UP ITI Admission 2026-27: आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि व पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों, यदि आप 10वीं या 12 वीं के बाद किसी ऐसे कोर्स में एडमिशन लेना चाहते है जिससे कम समय में Technical Skills सीखकर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सके, तो आईटीआई (ITI) आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। उत्तर प्रदेश में UP ITI Admission 2026-27 के लिए Online Registration प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। UP ITI Registration 2026 के लिए पोर्टल 11 जुलाई से 04 अगस्त तक ओपन रहेगा, इच्छुक अभ्यर्थियों को इसी बीच अपना आवेदन scvtup पोर्टल के माध्यम से करना होगा।

इस लेख हम में आपको UP ITI Registration 2026 से जुडी पूरी जानकारी देगें, जिससे आवेदन करते समय आपसे कोई गलती न हो और आपके सभी डाउट क्लियर हो सके। अगर आप बिना किसी गलती के ITI Admisstion 2026 की प्रक्रिया पूरी करना चाहते है तो इस ब्लाग को पूरा पढें।

ParticularsDetails
ब्लाग का टापिकUP ITI Admission 2026-27
संस्थाSCVT (स्टेट काउंसिल फार वोकेशनल ट्रेनिंग), उत्तर प्रदेश
आवेदन शुरू11 जुलाई 2026
आवेदन अंतिम तिथि04 आगस्त 2026
शैक्षिक योग्यता8th/10th/12th (ट्रेड के अनुसार)
न्यूनतम आयु14 वर्ष
चयन प्रक्रिया8th, 10th, 12th की मेरिट के आधार पर
आफिसियल वेबसाइटscvtup.in

अगर आप इस साल UP ITI Admission 2026 का इंतजार कर रहे थे तो अब आपके लिए आवेदन करने का समय आ गया है। स्टेट काउंसिल फार वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT), उत्तर प्रदेश नें सत्र 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए है। सभी इच्छुक अभ्यर्थी scvt के पोर्टल पर जाकर 11 जुलाई 2026 से 04 अगस्त 2026 तक आनलाइन आवेदन कर सकते है।

अगर आप पहली बार ITI में एडमिशन के लिए आवेदन कर रहे है तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि प्रवेश आपके 10 वीं अथवा 12वीं के अंको के आधार पर होता है। इसलिए आईटीआई आनलाइन रजिस्ट्रेशन में 10वीं , 12वीं के अंक बिलकुल सही व सावधानी पूर्वक भरे।

CategoryFees
Generalरू. 250/-
OBCरू. 250/-
SC/STरू. 150/-

आनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म भरने से पहले पात्रता की जांच करना बेहद जरूरी होता है, जिससे काउंसलिंग के समय आपको कोई समस्या न हो। मैं देखता हूँ कुछ लोग बिना पात्रता जांचे आवेदन कर देते है लेकिन जब काउंसलिंग का समय आता है तब उनके पास कोई न कोई डाक्यूमेंट्स पूरे नही होते है अथवा शैक्षिक योग्यता पूरी नही करते है, जिस कारण वे प्रवेश पाने से वंचित रह जाते है।

अगर आप UP ITI Admission 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की सोच रहे है तो आपके पास ये निम्न योग्यताएं होनी चाहिए-

  1. शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल पास होना चाहिए अथवा वह जिस ट्रेड में प्रवेश चाहता है उससे संबंधित scvt द्वारा निर्धारित शैक्षिक योग्यता उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  2. न्यूनतम आयु: आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए।
  3. जाति प्रमाण पत्र: यदि अभ्यर्थी किसी आरक्षित वर्ग से है तो उसके पास अपने वर्ग का जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  4. निवास: यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी है तभी आपको आरक्षण का लाभ मिलेगा, इस लिए अपना निवास प्रमाण पत्र भी तैयार रखें।

आनलाइन आवेदन करने से पहले आपको अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स एकत्रित कर लेने चाहिए, जिससे फार्म भरने में कोई त्रुटि न हो और जल्दी से आपका फार्म भर जायेगा। UP ITI Registration 2026 में आपको नीचे दिए इन डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता पडेगी-

  • 10th/12th की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • सक्रिय ईमेल आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • आय प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र (EWS छात्रों के लिए)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (दिव्यांग छात्रों के लिए)

UP ITI Admission Session 2026-27 के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म scvtup.in पोर्टल पर भरना शुरू हो चुके है। अगर आप UP ITI Registration करके आईटीआई में प्रवेश लेने की सोच रहे है तो आप सबसे पहले नीचे दिए गए स्टेप्स को फालो करके आनलाइन आवेदन कर सकते है।

  • UP ITI Registration के लिए आपको सबसे पहले scvtup.in वेबसाइट को विजिट करना होगा।
  • जैसे ही आप अपने कम्प्यूटर या मोबाइल पर scvtup.in वेबसाइट को ओपन करेगें, नीचे दिए स्क्रीनशाट की तरह आपके सामने वेबसाइट ओपन हो जायेगी।
  • इस फार्म में दी गई सभी डिटेल्स को अपने शैक्षिक प्रपत्रों के अनुसार सही से भर लेगें और ओटीपी वेरीफाई करते हुए फार्म सबमिट कर देगें।
  • अब आपका पहला स्टेप कम्पलीट हो गया, इसके बाद फिर वेबसाइट के होम पेज पर जाना है और इस बार “अपूर्ण आवेदन पत्र को पूर्ण करें” के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • लागिन पेज ओपन हो जायेगा जिसमें अपना मोबाइल नंबर, DOB, वर्ग सेलेक्ट करके लागिन कर लेना है।
  • लागिन करने के बाद पूरा आवेदन फार्म आपके सामने खुल जायेगा, जिसमें आप अपनी सभी जरूरी डिटेल्स, कालेज का प्रकार Government/Private, कालेज का नाम, ट्रेड भरेगें।
  • पूरा फार्म भरने के बाद आवेदन फीस का भुगतान आनलाइन माध्यम से करते हुए फार्म को फाइनल सबमिट कर देना है तथा आवेदन फार्म का प्रिंट सुरक्षित रख लें जिसकी जरूरत कालेज में एडमिशन के समय पडेगी।

हर साल मैं कई छात्रों को देखता हूँ UP ITI Registration में कुछ छात्र छोटी-छोटी गलतियां कर देते है, जिससे उनको काउंसलिंग में समस्या आती है और कई बार तो प्रवेश पाने से भी वंचित रह जाते है। इस लिए रजिस्ट्रेशन फार्म को सही व ध्यानपूर्वक भरना बहुत जरूरी होता है। चलिए समझते है छात्र अक्शर कौन सी गलतिया करते है और उनसे कैसे बचें?

आई.टी.आई. आवेदन करते समय इन गलतियों से बचे

  • मोबाइल नंबर और ईमेल आई.डी. हमेशा ऐसी डाले जो भविष्य में एक्टिव रहे, क्योंकि प्रवेश के समय ओ.टी.पी. के माध्यम से वेरीफिकेशन और अन्य सूचनाएं इसी के माध्यम से प्राप्त होती है।
  • नाम, जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत जानकारी अपने 10वीं की मार्कसीट के अनुसार दर्ज करें।
  • Photo and Signature पर भी ध्यान देना है, फोटो तुरंत की अपलोड करें और हस्ताक्षर ब्लैक पेपर पर कर के सही से स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें, अंतिम दिनों में सर्वर बहुत बिजी होता है जिस कारण आप आवेदन करने से छूट सकते है।
  • आवेदन पूर्ण करने के बाद प्रिंटआउट सुरक्षित रखें, काउंसलिंग के समय इसकी आवश्यकता पडती है।

अगर आपने UP ITI Admission 2026-27 के लिए रजिट्रेशन कर दिया है तो अब आपको काउंसलिंग (Counselling) प्रोसेस जानना भी बहुत जरूरी है। मैं देखता हूँ कई छात्रों को सही जानकारी नही होती है, वे सिर्फ रजिस्ट्रेशन करके छोड देते है, सोचते है कि अब डायरेक्ट एडमिशन हो जायेगा। इस लिए सभी छात्रों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सिर्फ रजिस्ट्रेशन करने से एडमिशन नही हो जाता है, एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया से गुजरना पडता है।

UP ITI Counselling के चरण

UP ITI Admission के लिए काउंसलिंग चार या इससे अधिक चरणों में काराई जा सकती है। जब अभ्यर्थी को पहले चरण में उसकी इच्छुक ट्रेड व कालेज नही मिल पाता है तब वे दूसरे चरण में दुबारा ट्रेड व कालेज का चयन करते है और इसी प्रकार जब तक सीट Allot नही हो जाती है तब तक उसके अगले चरण में ट्रेड व कालेज का चयन बार-बार करना पडता है।

सीट आवंटन (Seat Allotment)

सीटों का आवंटन आपके 10वीं अथवा 12वीं के अंको की मेरिट के आधार पर किया जाता है। जब छात्र को पहले या दूसरे अथवा किसी अन्य चरण में सीट अलाट हो जाती है तभी छात्र कालेज में प्रवेश संबंधी आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

Documents Verification

सीट अलाट होने के बाद अभ्यर्थी को अपने कालेज में दस्तावेज सत्यापन व अन्य निर्धारित औपचारिकताएं पूरी करने हेतु कालेज में उपस्थित होना पडता है। डाक्यूमेंट्रस वेरीफिकेशन के बाद कालेज द्वारा छात्र के एडमिशन को फाइनली लाक किया जाता है।

आईटीआई में एडमिशन लेते समय छात्रों का सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन यही रहता है कि कौन सी ट्रेड से एडमिशन लें। अगर आप सही ट्रेड का चयन नही करते है तो भविष्य में आईटीआई का कोई लाभ आपको नही मिल पाता है। मैं हर साल देखता हूँ कुछ छात्र जो कुछ प्रसिद्ध ट्रेडों के नाम जानते है और उसी में से कोई एक ट्रेड में प्रवेश ले लेते है।

ITI Admission में सिर्फ आपको प्रसिद्ध ट्रेडें देख कर एडमिशन नही लेना चाहिए बल्कि आपको देखना चाहिए कि आपकी रुचि किस तरह के कार्य करने में है, उसी से संबंधित ट्रेड का चयन करों। जब आप अपनी रुचि के हिसाब से ट्रेड का चयन करेगे तो आपको पढाई करने में भी मन लगेगा और भविष्य में जल्दी सफल होगें।

10वीं पास छात्रों के लिए कुछ लोकप्रिय आईटीआई ट्रेड

  • Electrician: ऐसे छात्र जो बिजली से जुडे कार्यों में रुचि रखते है उनके लिए यह सबसे अच्छ ट्रेड है।
  • Fitter: इस ट्रेड में मशीनों की फिटिंग, मरम्मत, रखरखाव से संबंधित कार्य किये जाते है। इससे छात्रों को इंडस्ट्रियल सेक्टर में अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त होते है।
  • Electronics Machenic: इस ट्रेड में इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर कार्य करना सिखाया जाता है।
  • COPA (Computer Operator and Programming): जो छात्र कम्प्यूटर, इंटरनेट और प्रोग्रामिग लैंगवेज में रुचि रखते है उनके लिए यह ट्रेड रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान करती है।
  • Welder: जिन छात्रों को वेल्डिंग तकनीक सीखने में रुचि है वे इस ट्रेड के माध्यम से निर्माण, आँटोमोबाइल और फैब्रिकेशन में अपना कैरियर बना सकते है।
  • Diesel Mechanic: ट्रैक्टर, ट्रक या अन्य डीजल इंजन वाले वाहनो की सवर्सिंग से जुडे कार्यों को इस ट्रेड में सिखाया जाता है।
  • Mechanic Motor vihicle: जो छात्र आँटोमोबाइल सेक्टर में अपना कैरियर बनाना चाहते है उसके लिए यह ट्रेड एक बेहतर आप्शन है।
  • Wireman: बिजली की वायरिंग, इंस्टालेशन और मेंटीनेंस का कार्य सीखने के लिए यह ट्रेड बहुत उपयोगी है। इसमें छात्र अपना अच्छा भविष्य बना सकते है।
  • Plumber: भवन निर्माण और औधोगिक परियोजनाओं में आजकल प्लंबर की लगातार आवश्यकता बढ रही है, इस लिए छात्र इसमें अपना अच्छा भविष्य बना सकते है।

कई छात्रों को लगता है कि आईटीआई सिर्फ एक डिप्लोमा कोर्स है और इसे करके किसी कम्पनी में नौकरी कर सकते है, जबकि वास्तविकता यह है कि सही ट्रेड और अच्छे प्रदर्शन के बाद आप निजी और सरकारी दोनों छेत्रों में रोजगार के कई अवसर उपलब्ध हो सकते है।

आई.टी.आई. करने के बाद आप निम्न करियर विकल्पों पर विचार कर सकते है

  • सरकारी नौकरी: अगर आप किसी सरकारी विभाग जैसे रेलवे, बिजली विभाग या अन्य सरकारी विभागों में नौकरी पाना चाहते है, तो विभिन्न सरकारी विभाग समय-समय पर ITI योग्यता के आधार पर भर्तियां जारी कर करते रहते है।
  • प्राइवेट सेक्टर में नौकरी: मैन्युफैक्चरिंग, आँटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, कंस्ट्रक्शन और अन्य कई औद्यौगिक कंपनियों में प्रशिक्षित ITI उम्मीदवारों की मांग लगातार बढती जा रही है। इसलिए आप आईटीआई करके प्राइवेट सेक्टर में भी अपना अच्छा भविष्य बना सकते है।
  • Apprenticeship: आईटीआई करने के बाद कई सरकारी और निजी संस्थानों में अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलता है, जिससे व्यावहारिक अनुभव के साथ स्टाइपेंड प्राप्त करने का मौका भी मिलता है।
  • स्वरोजगार: ITI करने का सबसे बडा फायदा यह है कि आपको किसी पर नौकरी के लिए निर्भर होने की जरूरत समाप्त हो जाती है, जिब आप आई.टी.आई. किसी अच्छी ट्रेड में कर लेते है तब आप स्वयं अपना व्यवसाय सुरू कर सकते है। Electrician, Plumber, Welder, Mechanic और अन्य तकनीकी ट्रेड से जुडे अभ्यर्थी अपना स्वयं का व्यवसाय चालू करके अच्छा भविष्य बना सकते है।

मैं हर साल देखता हूँ बहुत छात्रों का डाउट रहता है कि प्राइवेट कालेज में एडमिशन लेना सही रहेगा या सरकारी कालेज में। UP ITI Admission 2026-27 के दौरान भी बहुत छात्रों को यही कनफ्यूजन है। इसका जवाब एक लाइन में नही दिया जा सकता है। क्योकि सही विकल्प, आपकी मेरिट, पसंदीदा ट्रेड, उपलब्ध सीटों और संस्थान की गुडवत्ता पर निर्भर करता है। इस लिए कम फीस या अधिक सीटों को देखकर निर्णय लेने के बजाय सभी पहलुओं पर विचार करना जरूरी है।

आप इस बाद का ध्यान रखें सरकारी और प्राइवेट आईटीआई दोनों से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर मुख्य रूप से तकनीकी कौशल, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अनुभव पर निर्भर करते है। इसलिए किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले उसकी मान्यता, उपलब्ध ट्रेड, प्रशिक्षण सुविधाएं, लैब और पिछले वर्षों के प्रदर्शन की जानकारी परहले से कर लेना आपके लिए बेहतर होगा।

Q1. क्या आवेदन फार्म सबमिट होने के बाद गलती सुधारने का आप्शन मिलता है?

हां, यदि आवेदन फार्म में छात्र से कोई गलती हो जाती है और फार्म को फाइनल सबमिट कर देते है, तो इस स्थिति को देखते हुए एक संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाता है। लेकिन यह जरूरी नही है कि हर साल Correction Window खुले, इसलिए हमारी सलाह यही है कि फार्म को भरते समय बेहद सावधानी बरते और गलतियों से बचे।

Q2. क्या एक छात्र एक से अधिक ट्रेड के लिए आनेदन कर सकता है?

हां बिलकुल, आनलाइन आवेदन करते समय छात्र एक से अधिक ट्रेड चुन सकते है, मैरिट के हिसाब से जो ट्रेड आपको मिलेगी उसमें प्रवेश ले सकते है।

Q3. Allotment Result आने के बाद क्या करना होगा?

Allotment Result आने के बाद छात्रों को जो कालेज Allot हुआ है वहां अपने सभी डाक्यूमेंट्स के साथ उपस्थित होना होता है। कालेज में सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स व निर्धारित फीस का भगतान होने पर कालेज द्वारा छात्र के एडमिशन को फाइनली लाक किया जाता है।

Q4. आईटीआई ट्रेड चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

ट्रेड चुनते समय छात्रों को खयाल रखना चाहिए कि यदि वे एक से अधिक ट्रेड चुन रहे है तो जो सबसे पसंदीदा ट्रेड है उसे सबसे उपर रखे। क्योंकि जब प्रथम सेलेक्टेड ट्रेड आपकी मेरिट के हिसाब से फिट नही बैठती है तो उसके नीचे की ट्रेडे एलाट हो जाती है। इसके अलावा एक कालेज पर निर्भर न रहकर कई कालेजों का चयन करें, जिससे किसी न किसी कालेज में सीट एलाट होने की संभावना बढ जायेगी।

Q5. क्या ITI प्राइवेट कालेज से करने पर भी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते है?

हां, चाहे आप प्राइवेट कालेज से करें या सरकारी कालेज से करें, दोनो की मान्यता समान रहती है और दोनो सर्टिफिकेट सरकारी नौकरियों में वैध माने चाते है।

Q6. कालेज में एडमिशन के बाद किन डाक्यूमेंट्स को सुरक्षित रखना चाहिए?

अगर आपने कालेज में एडमिशन करा लिया है तो अब आपको फीस रसीद, आवेदन फार्म, एलाटमेंट लेटर तथा प्रवेश से जुडे सभी डाक्यूमेंट्स सुरक्षित सखने चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top