नमस्कार दोस्तों, हर साल PG Courses में एडमिशन लेने के समय हजारों छात्र ये सोचते है कि किस परीक्षा से विश्वविद्यालय में उनके पसंदीदा परास्नातक कोर्स में प्रवेश मिलेगा। इसी लिए CUET PG 2026 (Common University Entrance Test- Postgraduate) छात्रों के लिए अच्छे PG कोर्सों में प्रवेश लेने के लिए एक अहम परीक्षा है।
इस ब्लाग में हम CUET PG 2026 परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- CUET PG Admit Card Download करना, परीक्षा पैटर्न, परीक्षा तिथि और परीक्षा के जरूरी नियमों को अच्छे से समझेगें। जिससे आप बिना किसी भ्रम के परीक्षा से संबंधित पूरी प्रक्रिया समझ पाये और अच्छे से अपनी परीक्षा संपन्न कर पायें।
CUET PG Exam 2026 Overview
| Particulars | Details |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | CUET PG Exam 2026 |
| Exam Conducting Body | National Testing Agency (NTA) |
| Exam Mode | CBT (Computer Based Test) |
| परीक्षा तिथियां | 06 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 |
| Exam Duration | 90 मिनट |
| कुल प्रश्न | 75 |
| NTA Official website | exams.nta.nic.in |
CUET PG 2026 परीक्षा तिथि
CUET PG परीक्षा के लिए NTA द्वारा परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई है और छात्रों के प्रवेश पत्र भी जारी हो गये है। इस लिए यदि आपने CUET PG के लिए फार्म आनलाइन भरा था तो आपके लिए अपनी सही परीक्षा तिथि जानना बहुत जरूरी है। CUET PG Exam 6 मार्च 2026 से सुरू हो चुके है और 27 मार्च 2026 तक चलेगें। CUET PG Exam 2026 में Subject के अनुसार अलग-अलग तिथियों पर परीक्षा अयोजित कराने की योजना बनाई गयी है।
आपको अपनी परीक्षा तिथि, समय व सेंटर की सही जानकारी आपके प्रवेश पत्र से ही पता चल सकती है। NTA द्वरा परीक्षा से पांच दिन पहले ही छात्रों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाते है, जिससे सभी छात्र परीक्षा केन्द्र की लोकेशन समय पर पता कर सकते तथा परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर लें।
आपके लिए छोटी सी सलाह
जैसे ही आपकी परीक्षा तिथि जारी हो जाये तो आप इन बातों का ध्यान रखे कि-
- अब आपके पास सिर्फ पांच दिन बचे है, उसी हिसाब से अपनी तैयारी प्लान करें। इस तरह आप अपने पूरे कोर्स को एक बार रिवीजन कर सकते है जिससे परीक्षा में आपको बहुत आसानी होगी।
- परीक्षा केन्द्र की Location पहले से ही पता कर लें। इससे आप परीक्षा के दिन समय Center पर पहुच पायेगें, परीक्षा के दिन Exam Center ढूढनें में समय खराब नही होगा।
- Admit Card को ध्यान से पढ लें और सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स परीक्षा से पहले ही तैयार रख लें।
CUET PG Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया
CUET PG कई फेज में होनी है, जिस फेज की परीक्षा तिथि नजदीक आती जाती है इसके प्रवेश पत्र जारी होते जा रहे है। जैसा की आपको पता है परीक्षा में प्रवेश के लिए और परीक्षा की तिथि व समय तथा अन्य जानकारी के लिए प्रवेश पत्र बहुत जरूरी डाक्यूमेंट होता है। इस लिए समय-समय पर आपको NTA की वेबाइट पर चेक करते रहना कि आपका प्रवेश पत्र जारी हुआ है कि नही। प्रवेश पत्र डाउनलोड करना बिलकुल आसान है, चलिए आपको डाउनलोड करना बताते है-
- CUET PG Admit Card डाउनलोड करने के लिए आपको NTA की वेबसाइट पर जाना होगा। आप सीधे इस लिंक nta.nic.in/cuet-pg/ पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड पेज पर पहुच सकते है।
- Admit Card Download पेज आपको नीचे दिए स्क्रीन शाट की तरह दिखाई देगा। इसमें अपना Application number और Password तथा Captcha डाल के सबमिट कर देना है।

- डिटेल भर के सबमिट करते ही आपका CUET PG Admit Card ओपन हो जायेगा, जिसे आप PDF में डाउनलोड कर सकते है या प्रिंट कर सकते है।
CUET PG 2026 परीक्षा पैटर्न
अगर आप CUET PG Exam 2026 के लिए तैयारी कर रहे है और आप 2026 में परीक्षा देने वाले है, तो आपको परीक्षा से पहले Exam Pattern जान लेना बहुत जरूरी है। इससे आप जान पायेगे कि परीक्षा में कितने प्रश्न साल्व करने है, कितने अंक का पेपर होगा और समय परीक्षा के लिए समय कितना मिलेगा।
Exam Mode की बात करें तो NTA द्वारा CUET PG परीक्षा CBT मोड में संपन्न कराई जाती है। आपको पूरी परीक्षा कम्प्यूटर पर ही आनलाइन माध्यन से देनी होगी। परीक्षा में सभी प्रश्न MCQ प्रकार के होगें, आपको दिए गये 4 विकल्पो में से सही उत्तर चुनना होगा। CUET PG Exam Pattern आप नीचे देख सकते है-
| Particulars | Details |
|---|---|
| परीक्षा का माध्यम | Computer Based Test (CBT) |
| कुल प्रश्न | 75 |
| कुल अंक | 300 |
| परीक्षा की अवधि | 90 मिनट |
| सही उत्तर | +4 अंक |
| गलत उत्तर | -1 अंक |
| अनुत्तरित प्रश्न | 0 अंक |
CUET PG परीक्षा केन्द्र पर ये डाक्यूमेंट्स साथ ले जायें
CUET PG Exam 2026 में अगर आप सोचते है कि सिर्फ Admit Card ले जाना काफी है तो आप गलत है। कुछ छात्र सिर्फ Admit card का प्रिंट निकलवा लेते है वही लेके परीक्षा देने चले जाते है। लेकिन जब परीक्षा केन्द्र पर पहुचते तो उन्हे कुछ जरूरी दस्तावेज न होने के कारण परीक्षा देने रोक दिया जाता है। इस परीक्षा में उपस्थित होने से पहले इन 3 बातों का जरूर ध्यान रखें –
- Admit Card: परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सबसे जरूरी डाक्यूमेंट आपका प्रवेश पत्र होता है। इसे आप NTA की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।
- ID Proof: परीक्षा सेंटर पर आपके पास एक आई.डी. Aadhar card/PAN card/Voter ID/ Driving License/Passport होना जरूर चाहिए। जिससे परीक्षार्थी की सही से पहचान हो सके।
- Passport Size Photo: आपने CUET PG में आनलाइ आवेदन के दौरान जो फोटो अपलोड की थी, इसी प्रकार की दो फोटो साथ में ले जानी होगी। ध्यान रखना आवेदन फार्म में अपलोज की हुई फोटो ही ले जानी है, दूसरे प्रकार की फोटो अमान्य की जा सकती है।
CUET PG परीक्षा में इन गलतियों से बचें
CUET PG Exam के लिए छात्र खूब पढाई करते है और अच्छे से तैयारी करते है। लेकिन कुछ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से छात्र अपनी पूरी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नही कर पाते है। CUET PG जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में इन गलतियों से बचना बहुत जरूरी है जिससे आप परीक्षा में अच्छे अंक ला सके। अगर आप 2026 में CUET PG परीक्षा देने वाले है तो नीचे दी गई इन बातों का विशेष ध्यान रखे।
- मैने देखा है कुछ छात्र Admit Card प्रिंट कर के रख लेते है। लेकिन उसमें दिए गये निर्देशों को नही पढते है। निर्देशों में सभी जरूरी बाते जैसे Reporting time व documents से संबंधित जानकारी दी होती जिसे पढना बहुत जरूरी है।
- आपका सेंटर जिस शहर में लगा है वहां की सही लोकेशन पहले से चेक करना जरूरी है, जिससे परीक्षा के दिन आप सही समय पर सेंटर पर पहुच सकते है।
- आपको जिन प्रश्नो का सही उत्तर पता है उसी का उत्तर दें, क्योकि CUET परीक्षा में Negative marking होती है जिसकी वजह से गलत उत्तर देने पर आपके अंक कट सकते है।
- बहुत छात्र परीक्षा के समय का सही उपयोग नही कर पाते, वे सुरू के प्रश्नो में अधिक समय लगा देते है और जब समय कम बचता है तब बचे प्रश्न जल्दी से शाल्व करने की कोशिस करते है। जिसकी वजह से हडबडी में बहुत उत्तर गलत हो जाते है। आप ये गलती न करें।
- परीक्षा सेंटर पर आपको प्रवेश पत्र के साथ एक ID Proof ले जाना बहुत जरूरी होता है, जिससे परीक्षार्थी की पहचान की जा सके। यदि आप ID Proof नही ले जाते है तो आपको परीक्षा देने से रोका भी जा सकता है।
CUET PG 2026 Exam के बाद Admission प्रक्रिया
मैने देखा है कुछ छात्र CUET Exam देने के बाद सोचते है कि रिजल्ट आने के बाद सीधे एडमिशन मिल जायेगा, जबकि ऐसा नही होता है। कई छात्र हर साल Counselling Process की सही जानकारी न होने की वजह से प्रवेश मिलने से वंचित रह जाते है। इस लिए आपको पहले से ही काउंसलिंग प्रक्रिया को समझ लेना जरूरी है। चलिए आपको स्टेप बाई स्टेप एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताते है-
1. Result में अपना स्कोर देखना
CUET Exam सभी विषयों के होने के बाद NTA द्वारा रिजल्ट जारी किया जाता है जिसमें आपका Score और precentile पता चलता है। रिजल्ट में दिए स्कोर के आधार पर ही निर्धारित होता है कि आपको सीट मिलेगी या नही। यदि आपका स्कोर अच्छा है तो सीट मिलने के चांस बढ जाते है।
2. Universities की अलग-अलग वेबसाइट पर Counsellign Application Form भरना
पिछले वर्ष मैं कई ऐसे छात्रों से मिला जिन्हे काउंसलिंग प्रोसेस के बारे में सही से पता नही था। वे सोचते थे कि काउंसलिंग प्रक्रिया NTA की वेबसाइट पर ही संपन्न कराई जाती है। जबकि NTA का सिर्फ परीक्षा कराना और आपका स्कोर देना होता है, इसके बाद की सारी प्रक्रिया Universities की अलग-अलग वेबसाइट द्वारा पूर्ण की जाती है।
- आप जिस विश्वविद्यालय में काउंसलिंग कराना चाहते है उसकी वेबसाइट पर Application form भरना पडता है। जैसे यदि आप सेंट्रल यूनिवर्सिटी DU/JNU/AMU में प्रवेश लेना चाहते है तो इसकी आफिसियल वेबसाइट पर आपको Counsellign Application form भरना पडेगा।
- कई Universities के लिए अगर आप काउंसलिंग के लिए आवेदन करना चाहते है जिससे किसी न किसी विश्वविद्यालय में आपको प्रवेश मिल जाये। तो आपको सभी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अलग-अलग Application form भरना पडेगा।
3. Counsellig Result देखना
Counselling Application form भरने के बाद Universities द्वारा CUET Score के आधार पर Seat Allotment Result जारी किया जाता है। आप अपना Seat Allotment result यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से देख सकते है।
4. Fees payment and admission confirm
अगर आपको Seat Allot हो गई है तो अब आपको उस यूनिवर्सिटी/कालेज में एडमिशन फीस का भुगतान करना होता है। फीस का भुगतान करने के बाद ही आपकी Alloted Seat फाइनल लाक मानी जाती है।
5. Document Verification
सभी स्टेप पूरे करने के बाद लास्ट में आपको सभी डाक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए जाना होता है। जहां आपके सभी ओरिजनल डाक्यूमेंट्स वेरीफाई किए जाते है। अगर आपके डाक्यूमेंट्स में कोई कमी पाई जाती है तो आपको एडमिशन में समस्या आ सकती है, इसलिए सभी जरूरी ओरिजनल डाक्यूमेंट्स साथ लेकर जाये।
Note: इस बाद का विशेष ध्यान रखे कि काउंसलिंग प्रक्रिया सभी विश्वविद्यालयों द्वारा कई चरणों में पूर्ण की जाती है। इस लिए यदि आपको पहले चरण में Seat Allot नही हो पाती है तो अगले चरण के लिए आवेदन करना न भूलें।
CUET PG 2026 परीक्षा में छात्रों के कुछ प्रश्न (FAQs)
Q1. CUET PG 2026 Exam के Admit Card कब जारी होगें?
CUET PG 2026 परीक्षा 06 मार्च से सुरू हो कर 27 मार्च तक चलेगी, इस लिए सबके Admit Card एक साथ नही जारी किए जाते है। आपकी परीक्षा कि तिथि से पांच दिन पहले ही प्रवेश पत्र जारी किया जाता है। मान के चलिए यदि आपका पेपर 20 मार्च को लगा है तो आपका प्रवेश पत्र 15 या 16 मार्च को जारी हो जायेगा।
Q2. क्या CUET PG परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है?
हां, प्रत्येक सही उत्तर देने पर 4 अंक दिए जाते है लेकिन यदि आप एक प्रश्न का उत्तर गलत देते है तो -1 अंक दिया जायेगा। अतः एक गलत उत्तर पर आपका एक अंक कम हो जाता है।
Q3. अगर Counsellign miss हो गई तो Admission मिल सकता है क्या?
पहली बात तो आपको यह समझना जरूरी है कि काउंसलिंग प्रक्रिया कई चरणों में होती है। इस लिए यदि आप किसी कारण प्रथम चरण में काउंसलिंग नही करा पाते है तो आगले राउंड/चरण में काउसलिंग करा सकते है। यदि आप किसी भी चरण में काउसलिंग नही कराते है तो आपको प्रवेश नही मिल पायेगा।
Q4. क्या एक ही Score से कई University में Counsellig Registration कर सकते है?
हां, आप CUET PG के स्कोर के आधार पर कई University की काउंसलिंग में भाग ले सकते है। लेकिन आप Admission में ही ले पायेगें। आपके लिए सही तरीका यह है कि आप कई यूनिवर्सिटी की काउंसलिंग में भाग ले, जिससे आपको कहीं न कहीं सीट मिलने के चांस ज्यादा हो जाते है सिवाय एक यूनिवर्सिटी पर निर्भर रहने से।
Q5. CUET Exam में प्रश्न किस Language में पूंछे जाते है?
CUET PG परीक्षा में अधिकांस पेपरों में प्रश्न हिन्दी व अंग्रेजी दोनो भाषाओं में पूंछे जाते है, लेकिन कुछ Technical subject होते है उनमें सिर्फ अंग्रेजी माध्यम में ही प्रश्न आते है। इसलिए आप भाषा के विशेष ध्यान रखें।
Q6.क्या CUET PG परीक्षा में ज्यादा tough questions पूंछे जाते है?
परीक्षा में लगभग मध्यम स्तर के ही प्रश्न पूंछे जाते है, लेकिन इसमें competition अधिक होता है। इस लिए आपको अच्छा स्कोर लाने के लिए सही से तैयारी करनी पडेगी।
Q7. क्या CUET PG के स्कोर से D.Pharma, Polytechnic में एडमिशन हो जाता है?
नही, CUET से D. Pharma, Polytechnic में प्रवेश नही मिलता है। D. Pharma, Polytechnic में प्रवेश के लिए के JEECUP में आवेदन करना होगा, JEECUP के माध्यम से ही प्रवेश पा सकते है।




