काॅलेज में पढने वाले छात्रों को जब पता चलता है कि UP Free Tablet Yojana 2026 (Vivekanand Yuva Shashaktikaran Yojana) के द्वारा उन्हें टैबलेट मिल सकता है, तो छात्रों में खुशी के साथ-साथ कुछ सवाल भी सामने आ जाते है। कई छात्र जानना चाहते है कि UP Free Tablet Yojana List में उनका नाम है या नहीं? अगर आधार में जानकारी काॅलेज के रिकार्ड से अलग है तो क्या करें? DigiShakti Portal पर e-KYC नही हो पा रही अथवा लिस्ट में नाम होने पर भी टैबलेट नही मिल। ऐसी कई छोटी-छोटी बातों के कारण छात्रों में काफी परेशानी बन जाती है।
इन्ही बात को ध्यान में रखते हुए इस ब्लाग में हम UP Free Tablet Yojana 2026 की जानकारी को डिटेल में समझेगें। इस योजना की सभी आनलाइन प्रक्रिया Digi shakti Portal पोर्टल के माध्यम से संपन्न होती है। इसलिए यहां हम छात्रों को e-KYC करने में आ रही समस्या के समाधान पर, कालेज में DOB अथवा अन्य डिटेल गलत सबमिट होने पर क्या करें? और Meri Pahchan Portal पर डिटेल कैसे Update करें? तथा अन्य सभी जरूरी बातों को विस्तार से समझगें।
UP Free Tablet Yojana 2026- Overview
| Particulars | Detials |
| योजना का नाम | स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| लाभ | Free Smart Phone, Tablet |
| लाभार्थी | Graduation, Post Graduation & Diploma Students |
| वितरण का माध्यम | संस्थान के माध्यम से |
| आवेदन प्रक्रिया | कालेज द्वारा आनलाइन डाटा अपलोड करना |
| Official Website | Digishakti |
Free Tablet, Smart Phone Yojana के द्वारा सरकार का उद्देश्य क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना की सुरुआत इस लिये की गई है ताकि युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जुडने का अवसर मिले और साथ ही रोजगार के अवसरों से जुडने में मदद मिले। Swami Vivekanand yuva Shashakti Karan Yojana के माध्यम से युवाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फ्री स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किये जाते है।
- इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि उत्तर प्रदेश में पढनें वाले समस्त युवाओं को आधुनिक शिक्षा से जोडा जा सके।
- स्मार्टफोन, टैबलेट मिलने से छात्र घर बैठ के आनलाइन क्लास के माध्यम से अपनी पढाई कर सकते है।
- विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी छात्र स्मार्टफोन/टैबलेट के माध्यम से घर में रह कर ही कर सकते है।
- इस योजना के द्वारा सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को भी बढावा मिलेगा।
- जब युवाओं के पास आधुनिक तकनीक होगी तो वे नये कौशल आसानी से सीख सकते है। जिससे युवाओं में रोजकार के अवसर बढेगें।
Uttar Pradesh Free Smartphone Tablet Yojana से लाभ क्या होगा?
मैं देखता हूँ आज भी कालेज में पढने वाले बहुत छात्रों के पास फोन या टैबलेट नही होते है। जिससे वे आनलाइन पढाई या अन्य जरूरी कार्य कर सकें। आज-कल सब आनलाइन का जमाना है, इसलिए अगर आपके पास फोन या टैपलेट जैसी डिवाइस नही है तो आप आनलाइन पढाई या जाॅब ढूंढने जैसे अन्य कई चीजों में बहुत पीछे छूट सकते हो। इसीलिए छात्रों की पढाई आसान बनाने और आधिनक तकीन से जोडने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने Swami Viveka Nand Yuva Shashakti Karan Yojana के द्वारा UP में स्नातक और परास्नातक छात्रों को Free Tablet और Smart Phone देने की शुरूआत की है।
योजना के शुरूआत में Graduation छात्रों Smart Phone और Post Graduat छात्रों को Tablet दिया जाता था, लेकिन अब इस योजना में थोडा बदलाव कर दिया गया है। अब स्नातक और परास्नातक सभी छात्रों को Tablet ही दिया जायेगा। किसी छात्र को टैबलेट मिलना उसके लिए सिर्फ आनलाइन पढाई करने तक ही सीमित नही है, बल्कि इससे छात्र Digital World से जुडते है। इससे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में आप आसानी से जानकारी खोज पायेगें और छात्रों को समास शिक्षा का अवसर मिलेगा।
Swami Vivekanand Yuva Shashakti Karan योजना हेतु पात्रता
| निवास | स्वामी विवेकानंद युवा शसक्तीकरण योजना का लाभ लेने के लिये छात्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिये। |
| शैक्षिक योग्यता | स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा अथवा उच्च शिक्षा में अध्ययनरत होना चाहिये। |
| आयु सीमा | इस योजना के लिये कोई आयु सीमा नही तय नही है, छात्र का स्नातक/परास्नातक/डिप्लोमा में नामांकन होना चाहिये। |
| पारिवारिक आय | सरकार द्वारा कोई आय सीमा निर्धारित नही की गई है, सभी छात्रों को लाभ मिलता है। |
| अन्य शर्तें | यदि छात्र पहले किसी कक्षा में इस योजना का लाभ ले चुका है तो दोबारा इस योजना का लाभ नही मिलेगा। |
DigiShakti Portal पर E-kyc कैसे करें?
यदि आपके संस्थान ने स्वामी विवेकानंद युवा शशक्तीकरण योजना में आपका पंजीकरण कर दिया है तो अब आपको e-KYC कराने की आवश्यकता है। यदि आप DigiShakti KYC नही कराते है तो आपका आवेदन अधूरा माना जायेगा और आपको इस योजना का लाभ नही मिल पायेगा। नीचे दिये स्टेप्स को पढ के आप आसानी से KYC कर सकते है-
- Swami Vivekanand Yuva Shashaktikaran Yojana e-KYC करने के लिये सबसे पहले https://digishakti.up.gov.in/ पोर्टल पर जायें।
- “मेरी पहचान के माध्यम से ई-केवाईसी’ पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने सर्च स्टूडेंट्स वाला सेक्सन ओपन हो जायेगा। इसमें आपको अपनी यूनिवर्सिटी, कालेज और पंजीयन क्रमांक डाल के सर्च करना है।
- सर्च करने के बाद आपकी सारी डिटेल्स स्क्रीन पर शो होगी और नीचे केवाईसी करने का लिंक दिया गया होगा। केवाईसी करने हेतु नीचे लिये लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप E Praman meri pahchan पोर्टल पर पहुच जायेगें। यदि ई-प्रमाण पोर्टल पर आपकी आईडी पहले से बनी है तो अपने यूजर नाम व पासवर्ड डाल के आईडी को लागिन कर ले और आधार नंबर डाल के ओटीपी के माध्यम से केवाईसी को कम्पलीट कर लें।
- अगर पहले से आपकी आईडी नही बनी है तो पहले नई आईडी बनाये फिर आधार नंबर डाल कर ओटीपी के माध्यम सें केवाईसी कर लें।
ध्यान दें:- कई छात्रों के आधार कार्ड और कालेज के द्वारा अपलोड किये गये डाटा में कुछ Mismatch हो जाता है, जिस कारण e-KYC Faild हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आप अपने कालेज जाकर इसे सही करा सकते है। उसके बाद आप केवाईसी कम्पलीट कर पेयेंगे।
Aadhar में Detail mismatch होने पर kyc कैसे करें?
अगर आपके आधार में DOB, Name, Father Name mismatch है तो E-kyc करने में बहुत दिक्कतें आती है। आधार और मार्कशीट में डिटेल mismatch होने के कारण केवाईसी फेल हो जाती है और योजना का लाभ मिलना मुश्किल हो जाता है।
1. अपना आधार Correction कराएं
- Aadhar में डिटेल मिसमैच होने पर सबसे पहले किसी आधार सेंटर पर जाकर अपना आधार संशोधन कराए।
- आधार में डिटेल संसोधित होना के बाद E-Praman Meri Pahchan पोर्टल पर अपने आधार को अपडेट करें, जिससे Meri Pahchan Portal पर आपकी संसोधित डिटेल जुड जायें।
2. College से दुबारा वेरीफाई कराएं
- आधार संशोधन होने के बाद अपने कॉलेज से Digishakti पोर्टल पर अपने नाम को वेरीफाई कराए।
- कॉलेज से वेरीफाई होने के बाद यूनिवर्सिटी, विभाग द्वारा वेरिफाई होने में 15 से 30 दिन लगता है।
- यूनिवर्सिटी और UBSC से वेरिफाई होने के बाद अब फिर से kyc करे, अब kyc करने में कोई समस्या नहीं आएगी।
College द्वारा Student Data गलत अपलोड होने पर क्या करें?
कालेज द्वारा Digishakti Portal पर डाटा अपलोड करने पर यदि आपकी DOB गलत हो जाती है, Name, Father Name की स्पेलिंग गलत हो जाती है अथवा गलत कोर्स सेलेक्ट हो जाता है तो आप kyc नही कर पायेगें। इस स्थिति में आपको अपने कालेज से ही संपर्क करना होगा। छात्रों का डाटा संसोधन करने तथा नये छात्रों का नाम अपलोड करने के लिए प्रत्येक महीने में दो बार पोर्टल खोला जाताहै।
प्रत्येक महीने के 1 से 5 तथा 16 से 20 तारीख में कालेज से अपना डाटा संसोधित करा सकते है। संसोधन होने के बाद तथा विश्वविद्यालय और UBSC से डाटा वेरीफाई होने के पश्चात आप kyc कर सकते है।
UP Free Tablet Yojana द्वारा Smart Phone, Tablet कहा मिलता है?
इस योजना के द्वारा स्मार्टफोन व टेबलेट का वितरण कालेज द्वारा ही किया जाता है। संस्थान द्वारा छात्रों का डाटा वेरीफाई करने के बाद और सभी छात्रों की केवाईसी होने के बाद कालजे द्वारा समस्त छात्रों की सूची जिला स्तर पर भेजी जाती है और वहां अंतिम अनुमोदन किया जाता है। जिला स्तर से डिवाइस आवंटित होने के बाद जिला नोडल अधिकारी द्वारा संस्थान को डिवाइस उपलब्ध कराई जाती है और छात्रों को डिवाइस वितरित करने के लिये संस्थान को एक तिथि निर्धारित की जाती है। इस तिथि की जानकारी छात्रों को संस्थान द्वारा Whatsapp group/SMS/Call के द्वारा दी जाती। उक्त तिथि पर छात्र संस्थान पहुच कर अपनी डिवाइस प्राप्त करते है।
इस योजना से संबंधित ताजा अपडेट
दोस्तो हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना में काफी बदलाव किये है। पहले स्नातक स्तर पर छात्रों को स्मार्टफोन दिये जाते थे और परास्नातक स्तर पर टेबलेट दिये जाते थे लेकिन अब नये नियम के अनुसार सभी छात्रों को चाहे व स्नातक हो या परास्नातक या डिप्लोमा सभी को टेबलेट दिए जायेगें। उत्तर प्रदेश सरकार का यह फैसला छात्रों के लिये बहुत अच्छा है क्योकि स्मार्टफोन की तुलना में टेबलेट से आनलाइन स्टडी करने में अधिक सुविधा रहेगी।
योजना के शुरूआत में छात्रों को केवाईसी करने की आवश्यकता नही होती थी। जिससे गलत तरीके से डिवाइस ले लेना या अन्य धोखाधडी होनी की उम्मीद ज्यादा रहती थी इसलिए सरकार नें अब e-KYC करना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य कर दिया है।
Digishakti Portal पर E-kyc करते समय गलतियां और उनका समाधान
जब छात्र Digishakti Portal पर अपनी E-kyc करने का प्रयास करते है तो उन्हे कई समस्याओं का सामना करना पडता है। जिस कारण उन्हे Kyc करने के काफी समय लग जाता है या कभी-कभी kyc फेल भी हो जाती है।
Meri Pahchan Portal पर कई Account Creat कर लेना
कुछ छात्र जाने अनजाने में Meri Pahchan Portal पर एक से अधिक Account Creat कर लेते है। आपका आधार सिर्फ एक ही Account से लिंक हो सकता है। जब आप kyc करते है तब Aadhar Link Meri Pahchan Portal ID Use न करते हुए कोई दूसरी आई.डी. लागिन कर लेते है। जिस कारण आधार वोरीफिकेशन फेल हो जाता है।
इस लिए पेरी पहचान पोर्टल पर लागिन करते समय User ID के बजाय आधार नंबर से लागिन करें, जिससे आपकी वही आई.डी. लागिन होगी जिससे आधार लिंक है। और आपकी के.वाई.सी. आसानी से हो जायेगी।
Meri Pahchan Portal पर गलत DOB/Name भर देना
कुछ छात्र kyc करते समय E-Praman Meri Pahchan Portal पर गलत डिटेल भर देते है, जिस कारण आपके आधार से डिटेल मैच न होने की वजह से kyc फेल हो जाती है। इस लिए ध्यान रखें Meri Pahchan Portal पर अपने आधार और मार्कसीट से देख कर सही डिटेल भरें।
UP Free Smart Phone/Tablet से संबंधित सवाल (FAQs)
Q1. क्या दोबारा अन्य कोर्स में इस योजना का लाभ मिल सकत है?
नही, अगर आपने एक बार इस योजन का लाभ किसी कोर्स में लिया है तो आप दोबार अन्य कोर्स में इस योजना का लाभ नही मिलेगा। क्योंकि Digishakti Portal पर आधार कार्ड से से kyc होती है, जिस कारण यदि आप दोबारा किसी कोर्स में लाभ लेना चेहेगें तो रिजेक्ट जो जायेगा।
Q2. Digishakti Portal E-KYC Faild होने पर क्या करें?
KYC तभी फेल होती है जब आपके कालेज द्वारा गलत डाटा अपलोड कर दिया जाता है या आपके आधार पर कुछ डिटेल आपकी मार्कसीट से मैच नही करती है। ऐसे में आपको अपना आधार अपडेट कराना होता है और अपने कालेज से डाटा सही करा कर वेरीफाई कराना पडता है।
Q3. Smart Phone/Tablet कब मिलेगे, कहां से जानकारी मिलती है?
डिवाइस वितरण करने की तिथि जिला नोडल अधिकारी द्वारा तथा आपके संस्थान द्वारा निर्धारित की जाती है। जिसकी सूचना संस्थान द्वारा अपने सभी छात्रों को WhtatsApp Group, Call तथा Notice Board के माध्यम से दी जाती है।
Q4. Swami Vivekanand Yuva Shashaktikaran Yojana के लिए आवेद कैसे करें?
इसके लिए छात्र स्वयं आवेदन नही करते है। कालेज द्वारा सभी छात्रों का डाटा डिजिशक्ति पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। इसके बाद छात्रों द्वारा kyc पूर्ण करने के उपरांत डिवाइस वितरण प्रक्रिया पूर्ण की जाती है।
Q5. अगर Smart Phone/ Tablet वितरण लिस्ट में नाम न आए तो क्या करें?
अगर सूची में आपका नाम नही है तो तुरंत आपको अपने कालेज आफिस में संपर्क करना है। हर माह में कालेज द्वारा डाटा अपलोड करने के लिए पोर्टल खुलता है, जिसमें कालेज द्वारा पोर्टल पर आपका नाम अपलोड करके डिवाइनस दिलाई जा सकती है।
Q6. Distribution के दिन कौन-कौन डाक्यूमेंट ले जाना जरूरी है?
Distribution के दिन कालेज में कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स ले जाना जरूरी होता है-
- College ID
- Aadhar Card (Original & एक फोटो कांपी)
- Last Year Result की फोटो कांपी
Q7. क्या अब स्नातक और परास्नातक सभी को Tablet ही मिलेगा?
हां, इस योजना में बदलाव कर दिया गया है। पहले स्नातक छात्रों को स्मार्टफोन तथा परास्नातक छात्रों को Tablet मिलते थे। अब स्नातक और परास्नातक सभी छात्रों को टेबलेट ही दिए जायेगें।
Q8. UP Free Tablet Yojana के द्वारा BA, BSc के छात्रों को 2026 में Tablet कब मिलेगा?
इसकी कोई निश्चित तारीख नही होती है। सभी जिलों में अलग-अलग तिथियों पर वितरण किया जाता है, यह आपके जिले में पर्याप्त स्टाक पर निर्भर करता है। अगर आप BA, BSc के छात्र हो और Free Tablet मिलने का इंतजार कर रहे हो तो इससे संबंधि सही जानकारी अपने कालेज और जिला नोडल अधिकारी से ही मिलेगी।
Q9. UP Free Tablet Yojana में किस कंपनी का Tablet मिलता है?
UP Free Tablet Yojana द्वारा छात्र-छात्राओं को अभी तक Levono, Lava और Samsung Company की Device दी गई है। आपको किस कम्पनी की मिलेगी यह पहले से निर्धारित नही होता है।





Sr
sr5082238@gmail.com
sr5082238@gmail.com gram sirsa post sirsa jila Hardoi Gyan Deep Degree College Newada , Hardoi