Rani Laxmibai Scooty Yojana 2026 – Eligibility, अंक प्रतिशत, मेरिट और योजना की पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्राओं के लिए Rani Laxmibai Scooty Yojana की शुरुआत की गई है। बहुत छात्राएं जिन्हें कालेज जाने के समय साधन नहीं मिल पाता है, और अगर कहीं दूर कालेज है तो समय पर पहुंचना भी आसान नहीं होता है। जब छात्राओं को इस तरह की असुविधाएं होती हैं, तो पढाई पर भी गलत प्रभाव पडता है। ऐसे में अगर सरकार द्वारा फ्री स्कूटी योजना को छात्राओं को स्कूटी मिलती है तो उनके लिए पढाई करना, कालेज आना-जाना काफी आसान हो जायेगा।

Rani Laxmibai Scooty Yojana 2026 को लेकर इन दिनों छात्राओं में बहुत सवाल है। कोई पूँछ रहीं है कि रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए कितने प्रतिशत अंक जरूरी है, किसी को जानना है कि List कहां देखने को मिलेगी, आवेदन कहां से कैसे होगा। इस योजना को लेकर छात्राओं में बहुत Confusion हैं, जोकि होना स्वाभाविक है क्योंकि योजना नई है। इस ब्लाग में हम स्कूटी योजना के बारे में नंबर प्रतिशत, मेरिट कैसे बनेगी, आवेदन कैसे होगा, List Download करना और स्कूटी मिलने तक की पूरी प्रक्रया को समझेंगे।

जानकारीविवरण
योजना का नामRani Laxmibai Scooty Yojana
राज्यउत्तर प्रदेश
योजना का उद्देश्यमाधावी छात्राओं को स्कूटी उपलब्ध कराना
लाभार्थीपात्र मेधावी छात्राएं
शैक्षणिक सत्र2025-26
चयन का आधारस्नातक अंको के आधार पर मेरिट
चयन सीमाविश्वविद्यालय की टाॅप 5 प्रतिशत छात्राएं
आवेदन और चयन प्रक्रियाकाॅलेज/विश्वविद्यालय के माध्यम से

Rani Laxmi Bai Scooty Yojana का नाम सुनते ही बहुत छात्राएं सबसे पहले लिस्ट में अपना नाम देखना चाहती है, जिससे उन्हे पता चल सके की लिस्ट में उनका नाम है कि नही। सभी विश्वविद्यालयों नें छात्राओं की सूची जारी करना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी बहुत विश्वविद्यालयों की सूची जारी नही हुई है। नीचे कुछ विश्वविद्यालयों की लिस्ट का लिंक दिया है, जिसपर क्लिक करके आप लिस्ट डाउनलोड कर सकते हो। आप जिस विश्वविद्यालय से हो उसकी लिस्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपने Roll No./Enroll No. से सर्च करना है। अगर सर्च करने पर आपका नाम आ जाता है तो इसका मतलब आपका नाम लिस्ट में सामिल किया है।

Rani Laxmibai Scooty Yojana List CJMU Kanpur

Rani Laxmibai Scooty Yojana List Lucknow University

मान लीजिए एक ही काॅलेज की दो छात्राओं ने इस साल ( 2026 में ) स्नातक की पढाई पूरी की है। दोनों नें मेंहनत की, दोनो के अच्छे अंक है और दोनों नें Rani Laxmibai Scooty Yojana के बारे में सुना है। अब स्वाभाविक है दोनों छात्राओँ के मन में यह सवाल जरूर आयेगा कि आखिर स्कूटी किसे मिलेगी? सिर्फ अच्छे नंबर होना जरूरी है या कोई तय मेरिट में स्थान होना जरूरी है?

सरकार द्वारा दिए गये कुछ निर्दे्शों के अनुसार जिन छात्राओं नें शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण किया है, उनमें से मैधावी छात्राओं को ही रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना में सामिल किया जायेगा। सभी संस्थानों के टाॅप 5 प्रतिशत छात्राओं को इस योजना में शामिल करके स्कूटी देने प्रावधान किया गया है। इस योजना में यह स्पष्ट नही है कि आपके कितने प्रतिशत अंक होने चाहिए, बल्कि आपके संस्थान में उसी शैक्षणिक सत्र में पास होने वाली छात्राओं में आपकी स्थिति क्या है। यदि आप टाॅप 5 प्रतिशत छात्राओं में शामिल हो और आप उत्तर प्रदेश की निवासी हो तो आपको लाभ मिलेगा।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना में Online Apply करने के लिए छात्राओं में बहुत अधिक Confusion है। Rani Laxmibai Scooty Yojana का नाम सुनते ही छात्राओं के मन में सवाल आने लगता है, कि फार्म कहां से भरा जायेगा, आवेदन कैसे होगा? इसलिए अगर आप सोंच रही है कि किसी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर देंगें तो आपको थोडा रुकना चाहिए। अगर आपनें किसी कालेज से सत्र 2026 में स्नातक उत्तीर्ण किया है, तो आपको Free Scooty Yojana के लिए अपने आप आवेदन करने की जरूरत नही है।

सबसे पहले आप अपने काॅलेज से पता करें कि रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए छात्राओं का विवरण मांगा गया है कि नही। कई कालेजों नें अपने संबंधिक कालेजों से छात्राओं का डाटा मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आपके संस्थान में यह प्रक्रिया शुरू हो गई है तो संस्थान से पता करें कि कौन-कौन से Document जमा करने होंगे। कालेज और विश्वविद्यालय स्तर से सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद एक फाइनल मेरिट जारी कि जायेगी, जिसमें टाॅप 5 प्रतिशत छात्राओं के नाम शामिल किये जायेगें। अगर आपका नाम फाइनल मेरिट में आयेगा, तभी आपको इस योजना के द्वारा स्कूटी दी जायेगी।

Rani Laxmi Bai Scooty Yojana का लाभ लेने के लिए कई छात्राओं को लगता है कि स्नातक में 80 या 85 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। जबकि ये कोई निर्धारित योग्यता नही है। इसलिए यदि आपने 2025-26 में स्नातक पास किया है तो स्कूटी योजना की पात्रता शर्तों को सही से जानना बहुत जरूरी है।

Rani Laxmibai Scooty Yojana के लिए मुख्य पात्रता शर्तें-

  • निवास: इस योजना की सबसे पहली शर्त है कि छात्रा उत्तर प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
  • शैक्षिक योग्यता: छात्रा नें सत्र 2025-26 में स्नातक पास किया है। कुछ विश्वविद्यालयों में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक होने पर लिस्ट में नाम सामिल किया गया है।
  • लिंग: केवल महिला (लडकियां) छात्राएं ही पात्र होगी।
  • संस्थान: राजकीय, सहायता प्राप्त, स्ववित्तपोषित, निजी महाविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय या संबद्ध कालेज की छात्राएं भी पात्र है, बशर्ते संस्था मान्यता प्राप्त हो।
  • चयन का आधार: संस्थान की मेरिट के आधार पर शीर्ष 5 प्रतिशत छात्राओं को चयनित किया जायेगा।
  • विशेष छूट: शहीद परिवार की बेटियों, निराश्रित छात्राओं और कुछ दिव्यांग छात्राओं को मेरिट के आधार 10 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी।

इस योजना के लिए कितने प्रतिशत नंबर जरूरी है इसका कोई निश्चित नियम नही है। पहले कई विश्वविद्यालयों नें 70 प्रतिसत से अधिक अंक होने की बात कही थी, लेकिन अब वो भी मान्य नही है। अब सभी विश्वविद्यालय टाॅप पांच प्रतिसत मेधावी छात्राओं की सूची जारी कर रहे है। इसलिए आपके नंबर कितने प्रतिसत है इससे कोई फर्क नही पडता है। यदि आप पाॅच प्रतिसत वाली लिस्ट में आते है तभी आती है तभी आपको योजना का लाभ मिलेगा। इसलिए आप रानी लक्ष्मी बाई योजना के द्वारा स्कूटी पाने के लिए 70 प्रतिशत वाला नियम पकड कर न बैठें। कई छात्राएँ अभी भी सोचती है 70 प्रतिसत से अधिक वालो को मिलेगा।

कालेज से Data Upload करते समय छात्राओं से कुछ डिटेल मांगी जाती है, जिसे विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए Format में भर के विश्वविद्यालय में जमा करना होगा। अगर आपको लाभ मिलने की उम्मीद है तो ये निम्न दस्तावेज तैयार रखें-

  • स्नातक अंतिम वर्ष की मार्कशीट
  • APAAR ID
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • यदि कोई छात्रा दिव्यांग है तो उसका प्रमाण पत्र

रानी लक्ष्मी बाई योजना में दिव्यांग छात्राओं को को विशेष छूट दी जायेगी। वैसी सभी सामान्य छात्राओं की मेरिट बनेगी जिसमें Top Five Percent Student लिए जायेगें। लेकिन यदि कोई छात्रा दिव्यांग है तो उसके लिए 10 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी। इसके अलावा अनाश्रित छात्राओं को और यदि कोई छात्रा ऐसे परिवार से है जिसके परिवार में जल सेना, वायु सेना अथवा थल सेना में कोई व्यक्ति है तो उसे भी इस योजना में सामान्य मेरिट से 10 प्रतिशत अधिक की छूट दी जायेगी।

अभी विश्वविद्यालयों द्वारा Top 5 Percent छात्राओं की लिस्ट बनाई गई है, जोकि सामान्य मेरिट है। Physical Handicap अथवा अन्य विशेष श्रेणी वाली छात्राओं का डाटा विश्वविद्यालय द्वारा कालेजों से मांगा गया है। जब संबंधित कालेज विश्वविद्यालय को यह डाटा उपलब्ध करा देगें, उसके बाद ही विशेष श्रेणी वाली छात्राओं की सूची जारी होगी।

Rani Laxmibai Yojana को लेकर लोगों में अभी काफी कन्फ्यूजन है। क्योंकि पहले विश्वविद्यालयों द्वारा 70 प्रतिशत से अधिक अंको वाली छात्राओं का कालेजों से मांगा गया था। जिससे सबको लगा कि 70 प्रतिशत से उपर की सभी छात्राओं के स्कूटी मिलेगी। लेकिन अब विश्वविद्यालयों द्वारा टाॅप पांच प्रतिशत छात्राओं की सूची जारी की गई है। प्रत्येक विश्वविद्यालय में अधिकतम अंक पाने वाली टाॅप 5 प्रतिशत छात्राओं को सेलेक्ट किया गया है।

Top 5 Percent वाली लिस्ट उन बहुत छात्राओं के नाम नही है, जिनके 70+ प्रतिशत वाली लिस्ट में थें। ऐसे में बहुत छात्राएं परेशान है सोच रही है कि हमें मिलेगी या नही। सरकार नें पहले ही बता दिया था कि रानी लक्ष्मीबाई योजना के द्वारा सिर्फ 50,000 छात्राओं को स्कूटी मिलेगी, जिसमें अधिकतम अंक पाने वाली छात्राएं सामिल की जायेगी। सरकार ने जो 70+ प्रतिशत वाली लिस्ट मांगी है, उसका कारण यह है जो छात्राएं Physical Handicap या अन्य किसी आरक्षित क्षेणी में आती है उन्हे भी लाभ दिया जा सके।

इस बात को लेकर भी छात्राओं में काफी कन्फ्यूजन है कि स्कूटी किसके नाम मिलेगी। कई छात्राएं सोचती है कि सायद पिता ये परिवार के किसी सदस्य के नाम मिलेगी। तो सबसे पहले समझना है कि इस योजना की लाभार्थी छात्रा है और उसी के अंको के आधार पर मेरिट बनेगी। यानी योजना का लाभ किसी सामान्य परिवार के किसी व्यक्ति के नाम पर नही, बल्कि चयनित छात्रा छात्रा को देने के उद्देश्य से है।

इसलिए रानी लक्ष्मीबाई योजना के द्वारा स्कूटी का रजिस्ट्रेशन भी छात्रा के ही नाम होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन और बीमा जैसी सुविधाओं का खर्चा भी सरकार ही उठायेगी। जब भी इस योजना की फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद आपसे डाक्यूमेंट्स मांगे जाये तो अपने ही डाक्यूमेंट्स जमा करने है, परिवार के सदस्य के नही।

Q1. UP Free Scooty Yojana में क्या MA और BEd की छात्राओं को भी स्कूटी मिलेगी?

नहीं, UP Free Scooty Yojana में सिर्फ जिन छात्राओं नें 2026 में स्नात पास किया है उन्हे ही लाभ मिलेगा। परास्नातक या बी.एड. जैसे कोर्स करने वाली छात्राओं को लाभ नही मिलेगा।

Q2. क्या शादीशुदा छात्राओं को भी रानी लक्ष्मीबाई योजना का लाभ मिल सकता है?

इससे फर्क नही पडता है कि आप शादीशुदा है या नही। अगर आपने 2026 में स्नातक पास किया है और आपके अच्छे नंबर है, आपका नाम टाॅप पाँच प्रतिशत छात्राओं में है तो आपको योजना का लाभ मिलेगा।

Q3. अगर छात्रा उत्तर प्रदेश से पढी है लेकिन निवासी दूसरे स्टेट की है, तो क्या योजना का लाभ मिलेगा?

नही, Rani Laxmibai Scooty Yojana का लाभ लेने के लिए छात्रा उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए। अन्य राज्य की छात्रा को लाभ नही मिलेगा, भले ही उसने पूरी पढाई उत्तर प्रदेश से ही की हो।

Q4. यदि पिछले किसी सेमेस्टर में एक विषय में फेल है तो स्कूटी योजना का लाभ मिलेगा?

नही, अगर आप पिछले किसी सेमेस्टर के किसी एक पेपर में भी फेल हो तो आपको रानी लक्ष्मीबाई योजना का लाभ नही दिया जायेगा, चांहे भले ही आपके नंबर ज्यादा है।

Q5. Scooty Yojana की मेरिट लास्ट सेमेस्टर के अंको से बनेगी या सभी सेमेस्टर के अंक जोडकर?

इस प्रश्न को लेकर बहुत छात्राएं को लगता है कि सायद अंतिम सेमेस्टर के अंको से मेरिट बनेगी। जबकि सभी विश्वविद्यालयों में सभी स्नातक के सभी सेमेस्ट/वर्ष के अंको को जोडकर मेरिट बनाई जा रही है। जिसमें Top Five Percent छात्रा सेलेक्ट की जायेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top