नमस्कार दोस्तों इस ब्लाग में हम उत्तर प्रदेस की एक बहुत अच्छी योजना UP Free Smart Phone/Tablet Scheme 2025 के बारे में बात करेगें। वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार नें युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोडने के लिये कई योजनायें चलाई है। जिनमें से एक योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना ( Swami Vivekanand Yuva Shashaktikaran Yojana ) है। UP Free Tablet Yojana के द्वारा स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सरकार द्वारा नि:शुल्क स्मार्टफोन व टैबलेट दिये जाते है।
Swami Vivekanand Yuva Shashaktikaran Yojana का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त करना व डिजिटल संसाधनों से जोडना है। दोस्तों अभी भी कुछ छोत्रों में लोग डिजिटल रूप में बहुत पिछडे है बहुत लोगों के पास अभी भी आधुनिक तकनीकी सेवायें नही है। जिस कारण उन्हे शिक्षा गृहण करने में व अन्य कई चीजों में समस्यायें आती है।
सरकार द्वारा समय-समय पर कई योजनाए जैसे PM Koshal Vikash Yojana छात्रों के हित के लिए चलाई जाती है। इसी क्रम में UP Free Tablet Yojana के द्वारा सरकार का उद्येश्य है कि आनलाइन शिक्षा, प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी और रोजगार संबंधित कौशल विकास में छात्र पीछे न रहे। स्मार्टफोन व टैबलेट मिलने से छात्रों कों डिजिटल सेवाओं व ई-लर्निंग में लाभ मिलेगा। इस यौजना की खासियत यह भी है कि इसका लाभ सीधे उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं को मिलेगा जिससें वें डजिटल इंडिया का भी हिस्सा बन कर भविष्य के लिये और अधिक सक्षम बन कर उभरेगें।
Swami Vivekanand Yuva Shashaktikaran Yojana Overview
| Particulars | Detials |
|---|---|
| योजना का नाम | स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| लाभ | फ्री स्मार्ट फोन, टेबलेट |
| लाभार्थी | स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा छात्र-छात्राएं |
| वितरण का माध्यम | संस्थान के माध्यम से |
| आवेदन प्रक्रिया | कालेज द्वारा आनलाइन डाटा अपलोड करना |
| Official Website | Digishakti |
इस योजना द्वारा सरकार का उद्देश्य क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना की सुरुआत इस लिये की गई है ताकि युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जुडने का अवसर मिले और साथ ही रोजगार के अवसरों से जुडने में मदद मिले। Swami Vivekanand yuva Shashakti Karan Yojana के माध्यम से युवाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फ्री स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किये जाते है।
- इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि उत्तर प्रदेश में पढनें वाले समस्त युवाओं को आधुनिक शिक्षा से जोडा जा सके।
- स्मार्टफोन, टैबलेट मिलने से छात्र घर बैठ के आनलाइन क्लास के माध्यम से अपनी पढाई कर सकते है।
- विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी छात्र स्मार्टफोन/टैबलेट के माध्यम से घर में रहकर ही कर सकते है।
- इस योजना के द्वारा सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को भी बढावा मिलेगा।
- जब युवाओं के पास आधुनिक तकनीक होगी तो वे नये कौशल आसानी से सीख सकते है जिससे युवाओं में रोजकार के अवसर बढेगें।
Uttar Pradesh Free Smartphone Tablet Yojana योजना के लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार की Free Smartphone Tablet वितरण योजना युवाओं के लिये बहुत फायदेमंद है। इस योजना के अंतरगत सरकार की सिर्फ यह मंशा नही है कि युवाओंं को फ्री स्मार्टफोन, टेबलेट मिल रहे है बल्कि सरकार इस योजना के द्वारा युवाओं को आधुनिक तकनीकि से जोडना चाहती है, तथा डिजिटली शशक्त करना चाहती है।
- आनलाइन पढाई करने में आसानी
- इस योजना का लाभ मिलने से छात्र अपने घर से ही आनलाइन क्लास के माध्यम से पढाई कर सकते है। यदि आपके घर से जादा दूर कोचिंक या कालेज है तो आपको वहां चलके जाने की जरूरत नही आनलाइन माध्यम से आपकी पढाइ चलती रहेगी।
- इसके द्वारा आप डिजिटल नोट्स व ई-बुक डिवाइस में सेव करके सख सकते है और कही भी बैठ कर ओपन कर के पढ सकते है, आपको अलग से साथ में बुक लेकर घूमने की जरूरत नही पडेगी।
- प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने में सुविधा
- बहुत छात्र-छात्राएं जो Government Job की तैयारी कर रहे है, उन्हे आनलाइन क्लास लेने में सुविधा होगी।
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को Mock test and online study material आसानी से मिल जाता है।
- सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी
- अब छात्रों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिये किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नही। छात्र सीधे सीधे अपने फोन या टेबलेट पर ही सरकार की विभिन्न वेबसाइटो द्वरा जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- शिक्षा में समान अवसर
- सरकार की इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को जादा मिलेगा। क्योंकि इससे कमजोर वर्ग के छात्र भी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकते है।
- जो फायदा प्राइवेट संसाधनों वाले छात्रों को मिलता वह फायता अब सभी को मिल सकेगा।
Swami Vivekanand युवा शसक्तीकरण योजना हेतु पात्रता
| निवास | स्वामी विवेकानंद युवा शसक्तीकरण योजना का लाभ लेने के लिये छात्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिये। |
| शैक्षिक योग्यता | इस योजना का लाभ लेने के लिये छात्र स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा अथवा उच्च शिक्षा में अध्ययनरत होना चाहिये। |
| आयु सीमा | इस योजना के लिये कोई आयु सीमा नही तय नही है, छात्र का स्नातक/परास्नातक/डिप्लोमा में नामांकन होना चाहिये। |
| पारिवारिक आय | सरकार द्वारा कोई आय सीमा निर्धारित नही की गई है, सभी छात्रों को लाभ मिलता है। |
| अन्य शर्तें | यदि छात्र पहले किसी कक्षा में इस योजना का लाभ ले चुका है तो दोबारा इस योजना का लाभ नही मिलेगा। |
Digishakti Portal पर E-kyc कैसे करें?
यदि आपके संस्थान ने स्वामी विवेकानंद युवा शशक्तीकरण योजना में आपका पंजीकरण कर दिया है तो अब आपको e-KYC कराने की आवश्यकता है। यदि आप केवाईसी नही कराते है तो आपका आवेदन अधूरा माना जायेगा और आपको इस योजना का लाभ नही मिल पायेगा। नीचे दिये स्टेप्स को पढ के आप आसानी से KYC कर सकते है-
- Swami Vivekanand Yuva Shashaktikaran Yojana e-KYC करने के लिये सबसे पहले https://digishakti.up.gov.in/ पोर्टल पर जायें।
- “मेरी पहचान के माध्यम से ई-केवाईसी’ पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने सर्च स्टूडेंट्स वाला सेक्सन ओपन हो जायेगा। इसमें आपको अपनी यूनिवर्सिटी, कालेज और पंजीयन क्रमांक डाल के सर्च करना है।
- सर्च करने के बाद आपकी सारी डिटेल्स स्क्रीन पर शो होगी और नीचे केवाईसी करने का लिंक दिया गया होगा। केवाईसी करने हेतु नीचे लिये लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप E Praman meri pahchan पोर्टल पर पहुच जायेगें। यदि ई-प्रमाण पोर्टल पर आपकी आईडी पहले से बनी है तो अपने यूजर नाम व पासवर्ड डाल के आईडी को लागिन कर ले और आधार नंबर डाल के ओटीपी के माध्यम से केवाईसी को कम्पलीट कर लें।
- अगर पहले से आपकी आईडी नही बनी है तो पहले नई आईडी बनाये फिर आधार नंबर डाल कर ओटीपी के माध्यम सें केवाईसी कर ले।
अगर किसी कारण से केवाईसी फेल्ड हो जाती है तो आपको अपने कालेज के नोडल आफिसर से संपर्क करना होगा। अपने कालेज जाकर आपके रजिस्ट्रेशन में अगर कुछ संशोधन होना हो तो करवा लें। इस तरह से केवाईसी पूरी करने पर ही आप इस योजना का लाभ ले पायेगें।
Aadhar में Detail mismatch होने पर kyc कैसे करें?
अगर आपके आधार में DOB, Name, Father Name mismatch है तो E-kyc करने में बहुत दिक्कतें आती है। आधार और मार्कशीट में डिटेल mismatch होने के कारण केवाईसी फेल हो जाती है और योजना का लाभ मिलना मुश्किल हो जाता है।
1. अपना आधार Correction कराएं
- Aadhar में डिटेल मिसमैच होने पर सबसे पहले किसी आधार सेंटर पर जाकर अपना आधार संशोधन कराए।
- आधार में डिटेल संसोधित होना के बाद E-Praman Meri Pahchan पोर्टल पर अपने आधार को अपडेट करें, जिससे Meri Pahchan Portal पर आपकी संसोधित डिटेल जुड जायें।
2. College से दुबारा वेरीफाई कराएं
- आधार संशोधन होने के बाद अपने कॉलेज से Digishakti पोर्टल पर अपने नाम को वेरीफाई कराए।
- कॉलेज से वेरीफाई होने के बाद यूनिवर्सिटी, विभाग द्वारा वेरिफाई होने में 15 से 30 दिन लगता है।
- यूनिवर्सिटी और UBSC से वेरिफाई होने के बाद अब फिर से kyc करे, अब kyc करने में कोई समस्या नहीं आएगी।
College द्वारा Student Data गलत अपलोड होने पर क्या करें?
कालेज द्वारा Digishakti Portal पर डाटा अपलोड करने पर यदि आपकी DOB गलत हो जाती है, Name, Father Name की स्पेलिंग गलत हो जाती है अथवा गलत कोर्स सेलेक्ट हो जाता है तो आप kyc नही कर पायेगें। इस स्थिति में आपको अपने कालेज से ही संपर्क करना होगा। छात्रों का डाटा संसोधन करने तथा नये छात्रों का नाम अपलोड करने के लिए प्रत्येक महीने में दो बार पोर्टल खोला जाताहै।
प्रत्येक महीने के 1 से 5 तथा 16 से 20 तारीख में कालेज से अपना डाटा संसोधित करा सकते है। संसोधन होने के बाद तथा विश्वविद्यालय और UBSC से डाटा वेरीफाई होने के पश्चात आप kyc कर सकते है।
इस योजना द्वारा स्मार्टफोन, टैबलेट कहा मिलता है?
इस योजना के द्वारा स्मार्टफोन व टेबलेट का वितरण कालेज द्वारा ही किया जाता है। संस्थान द्वारा छात्रों का डाटा वेरीफाई करने के बाद और सभी छात्रों की केवाईसी होने के बाद कालजे द्वारा समस्त छात्रों की सूची जिला स्तर पर भेजी जाती है और वहां अंतिम अनुमोदन किया जाता है। जिला स्तर से डिवाइस आवंटित होने के बाद जिला नोडल अधिकारी द्वारा संस्थान को डिवाइस उपलब्ध कराई जाती है और छात्रों को डिवाइस वितरित करने के लिये संस्थान को एक तिथि निर्धारित की जाती है। इस तिथि की जानकारी छात्रों को संस्थान द्वारा Whatsapp group/SMS/Call के द्वारा दी जाती। उक्त तिथि पर छात्र संस्थान पहुच कर अपनी डिवाइस प्राप्त करते है।
इस योजना से संबंधित ताजा अपडेट
दोस्तो हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना में काफी बदलाव किये है। पहले स्नातक स्तर पर छात्रों को स्मार्टफोन दिये जाते थे और परास्नातक स्तर पर टेबलेट दिये जाते थे लेकिन अब नये नियम के अनुसार सभी छात्रों को चाहे व स्नातक हो या परास्नातक या डिप्लोमा सभी को टेबलेट दिए जायेगें। उत्तर प्रदेश सरकार का यह फैसला छात्रों के लिये बहुत अच्छा है क्योकि स्मार्टफोन की तुलना में टेबलेट से आनलाइन स्टडी करने में अधिक सुविधा रहेगी।
Digishakti Portal पर E-kyc करते समय गलतियां और उनका समाधान
जब छात्र Digishakti Portal पर अपनी E-kyc करने का प्रयास करते है तो उन्हे कई समस्याओं का सामना करना पडता है। जिस कारण उन्हे Kyc करने के काफी समय लग जाता है या कभी-कभी kyc फेल भी हो जाती है।
Meri Pahchan Portal पर कई Account Creat कर लेना
कुछ छात्र जाने अनजाने में Meri Pahchan Portal पर एक से अधिक Account Creat कर लेते है। आपका आधार सिर्फ एक ही Account से लिंक हो सकता है। जब आप kyc करते है तब Aadhar Link Meri Pahchan Portal ID Use न करते हुए कोई दूसरी आई.डी. लागिन कर लेते है। जिस कारण आधार वोरीफिकेशन फेल हो जाता है।
इस लिए पेरी पहचान पोर्टल पर लागिन करते समय User ID के बजाय आधार नंबर से लागिन करें, जिससे आपकी वही आई.डी. लागिन होगी जिससे आधार लिंक है। और आपकी के.वाई.सी. आसानी से हो जायेगी।
Meri Pahchan Portal पर गलत DOB/Name भर देना
कुछ छात्र kyc करते समय E-Praman Meri Pahchan Portal पर गलत डिटेल भर देते है, जिस कारण आपके आधार से डिटेल मैच न होने की वजह से kyc फेल हो जाती है। इस लिए ध्यान रखें Meri Pahchan Portal पर अपने आधार और मार्कसीट से देख कर सही डिटेल भरें।
UP Free Smart Phone/Tablet से संबंधित सवाल (FAQs)
Q1. क्या दोबारा अन्य कोर्स में इस योजना का लाभ मिल सकत है?
नही, अगर आपने एक बार इस योजन का लाभ किसी कोर्स में लिया है तो आप दोबार अन्य कोर्स में इस योजना का लाभ नही मिलेगा। क्योंकि Digishakti Portal पर आधार कार्ड से से kyc होती है, जिस कारण यदि आप दोबारा किसी कोर्स में लाभ लेना चेहेगें तो रिजेक्ट जो जायेगा।
Q2. Digishakti Portal E-KYC Faild होने पर क्या करें?
KYC तभी फेल होती है जब आपके कालेज द्वारा गलत डाटा अपलोड कर दिया जाता है या आपके आधार पर कुछ डिटेल आपकी मार्कसीट से मैच नही करती है। ऐसे में आपको अपना आधार अपडेट कराना होता है और अपने कालेज से डाटा सही करा कर वेरीफाई कराना पडता है।
Q3. Smart Phone/Tablet कब मिलेगे, कहां से जानकारी मिलती है?
डिवाइस वितरण करने की तिथि जिला नोडल अधिकारी द्वारा तथा आपके संस्थान द्वारा निर्धारित की जाती है। जिसकी सूचना संस्थान द्वारा अपने सभी छात्रों को WhtatsApp Group, Call तथा Notice Board के माध्यम से दी जाती है।
Q4. Swami Vivekanand Yuva Shashaktikaran Yojana के लिए आवेद कैसे करें?
इसके लिए छात्र स्वयं आवेदन नही करते है। कालेज द्वारा सभी छात्रों का डाटा डिजिशक्ति पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। इसके बाद छात्रों द्वारा kyc पूर्ण करने के उपरांत डिवाइस वितरण प्रक्रिया पूर्ण की जाती है।
Q5. अगर Smart Phone/ Tablet वितरण लिस्ट में नाम न आए तो क्या करें?
अगर सूची में आपका नाम नही है तो तुरंत आपको अपने कालेज आफिस में संपर्क करना है। हर माह में कालेज द्वारा डाटा अपलोड करने के लिए पोर्टल खुलता है, जिसमें कालेज द्वारा पोर्टल पर आपका नाम अपलोड करके डिवाइनस दिलाई जा सकती है।
Q6. Distribution के दिन कौन-कौन डाक्यूमेंट ले जाना जरूरी है?
Distribution के दिन कालेज में कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स ले जाना जरूरी होता है-
- College ID
- Aadhar Card (Original & एक फोटो कांपी)
- Last Year Result की फोटो कांपी
Q7. क्या अब स्नातक और परास्नातक सभी को Tablet ही मिलेगा?
हां, इस योजना में बदलाव कर दिया गया है। पहले स्नातक छात्रों को स्मार्टफोन तथा परास्नातक छात्रों को Tablet मिलते थे। अब स्नातक और परास्नातक सभी छात्रों को टेबलेट ही दिए जायेगें।




