UP ITI Result 2026: SCVT और NCVT Result, Marksheet और पूरी जानकारी

परीक्षा देने के बाद Result का इंतजार हर छात्र के लिए अलग ही बेचैनी वाला समय होता है। UP ITI Result 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अब यह इंतजार खत्म हो चुका है और Result आनलाइन जारी किया जा चुका है। ITI Result आने के बाद छात्रों में कई उलझनें शुरू हो जाती है। किसी को SCVT Result देखना है, तो किसी को SCVT और NCVT Result के बारे में जानकारी चाहिए। कई छात्र यह भी जानना चाहते है कि UP ITI Original Marksheet कहां से मिलेगी।

अगर आप अपना ITI Result Check करने जा रहे है, तो इस आर्टिकल को सिर्फ Result देखने की प्रक्रिया तक सीमित नही रखा गया है। यहाँ UP ITI Result Link, SCVT & NCVT Result, Marksheet तथा रिजल्ट देखने के बाद सभी जरूरी बातों को समझाया गया है। आपके रिजल्ट में अंको में या अन्य किसी प्रकार की गडबडी है तो उसे कैसे सही कराना है इसपर भी हम विस्तार से चर्चा करेगें।

ParticularsDetails
ब्लाग का टाॅपिकUP ITI Result Download 2026
Result जारी होने की तिथि10 August 2026
संबंधित ResultsSCVT & NCVT सभी ट्रेड के Result
आईटीआई रिजल्ट चेक करने का माध्यमOnline
UP ITI Result Official Websitescvtup.in
ITI Result Check करने के लिए Direct LinkDownload Result

आई.टी.आई. करने वाले सभी छात्रों का UP ITI Result NCVT और SCVT का 10 अगस्त 2026 को जारी हो चुका है। अगर आप पहली बार रिजल्ट देख रहे है तो आप सोच रहे होंगे कि Result कैसे Download होगा, किस वेबसाइट पर जाना है? क्योंकि मैं देखता हूँ ITI में Admission लेने वाले छात्र अधिकांश 10 वीं या 12 वीं पास ही होते है। इसलिए इन छात्रों को वेबसाइटों के बारे में ज्यादा जानकारी भी नही होती है। जिस कारण छात्रों को रिजल्ट देखने में दिक्कतों का सामना करना पडता है।

UP ITI Result चेक करने के लिए सबसे पहले Roll Number, Enrollment Number और Date Of Birth जैसी जरूरी जानकारी अपने पास रख लें। इसके बाद अब नीचे दिए स्टेप को फालो करें-

  • ITI Result Check करने के लिए आपको सबसे पहले फोन या लैपटाप में scvt की वेबसाइट खोलनी है।
  • आईटीआई रिजल्ट वेबसाइट पर सीधे पहुचने के लिए आप Download result पर क्लिक करके पहुच सकते है। आपको नीचे दिए स्क्रीनशाॅट की तरह पेज दिखेगा।
  • यहां अपना ITI Roll Number और DOB डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपका UP ITI Result Open हो जायेगा, जिसे आप प्रिंट या PDF के रूप में भविष्य में जरूरत के लिए सुरक्षित रख सकते है।

Result Download करने के बाद छात्र सबसे पहले अपने नंबर देखते है, और फिर कुछ सेकंड बाद छात्र अपने रिजल्ट में Pass या Fail ढूंढने का प्रयास करते है। ITI Result जब आप Online Download करते है, तब उसमें आपको सिर्फ अंक और आपकी कुछ Details दिखाई देती है। इसीलिए मैं हर साल देखता हूँ रिजल्ट में Pass या Fail न लिखे होंने के कारण बहुत छात्रों को Confusion होता है। वे समझ ही नही पाते कि पास है या फेल है। अगर आप भी अपना UP ITI Result Download करने के बाद इसी Confusion में है, तो Result को थोडा ध्यान से पढना जरूरी है।

ITI Result Pass, Fail जानने के लिए इन स्टेप को फाॅले करें-

  • जब आप ITI Result Open करेंगे, उसमें आपको Practical Marks, Formative Assessment, Trade Theory जैसे अलग-अलग नंबर दिखाई देंगे। उदाहरण के लिए नीचे दिए इस रिजल्ट को देखें।
  • इस Result में आप देख सकते है, चार Collum (Subject, Max. Marks, Min. Pass Marks & Marks Secured) दिए गये है।
  • इसमें आपको Min. Pass Marks और Marks Secured पर ध्यान देना है।
  • मान लीजिए Trade Theory में Min. Pass Marks 33 है, और आपके Marks Secured वाले सेक्शन में 33 या उससे अधिक है, तो इसका मतलब आप Trade Theory में पास है।
  • इसी प्रकार आपको सभी (Practical Marks, Formative Assessment, Trade Theory) के नंबर चेक करने है, अगर Marks Secured वाले कालम में Min. Pass Marks से अधिक या उसके बराबर अंक है, तो इसका मतलब आप ITI Result में पास हो गये है।

UP ITI Result 1st Year आने के बाद सभी कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है, लेकिन प्रवेश की तिथियाँ सभी कालेजों में अलग-अलग हो सकती है। सभी कालेज आपने छात्रों को Notice Board के माध्यम से, WhatsApp Groups के माध्यम से Admission संबंधी सूचना देते है। इसलिए आपको Admission संबंधी सही जानकारी आपके कालेज से ही मिल सकती है। अगर आपके कालेज में 2nd Year के Admission शुरू हो गये है तो आपको तुरंत Admission कराने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है।

ITI 1st Year Result के बाद 2nd Year में प्रवेश लेने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि आप 1st Year में पास है या नही। अगर आपका रिजल्ट CBT Exam में फेल दिखा रहा है, तो आपको अगले क्लास में प्रवेश लेने से रुकना चाहिए। लेकिन यदि आप CBT में पास हो लेकिन Practical अथवा Assissment में Absent या नंबर कम है, तो इस स्थिति में आप अगले क्लास के लिए प्रमोट हो जाते है और आप 2nd Year में Admission ले सकते है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने से पहले एक बार अपने कालेज के प्रिंसपल अथवा ट्रेड टीचर से भी सलाह लेना जरूरी है।

ITI Result Check करते समय कभी-कभी रिजल्ट प्रकाशित होने के दिन ही Result चेक करने पर वेबसाइट देर में खुलना, वेबसाइट ओपन न होना जैसी समस्याएं तो सामान्य है। इसके अलावा भी रिजल्ट चेक करने में कई समस्याएं छात्रों को होती है। कभी सही Details डालने पर भी रिजल्ट दिखाई नही देता या छात्रों को पोर्टल के बारे में जानकारी नही होती कि किस पोर्टल पर रिजल्ट चेक करना है। अगर आपको भी ऐसी ही किसी समस्या का सामना करना पड रहा है तो घबराने के बजाय समस्या को एक-एक करके समझना ज्यादा बेहतर है।

वेबसाइट देर में खुलना या बिलकुल न खुलना

जब Result जारी होता है तो उसी समय एक साथ बहुत Students Website पर रिजल्ट चेक करने पहुंच जाते है। जिससे पोर्टल पर ट्राफिक अधिक होने से वेबसाइट घीरे खुलने लगती है अथवा कभी-कभी बिलकुल नही खुलती है। इस स्थिति में अगर आपके पास अच्छी Speed का इंटरनेट है तो बार-बार प्रयास करने पर आप रिजल्ट देख सकते है। लेकिन सबसे अच्छा तरीका यह है कि कुछ समय इंतजार करने के बाद या रात में चेक करना ज्यादा सही रहेगा।

Detail डालने के बाद Result नही खुल रहा

रिजल्ट चेक करते समय अगर आपसे रोल नंबर या DOB भरने में जरा भी गलती होती है तो आपका रिजल्ट ओपन नही होगा। इसके लिए सबसे जरूरी है UP ITI Result 2026 देखते समय अपना Admit Card हाथ में रखे जिससे उसमें देख कर सही रोल नंबर अंकित कर पायें। जन्म तिथि अपने आधार या 10वीं की मार्कशीट के हिसाब से डालें। अगर आपने सभी डिडेल सही भरी है तो रिजल्ट ओपन होने में कोई समस्या नही होगी।

UP ITI Result 2026 Check करने के लिए NCVT और SCVT पोर्टल का Confusion

मैं हर साल देखता हूँ, हमारे College में पढने वाले छात्र इस बात को लेकर बहुत Confusion में रहते है कि अगर NCVT से ITI कर रहे है तो रिजल्ट SCVT Portal पर क्यों चेक होता है। इस तरह उन्हे लगता है कि कहीं ऐसा तो नही कालेज वालों नें हमें झूठ बता दिया हो कि NCVT कालेज है। इसलिए आपको यह जानना जरूरी है कि चाहे आप SCVT College से अथवा NCVT College से आईटीआई करें, आपको रिजल्ट देखने के लिए SCVT पोर्टल पर ही जाना होगा।

उत्तर प्रदेश में SCVT & NCVT दोनों के प्रवेश प्रक्रिया और रिजल्ट के लिए एससीवीटी पोर्टल ही प्रयोग किया जाता है। इसलिए SCVT & NCVT दोनों छात्रों को एक ही पोर्टल पर रिजल्ट देखना होगा।

ITI Last Year पास होने के बाद कुछ कालेजों में छात्रों को मार्कशीट कालेज से ही दे दी जाती है, लेकिन कुछ कालेज में छात्रों को कालेज से UP ITI Original Marksheet नही दी जाती है। अगर आपको अपने कालेज से ओरिजलन मार्कशीट नही मिली है तो आप स्वयं ही उसे डाउनलोड कर सकते हो।

  • UP ITI Original Marksheet Download करने के लिए आप सबसे पहले Skill India की वेबसाइट को ओपन करें।
  • लागिन सेक्शन में Trainee Login पर क्लिक करें और आपना मोबाइल नंबर डालकर, OTP Verify करते हुए लागिन कर लें।
  • Login होने के बाद आपको Login Dashboard में Download Marksheet का आप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करके आप मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
  • डाउनलोड करने के बाद इसे अच्छे पेपर पर प्रिंट कर और भविष्य में जरूरत के लिए सुरक्षित रख लें।

ITI करने के बाद छात्रों के लिए आगे कई रास्ते खुल जाते है। कोई अच्छी नौकरी की तलास करने लगता है, कोई Apprenticeship करना चाहता है तो कोई उसके आगे की पढाई जारी रखना चाहता है। इसलिए आपकी पसंद पर निर्भर करता है आप आगे किस ओर बढना चाहते है।

1. Apprenticeship का रास्ता

अगर आपको पढाई के साथ-साथ Practical काम भी सीखना है, तो Apprenticeship आपके लिए बेहतर विकल्प है। Apprenticeship करने के और भी बहुत फायदे है, जैसे जब कोई Railway या अन्य किसी विभाग में वैकेंसी निकलती है, तो कभी-कभी कुछ महीनों का Apprenticeship अनिवार्य मांगा जाता है। बिना अप्रेंटिस किये छात्र कुछ भर्तियों में नही लिए जाते है। इसलिए यदि आपके पास कुछ महीनों का अप्रेंटिस होगा तो आपको उस वैकेंसी में मौका मिल सकता है।

2. Private Sector में नौकरी

आज कल हर जगह Skill Based Employee की डिमांड बढ रही है। इसीलिए अगर आप किसी अच्छी ट्रेड से आईटीआई करते है तो प्राइवेट कंपनियों में आपके लिए नौकरियों के रास्ते बहुत अधिक खुल जाते है। जिसमें आपको अच्छी सैलरी मिलती है और आप एक अच्छी Life जी सकते है।

3. Government Job की तैयारी करना

अगर आप ITI करने के बाद Government Job में जाने की सोच रहे है, तो आपको Government Sector में भी कैरियर बनाने के कई अवसर मिलते है। कई सरकारी विभागों में समय-समय पर भर्तियाँ निकलती रहती है, जिसमें सभी भर्तियों में अलग-अलग ट्रेड से आईटीआई योग्यता मांगी जाती है। अगर आपने संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास कर रखी है तो आपको इसमें मौका मिल सकता है।

4. ITI के बाद CTI की पढाई करना

कुछ छात्रों को Teaching line में जाने की बहुत इच्छा होती है। आईटीआई कालेज में पाढाने के लिए आपके पास CTI होना अनिवार्य होता है। इसलिए यदि आप आईटीआई कालेज में टीचर बनना चाहते हो तो आपके लिए ITI के बाद CTI करना एक अच्छा निर्णय हो सकता है।

जब भी छात्र आई.टी.आई. करने के बाद सरकारी नौकरियों में जाने की सोचते है, तो उसमें Railway का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि रेलवे द्वारा समय-समय पर कई ट्रेडों में भर्तियाँ निकाली जाती है। यहाँ एक बात जान लेना जरूरी है कि Railway में किसी एक ITI Trade को हमेशा के लिए सबसे ज्यादा Demand वाली Trade कहना सही नही है। क्योंकि समय-समय पर Railway द्वारा निकलने वाली भर्तियों में शैक्षिक योग्यता और ITI Trade बदल सकती है।

अगर पिछले कुछ सालो का Railway भर्तियों का रिकार्ड देखें तो कुछ ऐसी ITI Trades है जिनकी बहुत अधिक Demond रही है। इनमें Electrician, Fitter, Welder, Carpenter, Plumber, Electronics Machanic, Machenic (Motor Vehicel) और Wireman जैसी ट्रेडों की बहुत अधिक मांग रही है। इसलिए यदि आप रेलवे में जाना जांचते हो तो इनमें से किसी भी ट्रेट से आईटीआई करना आपके लिए सही रहेगा।

आई.टी.आई. में Admission लेते समय छात्रों के मन में सबसे ज्यादा चलने वाला Confusion NCVT और SCVT को लेकर होता है। ये दोनों ITI से ही जुडें है लेकिन इनमें अंतर बहुत अधिक है। अगर आसान तरीके से देखें तो दोनों में अंतर उनके State और National-level framework का है।

SCVT (State Council for Vocational Training)

SCVT जिसका पूरा नाम State Council for Vocational Training है, इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इसका संबंध राज्य स्तर की Vocational Training से है। अगर आप किसी SCVT से संबंद्ध कालेज से ITI करते हो तो आपको State Lavel का ITI Certificate मिलेगा। इसका प्रयोग सिर्फ अपने स्टेट की ही सरकारी नौकरियों में किया जा सकता है। लेकिन प्राइवेट नौकरियों में आप राज्य के बाहर भी कहीं भी Job कर सकते है। इसके अलावा Admission Process, Admit Card तथा SCVT ITI Result Check करने के लिए आपको राज्य की ही Official वेबसाइट ही visit करनी होगी।

NCVT (National Council for Vocational Training)

NCVT मतलब National Council for Vocational Training का संबंध राष्ट्रीय (National) स्तर के Vocational Training Framework से है। अगर आप किसी ऐसे कालेज से ITI कर रहे हैं, जो NCVT से संबद्ध है। तो आपको कालेज से मिलने वाला Certificate केन्द्र सरकार की सरकारी भर्तियों में मान्य किया जायेगा। Railway या अन्य किसी केन्द्रीय विभाग में अगर भर्ती निकती है, और आपके पास संबंधित ट्रेड से NCVT Certificate है तो आप उसमें आवेदन कर सकते है।

कई NCVT कालेज से पढने वाले छात्रों को रिजल्ट देखने में काफी Confusion होता। क्योंकि भले ही आप NCVT ITI कर रहे है फिर भी रिजल्ट आपका SCVT पोर्टल पर ही प्रकाशित होगा। मान लीजिए आप उत्तर प्रदेश के छात्र है, और आपको ITI Result NCVT देखना है। तो आपको scvtup वेबसाइट पर ही देखना पडेगा।

Q1. क्या ITI Result के बाद Railway में सरकारी नौकरी के लिए Apprenticeship जरूरी है?

रैलवे की सभी भर्तियों में Apprenticeship अनिवार्य नही होती है। अगर कोई भर्ती आती है उसके Notification में बता दिया जाता है कि अप्रेंटिस जरूरी है कि नही। इसलिए किसी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको उसका पूरा Notification ध्यान से पढ लेना है, उसके बाद ही आवेदन करें।

Q2. NCVT और SCVT में कौन सा ITI ज्यादा अच्छा माना जाता है?

SCVT ITI का सर्टिफिकेट सिर्फ आपके स्टेट में ही मान्य होता है, जबकि NCVT ITI Certificate Central Level पर मान्य किया जाता है। इसलिए SCVT की तुलना में NCVT की मान्यता अधिक है।

Q3. UP ITI Result में Fail आने पर क्या Scrutiny या Revaluation Form भरा जाता है?

नहीं, UP ITI Result में कोई भी Scrutiny या Revaluation फार्म नही भरा जाता है। क्योंकि ITI Exam Online होता है, जबकि Scrutiny/Revaluation की प्रक्रिया प्रयोग विश्वविद्यालयों द्वारा आफलाइन परीक्षा की काॅपी चेक करने के लिए किया है।

Q4. UP ITI में Admission कब होते है?

हर साल UP ITI में Admission की प्रक्रिया जुलाई-अगस्त में संपन्न कराई जाती है। अगर आपको ITI Admission से संबंधित ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप इसी वेबसाइट पर हमारे UP ITI Admission 2026 वाले ब्लाग को पढ सकते हो। इसमें हमने प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया है।

Q5. क्या ITI Original Marksheet कालेज से मिलती है?

कुछ कालेज छात्रों को ITI Pass होने के बाद मार्कशीट कालेज से देते है। लेकिन अगर आपको कालेज से मार्कशीट नही मिली है तो आप स्वयं Skill India की वेबसाइट पर Student Login के माध्यम से Download कर सकते हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top