UP DElEd Counselling 2026: Counselling Registration, College Choice, Seat Allotment & Admission Process की पूरी जानकारी

यदि आपने UP DElEd (BTC) Admission 2026 के लिए आवेदन किया था, तो आप भी UP DElEd Counselling 2026 का इंतजार कर रहे होंगे। UP DElEd में Admission के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण काउंसलिंग का होता है, जिसमें आपकी Merit और Category के आधार पर निजी एवं DIET प्रशिक्षण संस्थानों में सीट आवंटित की जाती है। इसलिए UP DElEd Counselling 2026 की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। BTC Counselling 2026-27 दो चरणों (Phase 1 & Phase 2) में संपन्न होगी। आप अपनी रैंक के अनुसार Phase 1/Phase 2 में काउंसलिंग करा सकते है।

हर साल कई छात्र UP DElEd Counselling Process की सही जानकारी न होने की वजह से सीट पाने से चूक जाते है और उनका प्रवेश नही हो पाता है। इस लिए यहां आपको UP DElEd 2026-27 Counselling में प्रवेश लेने हेतु UP DElEd Counselling Registration, Counselling Fee, College Choice Filling, College Allotment तथा Seat Confirmation & Reporting तक पूरी जानकारी मिलेगी। जिससे कोई भी छात्र जानकारी के अभाव में प्रवेश से वंचित न रहे।

ProgramDates
ब्लाग का टाॅपिकUP DElEd Counselling 2026-27
UP DElEd Counselling Official NotificationDownload Notification
Counselling Registration की तिथि10 August 2026
से
14 September 2026
Phase 1 Counselling Date11 August 2026
से
23 August 2026
Phase 2 Counselling Date07 September 2026
से
15 September 2026
ProgramLink
Know Your State RankCheck Rank
Generate OTP (Creat Password)Generate OTP
Counselling Registraion (Pay Allotment Fees)Click here
College Choice FillingClick here
Counselling Result (Seta Allotment Result)Seat Allotment Result
Seat Confirmation Fee Payment & Download Allotment ResultClick here

BTC Counselling 2026 दो चरणों में पूर्ण की जायेगी। काउंसलिंग के लिए State Rank पहले से ही जारी कर दी गई है, Phase 1 में रैंक को तीन भागों में विभाजित किया गया है। आप अपनी State Rank के अनुसार निर्धारित तिथि में संस्था का विकल्प भर पायेगें। प्रथम चरण की Choice Filling की तिथि 11 August 2026 से 14 August 2026 है, लेकिन BTC Choice Filling करने से पहले निर्धारित फीस का भुगतान करना जरूरी होगा।

BTC 2026-27 Counselling में संस्था का विकल्प भरने से पहले आपको Choice Filling Fee 5000 रूपये पेमेंट करनी होगी, इस बार BTC Choice Filling Fees Payment किये बगैर आप संस्था का विकल्प नही भर सकते है। फीस पेमेंट के लिए कई आप्शन दिये गये है, आप Net Banking, UPI, Debit Card से आसानी से पेमेंट कर सकते है।

लेकिन ध्यान रखे यदि आपकी काउंसलिंक Phase 1 के प्रथम राउंड में होनी है जोकि 11 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक होगी, इसके लिए फीस कटने की तिथि 10.08.2026 से 12.08.2026 दोपहर 12 बजे तक है। संस्था का विकल्प भरने की तिथि पर पेमेंट का आप्शन बंद रहेगा।

रैंक 01 से 1,52,202 तक College Choice Filling करने हेतु रू. 5000/- फीस पेमेंट की तिथि10 आगस्त 2026 (Evening) से14 सितम्बर 2026 तक
क्र.सं.कालेज का विकल्प भरना
(College Choice Filling)
स्टेट रैंकएलाटमेंट रिजल्ट
(Seat Allotment Result)
Alloted College में प्रवेश
प्रक्रिया पूंर्ण करने की तिथि
111 August 2026 (Evening) से 13 August 2026 तक01 से 20,000 तक14 August 202617 August 2026 से 31 August 2026 सांय 06:00 बजे तक
214 August 2026n(Evening) से 18 August 2026 तक20,001 से 80,000 तक
(क्र.सं. 1 में विकल्प न भर पाने वाले अभ्यर्थी व
जिन्हे संस्था आवंटित न हुई हो)
19 August 2026
319 August 2026 (Evening) से 23 August 2026 तक80,001 से 1,52,202 तक
(क्र.सं. 1 व 2 में विकल्प न भर वाने पाले अभ्यर्थी
व जिन्हे संस्था आवंटित न हुई हो)
24 August 2026
4प्रवेशित छात्र-छत्राओं को कालेज से
लाक/रिपोर्ट करने कि अंतिम तिथि
1 September 2026
क्र.सं.कालेज का विकल्प भरनास्टेट रैंकएलाटमेंट रिजल्टAlloted College में प्रवेश
प्रक्रिया पूंर्ण करने की तिथि
107 September 2026 (Evening) से 10 September 202601 से 1,52,202 तक के Phase 1 में प्रवेश न
पाने वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थी)
11 September 202612 September 2026
से
24 September 2026
(सांय 05:00 बजे तक)
211 September 202601 से 1,52,202 तक के समस्त अभ्यर्थी
( इसमें खाली बची आरक्षित सीटे सामान्य
में बदल जायेगी।)
16 September 2026
3प्रवेशित छात्र-छत्राओं को कालेज से
लाक/रिपोर्ट करने कि अंतिम तिथि
25 September 2026

अगर आपने अभी तक अपनी State Rank चेक नही की है तो आपको UP DElEd Counselling में असुविधा होगी। क्योंकि आप अपनी स्टेट रैंक के हिसाब से ही निर्धारित तिथि पर काउंसलिंग करा सकते है, जोकि आपको रैंक देखकर ही पता चलेगा कि किस Phase में Choice Filling, Counselling करानी है। BTC State Rank चेक करने के बाद उसका प्रिंट या PDF सुरक्षित रख लें, काउंसलिंग से लेकर Reporting तक इसकी आवश्यकता पडती रहेगी।

UP DElEd (BTC) State Rank चेक करने के लिए इस स्टेप को फाले करें-

  • सबसे पहले UP DElEd की आफिसियल वेबसाइट को ओपन करें और DElEd Activity के सेक्सन में जायें।
  • इसके बाद Know Your Rank टैब में Rank Login पर क्लिक करें।
  • आपके सामने लागिन पेज खुल जायेगा, यहां आप Registration No. , DOB और Captcha डाल के लागिन करेगें।
  • लागिन होते ही आपके सामने स्टेट रैंक प्रदर्शित हो जायेगी, आप इसे प्रिंट या सेव कर सकते है। इसकी मदद से आप काउंसलिंग कर पायेगें।

UP DElEd Counselling में फाइनल एडमिशन होने से पहले कई प्रक्रियाओं से गुजरना पडता है। जिसमें Counselling registration से लेकर Reporting तक प्रत्येक स्टेप को समझना बहुत जरूरी है, जिससे Counselling या Admission के समय होने वाली गलतियों से बचा जा सके। चलिए सभी स्टेप को एक-एक करके समझते है-

BTC Counselling की प्रक्रिया में सबसे पहला स्टेप Counselling Registration होता है, इसमें आपको ज्यादा कुछ नही करना होता है, सिर्फ आपको अपनी DElEd Login के माध्यम से निर्धारित का आनलाइन पेमेंट करना होता है। इसके बाद ही आप Choice Filling का प्रोसेस कर सकते है। Counselling registration/Choice Filling fee payment के लिए इन स्टेप्स को अपनाएं-

  • UPDElEd की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह updeled.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ही संपन्न होगी। इसलिए किसी ब्राउजर में इन वेबसाइट को ओपन करें।
  • D.El.Ed. Activity आप्शन पर क्लिक करें और Pay Seat/Choice Allotment Fees के आप्शन पर जायें।
  • आपके सामने लागिन पेज ओपन होगा, यहां आप रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB डाल का लागिन करगें।
  • लागिन पेज पर Pay Choice Filling Fees का आप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करके UPI/Net Banking/Debit card/Credit card के माध्यम सें पेमेंट कर लें।
  • फीस पेमेंट करने के बाद Receipt सुरक्षित रखें, प्रवेश के समय इसकी आवश्यता पडेगी।

BTC College Choice Filling Fee पेमेंट करने के बाद वेबसाइट पर DElEd Activity सेक्शन में ही OTP Generate का आप्शन मिलेगा। इस स्टेप में आपको Mobile OTP वेरीफाइ करते हुए अपना नया पासवर्ड बनाना होता है। जब आप जब Generate OTP पर क्लिक करके लाॅगिन करेगें, तो आपको नीचे दिख रहे स्क्रीनशाॅट की तरह पेज दिखेगा-

यहां अपना OTP डालकर नया पासवर्ड बना लेगें। जब तक आप इस स्टेप को पूरा नही करेगें, आप Choice Filling के सेक्शन को ओपन नही कर पायेगें।

अब इस तीसरे स्टेप में हम कालेज का चयन करेगें। एक साथ आप कई कालेज चुन सकते है, जिससे सीट Allot होने की संभावना अधिक हो जाती है। आपको जिस काॅलेज में Seat Allot होगी उसी में आप Admission लें पायेंगें। Choice Filling के लिए इस स्टेप्श को फाॅलो करें-

  • College Choice Filling के लिए UP DElEd की वेबसाइट पर UP D.El.Ed Activity के सेक्शन में जायेगें।
  • Counselling टैब में Choice Filling के लिंक को ओपन करेगें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और नया पासवर्ड डाल के लागिन करेगें।
  • अब आपके सामने कई कालेज के नाम दिखेगें, इनमें से आप अपनी Choice के अनुसार कालेज सेलेक्ट कर लेगें। आप कई कालेज सेलेक्ट कर सकते है, जिससे कोई न कोई कोलेज Allot हो ही जायेगा।
  • कालेज सेलेक्ट करने के बाद Save and Continue पर क्लिक करेगें।
  • इसके बाद Lock Choice के आप्शन पर क्लिक करके अपना पासवर्ड डालते हुए सेलेक्टेड Choice को लाँक कर लेगे। और इसका प्रिंट निकाल के सुरक्षित रख लेगें।

अब हमें Seat Allotment Result का इंतजार करना है, जैसे ही Allotment Result आता है, आप तुरंत UPDElEd साइट पर देखेगें आपको कौन सा कालेज एलाट हुआ है। यदि आपको अपनी पसंद का कालेज एलाट हो जाता है तो अब अगले चरण की प्रक्रया पूरी करेगें।

जब आपको College Alloted हो जाता है, उसके पश्चात आपको अपनी सीट लाॅक करनी होती है। सीट Lock/Confirmation के लिए 5000 रूपये का भुगतान करना पडेता है। Seat Confirmation Fee आपको कालेज में नही जमा करनी है, कई छात्र सोचते है सीट एलाॅट हो जाने के बाद कालेज में फीस जमा करनी होती होगी। सीट कन्फर्मेसन फीस आपको यू.पी. डी.एल.एड. वेबसाइ पर ही आनलाइन पेमेंट करनी होती है, उसके बाद ही आपकी सीट Reserve होती है।

  • अपनी सीट कन्फर्म/लाक करने के लिए UP DElEd की वेबसाइट पर Admission Activity में Counselling Result पर क्लिक करना होगा।
  • अपना Registraion No. & DOB डाल के लागिन कर लें। लागिन करने पर आपको आवंटित संस्था प्रदर्शित होगी, और उसके नीचे Make Payment का आप्शन दिया जाता है।
  • Make Payment के आप्शन से आप काउंसलिंग फीस का भुगतान कर लेगें।
  • फीस पेमेंट होने के बाद आपका UP DElEd Allotment Latter दिखने लगेगा। जिसे आप भविष्य में जरूरत के लिए डाउनलोड कर के रख लें।

यूपी डीएलएड में काउसलिंग और प्रवेश लेने के लिए वही छात्र पात्र होगें, जिन्होने UP DElEd Registration 2026-27 फार्म आनलाइन भरा होगा और स्टेट रैंक Valid होगी। आपने रजिस्ट्रेशन के समय Eligibility criteria तो देखा ही होगा, इसके अतिरिक्त काउंसलिंग के लिए अलग से कोई पात्रता नही है।

यदि आपने रजिस्ट्रेशन के समय पात्रता नही देखी थी तो हमारे UP DElEd Registration 2025 वाले ब्लाग को पढ सकते है। वहां हमने विस्त्रत में बताया है। फिर भी आपको काउंसलिंग के समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • UP DElEd Counselling वही छात्र भाग ले सकते है जिन्होंने UP DElEd Registration किया था।
  • उन्ही छात्रों को सीट मिलेगी जिनकी स्टेट रैंक काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुकूल है।
  • आपने जिस Catagory में रजिस्ट्रेशन किया होगा, उसी Category की सीट पर आपको प्रवेश मिलेगा।
  • कालेज में Admission के समय यदि आपके Documents अधूरे पाए जाते है तो आपका प्रवेश निरस्त हो सकता है।

काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद कालेज में जाकर अपने Documents Verify कराने होते है और जमा करने होते है। अधिकांश कालेज में ओरिजनल डाक्यूमेंट जमा किये जाते है, जोकि आपका दो वर्ष का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद वापस दे दिए जाते है। संस्थान में जमा करने हेतु आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पडती है-

  • हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कसीट व सर्टिफिकेट
  • स्नातक की मार्कसीट
  • Aadhar Card/PAN Card/Voter ID
  • फोटो
  • Cast Certificate ( For SC, ST, OBC Candidate)
  • निवाश प्रमाण पत्र
  • EWS Certificate (Only For EWS Candidate)
  • PH/PwD Certificate ( यदि लागू हो )
  • Character Certificate
  • TC/Migration Certificate
  • Fees Receipts (दोनों पांच-पांच हजार वाली)
  • रैंक का प्रिंट आउट
  • आवेदन फार्म का प्रिंट आउट
  • Allotment Latter का प्रिंट आउट

कई छात्र कालेज का विकल्प भरते है और कालेज Allot हो जाता है तो सोचते है अब सबकुछ हो गया। College Allot होने के बाद भी अगर आप कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते हो तो आपका प्रवेश निरस्त हो सकता है। इस लिए यू.पी. डी.एल.एड. काउंसलिंग में इन बातों का ध्यान रखें-

1. College Choice Filling के दिन Choice Filling Fee का भुगतान करना

हमे लगता है UP DElEd Counselling सत्र 2026-27 में छात्र एक सबसे बडी गलती यह कर सकते है, छात्र सोचते है कि प्रथम फेज के काउंससिंग 11 अगस्त 2026 से चालू होगी तो उसी दिन फीस भी पेमेंट कर देंगें, लेकिन इस बार ऐसा नही है। यदि आप Phase 1 के प्रथम राउंड में काउंसलिंग करना चाहते है तो आपको उस राउंड की काउंसलिंग शुरू होने से पहले Counselling Registration फीस का भुगतान करना होगा। यही नियम सभी Phase में लागू होगा।

2. Reporting Date तक संस्थान में उपस्थित न होना

जब संस्था आवंटित हो जाती है उसके बाद कालेज में Reporting करनी पडती है अथवा प्रवेश लेना पडता है। जहां कालेज लागिन से छात्र की सीट को फाइनल लाॅक किया जाता है। कुछ छात्र इस तिथि को इग्नोर कर देते है और समय पर संस्थान में उपस्थित नही होते, जिस कारण उनको Alloted Seat कैंसिल हो जाती है।

3. Admission के दिन ओरिजनल डाक्यूमेंट्स साथ न ले जाना

UP DElEd में प्रवेश लेने पर आपको अपनें संस्थान में ओरिजनल डाग्यूमेंट्स जमा करने पडते, जोकि आपका प्रक्षिण पूर्ण होने पर आपको वापस कर लिए जाते है। कुछ छात्र सोचते है सिर्फ फोटो कांपी जमा होगी, इस लिए वे ओरिजनल डाक्यूमेंट्स नही ले जाते। और जिसकी वजह से उन्हे प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए दुबारा जाना पडता है।

4. Category Certificate Mismatch होना

यदि गलती से आपने रजिस्ट्रेशन के समय गलत Category डाल दी थी, तो प्रवेश के समय Category Mismatch होने की वजह से आपका प्रवेश रोका जा सकता है। इस लिए आपको रजिस्ट्रेशन से लेकर प्रवेश तक हर स्टेप पर सावधानी से काम करना चाहिए।

5. Allotment Latter का प्रिंट न निकालना

कुछ छात्र अपना Allotment Result देख लेते है, लेकिन Allotment Latter प्रवेश के समय साथ नही ले जाते। Allotment Latter ही आपकी सीट कन्फर्मेशन का सबूत होता है, इसके बिना संस्थान में आपका प्रवेश नही लिया जायेगा। यदि आप सोचते है फोन में डाउनलोड कर के दिखा देगे, तो यह गलत तरीका है। एलाटमेंट लेटर आपके ओरिजनल डाक्यूमेंट्स के साथ फाइल में जमा होता है।

Q1. क्या UP DElEd Counselling 2026-27 के द्वारा बिना रिजट्रेशन के Admission ले सकते है?

नहीं, यदि आपने UP DElED Registration फार्म भरा था, तो आप काउंसलिंग में भाग ले सकते है। इसमें रजिस्ट्रेशन के बाद आपके 12th, 10th & Graduation के अंको के आधार में स्टेट रैंक बनती है, उसी के आधार पर प्रवेश होते है। इसलिए डी.एल.एड. रजिस्ट्रेशन के बिना काउंसलिंग कर पाना अथवा एडमिशन होना संभव नही है।

Q2. क्या College Choice को Lock करने के बाद बदल सकते है?

नहीं, यदि आपने अपनी पसंद के कालेज को सेलेक्ट करके लाॅक कर दिया तो उसके बाद आप बदल नही सकते है। यदि आपको सीट एलाट नही होती है, तब आप अगले राउंड में दूसरे कालेज सेलेक्ट कर सकते है।

Q3. अगर Phase 1 में सीट न मिले तो क्या करें?

यदि आपको प्रथम राउंड में सीट नही मिल पाती है, जिसके कई कारण हो सकते है। हो सकता है आपकी रैंक कुछ कम हो जिस कारण न मिल पाई हो। ऐसा होने पर आप अगले राउंड की काउंसलिंग का इंतजार करेगें, और इस बार ज्यादा से ज्यादा कालेज को चुने, जिससे आपको कोई-न-कोई कालेज एलाट होने की संभावना अधिक होगी।

Q4. क्या बीटीसी काउंसलिंग काराने के बाद कालेज बदला जा सकता है?

नहीं, यदि आपको कोई कालेज एलाॅट हो गया है औऱ आपने उस कालेज में प्रवेश ले लिया (रिपोर्टिंग कर ली ) तो आप अब कालेज बदल नही सकते है। एसी स्थिति से बचने के लिए आप पहले से ही सोच-समझ के काउसलिंग कराएं।

Q5. अगर Documents Mismatch हों तो क्या करें?

यदि आपके डाक्यूमेंट्स Mismatch है तो प्रवेश के समय काफी समस्या आती है, आपका प्रवेश निरस्त भी किया जा सकता है। लेकिन कुछ सर्तों में आपसे एक शपथ पत्र ले लिया जाता है और आपकी प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करा ली जाती है। आप प्रवेश होने के बाद डाक्यूमेंट्स संसोधन करा के दोबारा कालेज में जमा कर सकते है।

Q6. यदि काउंसलिंग के बाद प्रवेश न लें, क्या काउंसिलंग फीस Refund हो जायेगी?

नहीं, यदि आपने Choice Filling Fee & Seat Confirmation Fees का भुगतान कर दिया है और आपको कालेज एलाॅट हो गया है, और आप प्रवेश नही लेना चाहते है। तो आपको आनलाइन भुगतान की कई काउंसलिंग भीस Refund नही होगी।

Q7. यदि UP DElEd में गलत Mobile/Email पडी है तो काउंसलिंग हो सकती है?

नहीं, यदि आपने रजिस्ट्रेशन के समय जो Mobile/Email डाली थी वह अब चालू नही है तो आप काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण नही कर पायेगें। क्योंकि काउंसलिंग के समय ओ.टी.पी. वेरीफाई करनी होती है। ऐसी स्थिति में आप PNP से Email के माध्यम से आवेदन कर के डिटेल सही करवा सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top