D Pharma, Polytechnic और Diploma कोर्सों का रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र किसी विषय में फेल है, वे अपने रिजल्ट को लेकर BTEUP Revaluation Form 2026 के बारे में जरूर सोच रहे होंगे। BTEUP के मई-जून 2026 के Semester, Annual & Back Paper परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए Revaluation Application Form BTEUP Portal पर शुरू हो चुके है। जिन छात्रों को लगता है कि उन्होंने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन उसके अनुसार अंक कम आये है, तो ऐसे छात्रों के Re-Evaluation Online Form भरकर अपनी कॉपी दोबारा जांच कराने का एक अच्छा अवसर है।
अगर आप Polytechnic अथवा D Pharma Re-Evaluation Form भरने के लिए सोच रहे थे, तो अब आप दिनांक 14 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक BTEUP पोर्टल पर फॉर्म भर सकते हो। इस ब्लॉग में हम BTEUP Revaluation के लिए आवेदन प्रक्रिया, Fee, जरूरी तिथियां व D Pharma & Polytechnic Revaluation में अंको के पढने व घटने की पूरी प्रक्रिया को समझेंगे।
BTEUP Revaluation Registration 2026- Overview
| Particulars | Details |
| ब्लाग का टाॅपिक | BTEUP 2026 Revaluation (पुनर्मूल्यांकन) आवेदन फार्म |
| बोर्ड | Board of Technical Education, Uttar Pradesh |
| परीक्षा | May-June 2026 Semester, Annual & Back Paper Examination |
| Courses | D. Pharm, Polytechnic & Diploma Courses |
| आनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 14 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 अगस्त 2026 |
| Revaluation Registration Fee | Rs. 500/- प्रति Subject |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन कहाँ से करें | BTEUP की आफिसियल वेबसाइट पर Result Section में Apply for Re-Evaluation के आप्शन से |
| BTEUP Revaluation Official Notification | Download Notification |
| BTEUP Revaluation आवेदन के लिए लिंक | BTEUP Re-Evaluation Link 2026 |
D Pharma, Polytechnic Revaluation Form भरने से पहले यह बात जरूर समझें
मान लीजिए आपने BTEUP पोर्टल पर अपना Polytechnic अथवा D Pharmacy का रिजल्ट खोला, और आपको किसी विषय में नंबर कम दिखाई दिए। जबकि आपको लगता है कि आपने परीक्षा में पूरा पेपर अच्छा किया था। इस स्थिति में आपकी पहली प्रतिक्रिया शायद यही होगी कि कांपी एक बार फिर से Checked हो जाये तो शायद सुधार हो जाए। इसलिए छात्रों के हित के लिए BTEUP द्वारा Revaluation (पुनर्मूल्यांकन) की प्रक्रिया संपन्न कराई जाती है।
फार्म भरने से पहले आपको एक मिनट रुक कर यह समझना जरूरी है कि Revaluation आखिर किस उम्मीद से कराया जाता है। क्योंकि यदि आप इसे नंबर बढ़ाने का सस्ता रास्ता समझते है, तो शायद इस सोच से आवेदन करना आपके लिए उचित नहीं होगा। ऑफिसियल नोटिस में स्पष्ट बताया गया है कि पुनर्मूल्यांकन के बाद अंको में वृद्धि और कमी दोनों हो सकती है। यानी आपको यह मान के नहीं चलना चाहिए कि पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट आने पर नंबर जरूर पढेगें।
10 प्रतिशत से अधिक अंक बढ़ने पर ही रिजल्ट में परिवर्तन होगा
आपकी कॉपी पुनर्मूल्यांकन होने पर यदि 10 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पढते है, तो ही आपका रिजल्ट अपडेट किया जायेगा। अगर 10 प्रतिशत से कम अंकों का परिवर्तन है तो आपका रिजल्ट वही रहेगा, रिजल्ट में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। यह शर्त सिर्फ नंबर बढ़ने पर ही लागू नहीं है, बल्कि यदि Revaluation के द्वारा अगर आपके नंबर 10 प्रतिशत या उससे अधिक कम होते है तो आपके रिजल्ट में भी नंबर कम कर दिए जाएंगे।
Re-Evaluation आवेदन करते समय Subject चुनने में सावधानी रखें
Re-Evaluation Form भरते समय आपको Subject Selection में बहुत ध्यान देना होगा। फार्म भरते समय अपने रिजल्ट का प्रिंट साथ रखकर बैठें, और देखें कि किस विषय में हमारे नंबर गडबड है, और उसे ही सेलेक्ट करें। फाइनल सबमिट करने से पहले फिर से एक बार मिलान करना जरूरी है, फाइनल सबमिट और पेमेंट के बाद संशोधन का कोई ऑप्शन आपको नही मिलेगा।
BTEUP Revaluation आवेदन में Subject कैसे सेलेक्ट करें?
- पहले अपना रिजल्ट सामने रखें, अगर प्रिंट नही है तो उसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें। जब हार्डकाँपी हाँथ में होती है तो उससे रिजल्ट को समझना ज्यादा आसान हो जाता है।
- रिजल्ट में देखें आप किन-किन विषयों में फेल है अथवा किन विषयों में आपकी आसा के अनुसार नंबर कम है। उन विषयों को पेन से मार्क कर लें।
- अब आनलाइन आवेदन में विषय चुनते समय सिर्फ उन्ही विषयो पर ध्यान दें, जिन्हे आपने मार्क किया था। मार्क किये गये विषयों के विषय कोड या विषय का नाम देख कर सेलेक्ट कर लें।
- इस प्रकार विषयों का चयन करने से गलती होने की संभावना न के बराबर रहेगी, और आप आसानी अपना BTE Revaluation आवेदन कर पाओगे।
अगर आपने अभी अपना D.Pharma/Polytechnic/Diploma 2026 का रिजल्ट चेक नही किया है, और आपको रिजल्ट चेक करने में कोई दिक्कतें आ रही है तो आप इसी वेबसाइट पर हमारे BTEUP Result वाले ब्लाग को पढकर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हो।
UP BTE Revaluation आवेदन फार्म ऐसे भरें
रिजल्ट देखने के बाद अगर आपने तय कर लिया है कि BTE Revaluation फार्म भरना है, तो सबसे जरूरी बाद है कि फार्म भरते समय जल्दबाजी बिलकुल न करें। इस सेक्शन में हम आपको स्टेप बाई स्टेप बताने की कोशिस करेंगें जिससे आप बिना गलती के आसानी आवेदन कर पाओगे।
- BTEUP की आफिसियल वेबसाइट पर Result Section में Re-Evaluation Registration for june- 2026 का विकल्प मिलेगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने नीचे दिए स्क्रीनशाॅट की तरह पेज दिखेगा।

- यहां पर आपको कई विकल्प दिखेंगें, लेकिन आपको पहले विकल्प (Re-Evaluation Registration) पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने लाॅगिन पेज खुलेगा, उसमें अपना Enrollment number & Date of Birth डाल के Fill Form पर क्लिक करेगें।
- अब आपको अपने विषय सेलेक्ट करने है, यहां पर बहुत सावधानी से विषय सेलेक्ट करें। रिजल्ट में सही से देख लें, जिनमें आवेदन करना हो उन्हे ही चुनें।
- आवेदन शुल्क जमा करने के विकल्प पर क्लिक करके फीस का पेमेंट कर लें, और फीस रसीद को सुरक्षित रख लो।
Revaluation Vs Scrutiny- दोनों में क्या अंतर है?
मान लीजिए आपका रिजल्ट आया और आप किसी विषय में फेल अथवा आपके अंक उम्मीद के मुताबिक कम आये है, तो आप नंबर सही कराने के लिए इंटरनेट पर जानकारी जरूर खोजेंगें। जानकारी ढूंढते समय आपको कही Revaluation लिखा मिलता है, तो कहीं Scrutiny लिखा मिलता है। इससे बहुत Confusion शुरू हो जाती है, और अधिक छात्र सोचते है कि क्या ये दोनों एक ही है। बल्कि यह दोनों में बहुत अंतर है, कोई University/Board Scrutiny करवाता है तो कोई Revaluation करवाता है। चलिए दोनों में अंतर समझते है-
- Revaluation (पुनर्मूल्यांकन): Revaluation में छात्रों की काॅपी को पुनः जांचा जाता है। उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच के लिए कोई नया टीचर नियुक्त किया जाता है। इसमें आपकी पूरी कांपी दोबारा चेक होती है। BTEUP में यदि पुनर्मूल्यांकन के द्वारा आपके अंक 10 प्रतिशत या उससे अधिक बढते है तो आपका रिजल्ट अपडेट कर दिया जाता है।
- Scrutiny: इसमें आपकी पूरी काॅपी को पुनः नही जांचा जाता है, सिर्फ नंबर जोडने में हुई त्रुटि अथवा आनलाइन अपलोड होने में हुई त्रुटि को देखा जाता है। आप इस बात का ध्यान रखें, BTEUP में Scrutiny नही करवाया जाता है। अन्य कुछ कोर्स जैसे UP DElEd में Scrutiny नाम से आवेदन करवाये जाता है।
BTEUP Revaluation Apply करते समय ये Documents पास में रखें
जब आप BTEUP Revaluation (D Pharmacy/Polytechnic) आवेदन करने बैठे तो आपको सभी जरूरी Documents पास रखने चाहिए, इससे आप आवेदन के समय बिना किस भूल-चूक के बहुत सहजता से आवेदन कर पाओगे। मैं देखता हूँ कई छात्र आवेदन करने के लिए पोर्टल ओपन कर लेते है, लेकिन अधूरे Documents पास में लेकर बैठ जाते है। इससे उन्हें बीच में बार-बार जरूरी चीजें ढूंढनी पडतीं है, जिससे बहुत समय खराब होता है और पोर्टल लाग आउट होना या गलती होने के भी चांस ज्यादा होते है।
BTEUP Revaluation Registration के समय जरूरी Documents
- Result (इससे पता लगेगा आपको कौन विषय सेलेक्ट करने है)
- Enrollment Number
- Date of Birth
- Mobile Number
- Email ID
- Payment के लिए Debit Card/Credit Card/ UPI/Net Banking
Polytechnic, Pharmacy Revaluation Result कब आयेगा?
Polytechnic, Pharmacy Revaluation Result 2026 आने की कोई तिथि अभी BTEUP द्वारा निर्धारित नही की गई है। रिजल्ट की तिथि घोषित होने पर हम इस सेक्शन में अपडेट कर देगें। लेकिन अगर पिछले वर्षों की प्रक्रिया को देखें तो BTEUP Revaluation Form का Result आवेदन की अंतिम तिथि के लगभग एक महना बाद जारी हो जाता है। Revaluation Result चेक करने के लिए आपको किसी दूसरे पोर्टल पर जाने की आवश्यता नही है, रिजल्ट BTEUP के पोर्टल पर ही जारी किया जाता है।
BTEUP Revaluation कितने विषयों में आवेदन कर सकते है?
Revaluation आवेदन में विषय सेलेक्ट करने के लिए BTEUP द्वारा कोई Maximum Limit नही निर्धारित की गई है। अगर आपके Result में एक से अधिक विषयों में अंको की गडबडी लग रही है, तो आप उन सभी को सेलेक्ट कर सकते हो। हमारे कहने का मतलब है आप 1, 2 या इससे अधिक विषयों में भी BTEUP Revaluation Form भर सकते हो। लेकिन आपको ध्यान रखना है, आप जितने विषयों को सेलेक्ट करोगे उतनी ही रु. 500 प्रति विषय के हिसाब से फीस पेमेंट करनी पडेगी। इसलिए आप आपने रिजल्ट को अच्छ से देखें और जिन विषयों में आवेदन करना उचित लगे (जिन विषयों में आपको लगता है कि अच्छा पेपर किया था नंबर पढ सकते है) उन्हीं को सेलेक्ट करें।
BTEUP Revaluation Form काॅलेज से भरवायें या स्वयं भरें?
BTEUP Revaluation आवेदन फार्म छात्र स्वयं करते है, कई कालेज छात्रों को निर्देशित करते है कि वे कालेज आकर ही अपना आवेदन करवाये। अगर आपको आवेदन करने में कोई असुविधा हो रही है, तो आप आपने काॅलेज जाकर आवेदन करवा सकते है। काॅलेज में आपको अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ जाना होगा और जितने विषयों में Revaluation कराना है उसके हिसाब से फीस देनी होगी। कालेज स्टाफ आपका आवेदन फार्म भर देगा। लेकिन यदि आप स्वयं फार्म भर सकते है, आपको आनलाइन पोर्टलों के बारे में जानकारी है। तो आपको काॅलेज जाने की आवश्यकता नही है, अपना आवेदन स्वयं ही कर लें।
BTEUP Revaluation 2026 FAQs (छात्रों के कुछ सवाल)
Q1. अगर दो या तीन विषयों में Revaluation करवाना है तो क्या सभी के लिए अलग आवेदन करना होगा।
नहीं। चाहे आप एक विषय के लिए आवेदन करें अथवा एक से अधिक विषयों के लिए, आवेदन फार्म आपको एक ही भरना पडेगा। आवेदन के समय आपको विषय सोलेक्ट करने पडते है जितनें में आप आवेदन करना चाहते है, उतने ही विषयो के हिसाब प्रति विषय रु. 500 फीस देनी पडती है।
Q2. अगर गलत Subject सेलेक्ट हो जाये तो Correction हो सकता है?
Subject सेलेक्ट करते समय आपको ध्यान से विषय भरने चाहिए, क्योंकि यदि आपने विषयों का चयन करने के बाद फाइनल सबमिट कर दिया और फीस भी काट दी है तो अब संसोधन का कोई उपाय नही रह जाता है।
Q3. अगर Online Payment की सुविधा नही है तो क्या करें?
अभी भी कई छात्रों के पास पेमेंट करने के लिए कोई आनलाइन सुविधा नही होती है, ऐसे छात्रों के लिए Chalan Generate करने का आप्शन भी दिया गाय है। आप निर्धारित शुल्क का चालान जनरेट कर के अपनी बैंक में जाकर पेमेंट करवा सकते है।
Q4. क्या Revaluation के द्वारा अंक कम भी हो सकते है?
हां, Revaluation से आपके अंक कम होने और बढने दोनो की संभावना रहती है। अगर काॅपी Re-check करने के दौरान आपके अंकों में 10 प्रतिशत तक या इससे अधिक की कमी पाई जाती है, तो आपके रिजल्ट में अंक कम कर दिए जायेगें।
Q5. क्या Revaluation Result आने से पहले अगले Class में प्रवेश लेना चाहिए?
यह आपके रिजल्ट पर निर्भर करता है, हो सकता है आपके रिजल्ट में सिर्फ 2 विषयों में अंक कम हो। इस स्थिति में आप अगले क्लास के लिए प्रमोट कर दिए जाते है और आप अगले क्लास में प्रवेश ले सकते हो। लेकिन यदि आपके रिजल्ट में दो से अधक विषयों में अंक कम होने की वजह से रिजल्ट फेल आया है तो आपको Revaluation रिजल्ट आने का इंतजार करना चाहिए। अगर आपके अंक बढते है और आप अगले क्लास के लिए प्रमोट हो जाते है तब आप प्रवेश ले सकते है।




