UP Scholarship 2025: Eligibility, Documents, Apply online, Last date & Check Status

उत्तर प्रदेश में हर साल लाखों छात्र-छात्राएं UP Scholarship का फार्म भरते है। यह सिर्फ आर्थिक मदद नही है बल्कि Scholarship से छात्र-छात्राएं को अपनी पढाई को जारी रखने में मदद मिलती है। कुछ छात्रों को UP Scholarship 2025 को लेकर काभी कन्फ्यूजन रहता है, वे UP Scholarship के लिए पात्र है कि नही। और सही जानकारी के अभाव में कुछ छात्रों का फार्म भर नही पाता या भरने में कुछ गलती कर देते है, जिस कारण छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है।

यदि आप UP Scholarship 2025 के Online Form भरने की सोच रहे है और छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते है। यहां आपको UP Scholarship Online आवेदन से लेकर Eligibility, Required Documet और Status चेक करने तथा छात्रवृत्ति आने तक की पूरी जानकारी मिलेगी। जिससे कोई भी छात्र इस छात्रवृत्ति योजना से वंचित न रहे।

ParticularsDetails
Scholarship NameUP Scholarship 2025
Session (सत्र)2025-26
आवेदन का प्रकारOnline
BeneficiaryPre-Matric/Post-Matric/Post-Matric Other Than Intermediat
Payment ModeDBt
Scheme StateUttar Pradesh
Official WebsiteUP Scholarship

UP Scholarship 2025 उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए आर्थिक मदद पहुचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक याजना है। कुछ ऐसे छात्र होते है जिन्हे आर्थिक कमजोरी की वजह से बीच में ही पढाई छोडनी पडती है। इल लिए UP Scholarship Scheme द्वारा सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे।

UP Scholarship को तीन भागों में (Pre-Matric(Class 9-10), Post-Matric(11-12) & Dashmottar(UG,PG,Diploma) Scholarship) बांटा गया है। इलका लाभ केवल उत्तर प्रदेश के निवाशी छात्रों को मिलता है। छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे छात्रों के खाते में ट्रांसफर की जाती है।

Pre-Matric Scholarship

  • Pre-Matric के अंतर्गत जो छात्र 9वीं व 10वीं में पढ रहे है उनको छात्रवृत्ति दी जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग( SC, ST, OBC, General) के छात्रों कों आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य है आर्थिक तंगी की वजह से छात्रों को पढाई न छोडनी पडे अथवा Dropout को रोका जा रके।

Post-Matric Scholarship

  • Post-Matric Scholarship योजना का लाभ कक्षा 11 व 12 में पढने वाले छात्रों को दिया जाता है।
  • जिन General परिवारों की आय 2 लाख से कम है व OBC, SC , ST की आय 2.5 लाख से कम है उनको इस योजना का लाभ दिया जाता है।
  • सरकार इस योजना के जरिये Intermediate में पढनें वाले छात्र-छात्राओं को आर्थिक मदद देती है। जिससे आर्थिक कमजोरी की वजह से छात्रों की पढाई पर कोई फर्क न पडे।

Post-Matric Othe than inter medimediate

  • इसके अंतर्गत Graduation, Post-Graduation, Diploma, Engineering, Medical, Law तथा अन्य Professional Courses में पढनें वाले आर्थिक कमजोर छात्रों को लाभ दिया जाता है।
  • सहायता धनराशि आपके आधार सें लिंक खाते में सीधा भाजी जाती है।
  • इसका भी उद्देयश्य है कि उच्च शिक्षा में पढने वाले छात्रों जो कि आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हे आर्थिक मदद पहुचाना। जिससे छात्र बिना की अडचन के अपनी शिक्षा पूरी कर सकें।

यदि आप UP Scholarship योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Scholarship 2025 के लिये निर्धारित योग्यता को पूरा करना होगा तभी आप इस योजना का लाभ ले पायेगें।

शैक्षिक योग्यता ( Educational Qualification )

Pre-Matric Scholarship:

  • संबंधित छात्र-छात्रा उत्तर प्रदेश के निवासी होने चाहिये।
  • उत्तर प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 9 या 10 में पढ रहे हो।
  • आय सीमा उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार सामान्य वर्ग के लिये 2 लाख से कम तथा SC/OBC के लिये 2.5 लाख से कम होनी चाहिये।

Post-Matric Scholarship:

  • यह स्कालरशिप कक्षा 11 व 12 के छात्रों की दी जाती है।
  • इसमें भी उपर की भांति छात्र उत्तर प्रदेश का निवासी हो व आय सीमा सामान्य के लिये अधिकतम 2 लाख व अन्य के लिये अधिकतम 2.5 होनी चाहिये।

Post-Matric Other than Intermediate:

  • इसके अंतर्गत Graduation, Post Graduation, Diploma, Polytechnic and Professional Courses करने वाले छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति दी जाती है।
  • आय सीमा उपर की भांति ही क्रमस: अधिकरत 2 लाख व 2.5 लाख है।

UP Scholarship 2025 – आवश्यक दस्तावेज

यदि आप UP Scholarship 2025 From Online करने जा रहे है तो आपके पास कुछ जरूरी Documents होने आवश्यक है। सभी दस्तावेज Original व वैध होने चाहिये, तभी आपका आवेद मान्य होगा।

UP Scholarship Online form Required Documents List:

DocumentPurpose
Marksheetशैक्षित योग्यता के प्रमाण के लिए गत वर्ष की सभी मार्कसीट होनी अनिवार्य
आधार कार्डआपकी Identity Verify करने के लिए आधार की आवश्यता
जाति प्रमाण पत्रCategory के लिए जाति प्रमाण पत्र आवश्यक
आय प्रमाण पत्रआर्थिक आधार पर आपकी Eligibility के पता करने के लिए
निवास प्रमाण पत्रAddress Proof के लिए
मोबाइल नंबर, Email IDContect and Security Resions के लिए
Bank AccountDBT के लिए

दोस्तो यदि आप उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति के लिये आवेदन करने जा रहे है तो याद रखे इस बास OTR ( One Time Registration ) अनिवार्य कर दिया गया है। चाहे आप Fresh फार्म भर रहे हों या Renewal कर रहे हों सभी के लिये यह रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इस लिये सबसे पहले आप अपना OTR कर लें, इसके बिना फार्म नही भर पायेगा।

Step 1: OTR ( One Time Registration )

  • OTR करने के लिये आपको UP Scholarship की Official वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ पर जाए।
  • Student OTR Registraion लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • अपना आधार नंबर को डाल के OTP से वेरीफाइ करें।
  • माता व पिता का नाम सही से भरें।
  • फार्म को सबमिट करें। सबमिट करते ही OTR जनरेट हो जायेगा। इस OTR नंबर को सुरक्षित रखे इसी से आप आगे की कक्षाओं में आवेदन कर पायेगें।

Step 2: New Registraion / Renewal चुने

  • यदि आप प्रथम वर्ष के छात्र है तो Fresh Registraion चुनें और OTR डाल के सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन पेट ओपन होगा इसमें सभी जानकारी ध्यानपूर्व भरकें सबमिट करें। सबमिट करते ही आपका सजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट हो जायेगा।
  • यदि आप Renewal Candidate है तो Renewal login पर क्लिक करें, अपना OTR , Registraion Number, Password डाल के लागिन करें।

Step 3: आवेद पत्र भरें

Renewal Candidates:

  • Renewal Candidates को सिर्फ अपना OTR, Registraion number, Password डाल के लागिन करना है और संस्था में जमा करने हेतु आवेदन पत्र प्रिंट कर लेना है। Renewal Candidates कोई भी Information भरने का आप्शन प्रदर्शित नही होता है। डायरेक्ट प्रिंट ही निकलता है।

Fresh Candidates:

  • Fresh Candidates को अपनी सारी डिटेल्स भरनी होगी।
  • अपना आधार वेरीफाइ करना है।
  • 10th रोल नंबर वारीफाई करना है।
  • आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र वारीफाइ करना है।
  • ध्यान रखे इस बार पिता के नाम से निर्गत ही आय प्रमाण पत्र मान्य होगा। छात्र के नाम ने निगर्त आय मान्य नही किया जायेगा।

Step 4: फार्म को Final Submit करें

फार्म में भरी गई सारी जानकारी ध्यान पर्वक पढने के फार्म को फाइनल सबमिट करें। सबमिट करने के तीन दिन बाद प्रिंट आउट निकाल लें। प्रिंट आउट के साथा आवश्यक डाक्यूमेंट ( गत वर्ष की सभी मार्कशीट, आधार कार्ट, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक की फोटो काँपी) लगा कर संस्थान में जमा कर दे।

छात्रों की सुविधा के लिये उत्तर प्रदेश सरकार नें Scholarship Portal पर UP Scholarship 2025 Status चेक करने का भी आप्सन दिया है। जिन छात्र-छात्राओं ने आवेदन कर दिया है वे अपना स्टेटस आनलाइन चेक कर सकते है।

  1. स्टेटस चेक करने के लिये Official website https://scholarship.up.gov.in/ पर जायें।
  2. लागिन सेक्सन में जाकर अपने फार्म को लागिन करनें।
  3. Check Status पर क्लिक करेें।
  4. अब आपके आवेदन से संबंधित जैसे कि संस्था से फारवर्ड हुआ है या नही , जिला स्तर से फारवर्ड हुआ है या नही, सारी स्थिति दिख जायेगी।

कुछ छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति फार्म भरते समय अक्सर छोटी-छोटी गलतियां कर देते है, जिसकी वजह उनका या तो संस्थान से ही रिजेक्ट कर दिया जाता है या जिला स्तर से रिजेक्ट कर दिया दाता। इस लिये आप गलतियों से बचेगें, तों स्कालरशिप आने की पूरी संभावना रहती है।

  1. गलत या अधूरी जानकारी भरना : कई छात्र अपना नाम, पिता का नाम जन्म तिथि आदि जारकारी गलत तरीके से भर देते है। ध्यान रखे कि सभी जानकारी आपके दस्तावेजों के आधार पर होनी चाहिये।
  2. बैंक डिटेल्स में गलती करना : UP Scholarship फार्म में अब बैंक डिटेल्स नही भरी जाती है। आपका पैसा आपके आधार कार्ड के द्वारा आपके खाते में ट्रांसफर किया जाता है। इस लिये यदि आपका आधार आपके बैंक खाते से लिंक नही है तो उसे जरूर लिंक करा ले।
  3. समय सीमा पर ध्यान दें : कई छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि के भरोसे बैठे रहते है और अंत जल्दबाजी में फार्म फरते है जिससे गलती होने के चान्स रहते है और कई बार तो लास्ट डेट समाप्त होने की वजह से संस्थान से फार्म फारवर्ड तक नही हो पाता। इसलिये कोशिश करें कि फार्म शुरुआती दिनों में ही भर के संस्थान में जमा कर दें।
  4. गलत डाक्यूमेंट लगा देना : कई बार छात्र अपने जाति प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र तीन साल से जादा पुराने लगा देते, इललिये फार्म रिजेक्ट हो जाता है। सभी वैध डाक्यूमेंट ही लगायें।
  5. From Final Lock करने से पहले जानकारी जाँचना भूल जाना : यदि आप फार्म को फाइनल सबमित कर देते है तो फिर उसमें कोई बदलाव नही होगा। इसलिये फार्म को लाक करने से पहले सही जांच ले व अपने संस्थान में भी जांच कर

कई छात्रों के साथ यह होता है, जब pfms portal पर अपना Payment Status देखते है वहां Payment Success दिखता है। लेकिन जब अपना बैंक खाता चेक करते है तो उसमें पैसा नही मिलता है। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो आपको चिंता करने की जरूरत नही है, आपका पैसा सुरक्षित ही रहता है। इस स्थित में ये करें-

  1. जब ट्रेजरी से पैसा लगा दिया जाता है उसके बाद कुछ समय Bank Verification में भी लगता है। इस लिए pfms पर Payment Success दिखने के बाद 2-3 दिन तक आपको इंतजार करना है। दो से तीन दिन में पैसा आपके खाते में सेटल कर दिया जायेगा।
  2. अगर pfms payment success होने के दो-दीन दिन बाद भी बैंक खाते में पैसा न आये तो हो सकता है आपके एक से अधिक बैंक में खाते हो। इस लिए अपना पेमेंट कनफर्म करने के लिए अपने सभी बैंक अकाउंट चेक करें।

Q1. UP Scholarship 2025 का पैसे कब आयेगा?

दशमोत्तर छात्र-छात्राओं की UP Scholarship 2025-26 की धनराशि बहुत छात्रों की 25 जनवरी 2026 को भेजी जा चुकी है। जिन छात्र-छात्राओं की अभी तक नही आई है उन्हे भी फरवरी से मार्च तक आ जायेगी।

Q2. UP Scholarship Form Reject हो जाये तो क्या करें?

सबसे पहले स्टेटस देखें और Rejection का कारण पता करें। जिन कराणों की वजह से रिजेक्ट हुआ हो उन डाक्यूमेंट्स के साथ दुबारा कालेज से फारवर्ड करायें।

Q3. PFMS Status क्या होता है?

PFMS (Public Financial Management System) एक ऐसा DBT सिस्टम है जिससे छात्रवृत्ति से लेकर अन्य कई योजनाओं के पेमेंट की स्थिति देख सकते है, सरकार इससे डाइरेक्ट लाभार्थी के खाते में पैसा ट्रांसफर करती है।

Q4. UP Scholarship के लिए आय सीमा कितनी है?

UP Scholarship का लाभ लेने के लिए यदि आप सामान्य वर्ग के छात्र है तो अधिकतम 2 लाख आय, तथा अनुसूचित और पिछडे वर्ग के लिए आधिकतम 2.5 लाख आय सीमा रखी गई है।

Q5. क्या NSP और UP Scholarship दोने के लिए आवेदन एक साथ कर सकते है?

नही, यदि आप उत्तर प्रदेश के छात्र है तो आपको सिर्फ UP Scholarship के लिए आवेदन करना चाहिए, दोनो आवेदन एक समय में नही किए जा सकते है।

Q6. UP Scholarship में कितना पैसा आता है?

यह आपको कोर्स पर निर्भर करता है। हर कोर्स की नान-रिफण्डेबल फीस अलग-अलग होती है, इस लिए कोर्स के हिसाब से अलग-अलग राशि निर्धारित होतीहै।

Q7. क्या UP Scholarship के लिए Minimum Attendance जरूरी है?

हां, UP Scholarship के लिए 75 प्रतिशत उपस्थित अनिवार्य है, यदि आपकी Attendance 75% से कम है तो आपका छात्रवृत्ति फार्म रिजेक्ट हो जायेगा।

Q8. अगर पांच साल से ज्यादा गैप है तो Scholarship आयेगी?

कुछ कोर्स में पांच साल के गैप से फर्क नही पडता है, लेकिन आई.टी.आई. यदि आप कर रहे है और आपके 10th/12th के बाद पांच साल का गैप है तो आपकी छात्रवृत्ति नही आयेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top