UP PET 2026 Online Form, Eligibility, Syllabus, परीक्षा पैटर्न व आवेदन प्रक्रिया

अगर आप उत्तर प्रदेश की Group ‘C’ सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, तो UP PET 2026 आपके लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा इसका Notification जारी कर दिया गया है और UP PET Online Form 2026 भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। हर साल आवेदन शुरू होते हीअभ्यर्थियों के मन में आनलाइन आवेदन, जरूरी दस्तावेज और Syllabus जैसे कई सवाल होते है।

इस ब्लाग में हमने आवेदन से जुडी हर जानकारी को आसान भाषा में समझाने का प्रयास किया है। यहां आपको UP PET 2026 Online Form, Eligibility, Application Fee, Required Document, Exam Pattern, UP PET Syllabus और आवेदन करते समय जरूरी सभी बातों की पूरी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि UP PET Score की किन भर्तियों में आवश्यकता होती है।

ParticularsDetails
परीक्षा का नामPreliminary Eligibility Test (UP TET) 2026
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
परीक्षा का मुख्य उद्देश्यउत्तर प्रदेश की विभिन्न Group ‘C’ भर्तियों के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा
Notification जारी होने की तिथि01 August 2026
आनलाइन आवेदन शुरू03 August 2026
आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि01 September 2026
Application Fees Payment & Application Correction की अंतिम तिथि08 September 2026
परीक्षा का माध्यमआफलाइन (OMR Based)
UP PET 2026 NotificationDownload Notification
Official Websiteupsssc.gov.in

यदि आप UP PET 2026 Online Form भरने की तैयारी कर रहे है, तो आपको सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। इससे आप आवेदन की अंतिम तिथि, शुल्क जमा करने और आवेदन में संशोधन जैसे महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा कर सकते है। नीचे हमने UP PET 2026 की कुछ महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में बताया है, इसे एक बार सही से पढ लें।

  • 03 अगस्त 2026 से सभी छात्र UP PET 2026 Online Form Portal पर भर सकते है।
  • 01 सितंबर 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है, आप अंतिम तिथि का इंतजार न करें। अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन को पूर्ण कर लें।
  • 08 सितंबर 2026 तक Application Fee जमा कर सकते है और यदि आवेदन में कोई त्रुटि हो जाती है, तो आप इस तिथि तक UP PET Application Correction कर सकते है।
  • UPPET Application Form Final Submit करने के इसका Print Out सुरक्षित सखना बहुत जरूरी है, क्योंकि परीक्षा के समय Admit Card डाउनलोड करने के लिए इसकी जरूरत पडेगी।

जब भी आप किसी आनलाइन आवेदन को करते है तो उसकी निर्धारित योग्यता पूरी करनी पडती है, इसलिए आपको UP PET 2026 में Online Form भरने के लिए Eligibility Criteria की सही जानकारी होना बहुत आवश्यक है। कई छात्र बिना पात्रता जाने आवेदन कर देते है और फिर पात्रता पूरी न कर पाने की स्थिति में उन्हे आगे की प्रक्रिया में काफी समस्याएं आती है। यदि आप UP PET Online Form 2026 भरने जा रहे है तो ये नीचे दी गई पात्रता आपके पास होनी आवश्यक है-

  • शैक्षिक योग्यता: UPPET 2026 में आवेदन के लिए आपको न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक है।
  • आयु सीमा: UP PET 2026 Notification के अनुसार आयु सीमा 01 July 2026 को आधार मानकर निर्धारित की जायेगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकत आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

UP PET 2026 Online Form भरते समय आपको आवेदन शुल्क (Application Fee) भी आनलाइन माध्यम से जमा करनी होती है। आवेदन तभी सफल माना जायेगा जब आप Online Form भरने के साथ-साथ फीस का भी भुगतान सही तरीके से पूरा कर लेगें। इसलिए आवेदन करने से पहले आपकी Category के अनुसार कितनी आवेदन फीस निर्धारित है यह देख लेना चाहिए।

UPSSSC द्वारा जारी UP PET 2026 Notification के अनुसार सभी Category का आवेदन शुल्क इस प्रकार है-

CategoryApplication Fees
सामान्य (General)Rs. 185/-
अन्य पिछडा वर्ग (OBC)Rs. 185/-
अनुसूचित जात (SC)Rs. 95/-
अनुसूचित जनजाति (ST)Rs. 95/-
दिव्यांग (PwD)Rs. 25/-

UP PET Online Form भरने से पहले सभी Required Document तैयार रखना एक अच्छी आदत होती है। कई बार हम देखते है कि कुछ छात्र आवेदन शुरू कर देते है, और फिर जो डाक्यूमेंट्स जारूरत पडते है उन्हे एक-एक करके ढूंढते है, जिससे आवेदन प्रोसेस बीच में रुक जाता है। कभी-कभी तो छात्र जल्दबाजी में डाक्यूमेंट्स ढूंढने के कारण गलत जानकारी गलती से भर देते है। इसलिए यदि आप पहले से सभी डाक्यूमेंट्स तैयार रखेंगे, तो आवेदन प्रक्रिया भी आसान होगी और आवेदन फार्म में त्रुटि होने की संभाना भी कम रहेगी।

UP PET Online Application From भरने से पहले ये Documents तैयार रखें-

  • हाइस्कूल(10वीं), इंटरमीडिएट (12वीं) की मार्कशीट व प्रमाण पत्र
  • Aadhar Card/ PAN Card
  • Latest Photo Passport Size
  • अभ्यर्थी के Signature
  • Active Mobile Number
  • Active Email ID
  • OTR (One Time Registration) Number
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC अभ्यर्थियों के लिए)
  • EWS Certificate (General Category के आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थीयों के लिए)

UP PET Online Form 2026 भरने के लिए आपके पास OTR (One Time Registration) होना जरूरी है, क्योंकि UP PET Form में कुछ Basic Details OTR से ही ली जाती है। यदि आपके पास पहले से OTR न भी हो तो की चिंता की बात नही है, आप तुरंत भी OTR Registration कर सकते है, और फिर UPPET आवेदन कर सकते है।

UPPET Online Form भरने के लिए इन स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पूरा करें-

  • UP PET Online आवेदन करने के लिए सबसे पहले आफिसियल वेबसाइट UPSSSC ओपन कर लें।
  • जब आप UPSSSC की आफिसियल वेबसाइट पर जाकर Notification Section में जायेगें, तो नीचे दिए स्क्रीनशाट की तरह वेबसाइट दिखेगी।
  • Examination Notification में PRELIMINARY ELIGIBILITY TEST (PET) दिखेगा, उसके आगे Apply पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नीच एक और सेक्सन ओपन हो जायेगा, उसके सामने Registration पर क्लिक करें, अब आपके सामने Login पेज ओपन हो जायेगा जिसमें OTR के माध्यम से आप लागिन करेगें।
  • लाॅगिन करने के लिए आप OTR Number का प्रयोग कर सकते है अथवा मोबाइल नंबर (जो OTR Registration में लगा हो) का प्रयोग करते हुए OTP Verify करके लाॅगिन कर सकते है।
  • लाॅगिन होने पर आपकी कुछ डिटेल्स भरी हुई मिलेगी, जो आपने OTR में भरी थी। अन्य डिटेल्स जो भरनी है उसे सही से भर लें तथा Photo & Signature सही से अपलोड कर लें।
  • अब लास्ट स्टेप में आपको Fees का भुगतान करना है, फीस का भुगतान करने के लिए आप NET Banking/Debit Cacrd/Credit Card/UPI का प्रयोग कर सकते है।
  • Fees Payment Confirm होने के बाद फाइनल प्रिंट का PDF या प्रिंट करके भविष्य में जरूरत के लिए सुरक्षित रख लें।

हर साल UP PET Online Form शुरू हेने पर कई छात्र सीधे आवेदन करने बैठ जाते है, लेकिन जैसे ही आवेदन प्रक्रिया में आगे पढते है तब उन्हे पता लगता है कि आवेदन करने के लिए OTR Registration होना भी जरूरी है। अगर अंतिम तिथि नजदीक हो तो इस छोटी सी गलती की वजह से कई अभ्यर्थियों के आवेदन तक छूट जाते है। यदि आप पहली बार UPSSSC में कोई आवेदन या UP PET भरने जा रहे है, तो OTR Registration के बाने में समझना बहुत जरूरी है।

OTR Registration, UPSSSC द्वारा अभ्यर्थियों की मूल जानकारी दर्ज करने की One Time प्रक्रिया है। OTR (One Time Registration) पूरा होने के बाद आपको एक OTR Number मिलता है, जिसकी मदद से आप UPSSSC की विभिन्न भर्तियों में आवेदन कर सकते है। इसमें सभी डिटेल बिलकुल सही भरी होनी चाहिए क्योंकि भविष्य में जब भी आप कोई आवेदन करेगें तो बेसिक डिटेल यहीं से ली जायेगी जो आपने OTR में भरी होगी।

OTR Registration ऐसे करें-

यदि आप UP PET 2026 के लिए आवेदन करने जा रहे है और आपके पास OTR नही है तो आप नीचे दी गई स्टेप्स को फाॅलो करके आसानी से तुरंत OTR Registration कर सकते है।

  • OTR करना बहुत आसान है, सबसे पहले UPSSSC की वेबसाइट ओपन कर लें।
  • होम पेज पर ही One Time Registration (OTR) का आप्शन मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
  • अब अगले पेज में आपसे पूंछा जायेगा कि क्या आपके पास PET-2025 की पंजीकरण संख्या है? अगर है तो Yes करें अन्यथा No पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन फार्म ओपन हो जायेगा।
  • अब अपना पूरा फार्म सही से भर लें और Photo, Signature Upload करते हुए फार्म को फाइनल सबमिट कर दें।
  • ओटीआर फार्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट/OTR Number सुरक्षित रखें, इसी के माध्यम से आप UP PET या अन्य UPSSSC के आवेदन कर पायेगें।

यदि आप UP PET 2026 में अच्छे नंबर लाना चाहते है, तो तैयारी शुरू करने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि प्रश्न किस प्रकार के होगे, कितने प्रश्न पूछे जाएंगें, परीक्षा की अवधि कितनी होगी और गतल उत्तर देने का क्या प्रभाव पडेगा। क्योंकि जब आप परीक्षा का प्रारूप अच्छे से समझ लेंगे, तो तैयारी भी अधिक व्यवस्थित तरीके से आप कर पायेगें।

UPSSSC द्वारा जारी UP PET 2026 Notification के अनुसार परीक्षा का प्रारूप नीचे टेबल में दर्शाये गये अनुसार रहेगा-

ParticularsDetails
परीक्षा का माध्यमOMR Based (आफलाइन)
प्रश्नो का प्रकारMultiple Choice Questions
कुल प्रश्न100
कुल अंक100
परीक्षा की अवधि2 घंटे (120 मिनट)
प्रत्येक सही उत्तर होने पर+1 अंक
गलत उत्तर होने पर1/4 (0.25) अंक की Negative Marking

UP PET Exam की तैयारी शुरू करते समय इन बातों का ध्यान रखें-

UP PET Exam की तैयारी करने वाले कई छात्रों से लगभग एक जैसी गलती हो जाती है। वे सबसे पहले किताबे खरीत लेते है, नोट्स बनाने लगते है और घंटो पढाई भी करते है, लेकिन यह समझने की कोशिश नहीं करते कि परीक्षा में प्रश्न किस तरीके से पूछे जाएंगे और उत्तर कैसे देने है। यही कारण है कि अच्छी तैयारी के बावजूद भी कई बार अपेक्षित अंक नही मिल पाते है। यदि आपने UP PET 2026 Exam Pattern को ध्यान से समझ लिया है, तो अब अपनी तैयारी भी उसी के अनुसार सही से कर सकते है।

UP PET की तैयारी शुरू करते समय अधिकांश अभ्यर्थियों का पहला सवाल है कि आखिर परीक्षा के लिए क्या पढना है? क्योंकि यदि आप UP PET Exam 2026 में अच्छा स्कोर लाना चाहते है, तो सबसे पहले उसके Syllabus को समझना जरूरी है। जब आपको यह मालूम हो जायेगा कि Qusestions किस विषय से पूंछे जायेगें, तब आप अपनी पढाई का समय भी सही तरीके से बाँट पायेगें।

UPSSSC द्वारा जारी UP PET 2026 Notification के अनुसार UP PET Question Paper में सामान्यतः निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जायेगें-

  • भारतीय इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भूगोल
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन
  • सामान्य विज्ञान
  • प्रारंभिक अंकगणित
  • सामान्य हिंदी
  • तर्कशक्ति (Reasoning)
  • समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs)
  • सामान्य जागरुकता
  • अपठित हिंदी गद्यांश का विश्लेषण एवं व्याख्या
  • ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण
  • तालिका (Table) की व्याख्या एवं विश्लेषण

पहली बार UP PET Syllabus देख कर कई छात्रों को लगता है कि बहुत अधिक विषय पढने होगे, बहुत ज्यादा Syllabus है। लेकिन यदि आप पूरे Syllabus को ध्यान से समझें/देखेंगे तो इनमें से अधिकांश विषय तो 10वी और 12वीं स्तर की सामान्य जानकारी से जुडे होते है। मेरा अनुभव यह कहता है कि जिन अभ्यर्थियों की तैयारी व्यवस्थित रहती है, वे शुरूआत में ही अपना Study Plan बना लेते है, कब Mock Test देना है, कब रिवीजन करना है। इससे परीक्षा नजदीक आने पर घबराहट कम होती है और तैयारी अधिक संतुलित रहती है।

UP PET स्वयं किसी नौकरी की अंतिम परीक्षा नही है। यह एक प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों को आने वाली विभिन्न UPSSSC Group ‘C’ भर्तियों में आवेदन करने का अवसर मिलता है। अतः इसे यह भी कह सकते है कि PET आपके लिए आगे की चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वारा है। जब UPSSSC द्वारा किसी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है, तो उसमें PET Score आवश्यक बताया जाता है। यदि आपके पास PET Score नही होगा, तो आप UPSSSC की भर्तियों में आवेदन ही नही कर पायेगें।

इस भर्तियों में UP PET Score मांगा जाता है-

  • UP Lekhpal (लेखपाल)
  • Junior Assistant (जूनियर असिस्टेंट)
  • Junior Clerk (जूनियर क्लर्क)
  • Stenographer (स्टेनोग्राफर)
  • Forest Guard/Van Daroga (वन विभाग से संबंधित पद)
  • X-Ray Technician
  • Mandi Parishad के विभिन्न पद
  • Revenue Department के Group ‘C’ के पद
  • स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न Group ‘C’ के पद

Q1. क्या UP PET सिर्फ एक बार पास करना होता है या हर साल परीक्षा देनी पडती है?

UP PET Exam छात्रों को एक बार ही पास करना पडता है, बार-बार परीक्षा देने की जरूरत नही पडती है। लेकिन यदि आपके अंक कम है तो आप अपना स्कोर पढाने के लिए अगले साल दोबारा परीक्षा दे सकते हो।

Q2. क्या UP PET पास करने पर सरकारी नौकरी मिल जाती है?

नही, UP PET स्वयं अंतिम चयन परीक्षा नही है। यह एक प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) है, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को विभिन्न UPSSSC Group ‘C’ भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलता है। अर्थात यदि आपके पास UP PET Score Card है तो आप UPSSSC Group ‘C’ भर्तियों में आवेदन कर सकते है।

Q3. यदि UP PET Fees कट जाती है लेकिन आवेदन स्थिति अपडेट नही होती, तो क्या करें?

एसी स्थिति में घबराने की जरूरत नही है, ऐसा तब होता है जब सर्वर ज्यादा बिजी होता, आप अंतिम तिथि में आवेदन कर रहे होते है। इस स्थिति में आप दोबारा कुछ समय बाद अथवा अगले दिन चेक करें स्थिति अपडेट हो जायेगी।

Q4. क्या OTR के बिना UP PET आवेदन हो सकता है?

नहीं, UP PET रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास OTR Registration होना जरूरी है, बेसिक डिटेल इसी से UP PET आवेदन करते समय जुडती है।

Q5. UP PET में अधिक अंक लाने का क्या फायदा है?

जब UPSSSC Group C का आप कोई Exam देगे, और उसमें जितने अंक आपके आयेगे उसके साथ PET स्कोर भी जोडकर फाइनल मेरिट बनती है। इसलिए यदि आपके PET में अच्छें अंक तो Selection होने के चांस बढ जायेगें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top