये विश्वविद्यालय द्वारा रू. 1000 fees ली जाती है, यह पेमेंट आप UPI/Net banking/Debit card/Credit card कर सकते है।

Q.4 Degree Certificate मिलने में कितना समय लगता है?

आपकी Application verify होने में लगभग 15 से 30 दिन का समय लग जाता है, इसके बाद आप Degree Certificate Online Download कर सकते है। कुछ दिन बाद डाक द्वारा भी आपके पते पर भेज दी जाती है।

Q5. Online आवेदन करने के लिये किन किन Documents की आवश्यकता होती है?

डिग्री के आवेदन के लिये आपके पास Final year की marksheet, Aadhar card, Photo, Signaure होना अनिवार्य है।

Q6. LU Degree Certificate के लिए Apply कब कर सकते है?

जब आपका Final Year Result आ जाता है, उसके बाद आप डिग्री के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आपका कोर्स अभी कम्पलीट नही है या किसी विषय में फेल है तो आवेदन नही कर सकते है जब तक फाइनल मार्कसीट में पास नही होते है।

Q7. Degree Certificate Status Pending दिख रहा तो क्या करें?

Status Pending होने पर आपको कुछ करने की जरूरत नही है। जब आप आवेदन करते है उसके विश्वविद्याय द्वारा इसे वेरीफाई होने में समय लगता है, जब तक वेरीफाइ नही हो जाता तब तक स्टेटस पेंडिंग ही दिखेगा।

Q8. क्या LU Degree Certificate रू. 1000 फीस भुगतान किए बिना आवेदन कर सकते है?

हां, यदि आपको कोर्स पूरा किये सिर्फ पांच से से कम हुआ है तो आपसे आवेदन शुल्क नही लिया जायेगा। इस लिए कोर्स पूरा होने के तुरंत ही डिग्री के लिए आवेदन कर दे, नि:शुल्क रहता है। पांच साल के बाद आवेदन करने पर 1000 रू. फीस देनी पडती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top