Ayushman Bharat Card 2025: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और लाभ

Ayushman Bharat Card जिसे Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (PMJAY) भी कहा जाता है। इस योजना के द्वारा पात्र परिवारों को रू0 5 लाख तक का वार्षिक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। बहुत गरीब परिवार के लोग आर्थिक स्थित खराब होने के कारण बीवारियों का सही से समय पर इलाज नही करा पाते है। ऐसे परिवारों के लिये Ayushman Card Yojana एक वरदान साबित हो रही है। सरकार का उद्देश्य है इस PMJAY 2025 योजना के द्वारा अब कोई भी परिवार आर्थिक कारणों की वहज से बीमारियों का इलाज कराने से वंचित नही रहेगा।

इस योजना में नामांकन की बात करें तो Ayushman Bharat Yojana में अभी तक उत्तर प्रदेश ने सबसे बडी उपलब्धि हासिल की है। UP ने हाल ही में 5.38 करोड से अधिक Ayushma Card जारी किये है। उत्तर प्रदेश नें पूरे भारत में सबसे अधिक आयूषमान कार्ड बनाने का रिकार्ड बनाया है। दोस्तो आज के इस ब्लाग में Ayushman Barat Card 2025 क्या है, Ayushman Card 2025 के लिये पात्रता और लाभ, Ayushman Card 2025 Registration, Required documents, Ayushman Card डाउनलोड करने तक विस्तार से बतायेगें।

Scheme NameAyushman Bharat – Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (PMJAY)
Launch Yearयह योजना 2018 में भारत सरकार द्वारा लॉन्च की गई
Beneficiaries10.74 करोड़ परिवार (करीब 50 करोड़ लोग)
Type of BenefitCashless & Paperless Treatment up to 5 lak
Hospitals Coveredसरकारी व मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल
EligibilitySECC 2011 डेटा के आधार पर पात्र परिवार

Ayushman bharat Yojana इसे PMJAY अथवा Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana भी कहते है। इस योजना की सुरुआत शुरुआत 2018 में की भारत सरकार द्वारा की गई थी। PMJAY योजना के द्वारा सरकार का मुख्य उद्देश्य था कि भारत के गरीब लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जा सके। इस योजना के द्वारा लाभार्थी हर साल 5 लाख तक का इलाज फ्री करा सकते है। भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना PMJAY में अब तक लगभग 50 करोड़ से भी अधिक लोग रजिस्टर्ड हो चुके है।

PMJAY योजना द्वारा कोई भी लाभार्थी व्यक्ति किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त अस्पताल में 5 लाख तक का इलाज कराने में कोई शुल्क नहीं देना होगा, फ्री इलाज किया जाएगा। इससे कोई भी गरीब व्यक्ति चिकित्सा सुविधा से वंचित नही रहेगा।

Ayushman Card Yojana 2025 (PMJAY) का लाभ सिर्फ उन्हीं को मिलता है जिनका नाम Socio-Economics Caste Census 2011 के डेटा में शामिल है।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पात्रता:

  • जिन परिवारों के पास कच्चे घर है।
  • जिन घर में दिव्यांग व्यक्ति हो।
  • जो परिवार मजदूरी पर निर्भर है तथा जिनके पास भूमि नहीं है।
  • अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति वर्ग के परिवार।
  • गरीबी रेखा में जीवन व्यतीत करने वाले परिवार।

शहरी क्षेत्र के लिए पात्रता:

  • शहर में रहने वाले ऐसे लोग जो बेघर है, झुग्गी झोपड़ी में रह रहे हो।
  • Domestic Workers
  • रिक्शा चालक, मजदूर, चपरासी, चाय की दुकान या छोटा काम करने वाले।
  • सफाई कर्मचारी, चौकीदार, माली, पेंटर, बेल्डर जैसे असंगठित कामगार।

इस योजना के लाभ के लिए अन्य पात्रता:

  • जो परिवार लाभ लेना चाहता है उस परिवार का नाम SECC 2011 के डेटाबेस में होना चाहिए।
  • इस योजना में रजिस्ट्रेशन हेतु परिवार को RSBY (Rashtriya Swasthya Bima Yojana) में शामिल किया गया हो।

यदि आप PMJAY योजना का लाभ लेना चाहते है और आप अपना आयुष्मान कार्ड बनाने की सोच रहे है तो आपके पास Ayushman Card बनवाने के लिए इन दस्तावेजों का होना जरूरी है

  • आधार कार्ड: लाभार्थी की पहचान सत्यापन (identity verification) के लिए
  • राशन कार्ड: लाभार्थी के परिवार का प्रमाण और पात्रता के लिए
  • निवास प्रमाण पत्र: Residence Proof – बिजली बिल, पानी बिल, तहसील द्वारा बनाया गया या कोई मान्य ID
  • मोबाइल नंबर: OTP और communication के लिए
  • पासपोर्ट साइज फोटो: latest, साफ़ background वाली फोटो

यदि आप आवेदन करने जा रहे है तो यह सुनिश्चित कर ले कि आपके सभी डॉक्यूमेंट्स सही और valid हो अन्यथा की स्थित में आपका आवेदन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जा सकता है।

आयुष्मान कार्ड के लिए स्वयं ही आवेदन कर सकते है अथवा किसी साइबर कैफे पर जाके आवेदन करा सकते है। हम आपको दोनों तरीके से आवेदन के बारे में बताएंगे।

स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट PMJAY पर जाएं।
  • इस लिंक पर क्लिक करते है एक ओपन होगा इसमें अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर भरे और otp से वेरिफाई करे
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद अब लॉगिन पर क्लिक करें
  • लॉगिन होने के बाद अब आपकी फैमिली id में जितने लोग होगे सभी यहां पर दिखेंगे। यदि किसी का पहले से बना है तो उसे यही पर diwnload पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।
  • यहां पर आप नया बनाना सीख रहे है तो अपने नाम के आगे दिए लिंक पर क्लिक करे।
  • अब अब अपनी सारी डिटेल्स भरे
  • आधार otp verify करें
  • अपनी फोटो ( तुरंत की फोटो) अपलोड करे।
  • इतना करने के बाद सबमिट कर दे
  • कुछ दिन में आपका Aayushman Card बनकर रेडी हो जाएगा। यही से आप उसे डाउनलोड कर लेगे।

किसी Cybercafe से आवेदन कराना

  • किसी नजदीकी CSC सेंटर या Aayushman Mitra के पास जाएं।
  • वहां उसे अपने डॉक्यूमेंट्स दे दें।
  • अबवोखुदहीआपका Ayushman Card बना कर दे देगा। आपकी सिर्फ OTP बताना होगा या फिर बायोमैट्रिक करानी हो

अगर आपने Ayushman Card के लिए आवेदन कर दिया है और आप अपने आवेदन की स्थिति जानना चाहते है तो आप आसानी से अपनो फोन से ही Status देख सकते है। स्टेटस देखने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फालो करें-

  • Official website pmjay.gov.in पर जाएं।
  • अब अपना मोबाइल नंबर और आधार से लॉगिन कर ले
  • लॉगिन होने के बाद अब आपके परिवार के सभी सभी सदस्यों के नाम दिखेंगे।
  • यदि आपका card बन गया होगा तो तो उसके सामने Download का option मिलेगा, यदि अभी ready नहीं हुआ है तो डाउनलोड का ऑप्शन नहीं मिलेगा।
  • यदि बन गया है तो डाउनलोड पर क्लिक करके डाउनलोड कर ले।

Ayushman Card का सबसे बडा लाभ यह है कि बीमारी के वक्त यदि इलाज के लिए आपके पास पैसे नही है तो आप इसके द्वारा फ्री में इलाज करा सकते हो। अगर अचानक कोई बीमारी आ जाये तो सबसे बडी चिंता पैसे की हो जाती है। और इस स्थिति में तुरंत पैसा का इंतजाम करना बहुत मुसकितल हो जाता है। लेकिन Ayushman Card इस स्थिति में बहुत सहायता करता है।

इस कार्ड के द्वारा Ayushman Bharat Yojana से जुडे सभी हास्पिटल में फ्री इलाज करा सकते है। हास्पिटल में भर्ती होने के दौरान मरीज से कोई भी पैसा नही लिया जाता है। इलाज में जितना खर्चा आता है वह सब सरकार द्वारा स्कीम के नियमों के अनुसार हास्पिटल को उपलब्ध करा दिया जाता है। यह सिर्फ छोटी बीमारियों तक सीमित नही है, इसके द्वारा पांच लाख तक का फ्री इलाज कराया जा सकता है।

इस योजना को लेकर कई लोग यह कहते है कि पैसा मरीज के खाते में भेजा जाता है, लेकिन ऐसा नही है। मरीज को सिर्फ इलाज किया जाता है तथा इलाज के दौरान दवाई से लेकर अन्य जो भी खर्चे होते है वो मरीज को देने नही होते है। इलाज में आया सभी खर्चा सरकार से लेने की जिम्मेदारी हास्पिटल की होती है।

इस योजना का मकसद पैसा देना नही है बल्कि मुफ्त इलाज करना है। इस स्कीम को ATC card या Cash Scheme समझना गलत है। यह योजना उन परिवारों के लिए है जो इलाज के दौरान आने वाले खर्च से बचना चाहते है, जिससे पैसों की कमी से उनका इलाज न रुके।

कुछ लोग इस बात को अनुभव करते है कि जब उन्हे इलाज की आवश्यकता पडती है और वे हास्पिटल जाते है तो हास्पिटल Ayushman Card Accept ही नही करता है। इस स्थिति में लोग सोच लेते है कि यह कार्ड किसी काम का नही है। लेकिन आप लोगो को पता होना चाहिए कि सभी हास्पिटल में यह कार्ड मान्य नही होता है, Ayushman Yojana से जुडे हुए हास्पिटल में ही आप फ्री इलाज करा सकते है।

कुछ स्थितियों में जब मरीज का tratment स्कीम के पैकेज के अंदर नही आता है, तब फ्री इलाज नही मिल पाता है। Ayushman Card से सिर्फ उन्ही बीमारियों का फ्री इलजा होता है जो इस स्कीम के नियम के अंतर्गत आती है। इस लिए हर बीमारी में इस कार्ड का प्रयोग करना संभव नही हो पाता है।

अगर आपका Ayushman Card फहले से बना है लेकिन आप कही रख के भूल गये है मिल नही रहा है। तो घबराने की जरूरत नही है। आप बहुत आसानी से अपने फोन से ही कुछ स्टेप को फालो करके डाउनलोड कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको Official Website पर जाना है। नीचे दिए स्क्रीनशाट की तरह पेज ओपन होगा।
  • यहां पर कैप्चा डाल कर तथा मोबाइल नंबर डाल के ओ.टी.पी. वेरीफाई कर लेनी है। तथा Login पर क्लिक करें।
  • अब अगला पेज ओपन होगा, जहां आपको कुछ डिटेल जैसे Scheme, State, Sub-Scheme, District सेलेक्ट करनी होगी। और Search By के आप्शन में Aadhar सेलेक्ट कर लें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर डाले तथा कैप्चा डाल के Search पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने परिवार के सभी सदस्यों के नाम दिखगें। आप जिसका कार्ड डाउनलोड करना चाहते है उसके सामने Download के चिंन्ह पर क्लिक करेगें।
  • इसके बाद आधार ओ.टी.पी. वेरीफाई करना होगा, ओ.टी.पी. वेरीफाई होते ही आपका Ayushman Card डाउनलोड हो जायेगा। जिसका प्रिंट निकाल कर

Q1. क्या सभी हास्पिटल में Ayushman Card मान्य होता है?

नही, सभी प्राइवेज हास्पिटल में यह कार्ड मान्य नही किया जाता है। जो हास्पिटल Ayushman Card योजना से जुडे है उन्ही में मान्य किया जायेगा। इस लिए आप इस योजना का लाभ सभी हास्पिटल में नही ले सकते है।

Q2. क्या सभी बीमारियों का Ayushman Card से फ्री इलाज हो जाता है?

नहीं, इस योजना के द्वारा सिर्फ उन्ही बीमारी का फ्री इलाज होता है जिन्हे सरकार ने इस योजना के अंतर्गत रखा है। इस लिए आप पहले हास्पिटल में जानकारी ले लें। अगर बीमारी इस योजना के अंतर्गत आती होगी तो इलाज फ्री हो जायेगा।

Q3. एक बार Ayushman Card से इलाज कराने के दुबार करा सकते है?

हां, Ayushman Card की कुछ लिमिटेसन होती है। जिसके द्वारा एक साल में अधिकतम पांच लाख का ही फ्री इलाज दिया जाता है। मतलब आप हस साल पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकते है।

Q4. क्या परिवार के सभी सदस्य Ayushman Card से इलाज करा सकते है?

हां, Ayushman Bharat List में परिवार के जितने सदस्यों का नाम होता है उनका सबका अलग-अलग कार्ड बनता है। यदि परिवार के किसा सदस्य का Ayushman Card बना नही है तो इस योजना का लाभ नही मिलेगा।

Q5. क्या Ayushman Card Health Insurance की तरह काम करता है?

हां, यह Health Insurance की तरह ही काम करता है, लेकिन काम करने का तरीका थोडा अलग है। इसमें आपको बीमा की तरह कोई किस्त जमा नही करनी पडती है। Ayushman Card से लाभ सिर्फ सरकार द्वारा अप्रूव हास्पिटल में ही मिल पाता है।

Q6. क्या हर साल नया Ayushman Card बनवाना पडता है?

नही, एक बार Ayushman Card बनवाने के बाद दुबाना बनवाने की जरूरत नही पडती है। यह तब तक काम करता है जब तक लाभार्थी की पात्रता और स्कीम नियमों के अंतर्गत आती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top