CM Yuva Udyami Vikas Yojana 2026: Rs. 10 लाख तक लोन लेने की पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों, आज के समय में अच्छी नौकरी पाना तो बहुत ही बडी बात हो गई है। जिन युवाओं को अच्छी नौकरी नही मिल पाती तो फिर उनका अगला विचार होता है कि अपना Business शुरू किया जाये। मैने देखा है बहुत लोगों के पास अच्छे Business ideas होते है, लेकिन उनके सामने सबसे बडी रूकावट पैसों की आ जाती है। इस स्थिम में CM Yuva Udyami Vikas Yojana 2026 युवाओं के सपने पूरा करने में मदद करती है।

अगर आप भी किसी Business के बारे में सोच रहे है, लेकिन पैसों की कमी के कारण शुरू नही कर पा रहे है तो आप भी CM Yuva Udyami Yojana का लाभ लेकर अपना बिजनेस शूरू कर सकते है। इस ब्लाग में हम CM युवा उद्यमी विकाश योजना के बारे में लोन राशि, पात्र तथा आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देगें।

ParticularsDetails
योजना का नामCM Yuva Udyami Vikas Yojana
यजना शुरू करने वाली संस्थाउत्तर प्रदेश सरकार
उद्देश्ययुवाओं को स्वरोजगार करने के लिए प्रोत्साहित करना
लाभार्थी21 से 40 वर्ष के शिक्षित युवा
लोन राशिरू0 1 लाख से 10 लाख तक
ब्याजब्याज दर 0 (जीरो) प्रतिशत
सब्सिडीसरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार सब्सिडी मिलेगी
जरूरी डाक्यूमेंट्सआधार कार्ड, निवास प्रमाण, शैक्षिक प्रपत्र, बैंक विवरण
Official websitemsme.up.gov.in

आज के समय युवाओं को नौकरी के भरोसे रहना ठीक नही है क्योंकि नौकरी पाना बहुत कठिन काम बन गया है। जहां एक वैकेंसी निकलती है वहां हजारों आवेदन हो जाते। इस लिए युवाओं के लिए सबसे अच्छा यही होगा कि अपना खुद का काम सुरू करें, जिससे किसी पर निर्भर रहना न पडे। जो युवा अपना बिजनेस सुरू करना चाहते है उनके लिए CM Yuva Udyami Vikas Yojana बहुत बडा सहारा है। चलिए इस योजना के लाभों को विस्तार से जानते है।

1. 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता है

अगर आप कोई विजनेस शुरू कर रहे है तो आपको 1 से 10 लाख रुपये तक का लोन CM Yuva Udyami Yojana द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। मैने देखा है गांव या शहर में लोगो के पास अच्छे-अच्छे बिजनेस आईडिया होते है लेकिन उनके पास एक की दिक्कत आती है वो है पैसा। इससे आप बिना पैसे के मध्यम स्तर का बिजनेस शुरू कर सकते है।

2. कोई ब्याज नही पडता है

इस याजना के द्वारा यदि आप आप एक से दस लाख तक लोन लेते है तो आपको कोई ब्याज नही देना होगा। बल्कि यदि आप योजना के नियमों के अनुसार समय पर पैसा जमा कर देते है तो आपको 50 हजार तक की छूट भी दी जाती है। जिस कारण लोगो पर अतिरिक्त बोझ नही पडता है और अपना बिजनेस सही से चला पाते है।

3. लोग आत्मनिर्भर बनेगें

CM Yuva Udyami Yojana के द्वारा सरकार चाहती है कि लोग आत्मनिर्भर बने, उन्हे नौकरी के लिए भटकना न पडे। इस लिए आगर आप इस योजना का सही तरीके से उपयोग करते है तो आपका कैरियर पूरी तरह बदल सकता है।

मै देखता हूँ कई लोगो को लोन आवेदन करने के लिए कुछ एजेंट के चक्कर में फस जाते है, जोकि उनसे बहुत पैसा ले लेते है। इसमें आवेदन करना ज्यादा मुस्किल नही है, आप आपने आप भी कर सकते है। चलिए आपको स्टेप बई स्टेप बताते है-

  • आनलाइन आवेदन करते समय ध्यान रखे आफिसियल वेबसाइट msme.up.gov.in ही ओपन करें। नीचे दिए स्क्रीनशाट की तरह वेबसाइट का पेज दिखेगा।
  • यहां पर आपको दो आप्शन मिलेगें, नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण और पंजीकृत उपयोगकर्ता लाॅगिन।
  • सबसे पहले आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के Option पर क्लिक करके अपना रिजस्ट्रेशन कर लेना है।
  • Registration होने पर आपका उपयोगकर्ता आई.डी. और पासवर्ड Generate हो जायेगा।
  • आवेदन फार्म पूरा भरने के लिए आपने User Id , Password के माध्यम से लागिन कर लें, और सभी स्टेप को ध्यान पूर्वक सही से भर लें।
  • सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स सही फार्मेट में अपलोड करों और Self declaration from भी अपलोड करों।
  • पूरा फार्म भरने व डाक्यूमेंट्स अपलोड होने के बाद फार्म को फाइनल सबमिट कर दो और प्रिंट आउट सुरक्षित रख लों।

मैं देखता हूँ कुछ लोगो को सही जानकारी न होने के कारण वे सोचते है कि इस योजना से लोन ले कर कोई भी बिजनेस चालू कर लेगें। लेकिन सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत सिर्फ दो ही तरह के बिजनेस को रखा गया है।

  1. उत्पादन (Manufacturing): यदि आप Manufacturing के लिए कोई फैक्ट्री खोलना चाहते है, जैसे कोई खाने की चीज बनाना, इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाना या अन्य कोई उत्पादन करना चाहते है। तो इस योजना से आपको लोन आसानी से मिल जायेगा।
  2. सेवा (Service): अगर आप लोगो को सर्विस देना चाहते है, जैसे टेंट और डीजे सर्विस, मोबाइल & कम्प्यूटर रिपेयरिंग की शाॅप खोलना चाहते है या Education service देना चाहते है अथवा अन्य किसी प्रकार की सर्विस से संबंधित काम चालू करना चाहते है। तो आप इस योजना का फायदा उठा सकते है।

हमने अभी उपर के सेक्सन में आपको बताया कि अधितम 10 लाख रूपये तक का लोन ले सकते है। लेकिन पहली बार में आपको सिर्फ अधिकतम 5 लाख रूपये तक का ही लोन दिया जाता है। इसमें आपको 50 हजार की सब्सिडी भी दी जाती है आगर आप समय पर लोन का पैसा बैंक में जमा कर देते है। पहली बार लिए गए लोन को समय पर जमा करने के बाद आप 7.5 लाख तक का दुबार लोन ले सकते है।

इसी तरह यदि आप यह 7.5 लाख का लोन भी समय पर वापस कर देगे तो आपको अगली बार 10 लाख रूपये तक का लोन मिलना आसान हो जाता है। आपको समय पर लोन वापस करना बहुत जरूरी है, यदि आप समय पर वापस नही कर पाते है तो दूसरी बार इस योजना का लाभ ले पाना मुसकिल हो जाता है।

  1. राज्य का निवासी: यह योजना सभी राज्यों में लागू नही है, इस लिए यह बात आपको ध्यान रखनी होगी आगर आपके राज्य में CM Yuva Udyami Yojana चल रही है तभी लाभ ले पाओगें। जिस राज्य में आप आवेदन कर रहे है आपको वहां का मूल निवासी होना अनिवार्य है। अगर आपके राज्य में यह योजना नही हो तो आप दूसरे राज्य के लिए आवेदन नही कर सकते है।
  2. आयु सीमा: आयु सीमा 21-40 वर्ष रखी गई है। अगर आपकी उम्र 21 से 40 वर्ष है तो आप आवेदन कर सकते है।
  3. शैक्षिक योग्यता: इस याजना के लिए ज्यादा शैक्षिक योग्यता की जरूरत नही है। यदि आप कक्षा 8 तक पढे है तो आप योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है।
  4. बैंक और क्रेडिट रिकार्ड सही हो: बैंक में आपके किसी पुराने लोन में कोई default नही होना चाहिए। आपका बैंक रिकार्ड बिलकुल सही हो।
  5. बेरोजगार होना: इस योजना का लाभ सिर्फ बेरोजगार युवाओं को दी दिया जाता है। इस बेरोजगार होना अनिवार्य है।
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आयु का प्रमाण पत्र (10th Marksheet/8th class TC/10th classTC)
  • शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रपत्र (मार्कसीट)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जिस बैंक से लोन आप ले रहे है उसकी पासबुक की फोटो कापी
  • परियोजना रिपोर्ट (जिस बिजनेस को आप चालू कर रहे है उसकी परियोजना रिपोर्ट लगाये)
  • पैन कार्ड
  • Self Declaration Form
  • कौशल प्रमाण पत्र
  • विक्रेता कोटेशन (Vendor Quotation)

मैने देखा है कुछ लोग गलत इरादे से इस योजना का लाभ ले लेते है। एक मित्र हमसे मिले वो कह रहे थे हम पर कई बैंको का लोन है इस लिए हम इस CM Yuva Udyami Vikas Yojana से लोन ले कर उन सभी बैंको का लोन चुका देगे, और एक मित्र तो सादी के खर्चे के लिए इस योजना से लोन लेना चाह रहे थे। पहली बात तो जैसा आपको उपर बताया सिर्फ आप सर्विस या उत्पाद करने के लिए ही लोन ले सकते है। लेकिन कुछ लोग गलत तरीके से फर्जी दुकान दिखाकर लोन पास करवा लेते है।

मै सभी को यही समझाता हूँ कि योजना का गलत उपयोग करना कानूनी अपराध है और यदि आप फर्जी तरीके से लोन पास भी करा लेगे तो आपको भविष्य में कई समस्याओं का समना करना पडेगा जब बैंक आप से पैसे वसूलेगी। इस लिए यदि आप बिजनेस करने के इच्छुक है तभी लोन ले, योजना का गलत उपयोग करने की कोशिश न करें।

जब आप CM Yuva Udyami Yojana के लिए आवेदन करते है तो आपसे Project Report भी गांगी जाती है। कई लोग यहां पर गलती कर देते है, वे प्रोजेक्ट रिपोर्ट में स्पस्ट जानकारी नही देते है और कुछ लोग इंटरनेट पर कहीं से जानकारी कांपी कर कि लिख देते है। जहां तक मैं अपने अनुभव से देखता हूँ जिन लोगो की प्रोजेक्ट रिपोर्ट साफ, प्रैक्टिकल और आसानी से समझने वाली होती है उन लोगो को आसानी से जल्दी अप्रूवल मिल जाता है। Project Report में इन पाॅइंट को सामिल करें-

  1. Business Idea: सबसे पहले आपको आपना Business Idea बताना है, जिस प्रकार का आप बिजनेस शुरू करना चाहते है। (जैसे मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटीपार्लर, डेयरी या फूड बिजनेस)
  2. Location & Target Area: आप जिस जगह/Location पर बिजनेस शुरू करना चाहते है, गांव या शहर में बिजनेस करेगें। ये सब Mention करना होता है। जिससे अधिकारी समझ पाते है कि आपका बिजनेस चलने योग्य है या नही।
  3. Investment Details: प्रोजेक्ट रिपोर्ट में यह सेक्सन बहुत जरूरी होता है, इसमें यह सामिल करना होता है कि कुल लागत कितनी है, दुकान/मशीन/सामान पर कितना खर्च होगा, आप खुद कितना पैसा लगा रहे है, लोन कितना चाहिए।
  4. Profit Plan: इसमे आप यह दिखा सकते है कि हर महीने कमाई कितनी होगी, खर्चा कितना होगा और कुल बचत कितनी होगी। यही सेक्सन decide करता है कि आपका बिजनेस प्रैक्टिकल है या नही।
  5. आपकी Skil: अगर आपने कोई स्किल कोर्स किया है, या PMKVY से अथवा अन्य कहीं से कोई Skill training ली है तो उसे जरूर सामिल करें। इससे अप्रूवल जल्दी मिलता है।

कुछ लोग प्रोजेक्ट रिपोर्ट को सिर्फ लोन लेने के लिए फार्मेलिटी समझते है, लेकिन प्रोजेक्ट रिपोर्ट की बताती है कि आप अपने बिजनेश को लेकर कितने फोकस्ड है। अगर आप सही से Clear और Practical रिपोर्ट बनाते है तो अधिकारी को भी भरोसा होता है कि आप लोन का सही उपयोग करेगें।

Q1. क्या एक से अधिक बिजनेस के लिए अलग-अलग लोन ले सकते है?

नही, CM Yuva Udyami Vikas Abhiyan Yojana के द्वारा कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक बार ही योजना का लाभ ले सकता है। यदि आपने पहले लाभ ले लिए है तो आप पुराने लोन को जमा करने के बाद ही दुबारा आवेदन कर पाओगें।

Q2. अगर बिजनेस Fail हो जाये फिर भी पैसा जमा करना होता है?

इससे फर्क नही पडता है कि आपका बिजनेस Success हुआ है कि नही। अगर आपने लोन लिया है तो आपकी जिम्मेदारी बन जाती है आपको जमा ही करना होगा। इसलिए बिजनेस सुरू करने से पहले अच्छी योजना बनाना जरूरी है।

Q3. क्या पूरा पैसा लाभार्थी के बैंक खाते में आता है?

पूरा पैसा लाभार्थी के खाते में नही दिया जाता है। अगर आप कोई Manufacturing का काम सुरू करने जा रहे है तो आप जहां से मसीने खरीदेगें उस व्यापारी के खाते में कुछ पैसा (जतने के सामान खरीदेगें) भेजा जाता है और शेष पैसा आपके खाते में आता है।

Q4. क्या बिना बिजनेस Idea के भी इस योजना में आवेदन कर सकते है?

CM Yuva Udyami Yojana का लाभ लेने के लिए आपके पास कोई बिजनेस आईडिया होना जरूरी है। आपको स्पस्ट करना होता कि किस बिजनेस के लिए लोन ले रहे है तभी लोन पास किया जाता है।

Q5. क्या गांव के लोग भी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का लाभ ले सकते है?

हां, यह योजना सबके लिए है चाहे आप शहरी हो या ग्रामीण। दोनो छेत्रों के लिए इस योजना से लाभ दिया जाता है जिससे हर छेत्र में रोजगार के अवसर बढ सकें।

Q6. क्या पुराना बिजनेस बढाने के लिए लोन मिल सकता है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि लोगो को बिजनेस के प्रति जागरुक करके उन्हे नये बिजनेस खोलने में मदद करना है। इस लिए यह लोन केवल नये बिजनेस सुरू करने के लिए दिया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top