UP Scholarship Payment Status 2025: PFMS Portal & Scholarship portal पर Status देखें

नमस्कार दोस्तों, अगर आपने UP Scholarship 2025 के लिए आवेदन किया है, तो आप सोच रहे होगे UP Scholarship Payment status 2025 कैसे check करें। या आप जानना चाहते होंगे कि UP Scholarship कब आयेगी। इस ब्लॉग में हम इन्हीं विषयों के बारे में जानकारी देंगे। UP Scholarship yojana से हर साल लाखों छात्रों को फायदा मिलता है जिससे वे छात्र भी अपनी पढाई को पूरा कर पाते है जो आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर है।

आपको अपने आवेदन को समय-समय पर चेक करते रहना जरूरी है क्योकि इससे यदि आपका फार्म रिजेक्ट किया जाता है या अन्य कोई कमी होती है तो आप इसे समय रहते सही करवा सकते है। इस लिये इस ब्लाग में हम आपको UP Scholarship Status Check करना बतायेगें, UP Scholarship payment 2025 कब लगेगी और यदि आपके फार्म में कोई कमी है तो उसका Correction कैसे करे सम्बन्धित सभी जानकारी देगें।

UP Scholarship 2025 का Payment छात्रों के खाते में आना सुरू हो चुका है। लेकिन अभी तक सिर्फ प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक(11वीं-12वीं) के छात्रों का ही छात्रवृत्ति आना सुरू हुआ है। यदि आप UP Scholarship payment status 2025 check करना चाहता है तो नीचे दिये गये स्टाप्स के माध्यम से आप बहुत आसानी से अपना Scholarship status check कर सकते है।

  • सबसे बहले UP Scholarship की Official website पर जायें। नीचे दिये स्क्रीनसाँट की तरह आपको वाबसाइट का home page दिखाई देगा।
UP Scholarship Status
  • अब आपको student section में जाके अपने फार्म को लागिन कर लेना है।
  • यदि आपने Fresh Form भरा है तो Login Fresh पर क्लिक करना है।, अकर Renewal form भरा है तो Login Renewal पर क्लिक करना है।
  • Login page में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व OTR और DOB डाल के अपना फार्म लागिन कर लेना है।
  • फार्म लागिन होने के बाद आपके Login dashboard में सबसे नीचे Check status का आप्सन दिखेगा। इसी पर आपको क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप check status के आप्सन पर क्लिक करेगें, एक नई टैब में Scholarship का status दिख जायेगा।
  • यहां पर आप अपने आवेदन की सभी जानकारी देख सकते है। जैसे कि कालेज से फारवर्ड हुआ है कि नही, डिस्ट्रिक से फारवर्ड हुआ है कि नही, छात्रवृत्ति आया कि नही ये सभी जानकारी आप देख सकते है।

दोस्तों कई बार आप जब UP Scholarship portal पर अपना Status चेक करते है तो कभी-कभी आपको वहां पर लेटेस्ट अपडेट नही मिल पाती या कभी-कभी सर्वर में कुछ कमी होने के कारण आपका स्टेटस दिखता ही नही है। यदि आपके सामने भी ऐसी स्थिति है तो आपको चिंता करने की जरूरत नही है। आप PFMS Portal के माध्यम से UP Scholarship Payment Status 2025 चेक कर सकते है। PFMS (Public Financial Management System) Portal के माध्यम से स्टेटस चेक करना बहुत आसान है। तो चलिये दोस्तो आपको step-by-step स्टेटस चेक करना बताते है।

  • सबसे पहले आप आपने फोन या लैपटाप में PFMS की Official website pfms.nic.in खोल लें।
  • https://pfms.nic.in/SitePages/KnowYourPayment_Dw_NewNew.aspx आप इस लिंक पर क्लिक करने सीधे Know Your Payment के पेज पर चले जायेगें।
  • इस पेज में आपको आपनी बैंक का नाम, खाता संख्या और कैप्चा डाल के सबमिट करना है, इसके बाद आपके फोन पर एक OTP आयेगा उसे डाल के सबमिट कर दें।
  • जैसे ही आप OTP सबमिट करेगें आपके सामने UP Scholarship Payment Status दिख जायेगा।

दोस्तो PFMS Portal payment status check करने का बहुत अच्छा माध्यम है। इससे न कि केवल Scholarship status देख सकते है बल्कि अन्य बहुत सरकार की योजनायें है उनका भी स्टेटस आप इस पोर्टल के माध्यम से देख सकते है।

कई बार छात्र जब PFMS Portal पर status चेक करने जाते है तो No Record Found या Payment Not Initialted दिखता है। इस मैसेज दिखने के कई कारण हो सकते है। जैसे कि यदि अभी तक आपका Payment नही लगा है और आप Payment देख रहे है तो वहां पर आपको No Record Found/Payment Not Initialted का मैसेज देखने को मिलेगा। या अभी तक आपका आवेदन फार्म आपके संस्थान या डिस्ट्रिक से फार्वर्ड नही हुआ है तो भी आपको ऐसे ही मैसेज दिखेगा।

दोस्तो यदि आपने UP Scholarship Form apply किया होगा तो आप भी अपनी स्कालरशिप आने का इंतजार कर रहे होगे। यदि आप Pre-matric या Post-matric(11th-12th) स्टूडेंट है और आपने October 2025 से पहले अपना फार्म कालेज से फारवर्ड करा दिया था तो ऐसे छात्र-छात्राओं का स्काल आना सुरू हो चुका है, बहुत छात्र-छात्राओं का स्कालर आ भी चुका है।

Post-matric other than inter students छात्र-छात्राओं का डाटा अभी तक कालेज स्तर से फारवर्ड न होने पाने के कारण अभी तक पेमेंट नही लग पाया है। सभी छात्र-छात्राओं का Scholarship payment लगने के लिये 2 October 2025 डेट दी गई थी लेकिन Degree/Diploma करने वाले छात्र-छात्राओं का पेमेंट फार्म फारवर्डिंग सुरू न हो पाने के कारण नही लग गया है। इस लिये फार्म फारवर्ड होने के बाद दिसंबर 2025 में छात्रवृत्ति आने की संभावना है।

अधिकतर छात्र अपना छात्रवृत्ति का फार्म भर तो देते है, लेकिन जब वे Scholarship form की स्थिति/Status देखना चाहते है तो उनके समझ नही आता कि PFMS Portal स्टेटस सही दिखेगा या UP Scholarship Portal पर। चलिये दोस्तों आपको दोनो पोर्टल के बारे में सरल तरीके से समझाते हैं।

UP Scholarship Portal

यह उत्तर प्रदेश सरकार का पोर्टल है जिसका प्रयोग मुख्य रूप से छात्रवृत्ति हेतु छात्र-छात्राओं के आवेदन के लिये किया जाता है। इसमें Status Check करने का भी आप्शन होता है और उस आप्शन से आप फार्म के आवेदन की स्थिति देख सकते है (जैसे- फार्म कालेज/डिस्ट्रिक से फारवर्ड हुआ है कि नही) । यदि फारवर्ड हुआ है तो यहां आप उपस्थिति प्रसेंटेज देख सकते है, यदि आपका पैसा भेज दिया गया है तो उसे भी आप UP Scholarship portal के माध्यम से देख सकते है।

लेकिन UP Scholarship Portal पर Payment लगने के काफी दिन बाद दिखता है। सीधे तौर पर कह सकते है कि इस पोर्टल का प्रयोग केवल आवेदन करने व आवेदन की स्थिति जांचने के लिये किया जा सकता है।

PFMS Portal

PFMS Portal भारत सरकार का Payment Traking System (DBT) है। इस पोर्टल का प्रयोग न केवल स्कालरशिप के लिये किया जाता है बल्कि इससे भारत सरका की अन्य योजनाओं का भी Payment track करने के लिये भी प्रयोग किया जाता है। इस पोर्टल से आप आवेदन नही कर सकते है।

PFMS Portal सिर्फ आपके भुगतान की स्थिति देखने के लिये प्रयोग किया जाता है। इससे आप पहले के भी भुगता देख सकते है। यदि आप PFMS Portal पर Payment status देख रहे है और वहां पर No Record Found का मेसेज आता है तो इसका मतलब ये न समझना कि आपका फार्म रिजेक्ट हो गया है बल्कि अभी आपका पेमेंट लगा नही है, इस लिये ये मेसेज दिखाता है।

अगर आप सीधे तौर पर समझे तो कह सकते है कि UP Scholarshp Portal पर आनलाइन आवेदन करते है और उसकी स्थिति देखते है तथा PFMS Portal पर आप सिर्फ Payment status देख सकते है।

UP Scholarship Form तभी रिजेक्ट होता है जिब आवके फार्म में कोई कमी होती है, कुछ छात्र जल्दबाजी में फार्म भर के सबमिट कर देते है, डिटेल सही से वेरीफाई नही करते। फार्म रिजेक्ट होने के कई कारण हो सकते है-

  • आपका Bank Account आधार से लिंक न होना
  • पिता/माता का आय प्रमाण पत्र न लगाकर अपना आय प्रमाण पत्र लगा देना
  • नान-रिफंडेबल फीस गलत भर देना
  • गत वर्ष की कक्षा में 50 प्रतिशत से कम नंबर होना
  • आय सीमा 2.5 लाख से अधिक होना
  • आपके UP Scholarship Form और 10th,12th मार्कसीट में नंबर Mismatch होना

कुछ छात्रों का Scholarship Form Approved होने के बावजूद भी खातें में Scholarship नही आती, और छात्र काफी कन्फ्यूजन में रहते है। ऐसा अक्शर इस लिए होता है क्योंकि आपका फार्म अप्रूव होना ही काफी नही होता है, इसके बाद भी कई स्टेप्स जैसे PFMS, DBT & Bank Verification होते है। सभी स्टेप पर आपका आवेदन वेरीफाई होने पर ही पैसा खाते में ट्रांसफर होता है। उसके अलावा कुछ Resons भी हो सकते है-

  • Treasury से फंड ट्रांसफर होने में देरी होना
  • Government के UP Scholarship बजट में कमी होने पर पेमेंट लेट होना
  • आपके आधार से बैंक अकाउंट लिंक न होना

छात्र अपना छात्रवृत्ति फार्म सबमिट करने के बाद जब UP Schoalrship Status देखते है तो उनको स्टेटस का सही मतलब पता न होने के कारण स्टेटस देखने के बाद भी उसका अर्थ सही से समझ नही पाते है। चलिए समझते है स्टेटस में दिख रहे किस आप्शन का क्या मतलब होता है-

UP Scholarship StatusStatus का मतलब
Submittedइसका मतलब होता है कि आपने फार्म Online Submit कर दिया है, लेकिन अभी तक कालेज से Verify/Forward नही हुआ है
Verified By Collegeआपका छात्रवृत्ति फार्म District Scholarship Committee को कालेज स्तर से Verify/Forward कर दिया गया है
Verified By District Scholarship Committeeआपका छात्रवृत्ति आवेदन जिला स्तर से फारवर्ड कर दिया गया है
Rejected By DistrictDistrict Scholarship Committee द्वारा आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया है
PFMS Pendingजिला छात्रवृत्ति विभाग द्वारा वेरीफाई के उपरांत PFMS द्वारा वेरीफिकेशन के लिए प्रोसेस में है
Payment Failedआपके बैंक में आधार लिंक न होने या अन्य किसी कमी के चलते Payment Failed हो गया है
Payment Successइसका मतलब होता है, छात्रवृत्ति का पैसा आपके खाते में ट्रांसफर हो चुका है

UP Scholarship Payment Failed होने के कई कारण हो सकते है। हो सकता है आपके खाते में आपका आधार लिंक न हो, आपका बैंक खाता Active हो, इसके अलावा अन्य कारण भी हो सकते है। यदि आपका छात्रवृत्ति फार्म के स्टेटस में Payment Failed लिख के आ रहा है, तो इसके लिए सबसे पहले ये करें-

  • UIDAI पोर्टल पर अपने आधार कार्ड को लागिन कर के चेक करें कि आधार कार्ड बैंक खाते से लिंंक है कि नही।
  • अपनी बैंक ब्रांच में अपने खाते का स्टेटस चेक करें, Active है या नही। यदि Active नही है, तो सबसे पहले अपने खाते को Active करवाएं।
  • इसके बाद अपने कालेज और जिला छात्रवृत्ति विभाग से वेरीफाई करवा लें।

Aadhar-Bank Seeding चेक करना बहुत जरूरी होता है, क्योकि यदि अब UP Scholarship का पैसे आधार के माध्यम से ही ट्रांसफर किया जाता है।

  • Aadhar-Bank seeding Check करने के लिए सबसे पहले UIDAI Portal खोल लें
  • UIDAI Portal पर Bank Seeding Status पर क्लिक करें।
  • अपना Aadhar Number, Captcha डाल के OTP Verify करते हुए लागिन करें।
  • लागिन होने के बाद आप अपनी Bank-Aadhar Seeding Status देख पाओगे। और यहां से Bank Seeding आप कर सकते है।

Q1. UP Scholarship Payment Status चेक करने के कितने तरीके है?

UP Scholarship का Status आप दो तरीके से देख सकते है-
1. UP Scholarship की Official Website पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, OTR, जन्मतिथि और Password के माध्यम से लागिन कर के देख सकते है।
2. यदि आपको देखना है कि आपका पेमेंट आया है कि नही तो आप PFMS Portal पर जाकर अपने Bank Details के माध्य से आसानी से देख सकते है।

Q2. PFMS Portal पर “No Record Found” दिख रहा, इसका क्या मतलब है?

No Record Found दिखने के कई कारण हो सकते है। कभी-कभी आप PFMS Portal पर Registration number या बैेक डिटेल डालते समय कुछ गतल भर देते है, या आपका फार्म कालेज या डिस्ट्रिक से फारवर्ड नही हुआ होता है, या जब आप पेमेंट चेक करते है तब तक पेमेंट आया ही नही होता है तो इन सभी स्थिति में No Record Found दिखता है।

Q3. PFMS Payment Success होने के बाद Account में पैसा क्यो नही आया?

जब PFMS पर Payment Success दिखने लगता है तो इसका मतलब है कि आपके खाते में पैस भेज दिया गया है। लेकिन बैंक प्रोसेसिंग के कारण पैस Account में दिखने में एक से तीन दिन लग सकते है।

Q4. क्या एक ही छात्र दो Scholarship एक बार में ले सकता है?

नही, आप एक बार में एक ही छात्रवृत्ति आवेदन कर सकते है। यदि आपने गलती से दो या दो से अधिक UP Scholarship आवेदन कर दिए तो आपके सभी Scholarship Form Reject हो जायेगें।

Q5. यदि PFMS पर Rejected Status आए तो सबसे पहले क्या करें?

यदि UP Scholarship में PFMS पर स्टेटस Rejected दिख रहा है तो सबसे पहले –

  • अपने बैंक ब्रांच जाकर अपने खाते को चेक करायें, Back Account Status Active होना चाहिए।
  • चेक करें आपका आधार बैंक खाते से लिंक हो। यदि नही है तो UIDAI पोर्टल पर जाकर Bank-Aadhar Seeding वेरीफाई करें।

यदि आप UP Scholarship के बारे में और भी जानकारी चाहते है तो इसको भी पढें – Click here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top