UP DElEd Exam Form 2026 – प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर आवेदन, फीस, Last Date और पूरी जानकारी

DElEd (BTC) की पढाई कर रहे छात्रों के लिए परीक्षा फार्म शुरू होते ही काफी चिंता का समय आ जाता है। DElEd Exam Form शुरू होते ही छात्र यह जानना चाहते है कि UP DElEd Exam Form कब से कब तक भरें जायेगें, Exam Form Fees क्या होगी, और फार्म कैसे भरा जायेगा? अगर आप UP DElEd (BTC) के प्रथम या तृतीय सेमेस्टर के छात्र हो तो अब आपको अपनी पढाई भी अच्छे से शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि UP DElEd Exam Form 2026 1st & 3rd Semester शुरू हो गये है।

कई छात्र सोचते है कि जैसे दूसरे आनलाइन फार्म अपने आप स्वयं भर लेते है, वैसे ही DElEd Exam Form भी स्वंय घर बैठे भर लिया जायेगा। लेकिन यहां मामला थोडा अलग है। छात्र अपना डी.एल.एड. परीक्षा फार्म स्वयं अपने लागिन से नही भर पायेंगे। UP DElEd (BTC) Exam Form 2026 भरवाने के लिए आपको अपने कालेज/संस्थान जाना पडेगा और वहीं से College Login के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी की जायेगी। इस ब्लाग में हम DElEd Exam From Fee, Last Date तथा परीक्षा फार्म से जुडी अन्य सभी बातों के बारे में जानेंगे।

जानकारीविवरण
परीक्षाUP DElEd (BTC) Exam 2026
सेमेस्टरप्रथम और तृतीय
DElEd (BTC) Batches2025, 2024, 2023, 2022, 2021, 2019, 1018
परीक्षा फार्म आवेदन प्रक्रियासंबंधित कालेज/संस्थान के माध्यम से
Exam Form Feeरू. 700/-
आनलाइन आवेदन शुरू17 August 2026
आवेदन अंतिम तिथि30 August 2026
UP DElEd Exam Form 2026 Official NotificationDownload Notification
UP DElEd (BTC) Official Websitesupdeledexam.in , btcexam.in

परीक्षा फार्म शुरू होते ही सबसे बडा Confussion छात्रों में इस बात को लेकर होता है कि किस Batch और किस सेमेस्टर के लिए परीक्षा फार्म भरे जा रहें है। इसलिए केवल यह सुनकर कि DElEd Exam Form भरे जा रहे है, सभी सेमेस्टर को Eligible नही मान लेना चाहिए। PNP द्वारा जारी Notification में स्पष्ट बताया गया है कि बैच 2025, 2024, 2023, 2022, 2021, 2019, 1018 के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरे जायेंगे। इनमें Regular छात्रों साथ Back Paper भरने वाले छात्र भी परीक्षा फार्म भर सकेंगे।

अगर आप UP DElEd 1st Semester, 3rd Semester के छात्र है। चाहे आप Regular Student हो या Old Student हो और किसी पेपर में Back Paper Apply कराना हो तो 17 अगस्त से 30 अगस्त तक अपने कालेज जाकर परीक्षा फार्म भरवा सकते है। कोशिश करें आप Last Date का इंतजार न करें, अंतिम तिथि से पहले ही कालेज में Fee व Document जमा कर दें। जिससे कालेज स्टाफ समय पर आपका आवेदन फार्म भर सके।

BTC Exam Form शुरू होते ही कई छात्र सोचते है कि जब परीक्षा फार्म भरने का पूरा Process कालेज से होता है, तो हमारा क्या रोल है। और यही सोंच कर बहुत छात्र कालेज नही जाते है, सोचते है कालेज से परीक्षा फार्म भर ही दिया जायेगा। लेकिन यहां पर यह समझना जरूरी है कि यदि आप Regular Student हो मतलब आपका कोई Back Paper अथवा Year Back नही है, तो इस स्थिति में आपके जाये बिना ही कालेज आपका फार्म भर देतें है। बस आपकी फीस पूरी जमा होनी चाहिए।

अगर आपका किसी विषय में BTC Back Paper पडना है या पूरा Year Back हो गया था उसका परीक्षा फार्म भरना है, तो आपको अपने कालेज जाना बहुत जरुरी है। कालेज में आपसे एक आफलाइन फार्म भी भरवाया जा सकता है, जिसमें आपकी कुछ डिटेल और जिन पेपर में परीक्षा फार्म भरना है उसे लिखना होता है। और फार्म के साथ में मार्कशीट लगानी होती है, और निर्धारित शुल्क जमा करना पडता है। इसलिए याद रखें अगर बैक पेर या इयर बैक का परीक्षा फार्म भरना है तो कालेज जाकर ही भरवायें।

यह एक बहुत बडा Confussion है, जोकि BTC Students में तो होता ही है इसके साथ कालेज Staff को भी Confussion होता है। क्योंकि UP DElEd (BTC) के दो पोर्टल है जिसमें कुछ बैच एक पोर्टल पर मिलती है और कुछ बैच दूसरे पोर्टल पर मिलती है। इसलिए कभी-कभी College Staff को भी समझ नही आता कि उनको updeledexam.in पर जाना है अथवा btcexam.in पर जाना है।

updeledexam.in से संबंधित Batches –

  • 2025 – प्रथम सेमेस्टर
  • 2018 – प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर
  • 2021 – प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर
  • 2023 – प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर

btcexam.in से संबंधित Batches –

  • 2019 – प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर
  • 2022 – प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर
  • 2024 – प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर

UP DElEd Exam Form शुरू होते ही कई छात्रों को यह जानने की बहुत इच्छा होती है कि Exam Form Fee कितनी पडती है। कई प्राइवेट कालेजों में Regular छात्रों से परीक्षा फार्म के समय कोई परीक्षा फार्म शुल्क नही लिया जाता है, क्योंकि छात्रों द्वारा जमा की गई फीस में ही परीक्षा फार्म शुल्क को Adjust कर दिया जाता है। इसलिए Regular छात्रों को परीक्षा फार्म शुल्क को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नही है।

अगर आप किसी सेमेस्टर में Back Paper भरना चाहते हो या पिछले साल तीन पेपर से अधिक में फेल होने के कारण पूरा साल बैक हो गया था। इसलिए उसका परीक्षा फार्म भरना है। तब आपको परीक्षा फार्म शुल्क 700/- प्रति छात्र देना होता है। चाहें आपको एक पेपर में अथवा दो पेपर में बैक पेपर भरना हो फीस 700/- ही देनी पडेगी। जिन छात्रों का पूरा साल बैक हो गया था उन्हे सभी पेपर में Apply करना होता है, उनसे भी 700/- रुपये ही फीस ली जाता है।

बहुत छात्र होते है जिनके पछले किसी पेपर में फेल होने के कारण उन्हे Back Paper Exam Form भरना होता है और साथ ही Next Semester का Regular Exam Form भी भरना होता है। इस स्थिति में कुछ छात्रों को लगता है शायद दोंनो परीक्षा फार्म एक साथ नही भरे जा सकते है। अगर आप प्रथम सेमेस्टर में किसी एक या दो विषय में फेल हो गये थे और अब तृतीय सेमेस्टर का फार्म भरने जा रहे हो तो आप साथ में ही प्रथम सेमेस्टर का बैक पेपर भी भर सकते हो।

परीक्षा फार्म भरते समय पिछले सेमेस्ट का परीक्षा फार्म भी साथ में भरना बहुत जरूरी होता है। इससे आपका प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अतिरिक्त समय नही खराब नही होता है, साथ में ही सभी पेपर क्लियर हो जाते है। लेकिन अगर आपका पिछले वर्ष तीन या तीन से अधिक पेपर में फेल होने के कारण पूरा सेमेस्टर बैक हो गया था तो आप सिर्फ उस सेमेस्ट का परीक्षा फार्म ही भर पायेगें, Next Semester का नही भर पायेगें जबतक पिछला सेमेस्टर पास या प्रमोट नही हो जाता।

हर साल मैं अपने कालेज में देखता हूँ कुछ छात्र परीक्षा फार्म भरवाने के लिए स्वयं कालेज चलकर नही आते है, फोन से ही बता देते है और आनलाइन फीस भेज देते है। इसलिए कभी-कभी ऐसे छात्रों का रिकार्ड रजिस्टर पर नही चढ पता है और जिस कारण परीक्षा फार्म भरते समय याद नही रह जाता और फार्म छूट जाता है। इसलिए सबसे जरूरी है कि Exam Form भरवाने में बिलकुल लापरवाही न बरते है। क्येंकि एक बार छूटने के बाद आपको एक साल बाद ही दोबारा मौका मिल पाता है।

आपने अगर परीक्षा फार्म के लिए कालेज में फीस और डाक्यूमेंट्स दे दिए है तो उसके बाद आप अंतिम तिथि से पहले एक बार पता जरूर करें कि फार्म सबमिट किया गया है कि नही। यह पता करने के लिए आपको कालेज जाना है। और कालेज में प्रिंसिपल या किसी अन्य स्टाफ के पास परीक्षा फार्म भरे गये छात्रों की सूची होगी, उस सूची में अपना नाम देखना है। अगर आपका नाम मिलता है तो समझो आपका फार्म भर गया है। लेकिन अगर नाम सूची में नही है तो इसका मतलब अभी आपका फार्म भरा नही गया है। आप तुरंत स्टाफ से कहकर अपना फार्म भरवा लें।

Q1. क्या दो बार Semester Back होने पर तीसरी बार मौका मिल सकता है?

नहीं, UP DElEd में अगर आप किसी सेमेस्टर में दो बार लगातार फेल हो जाते है तो आपका पूरा प्रशिक्षण निरस्त कर दिया जाता है। इसलिए आप दो बार फेल होने पर तीसरी बार परीक्षा फार्म नही भर सकते है।

Q2. अगर पिछली बार UP DElEd परीक्षा नही दी थी तो इस बार परीक्षा फार्म भर सकते है?

यदि आपने पिछली बार परीक्षा फार्म ही भरना छोड दिया था तो इस बार आप परीक्षा में पात्र होना या न होना पिछली बार परीक्षा फार्म छोडने पर कालेज द्वारा भरे गये Resion पर निर्भर करता है। जब कालेज में परीक्षा फार्म किसी का छोडा जाता है तब उसमें Resion दिया जाता है कि क्यो परीक्षा फार्म छोडना है। अगर Resion में यह भरा गया है कि “किसी कारण इस बार परीक्षा नही देना चाहते” तो आपका परक्षा फार्म इस बार भर सकता है। लेकिन पिछली बार अगर Resion य़ह दिया गया है कि “स्वेच्छा से प्रशिक्षण छोड दिया” तो इस स्थिति में आप परीक्षा फार्म भरने के पात्र नही होगें।

Q3. UP DElEd 1st और 3rd Semester की परीक्षा कब होगी?

UP DElEd में परीक्षा फार्म भरने के कुछ ही दिन बाद परीक्षा दिथि घोषित कर दी जाती है। अभी परीक्षा की कोई तिति निश्चित नही की गई है, लेकिन परीक्षा फार्म वाली नोटिफिकेशन में September में परीक्षा होने का जिक्र किया गाय है। इसलिए आप मानकर चलिए सितम्बर के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा शुरू हो सकती है।

Q4. किसी Subject में नंबर कर है तो नंबर बढाने के लिए बैक पेपर भर सकते है?

नहीं, परीक्षा फार्म भरते समय पोर्टल पर सिर्फ नही पेपर Show होते है जिनमें आप फेल होगें। इसलिए आप नंबर Improve करने के लिए परीक्षा फार्म नही भर सकते है।

Q5. क्या UP DElEd Exam Admit Card स्वयं Download कर सकते है?

नहीं, UP DElEd Admit card लेने के लिए आपको अपने संस्थान/कालेज ही जाना होगा। Admit Card सिर्फ कालेज लागिन के माध्यम से ही Download होते है। संस्थान/कालेज Admit Card डाउनलोड करने के बाद Dait से वेरीफाई करवाता है उसके बाद ही छात्रों की दिए जाते है।

Q6. UP DElEd (BTC) में Admission लेने के लिए पूरी जानकारी कहां से मिलेगी?

UP DElEd में Admission से संबंधित सभी अपडेट updeled.gov.in पर मिलती है। लेकिन अगर आप सरल भाषा में DElEd Admission से संबंधित पूरी जानकारी चाहते हो तो आप इसी वेबसाइट पर UP DElEd Registration और UP DElEd Counselling वाले ब्लाग को पढ सकते हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top