JEECUP Counselling 2026: Choice Filling, Seat Allotment व पूरी जानकारी

JEECUP 2026 का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के लिए सबसे जरूरी चरण Counselling का होता है। कई छात्र काफी समय से काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार भी कर रहे थे, जोकि अब JEECUP Counselling 2026 के लिए पोर्टल खुल गया है। JEECUP Counselling में College Choice Filling से लेकर Reporting तक सभी स्टेप की छात्रों को सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। क्योंकि हर साल कुछ छोटी-मोटी गलतियों की वजह से कई छात्र प्रवेस ले वंचित रह जाते है। इसलिए हमने सोचा इसपर विस्त्रत जानकारी देना छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है।

यदि आपने JEECUP 2026 का Entrance Exam दिया था, और आप परीक्षा में उत्तीर्ण है, तो आप Polytechnic और Pharmacy कालेजों में Admission लेने के लिए पात्र है। इस ब्लाग में आपको JEECUP Counselling 2026 All Group के बारे में JEECUP Choice Filling से Admission तक की पूरी जानकारी सरल भाषा समझायेगें। जिससे आप 2026 में आसानी से प्रवेश पा सकें।

ParticularsDetails
परीक्षा का नामसंयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) 2026
ब्लाग का विषयJEECUP Counselling 2026
प्रवेश प्रक्रियाOnline Counselling के माध्यम से
काउंसलिंग संपन्न कराने वाली संस्थाJoint Entrance Examination Council (Polytechnic), Uttar Pradesh
प्रवेश का आधारJEECUP 2026 Rank के आधार पर
आवेदन का माध्यमआनलाइन
पात्र अभ्यर्थीJEECUP 2026 Exam Qualified अभ्यर्थी
प्रवेश हेतु संस्थानसरकारी, सहायता प्राप्त व निजी Polytechnic, Pharmacy संस्थान
GroupsJEECUP के लिए Groups (A, B, C, D, E, F, G, H, I, K आदि)
JEECUP Official Websitejeecup.admissions.nic.in

JEECUP Counselling में भाग लेने के लिए छात्रों को आवश्यक पात्रताएं पूरी करना आवश्यक होता है, जब आप पूरी तरह से काउंसलिंग के लिए पात्र होगे तभी आप Polytechnic, Pharmacy संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है। JEECUP 2026 Counselling के हेतु आवेदन के लिए आपके पास ये निम्न पात्रताएं होना जरूरी है-

  • छात्र ने JEECUP 2026 Entrance Exam में भाग लिया हो और Qualified Rank प्राप्त हो।
  • अभ्यर्थी के पास शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होना आवश्यक है।
  • अभ्यर्थी जिस ग्रुप (A, B, C, D, E, F, G, H, I, K आदि) में प्रवेश लेना चाहता है, उस ग्रुप की निर्धारित शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए।
  • प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्र को निर्धारित काउंसलिंग फीस का भुगतान करना होगा, इस लिए फीस जमा करने हेतु पैसे की व्यवस्था पहले से रखें।

JEECUP Counsellign Schedule Group के अनुसार अलग-अलग जारी किया जाता है। JEECUP के अंतर्गत कई कोर्स आते है इस लिए ग्रुप के अनुसार JEECUP Counselling Date अलग-अलग निर्धारित की जाती है। आप जिस कोर्स में प्रवेश लेना चाहते है वह किस ग्रुप के अंतर्गत आता है इस बात की जानकारी छात्रों को होना बहुत जरूरी है, तभी आप सही से काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर पायेगें।

यदि आपको JEECUP Group के बारे में सही जानकारी नही तो आप हमारे JEECUP 2026 Registraion वाले ब्लाग को पढ सकते है, इसपर हमने सभी ग्रुप व उनके कोर्सों के बारे में बताया है।

JEECUP Group A, B, C, D, F, G, H, I, K1 to k8 & L की काउंसलिंग दो चरणो (Phase) में आयोगित होगी। पहले चरण में Round 1 से Round 3 तक तीन राउंड में काउंसलिंग होगी। जिन छात्रों की रैंक अच्छी न होने की वजह से अगर पहले चरण में सीट नही मिल पाती है तो वे दूसरे चरण (Round 4, Round 5) में काउंसलिंग करा सकते है।

JEECUP Counselling Phase 1

Counselling ActivitiesDates
Round 1
1st Round Choice Filling (JEECUP Qualified candidates of UP State)25/06/2026 To 30/06/2026
1st Round Seat Allotment01/07/2026
1st Round Online Counselling Fee Payment & Freeze/Float option selection02/07/2026 To 05/07/2026
1st Round Docunemt Verification at district Help Center (only for Freeze candidate)02/07/2026 To 06/07/2027 ( साम 6 बजा तक)
1st Round Admitted Seat Withdrawal06/07/2027
Round 2
2nd Round Choice Filling (JEECUP Qualified candidates of UP State)07/07/2026 to 09/07/2026
2nd Round Seat Allotment10/07/2027
2nd Round Online Counselling Fee Payment & Freeze/Float option selection11/07/2026 to13/07/2026
2nd Round Docunemt Verification at district Help Center (only for Freeze candidate)11/07/2027 to 14/07/2026 ( साम 6 बजा तक)
2nd Round Admitted Seat Withdrawal15/07/2026
Round 3
3rd Round Choice Filling (JEECUP Qualified candidates of UP State)16/07/2026 to 14/07/2027
3rd Round Seat Allotment20/07/2026
3rd Round Online Counselling Fee Payment & Freeze/Float option selection21/07/2026 to 23/07/2026
3rd Round Docunemt Verification at district Help Center (only for Freeze candidate)21/07/2026 to 24/07/2026
3rd Round Admitted Seat Withdrawal25/07/2026
3rd Round Session 2026-27 की कक्षाएं शुरू01/08/2026

JEECUP Counselling Phase 2

Counselling ActivitiesDates
Round 4
4th Round Choice Filling (JEECUP Qualified candidates of UP State)27/07/2026 to 29/07/2026
4th Round Seat Allotment30/07/2026
4th Round Online Counselling Fee Payment & Freeze/Float option selection31/07/2026 to 03/08/2027 (साम 5 बजे तक)
4th Round Docunemt Verification at district Help Center (only for Freeze candidate)31/07/2026 to 04/08/2027 ( साम 6 बजा तक)
4th Round Admitted Seat Withdrawal05/08/2026
Round 5
5th Round Choice Filling (JEECUP Qualified candidates of UP State)06/08/2026 to 10/08/2026
5th Round Seat Allotment11/08/2026
5th Round Online Counselling Fee Payment & Freeze/Float option selection12/08/2026 to 14/08/2026 (साम 5 बजे तक)
5th Round Docunemt Verification at district Help Center (only for Freeze candidate)12/08/2026 to 14/08/2026 ( साम 6 बजा तक)
5th Round Admitted Seat Withdrawal15/08/2026
Counselling ActivitiesDates
Choice Filling23/07/2026 to 26/07/2026
Document verification at institute28/07/2026 to 31/07/2026
Seat Allotment04/08/2026
आवंटित संस्था में प्रवेश की अंतिम तिथि14/08/2026

JEECUP Counselling 2026 की पूरी प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, और प्रत्येक चरण का अपना अलग महत्व होता है। अगर आप 2026 JEECUP Counselling के द्वारा प्रवेश लेने की सोच रहे है तो आपको काउंसलिंग के प्रत्येक चरण (Choice Filling से College Reporting तक) को पूरा करना पडेगा। क्योंकि यदि किसी चरण में आपसे छोटी सी गलती हो जाती है तो आपका Admission प्रभावित हो सकता है। चलिए JEECUP 2026 Counselling की पूरी प्रक्रिया को step-by-step समझते है-

1. Choice Filling

जब काउंसलिंग शुरू होती है तो उसका पहला स्टेप Choice Fillig का होता है, जिसमें आप अपनी स्वेच्छानुसार कालेज का चयन करते है। JEECUP College Choice Filling करने के लिए ये स्टेप अपनाये-

  • Choice filling के लिए आपको JEECUP Websit ओपन कर लेनी है।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Candidate activity board सेक्सन में Choice filling का आप्शन दिया गया है। इसपर क्लिक करने से नीचे दिए स्क्रीनशाट की तरह लागिन पेज ओपन हो जायेगा।
  • अपना Application number & Password डाल कर लागिन कर लें।
  • जब आपका JEECUP Canditate Login हो जायेगा, तब Dashboard में Choice filling का आप्शन दिखेगा। इसपर क्लिक करके आप अपने कालेज का चयन कर सकते है।
  • कालेज सेलेक्ट करने के बाद Save & Final lock अवश्य कर दे।

2. Seat Allotment Result

Choice Filling समाप्त होने के बाद परिषद द्वारा अपकी Rank और Category के आधार पर सीट आवंटित की जाती है। चाॅइस फिलिंग में आपने जो कालेज सेलेक्ट किये थे इनमें से ही कोई कालेज आपको एलाट हो सकता है। JEECUP College Allotment Latter छात्रों की लागिन पर ही उपलब्ध जिसे सभी छात्र लागिन के माध्यम से आपना एलाटमेंट लेटर देख सकते है और उसे आगे की प्रक्रिया के लिए प्रिंट कर सकते है।

Freeze/Float & Counselling Fee Payment

जब आपको सीट मिल जाती है तो उसके बाद Freeze/Float के आप्शन का चयन करना होता है। यदि आपको Alloted College पसंद है और आप उसमें Admission लेना चाहते है तो आप अपनी लागिन के माध्यम से Freeze आप्शन का चयन करेगें। Freeze आप्शन सेलेक्ट करते ही आपको 3250/- रुपये काउंलिंग फीस का भुगतान करना होगा, उसके बाद आपकी सीट Lock हो जायेगी।

कभी-कभी छात्र को Alloted College पसंद नही आता है तो इस स्थिति में वे Float Option का चयन करेगें, और फिर अगले राउंट की काउंसलिंग में पुन: Choice Filling कर सकते है।

Document Verification

सीट मिलने और Counselling fees payment के बाद किसी सरकारी Polytechnic College या निर्देशित स्थान पर अपने Original Documents का Verification कराना होगा। Doucment Verification बहुत महत्वपूर्ण स्टेप है, इसलिए सभी जरूरी ओरिजनल डाक्यूमेंट्स साथ में अवश्य ले जाएं।

College Reporting & Admission

Document Verification के बाद निर्धारित समय के भीतर छात्रों कों आवंटित संस्थान में उपस्थित होकर Admission Formalities पूरी करनी होती है। यदि आप निर्धारित समय पर कालेज में Reporting नही करते है तो आपका प्रवेश निरस्त हो सकता है। जब आप College Reporting के लिए जाये तब Document Verification से प्राप्त स्लिप और सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स साथ ले जायें।

JEECUP Counselling होने के बाद जब आपको फाइनली कालेज मिल जाता है तब आपको किसी सरकारी पाॅलीटेक्निक कालेज या निर्देशित संस्थान में जाकर अपने डाक्यूमेंट्स वेरीफाई कराने पडते है, इसके बाद कालेज में रिपोर्टिंग के समय सभी डाक्यूमेंट्स वेरीफाई किये जाता है। इसलिए आपके पास ये निम्न डाक्यूमेंट्स होने चाहिए-

  • 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • JEECUP Registraion की फोटोकांपी
  • JEECUP 2026 Admit Card
  • JEECUP Score Card
  • Seat Allotment Latter
  • TC (Transfer certificate), CC (Character Certificate)
  • Category Certificate (SC/ST/OBC छात्रों के लिए)
  • Bank Detail
  • Photo, Signature

मैं कालेज में हर साल छात्रों की तरह-तरह की समस्याएं देखता हूँ, जिसमें कई बार छात्र कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते है और फिर एडमिनशन न मिल पाने की स्थिति में उन्हे एक साल फिर इंतजार करना पडता है। काउंसलिंग के समय एक-एक स्टेप पर ध्यान रखना पडता है, चलिए विस्तार से समझते है-

  • बिना सोचे-समझे Choice Fill न करें: जब आप JEECUP College Choice Fill करें तो पहले उन कालेज के बारे में सही से जानकारी जुटा लें। क्योंकि ऐसा ना हो जब आपको सीट एलाट हो जाये तब आपको खयाल आए कि कालेज सही नही है। इसलिए सोच-समझकर कालेज चाॅइस लाक करना बहुत जरूरी है।
  • Counselling Schedule पर ध्यान दें: Counselling Schedule से ही पता चलता है Choice filling, College Allotment, Document Verification सहित सभी प्रक्रियाएं किस-किस तारीख को होगी। इसलिए यदि आप काउंसलिंग सेड्यूल पर ध्यान नही देगे ते अगर काउंसलिंग का कोई स्टेप छूट गया तो प्रवेश से वंचित रह जायेगें।
  • Verification के लिए सभी Original Document ले जाना न भूलें: जब आप Seat Allotment के बाद Document Verification के लिए जायेगें तब आपको सभी असली दस्तावेजों के साथ ही जाना है। कुछ छात्र अधूरे डाक्यूमेंट्स ले जाते है जिस कारण उनका वेरीफिकेशन ही नही हो पाता है और एडमिशन छूट जाता है।
  • Seat मिलने के बाद Reporting में देरी: Choice Filling से लेकर Riporting तक पूरी प्रक्रिया एक निर्धारित समय पर ही संपन्न होती है। इसलिए रिपोर्टिंग के लिए सही समय पर कालेज पहुचना आवश्यक है।

Q1. यदि JEECUP 2026 Exam छूट गया है तो Counselling करा सकते है?

पिछले सत्रों में ऐसा संभव नही था, काउंसलिंग के लिए JEECUP Entrance Exam पास करना आवश्यक होता है। लेकिन इस वर्तमान सत्र 2026 के लिए कुछ समय पहले एक सूचना जारी हुई थी जिसमें बताया गया था 2026 में JEECUP Paper देना अनिवार्य नही होगा सिर्फ सजिस्ट्रेशन होना चाहिए। इसलिए अब आप काउसलिंग करा सकते है चाहें आपने परीक्षा न दी हो।

Q2. Freeze और Float में क्या अंतर होता है?

Freeze का मतलब होता है आप Alloted Seat को स्वीकार करके कालेज में प्रवेश लेना चाहते है। Float का अर्थ है आप वर्तमान सीट बनाए रखते हुए अगले काउंसलिंग चरण में बेहतर कालेज मिलने की संभाना भी खुली लखना चाहते है।

Q3. क्या JEECUP Counselling सिर्फ उत्तर प्रदेश के छात्र ही कर सकते है?

नहीं, JEECUP के द्वारा सभी राज्यों के छात्र प्रवेश ले सकते है, बस फर्क इतना सा है यदि आप उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त किसी राज्य से है तो आपको आरक्षण का लाभ नही मिलेगा।

Q4. अगर किसी कारण Riporting छूट जाये तो Counselling Fees वापस मिल जाती है?

यदि आपको कोई कालेज एलाट हो गया था और आपने काउंसलिंग फीस भी आनलाइन जमा कर दी थी लेकिन किसी करण College Reporting नही करा पाए। इस स्थिति में आपकी 3000 रुपये काउंसलिंग के सभी चरण समाप्त होने के बाद आपके खाते में वापस कर दी जाती है।

Q5. D Pharma में प्रवेश के लिए किस ग्रुप से JEECUP होना चाहिए?

JEECUP में कई अलग-अलग ग्रुप होते है, इसलिए यदि आप D Pharma में प्रवेश लेना चाहते है तो इसके लिए Group E1 से आपका Registraion होना आवश्यक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top