UP BEd Counselling 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, चाॅइस फिलिंग, सीट अलाॅटमेंट व पूरी जानकार

यदि आपने UP BEd में प्रवेश लेना चाहते है और आपने UP BEd JEE 2026 की परीक्षा पास कर ली है, तो अब आपके लिए UP BEd Counselling 2026 प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जैसा कि आप जानते है कि UP B.Ed में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया से गुजरना पडता है, इस लिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है।

इस ब्लाग में हम UP BEd Counselling 2026 के बारे में BEd Counselling Registration से लेकर Choice Filling, Seat Allotment, Document Verification और एडमिशन के हर चरण की जानकारी देगें, जिससे कोई भी छात्र जानकारी के अभाव में कोई गलती न करें और UP BEd 2026 में Admission आसानी से पा सकें।

ParticularsDetails
Artical TopicUP BEd Counselling 2026
Admission Processआनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से
Conducting Universityबुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी
Admission BasisUP B.Ed JEE 2026 की रैंक के आधार पर
Counsellign ProcessRegistration-> Choice Filling-> Seat Allotment-> Document Verification -> Admission
Participating CollegesGovernment, Aided and Private B.Ed Colleges
Counselling Start From1 July 2026
Website for Counsellingbujhansi.ac.in

हर साल UP BEd Counselling कई चरणों में संपन्न कराई जाती है उसी प्रकार इस सत्र 2026-27 में भी 3 Round में संपन्न होगी। जो भी छात्र काउंसलिंग के द्वारा बी.एड. में प्रवेश पाना चाहते है उन्हे अपनी रैंक को देखते हुए UP BEd Choice Filling करनी है। चलिए टेबल के माध्यम से आसानी से बी.एड काउंसलिंग 2026 के सभी चरणों को जानते है-

Round & PhasesProgram & Dates
Round 1
(Phase 1)
State Rank (1 to150000)
Registration & Choice Filling: 01 July To 17 July 2026
Seat Allotment: 18 July 2026
Seat Confirmation & Fees Payment: 19 To 23 July 2026
Round 1
(Phase 2)
State Rank (150000 To Last Opted Rank and Left Over)
Registration & Choice Filling: 24 July To 01 August 2026
Seat Allotment: 02 August 2026
Seat Confirmation & Fees Payment: 03 August 06 August 2026
Round 2
(Pool Counselling)
Registration & Choice Filling: 09 August To 11 August 2026
Seat Allotment: 12 August 2026
Seat Confirmation & Fees Payment: 13 To 14 August 2026
Round 3
(Direct Admission)
18 August To 31 August 2026

यदि आप UP BEd 2026 में प्रवेश लेना चाहते है तो आपको सबसे पहले यह समझना होगा कि यह सिर्फ रजिस्ट्रेशन तक सीमित नही है, आपको काउंसलिंग के चरण से गुजरना पडता है। काउंसलिंग कई चरणों में रैंक के आधार पर बांटी होती है, इस लिए आपको सबसे पहले अपनी रैंक चेक करनी है और फिर उस चरण में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करनी है। चलिए आपको स्टेप्स में पूरी प्रक्रिया बताते है-

Counselling Registration

  • UP BEd की काउंसलिंग प्रक्रिया में सबसे पहले स्टेप Registration होता है, रजिस्ट्रेशन के लिए UPBED 2026 की वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको “Click here to counselling login” का आप्शन मिलेगा, उसपर क्लिक करना है। आपको नीचे दिए स्क्रीनशाट की तरह लागिन पेज दिखाई देगा।
  • यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालते हुए लागिन कर लेना है।
  • लागिन डैसबोर्ड पर Counselling Registration का आप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करना है। फिस रजिस्ट्रेशन पेज ओपन हो जाता है जिसमें छात्र की बैंक डिटैल मांगी जाती है।
  • अपनी बैंक डिटैल सही सें भर लें और रजिस्ट्रेशन फीस रुपये 5850/- का पेमेंट करते हुए सबमिट कर दें।

Choice Filling

  • रजिस्ट्रेशन के बाद Dashboard पर Choice Filling का आप्शन दिखने लगता है।
  • Choice Filling पर क्लिक करके आपको अपने पसंद के कालेज का चयन करना है। इसमें आप एक से अधिक कालेज का चयन कर सकते है।
  • कालेज चयन करते से उन कालेज को सबसे उपर रखें जो आपको आप अधिक प्राथमिकता देना चाहते है।
  • कालेज का चयन करके सबमिट कर दें और फिर एलाटमेंट रिजल्ट का इंतजार करें।

Seat Allotment Result

  • Choice Filling के बाद छात्र की रैंक, कैटेगरी और भरे गए कालेज के आधार पर छात्रों को सीट आवंटित की जाती है।
  • BEd Seat Alllotment Result आप उसी वेबसाइट पर लागिन करके देख सकते है जहां से आपने काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन किया था।

Counselling Fees Payment & Confirm Seat

आगर आपको कालेज एलाट हो गया है तो अब आपको काउंसलिंग फीस रुपये 46000/- का भुगतान अपनी सीट कनफर्म करने के लिए करना होगा। ध्यान रखे यह फीस आपको अपने कालेज में नही जमा करनी है, अपनी लागिन के माध्यम से ही आनलाइन पेमेंट करना होगा। इस फीस का पेमेंट करने के बाद आपका Allotment Latter जारी हो जायेगा, जिसे आप प्रिंट करके रख लेगें आगे की प्रक्रिया के लिए।

Reporting And Document Verification

  • जब आप सभी काउंसलिंग स्टेप पूरे कर लेगें उसके बाद अपने कालेज में सभी डाक्यूमेंट्स की फोटो कांपी औप ओरिजनल डाक्यूमेंट्स के साथ अपने कालेज में उपस्थिति होना है।
  • कालेज में आपके साभी डाक्यूमेंट्स वेरीफाई किये जायेगे और उसके बाद कालेज द्वारा संस्थान की लागिन के माध्यम से फाइनल लाक किया जाता है।

UP BEd Direct Admission उन छात्रों के लिए एक लास्ट मौका होता है जिन्हे काउंसलिंग में सीट एलाट नही हो पाती या वे किसी कारण एडमिशन नही ले पाते है। काउंसलिंग के सभी चरण पूर्ण होने के बाद Direct Admission के लिए पोर्टल खोला जाता है, यदि किसी कालेज में सीटें शेष रह जाती है तो वे इस Direct Admission के चरण में छात्रों के प्रवेश ले सकते है।

यदि आपको काउंसलिंग के किसी चरण में सीट नही मिल पाई है तो अब आपको अपने नजदीकी कालेजों में पता करना है किस कालेज में सीटें उपलब्ध हैं। जिस कालेज में सीट उपलब्ध हो आपको अपने डाक्यूमेंट्स और फीस के साथ जाना है और कालेज द्वारा आपके डाक्यूमेंट्रस वेरीफाई करते हुए एडमिशन कर लिया जायेगा। अपना फोस साथ में जरूर ले जाये, जो मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन में लगा है उसपर वेरीफिकेशन के बाद ही एडमिशन कनफर्म होता है।

काउंसलिंग के समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है, क्योकि हर साल कई छात्र जल्दबाजी में सही कालेज का चयन नही कर पाते है जिस कारण उन्हे बाद में कई समस्याओं का सामना करना पडता है। मैं देखता हूँ कुछ छात्र तो जल्दबाजी में गलत कालेज को लाक कर देते है और उसमें फिर संसोधन का भी कोई आप्शन नही मिल पाता है। इस लिए आप यदि BEd 2026 काउंसलिंग करने जा रहे है तो इन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें-

  • UP BEd Choice Filling में कालेज का चयन करते समय उसी कालेज का चयन करें जिसमें आप प्रवेश लेने के इच्छुक है, यदि आप एक से अधिक कालेज चुन रहे है तो उससे कालेज को सबसे उपर रखे जो आपकी प्रथम पसंद है। कालेज का सही चयन सबसे महत्वपूर्ण स्टेप होता है।
  • BEd College Choice लाक करने से पहले एक बार सही से देख लें जो कालेज आपको चाहिए वही भरे हों तभी फाइनल लाक करें। क्योंकि लाक होने के बाद संसोधन कोई मौका नही मिलेगा।
  • कालेज में Teaching Faculty,Library तथा Campus Environment जैसे सभी सुविधाओं के बारे में पहले से पता कर लेना चाहिए।
  • कालेज लोकेशन अच्छी हो जिससे आपको आने जाने में असुविधा न हो इसकी जानकारी पहले से कर लें।
  • कई प्राइवेट कालेजों में Direct Phase में प्रवेश लेने पर फीस में काफी डिस्काउंट भी हो जाता है, इस लिए यदि आप डायरेक्ट में प्रवेश ले रहे है तो फीस की पूरी जानकारी कर लें।
  • UP BEd JEE 2026 आवेदन फार्म का प्रिंटआउट
  • UP BEd JEE Score Card
  • Counselling Registration And Payment का प्रिंटआउट
  • 10वीं, 12वीं तथा स्नातक मार्कसीट की फोटो काॅपी व ओरिजन (वेरीफिफिकेशन के लिए)
  • स्नातक का Transfer Certificate (TC) व चरित्र प्रमाण पत्र (CC)
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/OBC/ST छात्रों के लिए)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि उत्तर प्रदेश से ही हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

UP BEd में यदि आप काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश लेते है तो निर्धारित फीस का भुगतान भी काउंसलिंग के समय आनलाइन ही करना पडता है। फीस दो बार में जमा होती है। जब आप काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करेगें उस समय कुल रूपये 5850/- का भुगतान करना होगा, इसके बाद जब Seat Allot हो जाती है तब सीट कनफर्म करते समय आनलाइन माध्यम से ही रूपये 46000/- का पेमेंट करना होता है। इस लिए आपको कुल दोनो बार में रुपये 51,850/- का पेमेंट करना होगा, उसके बाद ही आपका फाइनल Allotment Latter जारी होगा।

Scholarship कितनी मिलती है यह जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि UP Scholarship का लाभ सभी छात्रों को नही मिल पाता है। जो छात्र UP Scholarship के लिए पात्र होते है उन्ही को मिलता है। छात्रवृत्ति की पात्रता के लिए SC/ST छात्रों की वार्षिक आय 2 लाख से कम व General/OBC छात्रों की 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।

यदि आप UP Scholarship की पात्रता पूरी करते है तो आप UP Scholarship 2026 के लिए आवेदन कर सकते है। सरकार द्वारा सभी पात्र OBC & General छात्रों को रूपये 36000 की, व SC/ST छात्रों को लगभग रुपये 57000 की आर्थिक मदद छात्रवृत्ति के रूप में दी जाती है। इस लिए यदि आप छात्रवृत्ति के लिए पात्र है तो आवेदन कर सकते है जिससे कुछ आर्थिक मदद आपको मिल जायेगी।

Q1. अगर पहले Phase में सीट नही मिली तो अगले Phase की काउंसलिंग में Apply कर सकते है?

हां, यदि आपकी रैंक कम होने की वजह से प्रथम फेज में सीट नही मिल पाती है तो आप Secound Phase में Choice Filling कर सकते है। और अगर कही किसी कारण से Secound Phase में भी आपको कोई कालेज एलाट नही हो पाता है तो फिर आप Pool Counselling में भाग ले सकते है।

Q2. College Choice Filling में अधिकतम कितने कालेज चुन सकते है?

BEd College Choice Filling में कालेज चुनते समय आप अपनी इच्छा अनुसार कई कालेज चुन सकते है। आपके लिए अधिक से अधिक कालेज का चयन करने बहुत सही रहता है। क्योकि इससे आपको कोई एक कालेज एलाट होने के चांस बढ जाते है।

Q3. क्या UP BEd Direct Phase के द्वारा एडमिशन लेने पर Scholarship मिलता है?

कई छात्रों को यह डर रहता है कि Direct एडमिशन में छात्रवृत्ति नही मिलती है, बल्कि ऐसा नही है। चांहे आप काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश ले या डायरेक्ट माध्यम से सभी को छात्रवृत्त दी जाती है। लेकिन याद रखे अगर आप पात्रता पूरी करते है तभी छात्रृवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते है। Direct Admission या Counselling की वजह से छात्रवृत्ति पर कोई फर्क नही पडेगा।

Q4. BEd Counselling के बाद क्या Original Document कालेज में जमा हो जाते है?

Original Documents कालेज में जमा नही होते है, लेकिन रिपोर्टिंग के समय आपके सभी डाक्यूमेंट्स वेरीफाई किये जाते है। इसलिए काउंसलिंग के बाद रिपोर्टिंग के दिन अपने सभी ओरिजनल डाक्यूमेंट्स साथ जरूर ले जाये। और सभी डाक्यूमेंट्स की फोटो कांपी भी ले जाये जोकि कालेज में जमा करनी होगी।

Q5. क्या कालेज Allot हो जाने के बाद कालेज बदल सकते है?

अगर आपको कोई कालेज एलाट हो गया है और आपने Allotment Fees का भुगतान भी कर दिया है तथा कालेज में रिपोर्टिंग कर ली है तो फिर आप कालेज नही बदल सकते है। अगर सिर्फ कालेज एलाट हुआ है Allotment Fee (Rs. 46000/-) का भुगतान आपने नही किया है तो आप अगले चरण में दुबारा भाग लेकर दूसरा कालेज चुन सकते है।

Q6. क्या UP के अतिरिक्त दूसरे राज्य के छात्र भी UP BEd मे प्रवेश ले सकते है?

हां, सभी राज्यों के छात्र प्रवेश ले सकते है, लेकिन अन्य राज्य के छात्रों के आरक्षण का लाभ नही मिलता है। सभी आरक्षित वर्ग के भी छात्रों के General Seat पर ही प्रवेश मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top