जब कोई उम्मीदवार ECCE Educator Vacancy के बारे में सोचता है, तो सबसे पहले वह अपने जिले का नाम खोजता है। क्योंकि जब किसी जिले में भर्ती निकलती है ,तो तुरंत मन में सवाल आता है- क्या हमारे जिले में भी आवेदन शुरू हो गये है? और यहीं से Confusion शुरू होता है, क्योंकि ECCE Educator की भर्ती हर जिले में एक साथ नही निकाली जाती है। उत्तर प्रदेश में ECCE Educator से जुडी भर्तियां जिले की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग समय पर आती है।
अगर आप भी UP ECCE Educator Vacancy 2026 के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हो, तो इस ब्लाग में हम सिर्फ Vacancy की खबर बताकर नही रुकेंगे। यहां हम ECCE Educator 2026 में आनी वाली भर्तियों, Eligibility, Selection Process और Sevayojan Portal में Vacancy कैसे Show होगी से संबंधित जानकारी देगें। साथ ही यह भी बतायेंगें अगर आपके Sevayojan Profile पर Educator Vacancy दिख नही रही है, तो कैसे अपनी सेवायोजन प्रोफाइल में NTT Certificate/Degree Course किस तरह Add करें।
ECCE Educator Vacancy Overview
| भर्ती का नाम | ECCE Educator |
| पदों की संख्या | जिला अनुसार अलग-अलग पद |
| स्थान | UP के 75 जिलों में Bal Vatika / Anganwadi Pre-Primary/Composite-School में |
| अनुबंध अवधि | लगभग 11 महीने (Contract basis) |
| वेतन | ₹10,313 प्रति माह |
ECCE Educator क्या है?
मैं देखता हूँ कुछ लोग ECCE Educator का फार्म तो भर देते है, लोकिन उनको इसके बारें में सही पता ही नही होता कि इस नौकरी में करना क्या होता है। कई लोग तो इसे आंगनवाडी की नौकरी समझ लेते है। ECCE का पूना नाम Early Childhood Care and Education है। जिसके द्वारा बच्चों के शुरूआती वर्षों में उनका शैक्षिक विकाश, सामाजिक विकाश और मानसिक विकाश कराया जाता है। इसे Pre-Primary Education भी कहते है।
ECCE Educator का कार्य
- छोटे बच्चों को खेलने कूदने का बहुत शौक होता है इसलिए ECCE Educator द्वारा बच्चों को खेलने कूदनें में सीखने के लिए सही मार्गदर्शन दिया जाता है और नए नए खेल सिखाए जाते है। खेलो के माध्यम से ही बच्चों को शुरुआती शिक्षा दी जाती है।
- ECCE Educator की नियुक्ति आंगनवाणी केन्द्रों, बाल वाटिका और कम्पोजिट विद्यालयों में की जाती है।
- इसमें लगभग 3 से 6 वर्ष को बच्चों को शिक्षा दी जाती है।
- ECCE Educator द्वारा बच्चो को बुनियादी भाषा सिखाना, संख्या का ज्ञान कराना, खेल और सामाजिक कौशल विकसित करने से संबंधित शिक्षा दी जाती है।
- इसमें बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के सिद्धांतों का पालन करना सिखाया जाता है, जिससे सही सिद्धांतों का पालन करके अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके।
ECCE Educator Vacancy 2026 के लिए पात्रता
पात्रता को लेकर लोगों में काफी Confussion रहता है। कुछ लोगों को लगता है सिर्फ BA Home Science के छात्राएं ही आवेदन कर सकती है। जबकि इसमें आवेदन के लिए BA Home Science के अलावा अन्य भी कई Certificate मान्य होते है।
- स्नातक डिग्री (Graduation) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से, कम से कम 50% अंक हों। यदि आप SC/ST candidate है तो minimum 45% नंबर होने चाहिए और आपका मुख्य विषय गृह विज्ञान होना आवश्यक है।
- यदि आपके Graduation में Home Science विषय नहीं है तो आपके पास NTT (Nursery Teacher Training) / DPSE (Diploma in Preschool Education) डिप्लोमा होना आवश्यक है।
- आयु सीमा 1 जुलाई 2025 के अनुसार 21-40 वर्ष है। आरक्षित वर्गों (OBC / SC / ST) को छूट दी गई है: OBC को +3 वर्ष, छूट दी गई है तथा SC/ST को +5 वर्ष की छूट है।
ECCE Educator आवेदन प्रक्रिया
हमसे काई लोग पूंछते रहते है कि ECCE Educator के लिए आवेदन कहां से होगा। अधिकांश लोग यह सोचते है कि इसके लिए भी अन्य भर्तियों की तरह कोई पोर्टल होगा, जहां से आवेदन फार्म भरा जायेगा। इसी गलत जानकारी के चलते लोग Government Job Update देने वाली कुछ वेबसाइटों पर जानकारी चेक करते रहते है, जबकि इन वेबसाइटों पर लगभग न के बराबर इस भर्ती के बारे में जानकारी मिलती है। इसलिए ECCE Educator Vacancy की जानकारी के लिए आप सिर्फ Sevayojan Portal पर ही Update चेक करें।
UP ECCE Educator Vacancy आवेदन प्रक्रिया-
- ECCE Educator 2026 online आवेदन करने हेतु सबसे पहले अपना Sewayojana portal अकाउंट लागिन कर लें। यदि पहले से Sevayojan Account नही बना है, तो नया अकाउंट बना लें।
- Sevayojan Portal Login होने पर Dashboard में बांई तरफ नौकरियों के लिए आवेदन करें का आप्शन मिलेगा। इसपस क्लिक करते ही नीचे दिए स्क्रीनशाॅट की तरह पेज दिखेगा।

- यहां आपको Vacancy Search करने के कई आप्शन दिखेंगे। अगर आप अपने जिले की Vacancy ढूंढ रहे है तो जिला वाले सेक्शन में अपना जिला सेलेक्ट कर के नीचे खोजे पर क्लिक करें।
- अब आपको अपने जिले में चल रही सभी भर्तियां दिख जायेगी, अगर ECCE Educator के आवेदन चल रहे होंगे तो वे भी यही दिख जायेगें।
- इस पूरी लिस्ट में ECCE Educator Vacancy को ढूंढे। अगर न मिले तो आपको नीचे Next Page पर क्लिक करके सभी पेज देखने हैं। क्योंकि कभी-कभी प्रथम पेज पर Show नही होती है।
- अगर सेवायोजन पर वैकेंसी दिखे तो उसके नीचे आवेदन करें का आप्शन भी होता है। आवेदन करने के लिए सिर्फ आवेदन करें पर क्लिक करना है, और आपका आवेदन हो जायेगा।
Sevayojan ID पर ECCE Educator Vacancy Show नही हो रही तो क्या करें?
मैंने कई बार कुछ लोगों को देखा है कि जब वे Sevayojan Portal पर ECCE Educator भर्ती के लिए आवेदन करने जाते है, तब उन्हे अपनी Sevayojan Login पर भर्ती Show ही नही होती है। ऐसा तब होता है, जब आपकी सेवायोजन आई.डी. पर शैक्षिक योग्यता की डिटेल सही से भरी नही होती है। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, आपकी ID पर भर्ती दिख नही रही है। तो सबसे पहले आपको अपनी डिटेल चेक करनी है। Educational Details सही से भरी होनी चाहिए।
Sevayojan ID पर ECCE Educator Vacancy Show नही हो रही तो ये करें-
- अगर आपकी शिक्षा संबंधी सभी डिटेल सही नही भरी है, या सही तरीके से नही भरी है, तो ये वेकेंसी आपको show ही नहीं होगी।
- शैक्षिक योग्यता भरते समय सबसे पहले 10th, व 12th की details add kare, इसके बाद स्नातक (Graduation) की डिटेल जोड़े, स्नातक में आपके पास जो भी सब्जेक्ट थे उन्हें ध्यानपूर्वक सिलेक्ट करें।
- स्नातक में आपके पास गृह विज्ञान विषय है तो उसे Graduation Detail Add करते समय जरूर सेलेक्ट करें।
- यदि आपके पास स्नातक में गृहविज्ञान विषय नहीं है तो NTT या PDSE डिप्लोमा होना जरूरी है। स्नातक में गृह विज्ञान न होने की स्थिति में NTT/PDSE Certificate को जोड दें। और प्रोफाइल लाॅक कर दें।
- इसके बाद आपको 24 घंटे तक इंतजार करना है, जब सेवायोजन कार्यालय से आपकी आई.डी. अपडेट होने के बाद वेरीफाई कर दी जायेगी, उसके बाद आपकी लागिन पर वैंकेंसी दिखने लगेगी। फिर आप आसानी आवेदन कर सकते हों।
ECCE Educator Vacancy में चयन प्रक्रिया कैसे होती है?
इस भर्ती में अभ्यर्थियों के चयन के लिए कोई परीक्षा नही कराई जाती है। सिर्फ मेरिट के आधार पर फाइनल लिस्ट बनती है। जब आप आवेदन करते है उसके कुछ दिना बाद आपकी Email पर मैसेज आता है। जिसमें आपके डाक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन से संबंधित तिथि की जानकारी दी होती है। आपको उसी निर्धारित तिथि पर Document Verification के लिए जाना होगा। अगर आपके सभी ड्क्यूमेंट्स सही पाये जाते है, और आप सभी जरूरी शैक्षिक योग्यता पूरी करते है, तो आपको मेरिट में सामिल किया जायेगा।
ECCE Educator में मेरिट आपके 10वी, 12वी अंको और Graduation/NTT/DPSE के अंकों के अनुसार निर्धारित की जाती है। अगर आपके अंक अच्छे है तो फाइन मेरिट लिस्ट में आपका नाम आ सकता है। जिसके बाद आपका Joining Latter जारी कर दिया जाता है।
ECCE Educator की तैयारी कैसे करें?
जैसा कि हमने ऊपर के सेक्शन में बताया कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नही होती है, आपका सेलेक्शन सिर्फ आपकी मेरिट के आधार पर होता है। लेकिन मैंने देखा है कुछ जिलों में जहां आवेदन फार्म बहुत अधिक पड जाते है, वहां उस जिले के संबंधित अधिकारियों द्वारा लिखित परीक्षा भी कराई गई है। इसलिए आपको सिर्फ मेरिट के ही भरोसे नही रहना है, हो सकता है अधिक आवेदन होने पर लिखित परीक्षा भी करा ली जाये।
लिखित परीक्षा के लिए सबसे अधिक आपको गृहविज्ञान विषय पर फोकस करना है। यदि NTT कर रखा है तो उसमें जो विषय है उनके बारे में अच्छे से पढते रहें। Pre-Primary बच्चों को पढाने से संबंधित उपयुक्त शिक्षण सामग्री के बारे में भी जानकारी कर लें।
ECCE Educator की जाॅब क्यो अच्छी है?
- यदि आप अपने क्षेत्र में ही रहकर जॉब करना चाहते हो तो ये नौकरी अवसर आपके लिए बहुत सही है।
- यदि आपको बच्चों के साथ खेलना, पढ़ाना जादा पसंद है तो तो ये आपके लिए बहुत सुनहरा मौका है जिससे आप बच्चों की शिक्षा में योगदान कर सकते हैं और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए बौद्धिक रूप से बजबूत कर सकते हो।
- संविदात्मक पद होने के कारण आपको अनुभवी बनने का भी मौका मिलेगा।
- शिक्षा के क्षेत्र में अनुभव होने से भविष्य में रोजगार, प्रशिक्षण, सरकारी शिक्षण पदों नौकरी के लिए भी मौके बढ़ेंगे।
ECCE Educator आवेदन की आधिकारिक जानकारी कैसे मिलेगी?
ECCE Educator भर्ती ले लिए सभी आवेदन Sewayojan Portal के माध्यम से किए जायेगें। इलके लिए अलग से कोई वेबसाइट नही लांच हुई है। इस लिए यदि आप अपने जिले में शुरू होने वाली ECCE Educator भर्ती के बारे में अपडेटेड जानकारी चाहते है तो आपको सेवायोजन पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहना है। ध्यान रखे यदि आपकी शैक्षिक योग्याता आपकी सेवायोजन आई.डी. पर नही नही फीड तो आपकी आई.डी. पर भर्ती नही दिखेगी।
अगर किसी जिले में भर्ती प्रक्रिया सुरू हो गई है तो इसका मतलब यह नही है कि आपके जिले में भी सुरू हो गई है। जरूरत के आधार पर हर जिले में अलग-अलग पोस्ट निकाले जाते है। ECCE Educator भर्ती की सही जानकारी के लिए सेवायोजन पोर्टल तथा बेसिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
ECCE Educator Vacancy होतु अक्शर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. क्या ECCE Educator के लिए शिक्षण अनुभव जरूरी है?
नही, ECCE Educator भर्ती के लिए अनुभव अनिवार्य नहीं है। लेकिन अगर आपके पास कुछ वर्षों का अनुभव है, तो आपको अधिक प्राथमिकता मिलेगी।
Q2. ECCE Educator भर्ती में आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
ECCE Educator भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नही रखा गया है। आप फ्री में सोवायोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हो।
Q3. क्या ECCE Educator के लिए आनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गया है?
हां, कुछ जिलो में भर्ती प्रक्रिया चल रही है, तथा कुछ जिलों में भर्ती हो भी चुकी है। यदि आपके जिले में भी आवेदन सुरू नही हुए है तो जल्द ही सुरू हो जायेगें। सेवायोजन पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहें।
Q4. क्या ECCE Educator की जाॅब Permanent होती है?
नही, ECCE Educator की भर्ती Contract Basis पर होती है। इसकी अवधि 11 महीने रखी जाती है। तथा जरूरत पडने पर हर साल 11 महीने के लिए अवधि बढा दी जाती है।
Q5. क्या ECCE Educator में लिखित परीक्षा होती है?
कुछ जिलों में लिखित परीक्षा कराई जाती है। लेकिन अधिकांश जिलों में कोई लिखित परीक्षा नही होती है। आपके हाइस्कूल, इंटरमीडिएट तथा स्नातक/NTT के अंको की मेरिट के आधार पर सेलेक्सन होता है।
Q6. क्या किसी अन्य जिले के लिए Apply कर सकते है?
सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन आप सभी जिले के लिए कर सकते है। लेकिन ECCE Educator के चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता स्थाई निवासी को दी जाती है।
अगर आपको Sevayojan Portal के बाने में ID बनाना या Profile Update करने संबंधी जानकार चाहिए तो आप हमारे Sevayojan Portal Blog को पढ सकते हो। इसमें हमने सेवायोज पोर्टल के बाने में सभी बातों को विस्तार से बताया है।




