UGC NET 2025 December Session – आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और परीक्षा तिथि

नमस्कार दोस्तों, यदि आप कॉलेज या विश्वविद्यालय में शिक्षक बनने का सपना देख रहे है या JRF प्राप्त करके रिसर्च के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है तो ये ब्लॉग आपके लिए बहुत helpfull है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम UGC NET 2025 December Session के बारे में आपको पूरी जानकारी देंगे। यदि आप UGC NET 2025 के लिए Online Apply करना चाहते है तो आप बिल्कुल सही ब्लॉग को पढ़ रहे है। यहां हम UGC NET Apply Online, UGC NET Eligibility, UGC NET exam date 2025 जैसे समस्त बिंदुओं पर बातें करेंगे।

ParticularsDetails
Exam NameUGC NET
SessionDecember 2025
Exam Conducting AgencyNational Testing Agency
Exam ModeComputer Based Test (CBT)
PurposeJRF/Assistant Proffessor
Official Websitecsirnet.nta.nic.in

UGC NET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होती है। UGC NET full form है University Grants Commission – National Eligibility Test, UGC NET परीक्षा NTA अर्थात राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित कराई जाती है। जो व्यक्ति कालेजों अथवा विश्वविद्यालयों में Assistant Professor बनने का सपना देख रहे है या जो JRF (Junior Research Fellowship) प्राप्त करके P.Hd. करना चाहते है उन्हे इस परीक्षा को पास करना होता है। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविश्य देखना चाहते है तो अभी आपके पास बहुत अच्छा अवसर है। UGC NET December 2025 के लिये आवेदन सुरू हो चुके है, इसके लिये ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन कर सकते है।

आप UGC NET के बारे में पढ रहे है तो चलिये इसके इतिहास को भी थोडा जान लेते है। UGC NET Exam की सरूआत 1989 में हुई थी। पहली बार इस परीक्षा को UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) द्वारा सुरू किया गया था, लेकिन अब 2018 के बाद से इस परीक्षा का आयोजन NTA (National Testing Agency) को सौप दिया गया है। यह परीक्षा पूरी तरह से Computer Based Test (CBT) मोड में कराई जाती है।

जैसा कि आप जानते है यदि आप किसी परीक्षा के लिये आवेदन करते है तो उसके लिये कुछ पात्रता होती, पात्रता को पूरी करने पर ही आप आवेदन कर पाते है। उसी प्रकार यदि आप UGC NET December 2025 Exam के लिये Online Apply करना चाहते है तो इसके लियो आपको NTA द्वारा निर्धारित की गई कुछ पात्रता मानदंडो को पूरा करना होगा।

शैक्षिक योग्यता

  1. यदि आप इस परीक्षा के लिये आवेदन करना चाहते है तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Post Graduation (मास्टर डिग्री ) होनी चाहिये, और इसमें 55 प्रतिशत अंक जरूरी है।
  2. यदि आप किसी आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC या PwD और Third Gender है तो आपको 5 प्रतिशत अंक की छूट मिलेगी, यानी आपके 50 प्रतिशन अंक ही होने अनिवार्य है।
  3. जो विद्यार्थी अभी अंतिम वर्ष में पढ रहे है और अगर वे इसमें आवेदन करना चाहते है तो कर सकते है। लेकिन उन्हे बाद निर्धारित समय के भीतर अपनी अंतिम वर्ष की मार्कशीट प्रस्तुत करनी होगी।

आयु सीमा

  • JRF (Junior Research Fellowship) के लिये अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, यह आयु 12 नवंबर 2025 के अनुसार कल्कुलेट की जायेगी।
  • यदि आप Assistant Professor के पद के लिए आवेदन कर रहे है तो इसके लिये कोई आयु सीमा नही है। यदि आप शैक्षिक योग्यता पूरी करते है तो आवेदन कर सकते है आयु कितनी भी हो।
  • JRF में अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिये 30 वर्ष है लेकिन आरक्षित वर्ग OBC, SC, ST और PwD के लिये 5 वर्ष की छूट है।
पेपरविषयप्रश्नो की संख्याअंकसमय
Paper 1Teaching & Research Aptitude501003 घंटे (For Both Papers)
Paper 2Subject-specific100200
कुल प्रश्न – 150
कुल अंक – 300
कुल समय – 180 मिनट

इस परीक्षा में दो पेपर Paper 1, Paper 2 कराये जाते है, जिसके लिये कुल 3 घंटे का समय दिया जाता है। ये दोनो पेपर एक ही मीटिग में आयोजित होते है।

Paper 1

UGC NET Paper 1 सामान्य योग्यता पर आधारित पेपर होता है इसमें Teaching & Research aptitude पर आधारित प्रश्न पूछे जाते है। इसमें कुल 50 प्रश्न होते है और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है। Paper 1 UGC NET में reasoning ability, comprehension, communication, ICT, data interpretation, higher education system जैसे topics से प्रश्न पूछे जाते है।

Paper 2

UGC NET Paper 2 में आपके चुने हुए विषय से प्रश्न पूछे जाते है, जैसे यदि आपने भूगोल विषय में PG किया है तो आपने UGC NET Registration में भी मुख्य विषय भूगोल ही चुना होगा। इस लिये इसमें सभी प्रश्न आपके चुने हुए विषय यानी भूगोल से ही पूछे जायेगें।

EventsDates
Application Form Start25 सितम्बर 2025
Last Date27 अक्टूबर 2025
Last Date For Fees Payment28 अक्टूबर 2025
Application Form Correction30 अक्टूबर 2025 से 01 नवंबर 2025
UGC NET Exam Date18 दिसम्बर 2025
Answer Key30 दिसम्बर 2025
Result30 जनवरी 2026

यदि आप UGC NET December 2025 exam के Application form का इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार खतम हो चुका है क्योकि अब 9 अक्टूबर से UGC NET online registraion सुरू हो चुके के। इसके लिए आप UGC NET की official website https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर आसानी अपना Application form भर सकते है। तो चलिए आपको step-by-step फार्म भरना बताते है।

Step 1: Registration

  • इसमें फार्म भरने के लिये सबसे पहले आपको अपने फोन या लैपटाप में NTA UGC NET की Official website खोल लेनी है।
  • इसमे बाद वेबसाइट के होमपेट पर Registration For UGC-NET DEC 2025 के आप्सन पर क्लिक करना है।
  • रजिस्ट्रेशन में आपसे कुल basic जानकारी ही मांगी जायेगी, इसमें मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें, क्योंकि जरिस्ट्रेशन में एक बार गलती होने के बाद फिर कोई संसोधन का आप्शन नही होता है।
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद एक बार फिर सही से सब जांचने के बाद फार्म को सबमिट कर दें। सबमिट करने पर आपको एक Application Number प्राप्त होगा उसे सुरक्षित सख लें।

Step 2: Application Form भरें

  • रजिस्ट्रेशन कम्पलीट होने के बाद आप आपको Application Form Fill करना होगा। इसके लिये Already Registered Candidate के आप्सन पर क्लिक करके अपने Appication Number और पासवर्ड डालते हुए फार्म को लागिन कर लें।
  • लागिन करने के बाद अब आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता सम्बंधी सभी जानकारी सही से भरनी है, अपने विषय और परीक्षा केन्द्र का चयन करना होगा।
  • ये जानकारी भरते समय बहुत सावधीनी बरते, क्योकि इसमें अगर आपने कुछ गलत भर के सबमिट कर दिया तो बाद में किसी भी प्रकार का संसोधन नही हो पायेगा।

Step 3: Upload Document करें

  • आपने दो स्टेप पूरी कर लीं, अब अगला स्टेप है दस्तावेज अपलोड करने का। इसमें आपको सिर्फ अपनी Photo & Signature अपलोड करने होगे। ध्यान रखें फोटो 10kb से 100kb के बीच में ही होनी चाहिये।

Step 4: Fees Payment

CategoryFees
Generalरू. 1150/-
OBC/EWSरू. 600/-
SC/ST/PWDरू. 325/-

फीस पेमेंट आप Credit card/Debit card, net banking, UPI से कर सकते है। फीस पेमेंट करने के बाद अब आपको अपना फाइनल प्रिंट को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेना है, क्योकि आप इसी के माध्यम से परीक्षा के समय प्रवेश पत्र डाउनलेड कर पायेग।

UGC NET का फार्म भरते समय अक्सर छात्रों का कनफ्यूजन रहता है कि JRF और Assistant Professor में से कौन सा आप्शन उनके लिए सेलेक्ट करना सही है। चलिए पहले JRF और Assistant Professor दोनो का मतलब समझते है।

JRF (Junior Research Fellowship)

  • JRF उन छात्रों के लिए है जो Research, PhD में अपना Carrer बनाना चाहते है।
  • JRF से Monthly fellowship मिलती है, जिससे छात्रों के PhD के दौरान एक अच्छा Financial support मिल जाता है।
  • JRF की Validity Limited (5 Year) होती है, इस दौरान आपको PhD के लिए Monthly fellowship मिलती रहती है।

Assistant Professor

  • Assistant Professor से आप किसी कालेज/विश्वविद्यालय में Teaching करने के लिए Eligible हो जाते है।
  • इसकी Validity Lifetime होती है, एक बार परीक्षा पास करने के बाद आप किसी कालेज/University में Guest Faculty या Permanent रूप में टीचिंग कार्य कर सकते है।

आपके लिए कौन Option सही है?

  • यदि आप PhD करना चाहते है और Research में आपकी रुचि है। तो आपके लिए JRF सही आप्शन है।
  • अगर आप UGC NET Qualify करके सीधे टीचिंग लाइन में जाना चाहते है। तो आपके लिए Assistant Professor सही आप्शन रहेगा।
  • आप दोनो आप्शन भी सेलेक्ट कर सकते है। यदि आपका नाम JRF में आ जाता है। तो आप Assistant Professor को Skip कर सकते है। क्योकि JRF से आपकी दोनो पात्रता पूरी हो जायेगी।

ध्यान रखें JRF और Assistant Professor दोनो का Exam एक ही होता है। लेकिन दोनो के लेक्सन के लिए मेरिट अलग-अलग बनती है।

अगर UGC NET Form भरने में कोई त्रुटि हो जाती है तो इसे सही करना बिलकुल आसान है। अगर आपने अभी फार्म को फाइनल सबमिट नही किया है तो आप बैक स्टेप में जाकर जो भी संसोधन करना हो कर सकते है।

अगर आपने फार्म को फाइनल सबमिट कर दिया उसके बाद आप देखते है कि गलत विषय सेलेक्ट हो गया है। इस स्थिति में आपको कुछ दिन इंतजार करना होगा। फार्म भरने के अंतिम तिथि के कुछ दिन बाद संसोधन के लिए पोर्टल खुलता है, इस बार संसोधन के लिए 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 के बीच पोर्टल ओपन होगा। इस तिथि पर आप संसोधन कर सकते है।

Q1. UGC NET December 2025 Exam किस तिथि को संपन्न होगा?

UGC NET December 2025 की परीक्षा 18 दिसम्बर 2025 को संप्नन होगी। आप पहले से ही परीक्षा की तैयारिया पूरी कर लें जिससे परीक्षा मे कोई दिक्कत न हो।

Q2. UGC NET December 2025 आवेदन फार्म कब भरे जायेगें?

UGC NET Exam From 07 अक्टूबर 2025 से भरना सुरू हो गये है, इसकी अंतिम तिथि 07 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

Q3. क्या Final Year के विद्यार्थी UGC NET 2025 December के लिये आवेदन कर सकते है?

हाँ बिल्कुल, यदि आप परास्नातक के अंतिम वर्ष में है तो आप इसमें आवेदन कर सकते है। लेकिन NTA द्वारा निर्धारित समय पर आपको अपनी Final Marksheet Submit करनी होगी।

Q4. UGC NET परीक्षा में कितने पेपर होते है?

इसमें दो पेपर Paper 1 , Paper 2 होते है। Paper 1 में सामान्य योग्यता सें संबंधित सवाल पूछे जाते है और Paper 2 में आपके चयनित विषय से सवाल पूछे जाते है।

Q5. क्या UGC NET परीक्षा आनलाइन होती है?

हाँ, यह परीक्षा आनलाइन CBT mode में कराई जाती है। उम्मीदवारो को पर सभी प्रश्न हल करने होते है।

Q6. क्या Form Final Submit करने के बाद संसोधन कर सकते है?

हां, आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के कुछ दिन बाद संसोधन के लिए पोर्टल खोला जाता है। यदि आपके फार्म के कोई त्रुटि हुई है तो इस बीच आप संसोधन कर सकते है।

Q7. क्या JRF और Assistant Professor दोने के लिए एक साथ आवेदन कर सकते है?

हां, आप दोनो में एक साथ आवेदन कर सकते है। बाद में यदि आपको JRF मिलता तो आप Assistant Professor को छोड सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top