UPTET 2026 Exam: Eligibility, Syllabus, Exam Date और Application Process

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के सपना देखने वाले अभ्यर्थी काफी समय से UPTET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) के आनलाइन फार्म आने के इंतजार कर रहे है। अब आपकी इंतजार की घडिया समाप्त होती है और फाइनली UPTET 2026 आनलाइन आवेदन अब शुरू हो गये है। यदि आप प्राथमिक या उच्च प्राथमिक स्तर पर सरकारी शिक्षक बनना चाहते हो तो UPTET Exam पास करना आवश्यक है।

मै देखता हूं UPTET को लेकर हर साल लोगो में काफी कन्फ्यूजन रहता है, कई लोगो को यह भी कन्फ्यूजन रहता है कि Appearing Student फार्म डाल सकते है कि नही। इसलिए इस ब्लाग में हम आपको UPTET 2026 से संबंधित सभी जानकारी जैसे Eligibility, Syllabus, Exam Date से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक पूरी जानकारी देगें।

ParticularsDetails
परीक्षा का नामUP TET 2026 ( Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test )
परीक्षा Conduct कराने वाली संस्थाUPESSC (उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग)
आवेदन शुरू होने के तिथि27 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि26 अप्रेल 2026
परीक्षा का प्रकारMCQ
कुल प्रश्न150
Official Websiteuptet.upessc.org
आवेदन शुरू होने की तिथि27 March 2026
आवेदन की अंतिम तिथि26 April 2026
आवेदन फीस पेमेंट की अंतिम तिथि26 April 2026
संसोधन की अंतिम तिथि01 मई 2026
प्रवेश पत्रजून 2026
परीक्षा की तिथिजुलाई 2026

UPTET का आनलाइन आवेदन करना तो बिलकुल आसान है लेकिन कभी-कभी छोटी-छोटी गलतियां बहुत बडी समस्या बन जाती है। कुछ लोग बहुत जल्दबाजी में फार्म भर देते है जिसका खामियाजा उन्हे बाद में भुगतना पडता है। इसलिए हम आपको स्टेप बाई स्टेप त्रुटि रहित पूरा आवेदन फार्म भरना बताऐगें।

यूपीटेट 2026 फार्म भरने के लिए सबसे पहले आपको OTR करना होगा। OTR करने के बाद ही पूरा आवेदन फार्म भर सकते हो।

  • UPTET का OTR करने के लिए सबसे पहले आपको फोन या लैपटाप में UPTET की वेबसाइट को ओपन कर लेना है।
  • नीचे लिए स्क्रीनशाट की तरह आपको वेबसाइट का होमपेज दिखाई देगा, जिसमे आपको पहले आप्शन (Initailize OTR ID) पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको पूरा ओटीआर फार्म भर के सबमिट करना है, इसके बाद आपका ओटीआर नंबर जनरेज हो जायेगा।

आपने OTR कर लिया है अब अगले स्टेप में UPTET आवेदन फार्म ओपन हो जायेगा। आवेदन में आपको Personal Details, Address, Academic qualifications, Upload documents and Submit Form करना होता है।

  • अब आपने ओटीआर कर लिया है तो UPTET के होम पेज पर आपको Candidate Login के आप्शन पर जाना है। यदि आपने अभी OTR किया है तो ओटीआर सबमिट करने पर डायरेक्ट भी आवेदन फार्म ओपन हो जाता है।
  • Candidate Login पर क्लिक करने पर नीचे की तरह आपके सामने पेज ओपन होगा, जहां आप Mobile/Email/OTR ID & Password डालकर Login & Resume Application पर क्लिक करना होगा।
  • लागिन करते ही आपके सामने आवेदन फार्म ओपन हो जायेगा, जिसमें कई स्टेप्स में पूरा फार्म भरना है।
DocumetFile Size
Photograph30-300 KB (JPG/PNG)
Signature10-200 KB (JPG/PNG)
Photo Identity Proof50-500 KB (JPG/PNG)
10th Marksheet50-500 KB (JPG/PNG)
12th Marksheet50-500 KB (JPG/PNG)
Graduation Marksheet50-500 KB (JPG/PNG)
Hand Declaration50-500 KB (JPG/PNG)
General/OBC/EWSRs. 1000/-
SC/STRs. 500/-
PH (Divyang)Rs. 300/-

अगर आप UPTET आवेदन करने की सोच रहे है तो सबसे पहले आपको जानना होगा कि आप इसके पात्रता मानदंड को पूरा करते है कि नही। मै देखता हूँ कई लोग बिना Eligibility जांचे फार्म भर देते है और बाद में पता चलता है पात्र ही नही थे। इस लिए पहले से सबकुछ क्लियर करना जरूरी है। UP TET में दो स्तर की परीक्षा होती है, और दोनो की पत्रता अलग-अलग होती है।

1. Primary Level (कक्षा 1-5)

अगर आप कक्षा 1 से 5 तक (Primari School) में पढाना चाहते है तो आपके पास स्नातक करने के बाद D.El.Ed.(BTC) अथवा B.El.Ed. या समकक्ष कोई कोर्स होना चाहिए। अगर अभी आप D.El.Ed./B.El.Ed. Appearing में है तो भी आप Eligible है फार्म भर सकते है।

2. Upper Primary Level (कक्षा 6-8)

यदि आप कक्षा 6 से 8 तक (Upper Primary School) में पढाना चाहते है तो आपके पास स्नातक के बाद B.Ed./B.El.Ed. होना जरूरी है। यदि अभी अपेयरिंग में है तो भी आप पात्र है, आवेदन कर सकते है।

UP TET Exam तैयारी करने वाले प्रत्येक छात्र को परीक्षा पैटर्न समझना बहुत जरूरी है जिससे वे सही Direction में तैयारी कर सके। जैसा कि आपको पता है UPTET परीक्षा दो भागों (Primary Level & Upper Primary Level) में होती है। और आप अपनी पात्रता के अनुसार एक या दोनो का Exam दे सकते है। दोनो (Primary, Uper Primary) का परीक्षा पैटर्न समान ही होता है लेकिन विषयो में थोडा अंतर होता है।

UPTET परीक्षा पैटर्न (Primary & Upper Primary)

ParticularsDetails
परीक्षा का माध्यमOffline (OMR Based)
प्रश्नो का प्रकारMCQ
कुल प्रश्न150 प्रश्न
कुल अंक150 अंक
परीक्षा की अवधि2 घंटे 30 मिनट
नेगेटिव मार्किंगनही

UPTET परीक्षा में दोनो (Primary & Uper Primary) में विषयवार प्रश्नो की संख्या में थोडा अंतर होता है। इस लिए यदि आप दोनो के लिए आवेदन कर रहे है तो दोनो का Syllabus समझना बेहद जरूरी है।

Primary Level के विषयवार प्रश्नो की संख्या

विषयप्रश्नो की संख्याअंक
बाल विकास एवं शिक्षण विधि30 MCQs30
भाषा प्रथम (हिन्दी)30 MCQs30
भाषा द्वितीय (अंग्रेजी / उर्दू/ संस्कृत) (अनिवार्य)30 MCQs30
गणित (अनिवार्य)30 MCQs30
पर्यावरणीय अध्ययन (अनिवार्य)30 MCQs30
कुल150 MCQs150 अंक

Upper Primary Level के विषयवार प्रश्नो की संख्या

विषयप्रश्नो की संख्याअंक
बाल विकास और शिक्षण30 MCQs30
भाषा प्रथम हिन्दी30 MCQs30
भाषा द्वितीय (अंग्रेजी / उर्दू/ संस्कृत) (अनिवार्य)30 MCQs30
(क) गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए गणित / विज्ञान
(ख) सामाजिक अध्ययन या सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए
सामाजिक अध्ययन
(ग) अन्य किसी शिक्षक के लिए (क) अथवा (ख) कोई भी
60 MCQs60
कुल150 MCQs150 अंक

UPTET 2026 परीक्षा संभवत: जुलाई के प्रथम सप्ताह में होनी है, इस लिए हर वर्ष की तरह परीक्षा से 7-10 दिन पहले आपके प्रवेश पत्र जारी कर दिये जायेगें। संभावना के आधार पर आधार पर आपके UP TET 2026 Admitcard जून के अंतिम सप्ताह में जारी हो जायेगें। Admit Card आपको UPTET की आफिसियल वेबसाइट पर देखने को मिलेगें, जिन्हे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

जब प्रवेश पत्र जारी होगें तो डाउनलोड करने के लिए आपको Registration Number की जरूरत पडेगी, इस लिए जो आपने आवेदन किया है उसे सुरक्षित रखें। आपका प्रवेश पत्र ही परीक्षा में प्रवेश दिलाने का Valid Document होता है, इस लिए आपना आवेदन फार्म सुरक्षित रखें, जिससे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई असुविधा न हो।

UPTET एक Eligibility Test है, इसका मतलब यह नही कि यह सेलेक्सन लिस्ट होती है, ये minimum qualifying marks होते है जिसमें आपको पास होना जरूरी होता है। मैं देखता हूँ कुछ छात्र सोचते है कि इसमें कम्पटीशन के अनुसार अधिक छात्र होने पर कट आप बढ जाती है, लेकिन ऐसा नही है। इसमें एक Qualifying score होता है जिसे हासिल करना होता है।

जनरल कैटेगरी के लिए Passing Marks 60% (90 Out of 150 quations), आरक्षित वर्ग के छात्रों को 55% (83 Out Of 150 questions) लाना जरूरी होता है। ये पासिंग मार्कस होते है, यानी अगर आप इतने नंबर लाते है तो आप UP TET परीक्षा में पास माने जायेगें। लेकिन आपको सिर्फ पासिंग मार्कस पर ध्यान नही देना देना, आपको अच्छा स्कोर लाने पर फोकस करना चाहिए। जितना अधिक नंबर आप इस परीक्षा में हासिल करेगें इतना ही टीचर भर्ती में आपको फायदा मिलेगा।

UP TET परीक्षा देने के बाद सब अभ्यर्थी यही सोचते है कि रिजल्ट कब आयेगा, क्योकि रिजल्ट देखने की सबको बडी उत्सुक्ता होती है। जैसा कि अभी आपको बताया कि UP TET 2026 परीक्षा जुलाई में होनी है, इस हिसाब से अगर हर वर्ष की तरह देखा जाये तो परीक्षा के लगभग 2 महीने बाद रिजल्ड जारी होता है। इस लिए अभी रिजल्ट की कोई फिक्स डेट नही है लिकिन संभावना के आधार पर कहा जा सकता है सितम्बर में आपका रिजल्ट घोषित हो जायेगा।

1. क्या UPTET सर्टिफिकेट लाइफटाइम के लिए मान्य होता है?

हां, अगर आपने एक बार UP TET परीक्षा पास कर ली है तो आपको दुबार पास करने की जरूरत नही है। यह लाइफटाइम के लिए मान्य होता है। लेकिन अगर आप अपना स्कोर बढाना चाहते है तो दुबार अगले साल परीक्षा देकर आपना स्कोर पढा सकते है।

2. क्या UP TET में दोनो पेपर (पेपर 1, पेपर 2) देना जरूरी है?

नही, यह आपके भविष्य की प्लानिग पर निर्भर करता है। अगर आप सिर्फ प्राइमरी में पढाना चाहते है तो सिर्फ पेपर 1 जरूरी है, अगर आप अपर प्राइमरी (6-8) में पढाना चाहते है तो पेपर 2 आपके लिए जरूरी है और यदि दोनो में पढाना चाहते है तो दोनो पेपर देना जरूरी है।

3. क्या UP TET में आवेदन के लिए उत्तर प्रदेश का Domicile certifice होना जरूरी है?

UPTET में आवेदन के लिए उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य नही है लेकिन सरकारी शिक्षक भर्ती में उत्तर प्रदेश के निवासी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलती है।

4. क्या UP TET और CTET समान परीक्षा होती है?

नहीं, UP TET स्टेट लेवल की परीक्षा और CTET परीक्षा सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा कराई जाती है। उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्तियों के लिए UP TET जरूरी होता है और सेंट्रल गवर्नमेंट की शिक्षक भर्ती के लिए CTET मान्य होता है।

5. क्या फार्म भरने में हुई गलती को सुधार सकते है?

हां, आवेदन की अंतिम तिथि के उपरांत संसोधन के लिए पोर्टल खोला जाता है, लेकिन इसमें कुछ सीमित चीजें ही संसोधित की जा सकती है। आप पूरी कोसिस कि आवेदन में कई त्रुटि न हो।

6. क्या UPTET परीक्षा पास करने के बाद Document Verification होता है?

नही, यह सिर्फ एक टेस्ट होता है, और पास होने पर आपको सर्टिफिकट दिया जाता है। डाक्यूमेट्स वेरीफिकेशन की प्रक्रिया शिक्षक भर्ती के समय होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top