UP Gram Panchayat Voter List 2026: Download Process, Add New Voter & Correction

चुनाम के समय लोगो में Confussion UP Gram Panchayat Voter List 2026 में उनका नाम होने या न होने को लेकर ही होता है। चुनाव के समय प्रत्यासी के लिए एक-एक वोट बहुत कीमती होता, इस लिए Voter List की चिंता वोटर से कही ज्याता उम्मीदवार प्रत्यासी को होती है। पहले के समय में लोगों को वोटर लिस्ट प्राप्त करने के लिए अपने ब्लाक का चक्कर लगाना पडता है था, लेकिन अब ऐसा नही। अब आप चुनाव अयोग की वेबसाइट से एक क्लिक में किसी ग्राम पंचायत की Voter List Download कर सकते हो।

कई लोग सिर्फ यह जानना चाहते है कि UP Gram Panchayat Voter List 2026 Download कैसे करें। लेकिन जब वोटर लिस्ट डाउनलोड कर के देख है तो लिस्ट में उनका नाम नही मिलता या नाम गलत होता है जिसे संसोधन कराने की आवश्यकता होती है। इस लिए ब्लाग में हम न सिर्फ Voter List Download करना बतायेगें, बल्कि वोटर लिस्ट में नाम जुडवाना, संसोधन कराना जैसे विषयों पर भी विस्तार से बतायेगें।

ParticularsDetails
चुनाव का नामUP Gram Panchayat Election 2026
राज्यउत्तर प्रदेश
वोटर लिस्ट का नामUP Gram Panchayat Voter List 2026
वोटर लिस्ट जारीकर्ताउत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग
वोटर लिस्ट मोडOnline Download PDF
वोटर लिस्ट में जानकारीName, Father Name, EPIC Number, Address
आधिकारिक वेबसाइट लिंकState Election Commission UP

Voter List चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई एक आधिकारिक सूची होती है, जिसमें सभी मतदाताओं (Voters) का नाम व कुछ डिटेल होती है। वोटर लिस्ट से आप जान पाते है कि आप वोट डालने के लिए पात्र है कि नही। हर पांच साल में UP Gram Panchayat Voter List को चुनाव से पहले अपडेट किया जाता है, जिससे नए वोटर जोडे जा सके तथा जिनका नाम या डिटेल गलत है उसे संसोधन किया जा सके।

यदि आप 18+ साल के है तो आपको वोट डालने का अधिकार मिल जाता है, इसके लिए वोटर लिस्ट में आपका नाम होना जरूरी होता है। कुछ लोग Voter List को सिर्फ चुनाव के समय जब वोट डालने जाते है तब देखते है। जिस कारण यदि लिस्ट में नाम न हो या कुछ गडबड तो संसोधन भी नही हो पाता है। चुनाम में एक-एक वोट की बहुत अहमियत होती है, इसलिए-

  • यदि आप उम्मीदवार प्रत्यासी है तो आपको ये जानकारी रखनी पडेगी कि किस गांव में कितने वोट है, ये जानकारी आप Voter List Download करके ही देख पायेगे।
  • यदि आप Gram Pradhan के चुनाव के उम्मीदवार है तो Voter List आपके लिये बहुत जरूरी दस्तावेज है। क्योंकि आप Voter List में लोगों के नाम देख कर ही अपनी आगे की रणनीति तय कर सकते है।
  • Voter List सरकारी दस्तावेज होता है जोकि नागरिको का सर्वे करके चुनाव आयोग द्वारा तैयार किया जाता है।

इस लिये चाहें आप ग्राम पंचाय चुनाम के उम्मीदवार हो या एक मतदाता हों सभी के लिये UP Panchayat Election 2026 Voter List PDF Download करना बहुत जरूरी है।

यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी है तो आप जानते ही है कि UP Gram Panchayat Chunav 2026 में होने वाले है। चाहे आप वोटर हो या Gram Pradhan Election में प्रत्याशी हो, आपको Voter List की आवश्यता जरूर पडेगी। अब आपको पहले की तरह ब्लाक से वोटर लिस्ट लेने जाना नही पडता है, आप धर बैठे अपने फोन या लैपटाप से ही आसानी से UP Voter List PDF 2026 Download कर सकते हो। तो चलिये Step-by-Step समझते है।

  • Voter List Download करने के लिये सबसे पहले आप अपने मोबाइल या लैपटाप पर Uttar Pradesh Election Commission की Website https://sec.up.nic.in/site/ को खोलनी।
  • Website के home page पर आपको Election के टैब पर क्लिक करना है, और इसके बाद Download Panchayat Voter List पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने नीचे दिये Screenshot की तरह पेज ओपन होगी।
  • अब यहां पर आप अपना जनपद चुन लीजिये, विकास खण्ड, ग्राम पंचायत चुन लीजिये और Captcha डाल के सबमिट कर दीजिये।
  • सबमित करने के बाद आप आपके सामने Voter list download करने के तीन आप्सन दिखेगें, Mother Voter List Download, Supplementary 1, Supplementary 2 ।
  • Mother Voter List Download के आप्शन से आप पूरी वोटर लिस्ट डाइनलोड कर सकते है।
  • Supplementary 1 के आप्शन से आप New Voters की List Download कर पायेगें।
  • Supplementary 2 के आप्शन से आप वो लिस्ट डाउनलोड कर पायेगें जो वोट किसी कारण से लिस्ट से काट दिये गये है।
  • इसी तरह आप जिस तरह की लिस्ट डाउनलोड करना चाहते है उस पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है, Voter List 2026 PDF आपके सामने डाउनलोड हो जायेगा। इसे आप जब चाहो प्रिंटर से प्रिंट कर सकते हो।

दोस्तो यदि आप UP Gram Panchayat Voter List 2026 Download करेगें तो आप देख सकते है उसमें जरूरी जानकारी ही होती है जिससे आपकी पहचान होती है। इस जानकारी को Voting के समय आपके ID Proff से मिलान किया जाता है, यदि लिस्ट में दी गई जानकारी आपके ID से मिलती है तभी आपको वोट डालने दिया जाता है। UP Gram Panchayat Chunav की Voter List 2026 उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा जारी की जाती है। इसमें ये निम्न जानकारी होती है-

  1. मतदाता का नाम
  2. पिता/पति का नाम
  3. मकान नंबर
  4. Polling Booth Number and Name
  5. Serial Number
  6. Voter ID Number
  7. Voter की फोटो

यदि आप 18 साल के हो गये है तो आपको अपना नाम Voter List में देखना बेहद जरूरी है, क्योकि अब आपको अपनी पसंद का प्रत्यासी चुनने का अधिकार है। यदि आपका नाम लिस्ट में नही होगा तो आप अपना प्रत्यासी नही चुन पायेगे अथवा मतदान नही कर पायेगें। इसीलिये आप यदि आप 2026 के पंचायत चुनाव का हिस्सा बनना चाहते है तो आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम देखना जरूरी है, क्येकि यदि नही है तो अभी आप अपना वोटर कार्ड बनवा सकते है और 2026 में होने वाले चुनाव में मतदान कर सकते है।

अगर आप ग्राम पंचायत चुनाव के उम्मीदवार है या किसी उम्मीदवार को सपोर्ट कर रहे है तो भी आपके लिये वोटर लिस्ट की बेहद जरूरत है। क्योकि इसी के द्वारा आप अपनी रणनीति तय करेगें। कितने आपके वोटर है कौन नही है यह सब लिस्ट देख के आप अनुमान लगा सकते है। इसीलिये चाहे आप मतदाता हो या पंचायत चुनाव के उम्मीदवार हो सभी के लिये वोटर लिस्ट जरूरी है।

दोस्तो जब आप UP Panchayat Chunav की वोटर लिस्ट डाउनलोड करने की कोशिस करते है तो कई बार बहुत सारी समस्यायें आती है जिस करण हम वोटर लिस्ट डाउनलोट नही कर पाते है। या डाउनलोड हो जाती है तो खुलती नही है, इसके ये कुछ मुख्य कारण हो सकते है-

  1. चुनाव के समय हर कोई लिस्ट डाउनलोड करना चाहता है, जिसके कारण सर्वर पर अधिक लोड आ जाता है। सर्वर पर अधिक Trafic होने के कारण कभी-कभी लिस्ट डाउनलोड नही हो पाती है। इस लिये यदि सर्वर की समस्या आ रही है तो आप कुछ समय बाद दोबारा कोशिस करिये आराम से लिस्ट डाउनलोड हो जायेगी।
  2. कई बार कुछ ऐसी भी समस्या आती है कि List Download तो हो जाती है लेकिन Open नही होती है। इस कारण हो सकता है कि आपके मोबाइल या कम्प्यूटर में PDF Open करने के लिये वो साफ्टवेयर ही न हो जिस कारण येसी समस्याओं का सामना करना पडता है।
  3. यदि आपने अपने ग्राम पंचायत की लिस्ट डाउनलोड कर ली लेकिन खोलने पर किस दूसरी पंचायत का डाटा दिखा रहा है तो हो सकता है डाउनलोड करते समय आपने गलती से दूसरी पंचायत का चुनाव कर लिया हो। इसके लिये आप दुबारा Election Commission की वेबसाइट पर जाये और दुवार सही से लिस्ट डाउनलोड करें।

यदि आप UP Gram Panchayat Voter List 2026 Online Download करते है और उसमें अपना नाम नही पाते है, तो आपको घबराने की जरूरत नही है। क्योकि Election से पहले सभी मतदाताओं नया वोटर जोडने या संसोधन करने का मौका दिया जाता है।यदि आपका नाम लिस्ट में नही है तो इन बातों को फालो करें-

  1. सबसे पहले चेक करें आपकी उम्र 18 साल या इससे अधिक हो और आपका Voter ID बना हो। Voter List Download करते वक्त आपने वही ग्राम पंचायत सेलेक्ट की हो जिसमें आप रहते है।
  2. यदि आपका Voter ID नही बना है तो पहले अपना Voter ID निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके अथवा BLO के माध्यम से बनवा लें।
  3. Voter List में नाम जोडने के लिए BLO से संपर्क करें। BLO आपसे एक फार्म भरवाएगीं, जिसके साथ में आपको ID Proof, Photo लगानी है।
  4. Name Inclusion Form भरने के बाद आपका आवेदन वेरीफिकेशन के लिए चला जाता है।
  5. कुछ दिन बाद BLO आपके घर आकर भौतिक सत्यापन करती है, इसके बाद आपका नाम Voter List में जुड जाता है।

यदि Voter List में आपके नाम की स्पेलिंग या अन्य कोई डाटा गलत भरा है तो इसे संसोधन कराना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि वोटिंग के समय आपकी डिटेल मैच की जाती है, यदि कुछ गलत पाया जाता है तो आपको वोट डालने से रोका जा सकता है।

इस लिए यदि वोटर लिस्ट में आपकी डिटेल गलत है तो इसे संसोधन कराने के लिए अपने ग्राम पंचायत BLO से मिले। BLO आपसे एक Correction Form भरवाती है, जिसमें आपकी आई.डी. और फोटो भी लगानी जरूरी है। कुछ दिन बाद सत्यापन होने बाद नई वोटर लिस्ट में आपका नाम संसोधित होकर आ जायेगा।

हर पांच साल में ग्राम पंचायत चुनाव से पहले New Voter जोडने के लिए तथा पुराने वोटर्स का डाटा संसोधन के लिए आनलाइन प्रक्रिया सुरू की जाती है। जिससे नये 18 साल के हो चुके सभी नागरिकों को वोट डालने का मौका मिले। इस बार यह प्रक्रिया जनवरी 2026 तक चलेगी और 6 फरवरी 2026 को फाइनल लिस्ट Election Commission की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी जायेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते है।

Old Voter ListVoter List 2026
पुरानी वोटर लिस्ट में आपको वही डाटा मिलेगा जो पांच साल पहले चुनाव के समय थाVoter List 2026 में आपको उन मतदाताओं के नाम दिखेगें, जो 2026 Gram Panchayat Election में वोट डालने के लिए Eligibile है
पांच साल पहले जिनकी उम्र 18 साल नही थी उनके नाम पुरानी वोटर लिस्ट में नही मिलेगें2026 Voter List में वर्तमान में जिनकी उम्र 18 साल हो गई है उनके भी नाम आ सामिल कर लिए जाते है
अपात्र/स्थानांतरित नाम लिस्ट में उपलब्ध होते हैइसमें ऐसे नाम हटा दिए जाते है
पुरानी वोटर लिस्ट में कम वोटर्स की संख्या देखने को मिलेगी2026 में जनसंख्या वृद्धि के कारण ज्यादा वोटर देखने को मिलेगें
पुरानी वोटर लिस्ट 2026 चुनाव मे मान्य नही होगीयह सूची 2026 चुनाव में मान्य होगी

Voter List Download करते वक्त लोग छोटी-छोटी गलतियां कर देते है, जिस कारण यदि आपना नाम लिस्ट में होता भी है फिर भी दिखाई नही देता है।

  1. गलत ग्राम पंचायत सेलेक्ट कर लेना: कभी-कभी Voter List Download करते समय यदि आप गलत Gram Panchayat को सेलेक्ट कर के डाउनलोड कर लेते है, जिस कारण जब आप नाम सर्च करते है तो वह Show नही होता है। इस लिए वोटर लिस्ट डाउनलोड करते समय सही ग्राम पंचायत का सेलेक्सन करें।
  2. सिर्फ नाम से सर्च करना: जब आप नाम से वोटर लिस्ट में अपना नाम सर्च करते है, तो नाम टाइप करने में Spelling Mismatch या Surname अलग होने की स्थिति में सर्च रिजल्ट ब्लैक आता है।
  3. Old Voter List में नाम ढूढना: पुरानी वोटर लिस्ट में कई नाम नही होते है जो पहले पांत पहले 18 साल के नही थे उनके भी नाम नही मिलेगे। इस लिए हमेसा नई वोटर लिस्ट पर भरोसा करें।
  4. Draft Voter List के समय Acction न लेना: फाइनल से लिस्ट से पहले एक ड्राफ्ट लिस्ट जारी की जाती है, जिसे अक्सल लोग नजरअंदाज कर देते है। इसमें यदि आपका नाम गलत या नाम हटा है तो आप फाइनल लिस्ट आने से पहले संसोधन करा सकते है।

Q1. UP Gram Panchayat Chunav 2026 Voter List किस वेबसाइट से डाउनलोड करें?

यदि आप UP Gram Panchayat Election 2026 की Voter List Download करना चाहते है तो आप Uttar Pradesh Election Commission की वेबसाइट से सीधे डाउनलोड कर सकते है। इसे आप अपने फोन सा या कम्प्यूटर से PDF फार्मेट में डाउनलोड कर सकते है।

Q2. क्या मोबाइल से भी Voter List डाउनलोड कर सकते है?

हां बिलकुल आप अपने फोन से ही वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते है। आपको किसी साइबर कैफे पर जाने की कोई जरूरत नही आप अपने आप Election Commission की साइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।

Q3. क्या पुरानी वोटर लिस्ट में नाम होने पर वोट डाल सकते है?

नही, यदि आपका नाम पुरानी Voter List में है लेकिन नई वोटर लिस्ट से नाम हट गया है तो आप वोट डालने के लिए पात्र नही माने जायेगें। अतः आप पुरानी वोटर लिस्ट के हिसाव से वोट नही डाल सकते है।

Q4. Voter List में BLO का काम क्या होता है?

BLO का काम वोटर लिस्ट में नाम जोडना, हटाना तथा संसोधन करना होता है। ग्राउंड लेबल पर BLO ही सबसे Important होता है।

Q5. क्या फाइनल वोटर लिस्ट आने के बाद संसोधन करा सकते है?

नही, संसोध करने या नए वोटर जोडने के लिए पहले ही तिथि निर्धारित की जाती है, उसी तिथि पर पार संसोधन करा सकते है। फाइनल वोटर लिस्ट आने के बाद कोई संसोधन संभव नही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top