UPSSSC Computer Operator Vacancy 2026: 12 पदों पर भर्ती, 7 सितम्बर से आवेदन, योग्यता, Salary और आवेदन प्रक्रिया

अगर आप UPSSSC Computer Operator Vacancy की तैयारी कर रहे हैं और आपके पास UP PET-2025 का Score Card है, तो यह भर्ती आपके लिए ध्यान देने वाली है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से महाधिवक्ता कार्यालय में Computer Operator Grade-A और Assistant Computer Operator के कुल 12 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसके लिए आनलाइन आवेदन 07 सितंबर 2026 से शुरू हो कर 28 सितंबर 2026 तक चलेंगे।

इसकी खास बाद यह है कि इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की shortlisting PET-2026 के Normalized Score के आधार पर की जाएगी। इस ब्लाॅग में हम UPSSSC Computer Operator Vacancy 2026 की पूरी जानकारी समझेंगे- कितने पद है, किस योग्यता और अनुभव की जरूरत है, UP PET 2026 की क्या भूमिका है, Salary, Fees कितनी है और Online Application करते समय कित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

जानकारी विवरण
भर्ती आयोगउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नामComputer Operator Grade-A & Assistant Computer Operator
कुल पद12
Computer Operator Grade-A11 पद
Assistant Computer Operator1 पद
आवेदन शुरू होने की तिथि07 सिदंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 सितंबर 2026
शुल्क समायोजन/संशोधन की अंतिम तिथि05 अक्टूबर 2026
Application Fees For General, OBC, SC, STRs. 25/-
Official Websiteupsssc.gov.in
UPSSSC Computer Operator Official NotificationDownload Notification
पदURSCSTOBCEWSकुल
Computer Operator
Grade-A
050300020111
Assistant Computer
Operator
010000000001
कुल060300020112

यहां सबसे ध्यान देने वाली बात है कि Computer Operator Grade-A और Assistant Computer Operator दोनों के लिए योग्यता एक जैसी नही है। इसलिए केवल PET 2025 में शामिल होना या Graduation होना पर्याप्त नहीं माना जायेगा। अभ्यर्थियों को संबंधित पद को लिए दी गई Computer Qualification और experience की शर्त भी पूरी करनी होगी।

Computer Operator Grade-A के लिए योग्यता

  • अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation पास होना चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से Computer Science में Diploma अथवा NIELET का ‘O’ Level Certificate होना चाहिए।
  • इसके साथ Computer Application क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।

Assistant Computer Operator के लिए योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना चाहिए।
  • Computer Science में Diploma अथवा NIELET ‘O’ Level Certificate होना चाहिए।
  • Computer Application के क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य।

Eligibility देखते समय qualification के बाद उम्र की शर्त check करना भी जरूरी होता है। मैं देखता हूँ कई बार अभ्यर्थी बाकी सभी qualification पूरी कर लेते है, लेकिन age limit में थोडा अंतर होने की वजह से form नहीं भर पाता है। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी उम्र की calculation सही तारीख के आधार पर करना बहुत जरूरी है। UPSSC की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 01 जुलाई 2026 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। यानी इस तारख तक आपकी उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नही होनी होनी चाहिए।

  • Minimum Age: 21 वर्ष
  • Maximum Age: 40 वर्ष
  • Age Calculate करने की तारीख: 01 जुलाई 2026

Form भरते समय Documents की जरूरत को लेकर अक्सर confusion रहता है। खासकर तब, जब candidate किसी reservation या special category का लाभ लेना चाहते हो। अगर आप आवेदन करने जा रहे है, तो आपको कुछ जरूरी Documents पहले से तैयार रखने चाहिए।

  • PTE-2025 का Registration Number और Score Card
  • 10th, 12th और Graduation की Marksheet
  • Computer qualification का प्रमाण पत्र- जैसे Computer science diploma या NIELIT ‘O’ Level
  • Computer Applications में अनुभव से संबंधित प्रमाण पत्र
  • Category Certificate (Reserve Category के छात्रों के लिए)
  • EWS Certificate (EWS Category stuents के लिए)

अगर आपने UP PET-2025 दिया है, तो इस भर्ती में उसका काम सिर्फ एक सामान्य Qualification की तरह नही है। इसी PET के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को shortlist किया जायेगा। UPSSSC के विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो PET-2025 में सामिल हुए हों और जिनका PET Scoar Card आयोम द्वारा जारी किया हों। उसके बाद अभ्यर्थियों की shortlisting PET 2025 के Normalized Score के आधार पर की जायेगी।

कितने अभ्यर्थी Main Exam के लिए बुलाए जाएंगे?

यहां एक और बात को जान लेना जरूरी है। आयोग द्वारा सभी applicants को मुख्य परीक्षा में नहीं बुलाएगा। विज्ञापन के अनुसार संबंधित पद के लिए उपलब्ध पदों के मुकाबले Category के हिसाब से लगभग 15 गुना अभ्यर्थियों को PET 2025 के normalized score के आधार पर shortlisting करके मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसलिए यदि किसी ने PET तो दिया है, लेकिन उसका स्कोर आयोग द्वारा निर्धारित shortlisting के स्तर तक नही पहुंचता है, तो केवल पेट देने की वजह से मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका नही मिलेगा।

PET Score शून्य या उससे कम होने पर क्या होगा?

जिन अभ्यर्थियों का PET 2025 में Absolute या Normalized Score शून्य अथवा उससे कम है, तो उन्हे इस भर्त की मुख्य परीक्षा के लिए Shortlist नही किया जायेगा। इसलिए भर्ती में आवेदन करने से पहले UP PET 2025 Score Card देखना बहुत जरूरी है। कई लोग सिर्फ यह देखते कि PET Exmam दिया था, तो आवेदन कर देते है। आपको विशेष ध्यान देना है कि सिर्फ पेट परीक्षा देना काफी नही है।

सरकारी नौकरी की Vacancy देखते समय ज्यादातर अभ्यर्थी सबसे पहले यही जानना चाहते है कि नौकरी लगने के बाद Salary कितनी मिलेगी? इस भर्ती में भी दोनों पदों का Pay Level अलग है, इसलिए दोनों की सैलरी अलग-अलग रहेगी।

पदPay Levelवेतनमान
Computer Operator Grade – ALevel – 4रू. 25,500 – 81,100
Assistant Computer OperatorLevel – 2रू. 19,900 – 63,200
  • Photo और Signature दोबारा Upload नही करने होंगे। PET-2025 में अपलोड किये गये फोटो, हस्ताक्षर application में Automatic आ जायेगें, जिन्हे आप Change नही कर सकते है।
  • Personal Detail में जो जानकारी UP PET 2025 से ली जायेगी, उसे ध्यान से Check कर लें।
  • आपकी Eligibility जिस पद के लिए पूरी होती है, उसी के अनुसार Post का चयन करें।
  • Form Submit करने के बाद Application Print जरूर निकाल कर रख लें।
  • अगर Payment के बाद Transaction reconcile नही हुआ तो, आपका आवेदन Final submit नही होगा। इसके लिए पोर्टल पर Transaction ID Double Verification की व्यवस्था दी गई है।

जब किसी भर्ती का Form सामने आता है तो notification पढने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी इसी जगह होती है कि अब आवेदन कहां से शुरू करें और कौन-सी जानकारी भरनी होगी? UPSSSC Computer Operator Vacancy 2026 में भी आवेदन की प्रक्रिया PET 2025 से जडी हुई है, इसलिए Form भरते समय जल्दबाजी करने के बजाय हर step को ध्यान से पूरा करना होगा।

आवेदन करते समय इन steps को follow करें-

  1. सबसे पहले आपको UPSSSC की Official Website पर जाना है और Applicat Segment-216 वाले सेक्शन में Candidate Registration पर क्लिक करना है।
  2. अब यहां पर सभी Notification दिखाई देगी, जिसमें UPSSSC Computer Operator के सामने Apply पर क्लिक करें।
  3. अब आपको PET-2025 में इस्तेमाल किए गए Registration Number के आधार पर Authentication की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  4. Verification के बाद आपकी PET से संंबंधित जरूरी जानकारी Application में दिखाई देगी, इसे एक बार ध्यान से Check कर लें।
  5. अब आप जिस पद के लिए योग्यता और अनुभव पूरा करते है, उस पद का चयन कर लें। ध्यान रखें यहां दोनों पदों के लिए Eligibility अलग-अलग है, इसलिए केवल पद का नाम देखकर चयन न करें।
  6. Application में मांगी गई educational qualification and experience से संबंधित जानकारी भरनी है। फार्म में जानकारी भरते समय वही details दें जो आपके वास्तविक प्रमाण-पत्रों और अनुभव से संबंधित हों।
  7. सभी details भरने के बाद declaration और सभी जरूरी जानकारी सही से चेक करने के बाद फार्म को submit कर दें।
  8. इसके बाद निर्धारित application fee का भुगतान कर लें और Payment Process पूरा होने दें।
  9. Fee payment होने और application सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद उसका Print करके अथवा Download करके सुरक्षित रख लें। आगे भर्ती की प्रक्रिया में इसकी जरूरत पडेगी।

फार्म भरते समय पूरी सावधानी रखने के बाद भी कभी-कभी जानकारी गलत भर जाती है। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि अब फार्म दोबारा भरना पडेगा या संशोधन का मौका मिलेगा। UPSSSC की इस भर्ती में Modification की सुविधा दी गई है। UPSSSC Computer Operator Vacancy 2026 में आवेदन से जुडी fee adjustment और Modification की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए यदि Form Submit करने के बाद कोई गलती दिखाई देती है तो इसे इस तिथि तक संशोधित कर सकते हो।

1. क्या एक अभ्यर्थी दोनों पदों के लिए आवेदन कर सकता है?

Computer Operator Grade-A और Assistant Compuet Operator के लिए योग्यता अलग-अलग है। अगर आप दोनों की योग्यता पूरी करते हो तो आप दोनों में आवेदन कर सकते हो।

2. UPSSSC Computer Operator में अनुभव कैसे माना जायेगा?

UPSSSC Computer Operator Vacancy में अनुभव कोई सामान्य computer knowledge या course करने से पूरा नही माना जाएगा। अभ्यर्थी के पास Computer Application में Computer Operator Grade-A के लिए 3 वर्ष और Assistant Computer Operator के लिए 2 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।

3. क्या UPSSSC Computer Operator में दूसरे राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है?

हां, अन्य राज्य के अभ्यर्थी भी इसमें आवेदन कर सकते है। लेकिन दूसरे राज्य का Candidate होना और UP की Reserved category का लाभ मिलना, दोनें अलग बात है। अगर आप दूसरे राज्य से है तो आपको आरक्षण का लाभ नही मिलेगा।

4. UPSSSC Form Submit करने के बाद कौन-कौन जानकारी बदली जा सकती है?

अगर UPSSSC Computer Operator Vacancy 2026 के Form को Submit करने के बाद कोई गलती नजर आती है, तो हर जानकारी को दोबारा edit करने की सुविधा नही है। यहां आप Address, व्यक्तिगत विवरणों से संबंधत कुछ जानकारी, Category, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी, Marital Status जैसी जानकारी ही संशोधित कर सकते है।

5. अगर आवेदन के समय PET Registration Number याद नही है तो क्या करें?

इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया PET 2025 से जुडी होने के कारण आवेदन शुरू करने से पहले आपना PET 2025 Registraton Number और Score Card अपने पास रखना जरूरी है। PET Registration Number अगर आप भूल गये है तो इसके लिए आप तो आप आसानी Registered Mobile Number के माध्यम से इसे लागिन करके देख सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top