UP Scholarship 2026: Eligibility, Documents, Apply online, Last date & Check Status की पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश में हर साल लाखों छात्र-छात्राएं UP Scholarship का फार्म भरते है, जिससे उनको कुछ आर्थिक मदद मिल सके और वे अपनी पढाई जारी रख सकें। यह सिर्फ आर्थिक मदद नही है बल्कि कई छात्रों का Scholarship की वजह से पूरा जीवन ही सुधर जाता है। कुछ छात्रों को UP Scholarship 2026 को लेकर काभी कन्फ्यूजन रहता है, जैसे कि वे UP Scholarship लेने के लिए पात्र है कि नही, क्या ड्क्यूमेंट्स लगेगें और इस तरह के तमाम सवाल होते है।

यदि आप UP Scholarship 2026 के Online Form भरने की सोच रहे है और छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते है। यहां आपको UP Scholarship Online आवेदन से लेकर Eligibility, Required Documet, OTR और Status चेक करने तथा छात्रवृत्ति आने तक की पूरी जानकारी मिलेगी। जिससे कोई भी छात्र जिससे कोई भी छात्र बिना किसी गलती के अपना पूरा Scholarship आवेदन आसानी से कर सकता है।

ParticularsDetails
ब्लाग का विषयUP Scholarship 2026
Session (सत्र)2026-27
आवेदन का प्रकारOnline
BeneficiaryPre-Matric/Post-Matric/Post-Matric Other Than Intermediat
Payment ModeDBT
Scheme StateUttar Pradesh
Official WebsiteUP Scholarship
ProgramsDates
छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन फार्म का नवीनीकरण (Renewa) करना15 सितम्बर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक
शिक्षण संस्थान द्वारा छात्रों का Scholarship आवेदन वेरीफाई करना व फारवर्ड करना15 सितम्बर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक
छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति का पैसा ट्रांसफर होना1 दिसम्बर 2026 से 10 दिसम्बर 2026
नवीन (Fresh) छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन/आनलाइन आवेदन करना15 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक
छात्रों द्वारा Fresh Scholarship Form का फाइनल प्रिन्ट निकालना16 सितम्बर 2026 से 02 नवंबर 2026
संस्थान/कालेज में Fresh आवेदन की हार्डकाॅपी जमा करने की तिथि16 सितम्बर 2026 से 04 नवंबर 2026
शिक्षण संस्थान/कालेज द्वारा Fresh Scholarship Form को Forward करना16 सितम्बर 2026 से 10 नवंबर 2026
Fresh Scholarship Form के छात्रों की छात्रवृत्ति आने की तिथि21 दिसम्बर 2026 से 31 दिसम्बर 2026

UP Scholarship 2026 उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए आर्थिक मदद पहुचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक योजना है। कुछ ऐसे छात्र होते है, जिन्हे आर्थिक कमजोरी की वजह से बीच में ही पढाई छोडनी पडती है। इसलिए UP Scholarship Scheme द्वारा सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Scholarship को तीन भागों में (Pre-Matric(Class 9-10), Post-Matric(11-12) & Dashmottar(UG,PG,Diploma) Scholarship) बांटा गया है। इलका लाभ केवल उत्तर प्रदेश के निवाशी छात्रों को मिलता है। छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे छात्रों के खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।

Pre-Matric Scholarship

  • Pre-Matric के अंतर्गत जो छात्र 9वीं व 10वीं में पढ रहे है उनको छात्रवृत्ति दी जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग( SC, ST, OBC, General) के छात्रों कों आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य है आर्थिक तंगी की वजह से छात्रों को पढाई न छोडनी पडे अथवा Dropout को रोका जा रके।

Post-Matric Scholarship

  • Post-Matric Scholarship योजना का लाभ कक्षा 11 व 12 में पढने वाले छात्रों को दिया जाता है।
  • जिन General परिवारों की आय 2 लाख से कम है व OBC, SC , ST की आय 2.5 लाख से कम है उनको इस योजना का लाभ दिया जाता है।
  • सरकार इस योजना के जरिये Intermediate में पढनें वाले छात्र-छात्राओं को आर्थिक मदद देती है। जिससे आर्थिक कमजोरी की वजह से छात्रों की पढाई पर कोई फर्क न पडे।

Post-Matric Othe than inter medimediate

  • इसके अंतर्गत Graduation, Post-Graduation, Diploma, Engineering, Medical, Law तथा अन्य Professional Courses में पढनें वाले आर्थिक कमजोर छात्रों को लाभ दिया जाता है।
  • सहायता धनराशि आपके आधार सें लिंक खाते में सीधा भाजी जाती है।
  • इसका भी उद्देयश्य है कि उच्च शिक्षा में पढने वाले छात्रों जो कि आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हे आर्थिक मदद पहुचाना। जिससे छात्र बिना की अडचन के अपनी शिक्षा पूरी कर सकें।

यदि आप UP Scholarship योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Scholarship 2026 के लिये निर्धारित योग्यता को पूरा करना होगा तभी आप इस योजना का लाभ ले पायेगें।

शैक्षिक योग्यता ( Educational Qualification )

Pre-Matric Scholarship:

  • संबंधित छात्र-छात्रा उत्तर प्रदेश के निवासी होने चाहिये।
  • उत्तर प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 9 या 10 में पढ रहे हो।
  • आय सीमा उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार सामान्य वर्ग के लिये 2 लाख से कम तथा SC/OBC के लिये 2.5 लाख से कम होनी चाहिये।

Post-Matric Scholarship:

  • यह स्कालरशिप कक्षा 11 व 12 के छात्रों की दी जाती है।
  • इसमें भी उपर की भांति छात्र उत्तर प्रदेश का निवासी हो व आय सीमा सामान्य के लिये अधिकतम 2 लाख व अन्य के लिये अधिकतम 2.5 होनी चाहिये।

Post-Matric Other than Intermediate:

  • इसके अंतर्गत Graduation, Post Graduation, Diploma, Polytechnic and Professional Courses करने वाले छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति दी जाती है।
  • आय सीमा उपर की भांति ही क्रमस: अधिकरत 2 लाख व 2.5 लाख है।

अगर आप UP Scholarship 2026 From Online आवेदन करने जा रहे है, तो सबसे जरूरी चीज आपके सभी डाक्यूमेंट्स है। मैं देखता हूँ छात्र UP Scholarship आवेदन करने बैठ जाते है, लेकिन पूरे डाक्यूमेंट्स साथ नही लेके बैठते है। जिससे कई बार फार्म आधूरा रह जाता है और फिर शुरू से भरना पडता है, जिसमें काफी समय खराब होता है। हमने नीचे डाक्यूमेंट्स की लिस्ट दी है, आप आवेदन करने से पहले इनको आपने पास रख लें, लिससे आप कुछ ही समय में बहुत सटीकता से अपना छात्रवृत्ति आवेदन पूरा कर पाओगे।

UP Scholarship Online form Required Documents List:

DocumentPurpose
Marksheetशैक्षित योग्यता के प्रमाण के लिए गत वर्ष की सभी मार्कसीट होनी अनिवार्य
आधार कार्डआपकी Identity Verify करने के लिए आधार की आवश्यता
जाति प्रमाण पत्रCategory के लिए जाति प्रमाण पत्र आवश्यक
आय प्रमाण पत्रआर्थिक आधार पर आपकी Eligibility के पता करने के लिए
निवास प्रमाण पत्रAddress Proof के लिए
मोबाइल नंबर, Email IDContect and Security Resions के लिए
Bank AccountDBT के लिए
College Allotment Latterकेवल BEd/BTC/अन्य काउंसलिंग से प्रवेशित छात्रों के लए

दोस्तो यदि आप उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति के लिये आवेदन करने जा रहे है तो याद रखे इस बास OTR ( One Time Registration ) अनिवार्य कर दिया गया है। चाहे आप Fresh फार्म भर रहे हों या Renewal कर रहे हों सभी के लिये यह रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इस लिये सबसे पहले आप अपना OTR कर लें, इसके बिना फार्म नही भर पायेगा।

Step 1: OTR ( One Time Registration )

  • OTR करने के लिये आपको UP Scholarship की Official वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ पर जाए।
  • वेबसाइट के होम पेज पर OTR Registration का आप्शन मिलेगा, उसपर क्लिक करके Proceed करेगें तो नीचे स्क्रीनशाट की तरह OTR पेज दिखेगा।
UP Scholarship OTR
  • इसमें आपना वर्ग (SC/ST/OBC/General) चुनें, अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी वेरीफाई कर लें।
  • अब अगले स्टेप में अपना आधार नंबर को डाल के OTP से वेरीफाइ करें।
  • माता व पिता का नाम सही से भरें।
  • फार्म को सबमिट करें। सबमिट करते ही OTR जनरेट हो जायेगा। इस OTR नंबर को सुरक्षित रखे इसी से आप आगे की कक्षाओं में UP Scholarship आवेदन कर पायेगें।

Step 2: New Registraion / Renewal चुने

  • यदि आप प्रथम वर्ष के छात्र है तो Fresh Registraion चुनें और OTR डाल के सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन पेट ओपन होगा इसमें सभी जानकारी ध्यानपूर्व भरकें सबमिट करें। सबमिट करते ही आपका सजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट हो जायेगा।
  • यदि आप Renewal Candidate है तो Renewal login पर क्लिक करें, अपना OTR , Registraion Number, Password डाल के लागिन करें।

Step 3: आवेद पत्र भरें

Renewal Candidates:

  • Renewal Candidates को सिर्फ अपना OTR, Registraion number, Password डाल के लागिन करना है और संस्था में जमा करने हेतु आवेदन पत्र प्रिंट कर लेना है। Renewal Candidates कोई भी Information भरने का आप्शन प्रदर्शित नही होता है। डायरेक्ट प्रिंट ही निकलता है।

Fresh Candidates:

  • Fresh Candidates को अपनी सारी डिटेल्स भरनी होगी।
  • अपना आधार वेरीफाइ करना है।
  • 10th रोल नंबर वारीफाई करना है।
  • आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र वारीफाइ करना है।
  • ध्यान रखे इस बार पिता के नाम से निर्गत ही आय प्रमाण पत्र मान्य होगा। छात्र के नाम ने निगर्त आय मान्य नही किया जायेगा।

Step 4: फार्म को Final Submit करें

फार्म में भरी गई सारी जानकारी ध्यान पर्वक पढने के फार्म को फाइनल सबमिट करें। सबमिट करने के तीन दिन बाद प्रिंट आउट निकाल लें। प्रिंट आउट के साथा आवश्यक डाक्यूमेंट ( गत वर्ष की सभी मार्कशीट, आधार कार्ट, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक की फोटो काँपी) लगा कर संस्थान में जमा कर दे।

आप सभी छात्रों की सुविधा के लिये उत्तर प्रदेश सरकार नें Scholarship Portal पर UP Scholarship 2026 Status चेक करने का भी आप्सन दिया है। जिन छात्र-छात्राओं ने आवेदन कर दिया है, वे अपना स्टेटस (आवेदन की स्थिति) आनलाइन चेक कर सकते है।

  1. स्टेटस चेक करने के लिये आफिसियल वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ पर आपको जाना है।
  2. वेबसाइट पर Student Section में Fresh Login, Renewal Login के आप्शन मिलेगे। अगर आप Fresh Candidate हो ते आपको Fresh Logni करना है अन्यथा Renewal Login करना है।
  3. लागिन होने के बाद Student Dashboard में सबसे नीचे Check Status का आप्शन दिया जाता है, आप उसी को क्लिक करेगें।
  4. Check Status पर क्लिक करते ही आवेदन से संबंधित सभी जानकारी जैसे कि संस्था से फारवर्ड हुआ है या नही , जिला स्तर से फारवर्ड हुआ है या नही, सारी स्थिति दिख जायेगी।

यदि UP Scholarship का स्टेटस चेक करने की विस्त्रत जानकारी चाहते हो, तो आप इसी वेबसाइट पर UP Scholarship Status वाला ब्लाग पढ सकते हो। इसके अलावा यदि आप UP Scholarship का DBT Status चेक करना चहते है तो उस पर भी हमने एक ब्लाग इसी वेबसाइट पर पब्लिस किया है। आप PFMS Portal Status वाले ब्लाग को देख सकते होॉ।

कुछ छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति फार्म भरते समय अक्सर छोटी-छोटी गलतियां कर देते है, जिसकी वजह उनका या तो संस्थान से ही रिजेक्ट कर दिया जाता है या जिला स्तर से रिजेक्ट कर दिया दाता। इसलिए आपको आवेदन में कुछ सामान्य होने वाली गलतियों बचना बहुत जरूरी है। कई बार छात्र बहुत सामान्य छोटी सी गलती कर देते है, जिस कराण उनका आवेदन Suspected में चला जाता है अथवा रिजेक्ट हो जाता है।

  1. गलत या अधूरी जानकारी भरना : कई छात्र अपना नाम, पिता का नाम जन्म तिथि आदि जारकारी गलत तरीके से भर देते है। ध्यान रखे कि सभी जानकारी आपके दस्तावेजों के आधार पर होनी चाहिये।
  2. बैंक डिटेल्स में गलती करना : UP Scholarship फार्म में अब बैंक डिटेल्स नही भरी जाती है। आपका पैसा आपके आधार कार्ड के द्वारा आपके खाते में ट्रांसफर किया जाता है। इस लिये यदि आपका आधार आपके बैंक खाते से लिंक नही है तो उसे जरूर लिंक करा ले।
  3. समय सीमा पर ध्यान दें : कई छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि के भरोसे बैठे रहते है और अंत जल्दबाजी में फार्म फरते है जिससे गलती होने के चान्स रहते है और कई बार तो लास्ट डेट समाप्त होने की वजह से संस्थान से फार्म फारवर्ड तक नही हो पाता। इसलिये कोशिश करें कि फार्म शुरुआती दिनों में ही भर के संस्थान में जमा कर दें।
  4. गलत डाक्यूमेंट लगा देना : कई बार छात्र अपने जाति प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र तीन साल से जादा पुराने लगा देते, इललिये फार्म रिजेक्ट हो जाता है। सभी वैध डाक्यूमेंट ही लगायें।
  5. From Final Lock करने से पहले जानकारी जाँचना भूल जाना : यदि आप फार्म को फाइनल सबमित कर देते है तो फिर उसमें कोई बदलाव नही होगा। इसलिये फार्म को लाक करने से पहले सही जांच ले व अपने संस्थान में भी जांच कर

कई छात्रों के साथ यह होता है, जब pfms portal पर अपना Payment Status देखते है वहां Payment Success दिखता है। लेकिन जब अपना बैंक खाता चेक करते है तो उसमें पैसा नही मिलता है। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो आपको चिंता करने की जरूरत नही है, आपका पैसा सुरक्षित ही रहता है। इस स्थित में ये करें-

  1. जब ट्रेजरी से पैसा लगा दिया जाता है उसके बाद कुछ समय Bank Verification में भी लगता है। इस लिए pfms पर Payment Success दिखने के बाद 2-3 दिन तक आपको इंतजार करना है। दो से तीन दिन में पैसा आपके खाते में सेटल कर दिया जायेगा।
  2. अगर pfms payment success होने के दो-दीन दिन बाद भी बैंक खाते में पैसा न आये तो हो सकता है आपके एक से अधिक बैंक में खाते हो। इस लिए अपना पेमेंट कनफर्म करने के लिए अपने सभी बैंक अकाउंट चेक करें।

Q1. UP Scholarship 2026 का पैसे कब आयेगा?

दशमोत्तर छात्र-छात्राओं की UP Scholarship 2026-27 की धनराशि आने की आभी कोई निर्धारित आफिसियल तिथि जारी नही हुई है। लेकिन अगर पिछले वर्षों के अनुसार देखें तो जनवरी के लास्ट सप्ताह से आनी शुरू हो जाती है।

Q2. UP Scholarship Form Reject हो जाये तो क्या करें?

सबसे पहले स्टेटस देखें और Rejection का कारण पता करें। जिन कराणों की वजह से रिजेक्ट हुआ हो उन डाक्यूमेंट्स के साथ दोबारा कालेज से फारवर्ड करायें।

Q3. PFMS Status क्या होता है?

PFMS (Public Financial Management System) एक ऐसा DBT सिस्टम है जिससे छात्रवृत्ति से लेकर अन्य कई योजनाओं के पेमेंट की स्थिति देख सकते है, सरकार इससे डाइरेक्ट लाभार्थी के खाते में पैसा ट्रांसफर करती है।

Q4. UP Scholarship के लिए आय सीमा कितनी है?

UP Scholarship का लाभ लेने के लिए यदि आप सामान्य वर्ग के छात्र है तो अधिकतम 2 लाख आय, तथा अनुसूचित और पिछडे वर्ग के लिए आधिकतम 2.5 लाख आय सीमा रखी गई है।

Q5. क्या NSP और UP Scholarship दोने के लिए आवेदन एक साथ कर सकते है?

नही, यदि आप उत्तर प्रदेश के छात्र है तो आपको सिर्फ UP Scholarship के लिए आवेदन करना चाहिए, दोनो आवेदन एक समय में नही किए जा सकते है।

Q6. UP Scholarship में कितना पैसा आता है?

यह आपको कोर्स पर निर्भर करता है। हर कोर्स की नान-रिफण्डेबल फीस अलग-अलग होती है, इस लिए कोर्स के हिसाब से अलग-अलग राशि निर्धारित होतीहै।

Q7. क्या UP Scholarship के लिए Minimum Attendance जरूरी है?

हां, UP Scholarship के लिए 75 प्रतिशत उपस्थित अनिवार्य है, यदि आपकी Attendance 75% से कम है तो आपका छात्रवृत्ति फार्म रिजेक्ट हो जायेगा।

Q8. अगर पांच साल से ज्यादा गैप है तो Scholarship आयेगी?

कुछ कोर्स में पांच साल के गैप से फर्क नही पडता है, लेकिन आई.टी.आई. यदि आप कर रहे है और आपके 10th/12th के बाद पांच साल का गैप है तो आपकी छात्रवृत्ति नही आयेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top