UP Zero Poverty Yojana 2025 : योगी सरकार की ऐतिहासिक पहल, जानिए पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों, आज के इस ब्लाग में हम Uttar Pradesh सरकार की एक बहुत अच्छी योजना के बारे में बात करेंगे, इस योजना का नाम Zero Poverty Yojana है। Zero Poverty Uttar Pradesh Yojana 2025 की शुरुआत 2 अक्टूबर 2024 को उत्तर प्रदेश पहला गरीबी मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से की गई थी।

इस योजना को एक मिशन की तरह चलाया जा रहा है, यह सिर्फ पैसे देने वाली योजना नही है। Zero Poverty योजना के द्वारा गरीब परिवारों को राशन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं से जोडकर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों के हित के लिए समय समय पर अच्छी अच्छी योजनाएं निकलती रहती है। इसी क्रम में Zero Poverty Mission की शुरुआत भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के हित के लिए की गई है। इस योजना से लाखों गरीब परिवारों को मदद मिलेगी। योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गांधी जयंती के दिन 2024 में की गई थी। इस योजना को सरकार द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित किया गया है। Zero Poverty योजना में अब तक लगभग 13.3 लाख से अधिक परिवारों को जोड़ा गया है और काफी लोगों को इसका लाभ भी मिल चुका है।

इस कल्याणकारी योजना के द्वारा सरकार ऐसे लोगो की पहचान कर रही है जो बुनियादी सुविधाओं जैसे पक्के घर, स्वस्थ, शिक्षा, नौकरी से वंचित रहते है। और जिन लोगों को सरकारी योजनाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है, जो परिवार आज भी कच्चे मकानों में रह रहे है। तथा जरूरी बुनियादी सुविधाएं न मिल पाने के कारण अब भी सीमित साधनों में जीवन बिता रहे है।

लाभार्थी की पहचान कैसे की जाती है?

Zero Poverty Mission में ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे किए जाता है। ग्राम पंचायत में कुछ ऐसे लोग जो आज भी कच्चे मकानों में ही जीवन जी रहे है, जिन्हें सरकार की योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे लोगो की सूची तैयार करके सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे आवास, राशन, स्वास्थ्य आदि योजनाओं से जोड़ा जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस मिशन का उद्देश्य है उत्तर प्रदेश में कोई भी व्यक्ति, परिवार बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे हर गरीब परिवार तक सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ पहुंचें।

यह Zero Powerty Uttar Pradesh Yojana गरीबों के लिए एस वरदान की तरह साबित हो रही है। इस योजना का मकसद लोगों को आर्थिक मदद पहुंचना तो है ही, इसके अलावा सरकार इस योजना के द्वारा लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ कर उनका जीवन सुधारने में मदद कर रही है।

  • ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे प्रक्रिया: ग्राम पंचायत विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत में जितने भी गरीब परिवार है उनका सर्वे किया जाता है। जिससे कोई लाभार्थी इस योजना से वंचित न रहे।
  • परिवार केंद्रित योजना: Zero Poverty Yojana परिवार केंद्रित है। इस का लाभ पूरे परिवार को दिया जाता है न कि सिर्फ अकेले व्यक्ति को।
  • कई योजनाओं का लाभ: इस योजना की विशेषता यह है कि इसमें सिर्फ एक ही योजना का लाभ नहीं मिलता है बल्कि इसके द्वारा सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिलता है।
  • इस योजना के जिम्मेदार अधिकारी: इस योजना की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, पंचायक सहायक और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को दी गई है।
  • अम्बेडकर से संबंध: इस योजना को डॉ भीम राव आंबेडकर को समर्पित किया गया है जिसकी वजह से सामाजिक न्याय का भी संदेश जाता है।
  • इस योजना का लक्ष्य: इस योजना से उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि UP को पहला Zero Poverty state बनाया जा सके।
  • ऐसे परिवार जिनके पास आज समय में भी पक्का मकान नहीं, जो आज भी कच्चे घर में जीवन व्यतीत कर रहे है।
  • ऐसे लोग जिनके पास कोई रोजगार नहीं है अथवा कमाई का कोई श्रोत नहीं है।
  • ऐसे परिवार को ही इस योजना का लाभ मिलेगा जिन्होंने अभी तक आवास जैसी योजनाओं का लाभ नहीं लिया है।
  • ऐसे व्यक्ति जो बहुत गरीबी रेखा में जी रहे है, जिन्हें पंचायत स्तर पर जरूरतमंद माना गया है।
  • इस योजना में चयन के लिए ग्राम पंचायत के अधिकारियों व स्थानीय निकाय द्वारा सर्वे किया जाता है। सर्वे के दौरान यदि आप पत्र होते है तो आपको इस योजना की सूची में शामिल किया जाएगा।
  • Zero Poverty Yojana द्वारा हर ग्राम पंचायत में सबसे गरीब परिवारों को उसकी सूची में शामिल किया जाता है।
  • जब ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे हो जाता है इसके बाद सूची जिला स्तर पर सत्यापन के लिए भेजी जाती है, जिला स्तर से सत्यापन के बाद ही फाइनल सूची में नाम जुड़ता है।
  • इस योजना के द्वारा शॉर्ट लिस्टेड व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, स्वरोजगार योजना जैसी तमाम योजनाओं से जोड़ जाता है।
  1. उत्तर प्रदेश की इस महान योजना के के द्वारा उत्तर प्रदेश में अब तक 13.3 लाख गरीब परिवारों की पहचान की जा चुकी है।
  2. इस योजना की लिस्ट में चयनित 13.3 लाख गरीब परिवारों में से अब तक 3.72 लाख परिवारों को सरकारी की बहुत योजनाओं का लाभ भी दिया जा चुका है।
  3. इस योजना के द्वार ग्राम पंचायत में जितने भी गरीब परिवार है, जिन्हें बुनियादी जरूरत की चीजें नहीं मिल पा रही है उन्हें ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा सर्वे के माध्यम से इस सूची में लगातार जोड़ा जा रहा है।
  4. इस योजना में माध्यम से सरकार का मुख्य उद्देश्य यही है कि उत्तर प्रदेश को देश का पहला Zero Poverty State घोषित किया जा सके।

Zero Poverty Mission उत्तर प्रदेश में गरीब परिवारों के लिए एक तरह से वरदान साबित हो रही है। सरकार की इस योजना में जिस परिवार का चयन होता है उसे सरकार की बहुत स्कीम व योजनाओं का लाभ दिया जाता है। यदि किसी परिवार के पास कच्चा मकान है तो सरकार उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा पक्का मकान देती है। इस योजना में नामांकित परिवारों को सस्ता राशन की व्यस्था की जाती है। इस योजना ने उत्तर प्रदेश के लोगों जो बहुत गरीब है उनका भविष्य बदलने का काम शुरू कर दिया। इससे बहुत परिवारों का भला होगा और वे भी अन्य लोगों की तरह आर्थिक मजबूत हो सकेंगे और सभी जरूरत की वस्तुओं को अर्जित कर पाएंगे

सरकार जब भी कोई योजना चलाती है तब उसे बहुत सी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। कभी कभी सर्वे के दौरान पत्र परिवारों का नाम छूट जाता है और अपात्र लोगों का नाम जुड़ जाता है। ये समस्या कभी कभी अधिकारियों की भूल से या लापरवाही की वजह से भी होती है। सर्वे के बाद सूची में नाम आने कद भी लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ बहुत देरी से मिल पाता है। कही कही जागरूकता की कमी से लोगों को सही जानकारी जानकारी नहीं मिल पाती है और वे योजनाओं से वंचित रह जाते है।

Zero Poverty Mission के द्वारा डायरेक्ट पैसा नही मिलता है। इस योजना से सभी गरीब परिवारों को जो गरीबी रेखा में जीवन व्यतीत कर रहे है, उन्हे सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोडा जाता है। सरकार की योजनाओ से जुडने के बाद गरीबों को आर्थिक, शैक्षिक व अन्य प्रकार की मदद मिल पाती है। Zero Poverty से लोगो डायरेक्ट पैसा नही दिया जता है, बल्कि सरकार विभिन्न योजनाओं से जोडा जाता है।

Q1. Zero Poverty योजना क्या एक अलग सरकारी योजना है?

नही, Zero Poverty एक योजना नही बल्कि एक मिशन है। जिससे गरीब परिवारों की पहचान करके सरकार की विभिन्न योजनाओ से उन्हे जोडा जाता है।

Q2. क्या Zero Poverty योजना से पैसा मिलता है?

नही, इसका उद्देश्य डायरेक्ट आर्थिक मदद पहुचाना नही है। बल्कि इस योजना के द्वारा गरीबों को सरकार की अन्य योजनाओं से जोड कर उन्हे लाभ पहुचाया जाता है।

Q3. Zero Poverty योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

इस योजना के लिए कोई आनलाइन आवेदन नही किया जाता है। आपके ब्लाक स्तर के अधिकारी गांव-गांव जाकर लाभार्थियों की पहचान करते है। तथा उनका नाम सरकार को उपलब्ध कराते है।

Q4. क्या Zero Poverty योजना का लाभ BPL परिवारों को मिलता है?

नही, Zero Poverty योजना का लाभ BPL परिवारों को तो मिलता ही है, इसके अलावा लेबर, बहुत गरीब परिवार जो BPL लिस्ट में नही है उन्हे भी इसका लाभ मिलता है।

Q5. Zero Poverty योजना का लाभ मिलने में कितना समय लगता है?

इस योजना में लोगो को सर्वे के आधार पर जोडा जाता है, इस लिए जो लाभार्थी होते है उन्हे धीरे-धीरे सरकार की योजनाओं जैसे PM Awas Yojana या अन्य योजनाओं से जोडा जाता है। जिससे लाभ मिलने में समय लगता है।

Q6. अगर Zero Poverty सर्वे में नाम जुडने से छाट गया तो क्या करें?

यदि आप Zero Poverty योजना के पात्र है और आपका नाम इस योजना में सर्वे के दौरान छूट जाता है। इस स्थिति में नाम जुडवाने के लिए आपको अपने ब्लाग स्तर के अधिकारियों से संपर्क करने की आवश्यकता होती है। और संबंधित अधिकारियों द्वारा आपके पर सर्वे करके आपका नाम लिस्ट में जोड दिया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top