कई बार रिलज्ट आने के बाद छात्र जब आपना रिजल्ट देखते है, और किसी विषय में कम अंक आते है, तो उन्हे लगता है कि कही नंबर अपलोड होने या जोडने में कोई गलती तो नही हुई है। इस स्थिति में छात्र के पास Result को दोबारा जांच कराने का एक आसान तरीका Scrutiny Form है। आपका UP DElEd (BTC) Result आ चुका है, जिसे आपने देख लिया होगा। अगर आपको UP DElEd Result के किन्ही विषयों के अंको में कुछ गडबड लग रहा, तो आप UP DElEd Scrutiny From 2026 भर के इसे सही करवा सकते है।
चलिए UP DElEd Scrutiny Form 2026 से जुडी सभी बातों जैसे Scrutiny Online प्रक्रिया, कौन आवेदन कर सकता है और BTC Scrutiny Form से जुडे सभी जरूरी सवालों पर विस्त्रत चर्चा करते है, ताकि Scrutiny Form से जुडे आपके सभी डाउट दूर हो जाये।
UP DElEd Scrutiny Form 2026- एक नजर में
| Particulars | Details |
| Board | PNP (Parishka Niyamak Pradhikaran), प्रयागराज |
| ब्लाग का टाॅपिक | UP DElEd Scrutiny Form 2026 |
| DElEd Scrutiny आवेदन का उद्देश्य | UP DElEd Result में अंकानुसंधान (अंक सही कराने) के लिए |
| Scrutiny Form Fees | Rs. 600/- |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 03 August 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17 August 2026 |
| आवेदन के लिए Official वेबसाइट | updeledexam.in , btcexam.in |
| UP DElEd (BTC) Scrutiny Result Link | रिजल्ट अभी जारी नही हुआ है |
किस स्थिति में BTC Scrutiny Form भरें?
आपको Scrutiny Form भरना है कि नही भरना है, इस बात का फैसला आप आपनी मार्कशीट को सही से देखने के बाद ही ले सकते है। आगर आपको अपना रिजल्ट देख कर सगता है कि नंबर सही नही आये है, किसी रिजल्ट में किसी त्रटि की आशंका है, तो आप Scrutiny फार्म भरने के विषय में सोच सकते हों।
मान लीजिए अगर किसी विषय में आपके 25 आये है, लेकिन आपने पेपर अच्छा किया था और आपको लगता है कि 25 से अधिक नंबर आने चाहिए थे। आपको लगता है कि रिजल्ट में किसी प्रकार की गडबडी के कारण इतने कम अंक आये है, तो स्थिति में आप Scrutiny Form आवेदन कर सकते है।
ध्यान दें: मैं हर साल बहुत छात्रों को देखता हूँ, अगर उनके किसी विषय में कम नंबर आते है, और वे उस विषय में फेल हो जाते है। तो वे बिना कुछ सोंचे समझे Scrutiny Form भर देते है। उन छात्रों को लगता है कि सायद Scrutiny के द्वारा कुछ नंबर बढ जायेगें। आप इस बाद का विशेष ध्यान रखें, आपके अंक तभी बढेगें जब वास्तव में काॅपी चेक करने या आनलाइन नंबर अपलोड करने में कोई गलती हुई होगी।
UP DElEd Scrutiny Form Fee कितनी पडती है?
BTC Scrutiny Form Fee Rs. 600/- पडती है, लेकिन काफी छात्रों का इस बारे में कन्फ्यूजन रहता है। कई छात्रों एक पेपर में Scrutiny डालना होता है, तो कई को दो पेपर में। ऐसे में मैं हर बार दोखता हूँ जिन छात्रों को 2 पेपर में Scutiny आवेदन करना होता है वे सोचते है क्या दो पेपर की फीस डबल पडेगी। काफी छात्रों को डाउट रहता कि 600 रु. सायद एक पेपर की फीस है। लेकिन मैं आपको बता दूं, चाहें आप एक पेपर में स्क्रूटनी फार्म भरें या दो पेपर में भरें, आपको टोटल 600 रुपये ही फीस पडेगी।
BTC Scrutiny आवेदन कैसे होगा?
आवेदन कैसे करें, किस पोर्टल से आवेदन होगा? यह एक बहुत ऐसे सवाल है जो लगभग हमारे कालेज के सभी छात्र हमसे पूंछते रहते है। इसका सीधा जवाब है, आप खुद अपने आप आवेदन नही कर पाते है। स्क्रूटनी आवेदन के लिए आपको आपने कालेज से संपर्क करना होता है। आप अपने रिजल्ट की प्रिंट निकाल ले, उसमें देखें किस पेपर में Scrutiny Apply करना है, उन्हे चिन्हित (टिक) कर लें। निर्धारित फीस (रू. 600/- ) और मार्कसीट के साथ कालेज जाये, अपना आवेदन करवा लें।
ध्यान दें: सिर्फ कालेज स्टाप ही कालेज लागिन के माध्यम से BTC Scrutiny Form भर सकते है, इसलिए यदि स्क्रूटनी फार्म भरने के लिए आपको कोई व्यक्ति दूसरी वेबसाइट की सलाह देता है तो उस सलाह को बिलकुल न माने। सिर्फ कालेज जाकर की आवेदन करवायें।
Scrutiny में क्या Check होता है, और क्या नही?
स्क्रूटनी फार्म भरने से पहले आपको यह समझना जरूरी है कि स्क्रूटनी का मतलब यह नही है कि आप मनचाहे तरीके से अंक पढवा लेगें। अधिक छात्र यही सोचतें कि Scrutini फार्र भर देगें, जिससे कुछ नंबर बढ जायेगें। कई छात्रों को लगता है फिर उसी तरह काॅपी जांची जायेगी, जैसे पहली बार मूल्यांकन हुआ था।
स्क्रूटनी में विश्वविद्यालय द्वारा आपकी पूरी काॅपी दोबारा नही जांची जाती है। सिर्फ इतना देखा जाता है कि काॅपी चेक होने के बाद जो नंबर जोड कर काॅपी के उपरी प्रष्ट या दूसरी सीट पर लिखे जाते है, उस समय नंबर जोडने में कोई भूल तो नही हुई है। इसके अलावा यह भी जांचा जाता है कि काॅपी चेक करने पर जो नंबर आपके आये है, वही आनलाइन पोर्टल पर अपलोड हुए हो। इन्ही दो चीजों की जांच होती है, इसलिए आपको रिजल्ट में नंबरों को लिकर वास्तव में कोई संदेह तो तभी संदेह है, तभी आवेदन करवायें। सिर्फ इस सोंच से आवेदन करना करना कि नंबर कम है तो स्क्रूटनी में बढ जायेंगे, यह उचित नही है।
Scrutiny Apply करने से पहले ये जरूर सोंचे
मैं हर साल देखता हूँ कई छात्रों के तो एक-दो नंबर कम रह जाने से उनका पूरा साल खराब हो जाता है। जब एक-दो नंबरो की वजह से छात्र फेल हो जाते है, पूरा साल खराब हो जाता है तो उन छात्रों में काफी निराशा आ जाती है। मैं हर साल कई छात्रों के स्क्रूटनी फार्म भरता हूं जिसमें कुछ छात्र जो एक-दो नंबर से फेल हुए है उनमें से कुछ के रिजल्ट में नंबर सही हो जाते है। लेकिन ऐसे छात्र जिनके बहुत ज्यादा अंक कम थे उनमें कोई प्रभाव नही पडता है।
इसलिए मेरा मानना है अगर आपके 1-2 अंक कम होने की वजह से बैक लगी है, तो आप स्क्रूटनी फार्म भरके नंबर बढने की उम्मीद कर सकते हो। लेकिन अगर ज्यादा कम नंबर है तो हमारी समझ से स्क्रूटी भरना व्यर्थ ही रहेगा। यदि आपके बहुत ज्यादा नंबर कम है और फिर भी स्क्रूटनी भरना चाहते है। इस स्थिति में एक बार अपने आप विचार करें और सोचे कि आपने पेपर कैसा किया था, आगर आपको विश्वास है कि पेपर बहुत अच्छा किया था, तो आप स्क्रूटनी भर सकते है।
UP DElEd Scrutiny Result कब आयेगा और कैसे चेक करेगें?
स्क्रूटनी फार्म भरने के बाद छात्रों में रिजल्ट संसोधन होने की काफी उम्मीद होती है, और वे यह जानकारी बार-बार खोजते रहते है कि रिजल्ट कब आयेगा। रिजल्ट आने की कोई निर्धारित तिथि नही होती है, लेकिन हम पिछले वर्षों के आकडे देखे तो रिजल्ट आने में लगभग एक महीने का समय लग जाता है।
UP DElEd Scrutiny Result कैसे चेक करें?
- Scrutiny Result आने पर updeledinfo.in वेबसाइट पर आपको रिजल्ट का लिंक मिल जायेगा।
- जैसे ही आप updeledinfo.in ओपन करेगें, होम पेज पर ही आपको UPDElEd Scrutiny Result का आप्शन दिखने को मिलेगा।
- रिजल्ट देखने के लिए आपको Roll No. और DOB की आवश्यकता पडेगी।
- UP DElEd Scrutiny Result पेज में Roll No. और DOB डालते हुए Rearch करें, आपका रिजल्ट ओपन हो जायेगा।
- अगर रिजल्ट में आपके नंबर सही हो गये है तो इस रिजल्ट को प्रिंट या पी.डी.एफ सुरक्षित रख लें।
UP DElEd Scrutiny में नंबर न पढें तब क्या करें?
Scruti के द्वारा नंबर पढ जायेगें ऐसा जरूरी नही है, और अगर आपके नंबर नही बढते हो तो भी आपके लिए कोई ज्यादा चिंता करने की जरूरत नही है। अगर आपके एक या दो पेपर में नंबर कम होने की वजह से बैक लगी है, तो इससे आपका साल खराब नही होता है, अगले सेमेस्टर के पेपर देने के लिए आप Eligible है।
मैं तो सभी छात्रों को यही सलाह देता हूँ, एक-दो पेपर में बैक लगने की वजह से उसपर ज्यादा सोच विचार में अपना टाइम खराब न करें। आपको अगले सेमेस्टर की तैयारी अच्छे से करनी है। जिस विषया में आपका बैक लगा है उसमें अगले साल बैक पेपर का परीक्षा फार्म भर देगें, और इस बार अच्छे से तैयारी करके परीक्षा देने जायेगे। इस तरह आपके बैक पेपर क्लियर हो जायेगें और आप समय पर अपना UP DElEd प्रशिक्षण पूरा कर पायेगें।
UP DElEd Scrutiny Form 2026 FAQs
Q1. अगर किसी विषय में नंबर कम आये है, तो क्या Scrutiny Form भर देना चाहिए?
ऐसा जरूरी नही है, सबसे पहले आपको देखना चाहिए आपके जिस विषय में नंबर कम आये है क्या वास्तव में वह पेपर आपने अच्छा किया था। अगर आपको भरोसा है कि आपने पूरा पेपर सही किया था, लेकिन फिर भी नंबर अच्छे नह आये है। तो इस स्थिति में आपको स्क्रूटनी जरूर भरना चाहिए।
Q2. क्या तीन विषयों में UP DElEd Scrutiny Form भर सकते है?
नहीं, UP DElEd में Scrutiny आवेदन आप अधिकतम दो विषयों में ही कर सकते है। आगर आपके दो से अधिर विषयो में बैक लगी है, तो आप सिर्फ उन दो विषयो में स्क्रूटनी फार्म भरिए, जिनमें आपको लगता है कि बहुत अच्छा पेपर किया था फिर भी नंबर कम आये है।
Q3. क्या UP DElEd Scrutiny Form में नंबर पढने के बजाय कम भी हो सकते है?
कुछ छात्रों को ऐसा भ्रम रहता कि कहीं नंबर पढने के बजाय कम न हो जाये। लेकिन ऐसा नही होता है, अगर आपके नंबर बढने लायक होंगे तो बढा दिये जायेगें। लेकिन यदि नंबर पढने लायक नही है तो वैसे के वैसे ही आपके नंबर रहेगें, स्क्रूटनी में छात्रों के नंबर कभी भी कम नही किये जाते है।
Q4. अगर तीन विषयों में फेल है तो अगले सेमेस्टर में एडमिशन हो जायेगा?
नही, यदि आप तीन या तीन से अधिक विषयों में फेल होगे तो आप आगले सेमेस्टर मे प्रमोंट नही किये जायेगें। जब आप अगले साल इन विषयों की बैक पेपर परीक्षा देकर पास कर लेगें, उसके बाद आप अगले सेमेस्टर के लिए Eligible हो जायेगें।
Q5. क्या Scrutiny Result आने से पहले अगले सेमेस्टर में प्रवेश ले सकते है?
इस कंडीशन में आपको सबसे पहले समझना है कि आपके कितने पेपर में बैक लगी है। यदि आपके तीन पेपर में बैक लगी तो आपको स्क्रूटनी रिजल्ट आने का इंतजार करना चाहिए, यदि रिजल्ट में कुछ नंबर सही हो जाते है और आप पास हो जाते है, तो अगले सेमेस्टर में प्रवेश करा सकते है। लेकिन यदि आपके एक या दो विषयों में ही बैक लगी है तो आपको रिजल्ट का इंतजार करने की आवश्यकता नही है। क्योंकि आप अगले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पात्र है।
Q6. क्या स्क्रूटनी रिज्लट के बाद दोनों Merkshets सुरक्षित रखना जरूरी है?
जब तक आपकी ओरिजनल मार्कशीट कालेज ने नही मिल जाती तब तक आप दोनो मार्कशीट को सुरक्षित रखो। क्योंकि अगर किसी कारण आपके ओरिजनल मार्कशीट में नंबर पुराने ही प्रिंट होकर आ जाते है, तो उसे सही कराने के लिए आपके पास स्क्रूटनी रिजल्ट सुरक्षित होगा जिससे आपको मार्कशीट रही कराने में कोई दिक्कत नही होगी।
यह भी पढें–




