BTEUP Result 2026: D Pharma, Polytechnic, Diploma & PG Diploma Result और पूरी जानकारी

Polytechnic और D. Pharma की परीक्षा 2026 में देनें वाले उत्तर प्रदेश के हजारों छात्र-छात्राएं काफी समय से BTEUP Result 2026 का इंतजार कर रहे थें। परीक्षा समाप्त होने के बाद अक्शर सभी छात्रों के मन में कई सवाल होते है कि Result कब आयेगा, रिजल्ट किस पोर्टल से कैसे डाउनलोड होगा, अगर रिजल्ट में कोई त्रुटि है तो उसे कैसे सही करायेगें। इस तरह की और भी तमाम समस्याएं बहुत छात्रों की होती है।

इन्ही सभी महत्वपूर्ण सवालों को ध्यान में रखते हुए इस ब्लाग में हम BTEUP Result 2026 के विषय में Pharmacy, Polytechnic, Diploma & PG Diploma के रिजल्ट से संबंधित जानकारी देगें। यहां आपको BTEUP Result Check करने से लेकर Scrutiny, Back Paper और अगर रिजल्ट में कोई त्रुटि है तो इसके सुधार के लिए भी पूरी जानकारी मिलेगी। अगर आप Pharmacy Result 2026, Polytechnic Result 2026 के विषय में ढूढ रहे थे तो आप सही ब्लाग पर आये है, सही जानकारी के लिए ब्लाक को पूरा पढें।

ParticularsDetails
पराक्षा बोर्डBoard Of Technical Education, Uttar Pradesh (BTEUP)
ब्लाग का विषयBTEUP Result 2026
BTEUP Result में शामिल पाठ्यक्रमPolytechnic, Pharmacy (D. Pharma), PG Diploma & Post Diploma
परीक्षा प्रणालीSemester एवं Annual
रिजल्ट जारी होने की तिथिResult Declared on 27 July 2026
Result Check करने हेतु आवश्यक डिटेल्सEnrollment Number/Roll Number & DOB
रिजल्ट चेक करने का माध्यमOnline
Official Websitebteup.ac.in

D.Pharma (Pharmacy), Polytechnic, PG Diploma एवं Post Diploma का रिजल्ट BTEUP Portal पर प्रकाशित हो चुका है। अगर आपने पहले कभी BTE Portal पर रिजल्ट चेक नही किया है तो हो सकता है आपको रिजल्ट चेक करने में कुछ समस्या आये। इसलिए हमने नीचे कुछ स्टेपस के माध्यम से रिजल्ट चेक करना बताया है, जिसे फालो करके आप आसानी से अपना D Pharma/Polytechnic/PG Diploma/Post Diploma Result चेक कर सकते हो।

  • रिजल्ट आप BTEUP Portal पर ही देख सकते है, इसलिए सबसे पहले फोन या कम्प्यूटर पर bteup.ac.in Website खोल लें।
  • BTEUP पोर्टल पर Result Tab पर क्लिक करें। इसके बाद नीचे दिए स्क्रीनशाॅट की तरह वेबसाइट दिखेगी।
  • इस वेबसाइट पर Pharmacy, Polytechnic, Diploma (Regular, Back Paper) सभी कोर्स के अलग-अलग लिंक मिलेगे, आप जिस कोर्स का रिजल्ट चेक करना चाहते है उसपर क्लिक करेगें।
  • यदि आपको Pharmacy Result 2026 Check करना है तो “View Result of Pharmacy Year June – 2026” के आप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Enrollment Number & DOB डाल कर Show Result पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट ओपन हो जायेगा, जिसे आप PDF में डाउनलोड कर सकते है अथवा भविष्य में उपयोग के लिए इसे प्रिंट कर के सुरक्षित रख सकते है।

रिजल्ट देखते समय कुछ छात्र सही लिंक तक आसानी से नही पहुच पाते है, और उन्हे रिजल्ट देखने में काफी समय लग जाता है अथवा रिजल्ट देखने में असमर्थ रह जाते है। आप इन नीचे दिए लिंक के माध्यम से सीधे उसी वेबसाइट पर पहुच जायेगें जिसका रिजल्ट आप देखना चाहते है।

ProgramsBTEUP Result Check Link
Pharmacy (D. Pharma) 1st Year Juen 2026Check Result
Pharmacy (D. Pharma) Final Year June 2026Check Result
Pharmacy (D. Pharma) Back Paper June 2026Check Result
Polytechnic/Diploma/PG Diploma/Post Diploma Final Semester June 2026Check Result
Polytechnic/Diploma/PG Diploma/Post Diploma Back Paper June 2026Check Result
Diploma In Tool And Mould Making june 2026Check Result

मैं हर साल देखता हूँ बहुत छात्रों को अपना रिजल्ट समझने में काफी समस्या आती है। जो छात्रों का Result Pass होता है उसमें Pass लिखा होता है, इसलिए पास छात्रों को कोई समस्या नही होती है। जिन छात्रों के एक या एक से अधिक पेपर में बैंक लगी होती है उनके रिजल्ट में फेल लिख के आता है, इसलिए कई बार छात्र समझ नही पाते है कि पेपर बैक देना होगा या पूरा Year Back है।

रिजल्ट में आप सबसे पहले देखें कि कितने पेपर में बैक लगी है, यदि एक या दो पेपर में आप फेल है तो आपको Year Back नही होगा, सिर्फ बैक पेपर देना पडेगा। लेकिन यदि दो से अधिक पेपर में फेल है तो पूरा Year Back हो जायेगा, जिसमें आपको अगले साल सभी पेपर दोबारा देने पडते है।

Specia Back Paper Result रेगुलर छात्रों के काफी समय बाद जारी होता है, लिए कई छात्र बहुत परेशान होने लगते कि उनका रिजल्ट दिख नही रहा है। यदि आपने Pharmacy अथवा Diploma Course में Special Back Paper 2026 में दिया है और अभी रिजल्ट दिख नही रहा है तो 10 से 15 दिन तक इंतजार करें। रिजल्ट UPBTE Portal पर ही प्रकाशित होता है, रिजल्ट घोषित होने पर तुरंत इसी पोर्टल पर आप अपना रिजल्ट देख पायेगें।

BTEUP Special Back Paper Rsult ऐसे चेक करें-

  • Specila Back Paper Result जारी होने पर bteup.ac.in वेबसाइट ओपन करें।
  • होम पेज पर Result का आप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करेगें और रिजल्ट पेज ओपन हो जायेगा।
  • अब आपको Specila Back Paper Result June 2026 का लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करना होगा।
  • रिजल्ट पेज ओपन हो जायेगा, अपना Enrollment Number और DOB डाल के Show Result पर क्लिक करें। रिजल्ट ओपन हो जायेगा।
  • आप इस रिजल्ट को प्रिंट या PDF में भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते है।

मैं प्रत्येक वर्ष देखता हूँ कुछ छात्र ऐसे होते है जिन्होनें अपनी सभी विषयों की परीक्षा सही से दी होती है। उन छात्रों को लगता है कि हमारे सभी विषयों में अच्छे नंबर आने चाहिए लेकिन फिर भी Result में अंक कम देखने को मिलते है। ऐसा कभी-कभी काॅपी चेकिंग अथवा पोर्टल पर नंबर अपलोड करते समय विभाग द्वारा गलतियां हो जाती है, जिस कारण रिजल्ट में कमी देखने को मिलती है। अगर आपके रिजल्ट में अंको में कुछ गलती लग रही है तो Scrutiny Form भर के इसे सही करा सकते है।

BTEUP Scrutiny Form रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद भरें जाते है। यदि आपको D Pharmacy Scrutiny Form अथवा Polytechnic Scrutiny Form 2026 में भरना तो आप Scrutiny Form Date आने की सूचना अपने कालेज/संस्थान प्राप्त करते रहें। स्क्रूटनी फार्म भरने के लिए आपको अपने कालेज में मार्कशीट और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा और बताना होगा किस पेपर में Scrutiny Form Apply करना है। Scrutiny Form भरने के बाद विश्वविद्यालय आपकी की दोबारा जांच करेगा यदि वास्तव में कोई गलती हुई होगी तो उसे सही कर दिया जायेगा। अब आप BTEUP Portal पर संसोधित रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हो।

BTEUP D Pharma Final Year Result आने के बाद छात्रों के मन में यह सवाल बहुत गूंजता है कि अब आगे क्या करें? Diploma करना पूरा लक्ष्य नही होता, बल्कि उसके बाद सही Career Path चुनना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। आपकी रुचि और भविष्य की योजना के अनुसार D Pharma के बाद कई कच्छें अवसर आपको उपलब्ध हो सकते है।

1. Registered Pharmasist बन सकते है

यदि आपका D.Pharma पूरा हो गया है तो आप संबंधित State Pharmacy Counsil में Registraion करवाकर Registered Pharmacist बन सकते है। रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट बनने के बाद आप मेडिलकल स्टोर, अस्पताल, क्लिनिक और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में Pharmacist के रूप में कार्य कर सकते है।

2. सरकारी नौकरियों की तैयारी करें

विभिन्न सरकारी विभाग समय-समय पर नौकरियां निकालते रहते है जिसमें Pharmacist की आवश्यकता होती है। यदि आपकी रुचि Government Sector में जाने की है, तो आप इन भर्तियों में आवेदन कर के एक अच्छी नौकरी पा सकते है।

3. उच्च शिक्षा (Higher Education)

कई छात्र D.Pharma करने के बाद अपनी पढाई जारी रखना चाहते है। आप भी डी. फार्मा पास करने के बाद उच्च शिक्षा विकल्पों पर विचार कर सकते है, जिससे आपके लिए और अधिर रोजगार के अवसर खुल जायेगें।

4. अपना मेडिकल स्टोर शुरू कर सकते है

D Pharmacy पूरी करने के बाद अधिकांश छात्रों की पसंद यही रहती है कि वे अपना स्वयं का Medical Store खोलें और यह एक अच्छा विकल्प भी माना जाता है। अगर आप आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और संबंधित नियम पूरे करते है तो आप अपना मेंडिकल स्टोर शुरू करके अपना अच्छा भविष्य बना सकते है।

Q1. D. Pharma, Diploma, Polytechnic Result पास होने के बाद क्या तुरंत Original Marksheet मिल जाती है?

नही, BTEUP Online Result घोषित होने के बाद तुरंत आपको Original Marksheet नही मिल पाती है। ओरिजनल मार्कशीट विभाग द्वारा छापने में कुछ समय लग जाता है। एक से दो महीने बाद BTE द्वारा संबंधित कोलेज को छात्रों की असली मार्कशीटें भेज दी जाती है, जिन्हे छात्र अपने कालेज से प्राप्त कर सकते है।

Q2. यदि BTEUP Result के किसी पेपर में फेल है तो क्या पूरा साल/सेमेस्टर के पेपर दोबारा देने पडेगें?

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके कितने पेपर में बैक लगी है। यदि एक या दो पेपर में ही आप फेल है तो पूरा साल/सेमेस्टर दोबारा नही करना पडेगा, सिर्फ वही पेपर दोबारा देने होगें जिसमें आप फेल है और आपका साल भी खराब नही होगा। लेकिन यदि दो से अघिक में आप फेल है तो पूरा साल/सेमेस्टर दोबारा ही देना पडेगा।

Q3. क्या Online Result भविष्य में मान्य हो जाता है?

आनलाइन रिजल्ट सिर्फ आपको तत्काल परीक्षा परिणाम दिखाने के लिए होता है, इसे आप भविष्य में हर जगर प्रयोग नही कर सकते है। भविष्य में Admission, Job अथवा Document Verification जैसे प्रक्रियाओं में आपको Original Marksheet की आवश्यकता पडेगी।

Q4. BTEUP Result Out होने के बाद भी आपका रिजल्ट दिखाई न दे तो क्या करें?

रिजल्ट न दिखने के कई कारण हो सकते है, हो सकता है आप गलत Enrollment number/Roll number & DOB डाल रहे हों। इसलिए सबसे पहले अपना Enrollment/Roll number & DOB चेक करें सही है। और सभी डिटेल सही भरने पर भी रिजल्ट न दिखे तो हो सकता है अभी अपक रिजल्ट BTE द्वारा अपलोड न किया गया है। इस स्थिति में रिजल्ट अपलोड होने तक 2-3 दिन का इंतजार करें और फिर दुबारा चेक करें।

Q5. क्या Result जारी होने के बाद भी अंको में बदलाव हो सकता है?

अगर आपके रिजल्ट में कोई त्रुट जैसे पेपर देने का बावजूद भी Absent लग कई हो या कम नंबर आये हो ते इसके लिए आप Scrutiny Form भर सकते है। इससे अगर आपके रिजल्ट में कोई गलती हुई होगी तो कांपी दोबारा जांचने के बाद BTE द्वारा उसमें सुधार कर दिया जाता है।

Q6. क्या छात्र स्वयं अपने आप BTEUP Scrutiny Form भर सकते है?

नहीं, BTEUP Scrutiny Form कालेज द्वारा BTEUP College Login के माध्यम से भरे जाते है, इसलिए छात्र स्वयं आवेदन नही कर सकते है। Scrutiny Form भरने के लिए आपको अपने कालेज जाना होगा और निर्धारित फीस जमा करके अपना फार्म भरवा सकते है।

Q7. D. Pharma में Admission के लिए क्या कोई Entence Exam देना होता है?

हां, अगर आप D Pharma में प्रवेश लेने की सोच रहे है तो सबसे पहले आपको JEECUP Exam Pass करना होगा। JEECUP Rank के आधार पर ही काउंसलिंग के माध्यम से एडमिशन होता है। अगर आप JEECUP के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हो तो आप इस वेबसाइट पर JEECUP Registration 2026 Blog को पढ सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top